Skip to main content

Posts

Showing posts from March 3, 2022

जीवन में हर चीज पहली बार ही होती है

   हम सबको अपनी जिंदगी से एक शिकायत जरूर होती है कि  हम ने अपनी जिंदगी में  कभी ऐसा काम नहीं किया 'जो हमें पहली बार मजबूरी में करना पड़ रहा है '∣  जरा गौर कीजिए मेरी इस बात पर   हम सब की जिंदगी में बहुत ऐसी चीजें हैं जो पहली बार होती है जो हमें ऐसे चुनौती  दे जाती है ∣ जिसके चलते हम एक पल के लिए घोर चिंता में डूब जाते हैं ∣ कि हम इसे कर भी पाएंगे कि नहीं,    उस समय हमें लगता है कि ये केवल हमारी जिंदगी में ही हो रहा है बाकी सबकी जिंदगी तो कितनी आराम से चल रही है ∣ जबकि वास्तविक में ऐसा हम सब की जिंदगी में घटित हो रहा  होता  है  " याद रखिएगा मेरी इस बात को इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान मौजूद नहीं जिसकी जिंदगी में  चुनौती नहीं, जो हर दिन  जीवन में कुछ न ए अनुभव को लेकर  आगे नहीं बढ़ रहा है फर्क महज इतना है, कि अब उसने  शिकायत करना बंद कर दी है और काम करना शुरू कर दिया है ∣