सिक्किम भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है ∣ जिसने सेकेंडरी और सिनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त में सेनेटरी पैड देने की घोषणा की है ∣
अपनी इस पहल को सरकार ने 'बहिनी' योजना का नाम दिया है ∣ जिसका उद्देश्य पीरियड्स के कारण स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों के प्रतिशत को कम करना है साथ ही स्वच्छता को लेकर उनको जागरूकता भी प्रदान करना है ∣
आपको बता दें कि आज भी देश में कितनी ऐसी लड़कियां है ∣ जिन्होंने मासिकधर्म के कारण अपनी स्कूली पढ़ाई छोड़ी जिसका कारण उनके स्कूल में टॉयलेट की व्यवस्था और सेनेटरी पैड तक उनकी पहुंच का न होना है ∣
ऐसे में सिक्किम सरकार की ये पहल एक हद तक पीरियड्स पावर्टी को कम करेगी ∣
Comments