Skip to main content

Posts

Showing posts from August 2, 2023

आखिर क्या है साहित्य जिसकी हो रही है इतनी चर्चा

साहित्य के जरिए व्यक्ति कल्पना की दुनिया प्रवेश में कर जाता है  अपने किरदारों के जरिए नयी बात कह जाता है । भले चाहे हो कितनी भी नयी कहानी पर हर पाठक को ये एहसास कर जाता है कि ये मेरे बारे में तो कहा गया है ∣ साहित्य जो हर अनुभव को अनुभूति कर शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्ति कर देता है ∣ साहित्य जो कहानी के जरिए अनकही बातों को भी कह देता है ∣ अपने शब्दों में रखता है एक ऐसा अनोखा जादू जो हर किसी को पढ़ने को मजबूर कर देता है ∣  इसमें छिपी  जिज्ञासा के पीछे न चाहते हुए मनुष्य कितना कुछ पढ़ लेता हैं ∣   एक वक्त के लिए भूल सारी दुनिया वो दूसरी दुनिया में प्रवेश कर लेता है।  ये साहित्य ही तो है जो व्यक्ति के सुख, दुख को‌‌ शब्दों में पिरोकर उसमें जान फूंक देता है ∣ एक छोटे सी घटना पर बहुत कुछ लिख देता है ∣ इसके निशाने से क्या कोई शेष बचता है ∣  साहित्य जो रोते हुए व्यक्ति को हंसने की क्षमता रखता है ∣