कहते हैं कि किसी भी चीज़ को पाना है तो एक पल के लिए सबकुछ भूल आगे निकलना पड़ता है ∣ इसी बीच ऐसा पल भी आता है जब हम ऊंचाई पर पहुंचकर सबकुछ भूल सा जाते हैं ∣ इसके चलते जिंदगी में ऐसे पड़ाव भी आते हैं जो हमें जीवन की सच्चाई बताते हैं∣ कि चाहे कितनी भी ऊंचाई पर आ जाओं पांव जमीन पर टिके होना चाहिए ∣ फैशन मूवी भी मेघना की कहानी लेकर हम सब को ग्लैमर लाईफ के पीछे का सच दिखाती है ∣ चाहे कितनी भी सफलता क्यों न हासिल कर ले किन्तु उसमें संतुलन बनाना बहुत जरूरी होता है ∣ जीवन के अच्छे बुरे पड़ाव के बीच खुद को जिन्दा रखना होता है ∣ इस को लेकर ये मूवी बनी हैं ∣ इसके निर्देशक मधुर भंडारकर है ∣ इसमें लीड रोल की भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई है ∣ बाॅक्स आफिस पर भी इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया है ∣
वो बात जो जरूरी है