Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2023

इतने लायक बन जाओ कि खुद से नजरे मिला सको

हर चीज जितनी तेजी से बदल रही है ऐसे में हम अगर समय के मुताबिक नहीं चले तो हम कहीं पीछे रह जाएगें  ∣  अगर हम ने कर दी ∣  जिज्ञासा खत्म कुछ नया पाने की तो हम पुराने और दुनिया से अनजान हो जाएगें ∣ समय के साथ अक्सर हमें अपनी उन चीजों में बदलाव लाना जरूरी है जो हमें कल से आज बेहतर बनाती हो ∣  अगर हम जैसे कल थे वैसे ही आज रह गए  ∣  तो हम में और उस फूल में कोई अंतर शेष नहीं रहेगा जो फूल होकर भी सुंगध रहित है ∣ 

ऐसे ही कोई इंसान महान नहीं होता है

सृजन‌ चाहे किसी भी चीज़ का हो वो आसान नहीं होता है ∣  हर चीज के पीछे छुपा इंसान का भूत और वर्तमान होता है ∣ संघर्ष की सारी हदें पार कर  आगे चलना होता है ∣ अक्सर जीवन में आगे बढ़ते रहना आसान नहीं होता है ∣ चोट जिस पर पड़ती है वहीं आगे चलकर  महान होता है ∣ ऐसे ही नहीं लिखी जाती है सफलता की कहानी  उसके पीछे बहुत असफलता का दर्द होता है ∣

अधजल गगरी छलकत जाएं के मायने

आज  के समय में लोगों के  पास ज्ञान कम झूठी शान वाली सोच ज्यादा देखने को मिलती है ∣ उन्हें किसी चीज का जरा सा ज्ञान क्या हो जाता है वो खुद को सर्वश्रेष्ठ समझने लगते हैं ∣ ऐसा करते वक्त  लोगों को नीचा दिखाने का  कोई भी वो मौका नहीं छोड़ते है ∣ ऐसे लोगों को आज के समय में खोजने की जरूरत नहीं पड़ती है वो हमें अपने आस पास ही मिल जाया करते हैं∣   ऐसे लोगों को देखकर उनसे ईर्ष्या कम और उन   पर तरस ज्यादा आता है∣ जबकि इसके विपरीत उन लोगों की संख्या कम हुई है ∣ जो सच में बहुत जानते समझते हैं किन्तु दुनिया के सामने वो  ऐसे रहते है जैसे कि वो कुछ जानते ही नहीं है ∣ आज के समय में अगर हमें  अपने पेशे में सफल होना है तो इसके लिए हमें कुछ नया जानने के लिए जिज्ञासु बना रहना होगा ∣ किन्तु इस बीच हमें खुद पर अहम का भाव भी कम करना होगा ∣ ये बहुत ध्यान रखनी होगी 'आसमां में वहीं उड़ान भरता है जो कि हल्का होता है' ∣ 

हमें नजर अंदाज करने वाले वो लोग

स मय अक्सर वो काम कर जाता है जिसे करने में इंसान के पसीने छूट जाते हैं ∣ जैसे कल की तो बात है जब इस दुनिया में हम आएं थे∣   तब हम बन गए थे इतने बड़े क्रांतिकारी की सारी दुनिया बदल कर रख देगें  ∣  किन्तु समय के साथ हम ने खुद में परिवर्तन करने की जरूरत  जानी ∣ जिंदगी से सिखा हमने  जीवन में निश्चित कुछ भी नहीं है ∣ जहां आज हम है कल नहीं है ∣ इसके बावजूद हमें अपने अस्तित्व बनाएं रखने के लिए इस दुनिया से हर हाल में लड़ जाना होगा ∣  कई बार कुछ बातें दिल पर लग जाने के बावजूद अपने  समय की प्रतीक्षा करनी होगी ∣  ये याद रखना होगा कि इस दुनिया में    समय ही सबसे बड़ा ताकतवर है ∣ केवल उसका सदुपयोग हमें करना होगा  ∣ हमें जो नजर अंदाज कर रहे हैं उनकी बातें अलग रख आगे बढ़ जाना होगा  ∣ 

