फिल्म जनसंचार का सबसे बड़ा माध्यम जिसके जरिए बड़े स्तर पर लोगों से संचार किया जाता है ∣ जो हमारे समाज का प्रतिबिंब ह़ोती है ∣ आज बड़े परादे पर रिलीज होने वाली फिल्म के अलावा लघु फिल्म का भी बहुत ज्यादा महत्व बढ़ गया है ∣ आज हम आपको कुछ ऐसी लघु फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से जुड़ी हुई है ∣ जिन्हें देखकर हम देशभक्ति की अन्य परिभाषा को जान पाएंगे 1. आवरण ये लघु फिल्म अपने नाम से ही अपनी कहानी को परिभाषित करती है जिसमें एक गरीब लड़की की कहानी बताया गया है ∣ जिसे पंद्रह अगस्त के लिए झंडा लेकर साफ सुथरे कपड़ो में स्कूल जाना है किन्तु उसके माता पिता उसे झंडा नही दिलाते है तब वो लड़की अपने नन्हे हाथों से झंडा बनाती है स्कूल लेकर जाती है उसके जूते में धूल मिट्टी न लग जाएं इसलिए वो अपने दोनों पैरों में जूते के ऊपर पन्नी पहनकर जाती है जैसे ही कक्षा में प्रवेश करती है∣ वो कक्षा में धड़ाम से गिर जाती है और उसके कपड़े मैले हो जाते हैं पूरी कक्षा के बच्चे उस पर हंसने लगते हैं वहीं दूसरी ओर रेडियो में एक आरजे कहती है ...
वो बात जो जरूरी है