इस दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या तुम्हारे जीवन में भले कम होगी जो लोग तुम्हें अच्छा काम करने को मजबूर कर रहे होगें, जो रख रहे होगें तुम पे नजर थोड़ा थोड़ा ही जो तुम्हारे लिए गम्भीर सा होगें∣
| जिंदगी में जब अच्छे पुष्प की चाहत करते हो तो फिर कांटों से क्यों डरते हो |
ऐसा नहीं है कि तुम्हें जिंदगी में आगे बढ़ते हुए थोड़ी बहुत परेशानी नहीं आयी होगी किन्तु फिर भी तुम आगे बढ़ते जाना
बिना थके, बिना रूके हुए क्योंकि तुम्हें काम करते देखने की चाह न जानें कितने लोगों की होगी
थोड़ा ही सही पर खुद पर ध्यान देना शुरू कर देना क्योंकि जरूरी नहीं हर कोई तुम्हें किसी बड़े काम के काबिल समझेगा पर तुम खुद में सुधर हर हाल में करते रहना इसलिए नहीं कि तुम्हें किसी को जबाब देना है ∣
बल्कि इसलिए तुम्हें किसी का जबाब बनना है जरूरी नहीं इस जिंदगी की राह में हर कोई तुम्हें इसके काबिल समझें किन्तु जहां तुम्हें लगे वहां अपना हक मांगना होगा क्योंकि अक्सर जिंदगी में सुनहरे मौके छोड़ देना केवल समय के साथ खेद करने का कारण ही रह जाती है जिसे चाह कर भी फिर दूर नहीं किया जा सकता है ∣
Comments