जीवन में बिना गीत के कल्पना नहीं की जा सकती

 


गीत एक ऐसा माध्यम जिसके जरिए हम अपने जीवन के सुख और दुख को महसूस कर पाते हैं∣ क ई बार हम खुद का मन बहलाने के लिए कोई गीत सुनते हैं ∣   तो क ई बार अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए गीत सुनते हैं ∣

एक गीत ही तो ऐसा माध्यम होता है जिससे सुनते हुए हम बिना किसी से कहे अपने दर्द को महसूस करते हैं ∣ 
कभी दिल के दुखने पर कोई गम भरा गीत सुनते हैं तो कभी प्रसन्न होने पर मन को आनंदित करने वाला गीत सुनते हैं ∣

एक पल हमारी जिंदगी में ऐसा भी आता है जब हमारी सबसे पसंदीदा चीज हमारी नापसंद चीज में तब्दील हो जाया करती है ∣

ऐसे ही नहीं कहा जाता जिसकी जिंदगी में जितना दर्द होता है वो अपने गीत को उतने दर्द के साथ गाता और उसकी अनुभव से अनुभूति करता है ∣ 
कितना दर्द छुपा होगा इस पंक्ति में कि' मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी ' इस गीत को हर बार सुनने पर जैसे  एक नया अर्थ हमारे लिए निकालता है ∣ 

जिंदगी एक गीत ही तो है जहां हंसते रोते हम जीवन के हर दुख दर्द को सहते आगे बढ़ते जाते हैं ∣ 

Comments