जीवन का रंगमंच

एक नाटककार के लिए रंगमंच  उसकी   कर्मभूमि होता है ∣ जहां पर वो अपनी भूमिका को  अदा करता है ∣ अलग- अलग कहानी के जरिए वो लोगों के बीच जाता है ∣ उन्हें वास्तविकता का अनुभव कराता है ∣ एक ही व्यक्ति के रूप में वो इंसान अपने जीवन में अलग- अलग भूमिका निभाता है ∣  हमारा जीवन भी इस रंगमंच की तरह होता है ∣ जहां पर इंसान एक साथ बहुत सारी भूमिका अदा करता है  ∣ जीवन के हर उतार चढ़ाव के बीच वो खुद को परिपक्व बनाता है ∣   कुछ लोग जीवन की परिस्थितियों के चलते बदल जाते है∣ जबकि कुछ लोग समय के मुताबिक बदल दिए जाएं करते हैं ∣

बिना गीत के जीवन में जब सून

जीवन एक गीत है जिसे हर इंसान अपनी अपनी तरह से गाता है ∣ जब वो खुश होता है तब वो अपने मन में खुशी का राग गाता है ∣ जबकि इसके विपरीत जब वो दुखी होता है ∣ तो अपने मन में करूणा भाव का संचार करता है ∣ वहां जीवन की परिस्थितियों के मुताबिक गीत गाते चला जाता है ∣ जो समय के मुताबिक बदलते रहता है ∣ इसी बीच एक ऐसा गीत भी होता है जो उसे जीवन की निराशाजनक परिस्थितियों से कुछ पल के लिए निकाल देता है ∣ वो उस गीत की मदद से कुछ पल के लिए सबकुछ भूल सा जाता है ∣  वो दूसरी ही दुनिया में खो सा जाता है ∣ इसके    बिना इंसान का जीवन बेस्वाद सा हो जाता है जिसमें न कोई रस होता है ∣ न ही कोई सौन्दर्य रूप होता है ∣

बहुत सी चीजें जीवन में पहली बार ही होती है

हम सब के जीवन में ऐसी अनगिनत घटनाएं होती है ∣ जो कि हमने पहली बार देखी और महसूस की होती है ∣  जो कि हमारे जीवन के अनुभव से जुड़ी होती है ∣ इसको लेकर हम अक्सर लोगों से ये कहा करते हैं कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा पहली बार किया ∣ जबकि वास्तव में वो   हमारे जीवन में ही पहली बार हुई होती है∣  जो कि  एकदम से हमारे जीवन में घटित हो जाया करती है ∣ जो कि हम ताउम्र भूल नहीं पाते हैं ∣ 

Sorry

आज के समय में कोई भी गलती करके Sorry बोल देना लोगों के बीच बड़ा आम सा हो गया है ∣ किन्तु उस परेशानी का अंदाज़ा लगाना बेहद ही मुश्किल है ∣ जो उसकी गलती के चलते इंसान  झेल रहा होता है ∣  अक्सर जीवन में   बहुत आसानी से कह दिए जाने वाला शब्द Sorry बहुत बड़ी चुभन दे जाता है ∣ ऐसा नहीं है कि इंसान कोई  गलती नही कर सकता है ∣ हर इंसान से गलती होना स्वाभाविक है किन्तु कई बार जब कोई ऐसी गलती कर दी जाएं जिसकी हमें बहुत बड़ी कीमत अदा करनी पड़े∣ तो चाहकर भी वो इंसान उस गलती को माफ नहीं कर पाता है ∣ 

Hunger for Knowledge

कि सी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए  इंसान को उसे पाने की भूख होना जरूरी है∣  उसका ज्यादा से ज्यादा समय  कुछ न कुछ नया खोजते रहना चाहिए∣  इससे वो इंसान जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता है∣ वो अपनी उस क्षेत्र में पकड़ मजबूत बना लेगा ∣ किन्तु जब वो दूसरों के सामने जाएं तो उसे मूर्ख ही बने रहना है∣ जब वो ऐसा करेगा∣ तब वो न सिर्फ अपना आत्म मूल्यांकन करेगा∣ बल्कि वो अपने अहम पर नियंत्रण करना सीखेगा ∣  जो उसे किसी भी तरह की गलतियां करने से रोकेगी∣

