Skip to main content

जीवन में हर चीज पहली बार ही होती है

 


 हम सबको अपनी जिंदगी से एक शिकायत जरूर होती है कि हम ने अपनी जिंदगी में  कभी ऐसा काम नहीं किया 'जो हमें पहली बार मजबूरी में करना पड़ रहा है '∣ 

जरा गौर कीजिए मेरी इस बात पर 

 हम सब की जिंदगी में बहुत ऐसी चीजें हैं जो पहली बार होती है जो हमें ऐसे चुनौती  दे जाती है ∣ जिसके चलते हम एक पल के लिए घोर चिंता में डूब जाते हैं ∣ कि हम इसे कर भी पाएंगे कि नहीं, 

 उस समय हमें लगता है कि ये केवल हमारी जिंदगी में ही हो रहा है बाकी सबकी जिंदगी तो कितनी आराम से चल रही है ∣ जबकि वास्तविक में ऐसा हम सब की जिंदगी में घटित हो रहा  होता  है 

" याद रखिएगा मेरी इस बात को इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान मौजूद नहीं जिसकी जिंदगी में  चुनौती नहीं, जो हर दिन  जीवन में कुछ न ए अनुभव को लेकर  आगे नहीं बढ़ रहा है फर्क महज इतना है, कि अब उसने  शिकायत करना बंद कर दी है और काम करना शुरू कर दिया है ∣

 








Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..