दुर्गा चालीसा में छिपी हुई है

नवरात्रि का त्यौहार आते से  मन में एक अजीब किस्म के सुकून सा अनुभव होता है ∣ हो भी क्यों न,ये पल ही तो होता है जब इंसान अपना सबकुछ ईश्वर के सामने भूलकर चिंतामुक्त हो जाता है ∣ ये सब भूल कर वो ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाता है ∣  ऐसा बहुत बार होता है जब उसके जीवन की परिस्थितियां उसके अनुकूल नहीं चल रही होती है ऐसे समय उसे मातारानी की भक्ति  सबसे लड़ने की ताकत और जीवन में आगे चलते जाने की प्रेरणा देती है∣ इस शक्ति का अहसास हमें तब होता है जब हम " दुर्गा चालीस " को सुनते हैं उस पाठ करते हैं ∣ इसके हर शब्द में एक तरह का शांति का भाव छिपा हुआ होता है ∣ देवी की दुर्गा चालीस में एक अलग किस्म का जादू है जो हमारे दिमाग को भीतर से ऊर्जावान बनाता है ∣ जब सारी दुनिया हमें परेशानी के बीच छोड़ा हुआ महसूस करती है ऐसे समय में देवी कि " दुर्गा चालीसा " हमें एक अलग शांति का भाव  देती है ∣

अक्सर प्राथमिकता हमारी सफलता तय करती है

जीवन में सफलता पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं बल्कि उसके मुताबिक अपनी प्राथमिकता भी तय करनी पड़ती है ∣ हमारी प्राथमिकता ही अक्सर हमारी सफलता और असफलता को तय करती है ∣ जीवन में अक्सर हमें कुछ चीजों को केवल इसलिए त्याग करना पड़ता है ∣ कि वो हमारे जीवन की सफलता में अरचन न बन जाएं  ∣   ऐसा करते वक्त हमें ये ध्यान रखना होता है ∣ कि जीवन में सबकुछ लौटकर आ सकता है किंतु समय लौटकर नहीं आ सकता है ∣  इसके मद्देनजर हमें अपनी प्राथमिकता घटनी बढ़नी होती है ∣  आसान नहीं होता है अपनी मनपसंद चीज को त्याग किन्तु कुछ बेहतर पाने के लिए उसे कुछ पल के लिए भूल जाना होता है ∣

जीवन में असफलता के अपने मायने है

जो हारा नहीं वो जीत भला कैसे सकता है। जो कोशिश करने से ही डर गया वो भला  कैसे आगे बढ़ सकता है। वैसें तो अब तक सफलता के बारें में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। जो लोगों के दिमाग में इस तरह से बैठ गया है। कि जब भी वो अपने जीवन में सफलता को प्राप्त करने की कोशिश करता है। तब वो उन विचारो को अपने मन में आत्मसात करने लगता है जो उसे सफलता पाने को मजबूर करते हैं। किन्तु आज हम सफलता पर नहीं बल्कि  असफलता पर बात करने वाले है जि सके बदौलत हम ने अपने जीवन में बहुत कुछ बेहतर पाया है। ये बात शीशे की तरह साफ है कि  अक्सर इंसान अपना मूल्याकंन तब ही करता है। जब वो जीवन में असफलता का सामना करता है ∣ वो असफलता के अनुभव को महसूस कर गहन चिंतन मनन करता है।   ऐसे समय में जरूरी होता है कि वहां अपना मूल्याकंन करें। अपने अहम को अलग रखकर आगे बढ़े। जब जाकर वो सफलता को  पाने की ओर बढ़ता है। पहली बार में ही उसे सफलता मिल जाएं ये अक्सर बिल्कुल जरूरी नहीं होता है। जीवन में असफलता से सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी होता है ∣  कि इंसान अपनी असफलता के बावजूद आगे चलते जाने का साहस रखें ∣ अपने जीव...

अंतिम ऊंचाई

जी वन में अक्सर सफलता पाने के चक्कर में हम सबकुछ भूल आगे बढ़ने लगते है। सारी परेशानी को सहा आगे हम निकल जाते है। तब फर्क पड़ना बंद हो जाता है हमें जीवन की अच्छी बुरी परिस्थितियों से एक के बाद एक चुनौती को पार कर हम आगे बढ़ जाते है।  जी वन का यहीं कड़वा सच है । जैसे- जैसे हम अपने जीवन में सफलता को पाने के लिए आगे बढ़ते जाते है । ऐसे में हम बहुत से लोगों को पीछे छोड़ जाते है। ऐसे में हमें कोई भी दिलचस्पी नहीं रह जाती है कि उनके जीवन में क्या चल रहा है। वो अपने जीवन में क्या कर रहे है। अपने जीवन के आयाम को पाने के लिए हम आगे बढ़ते जाते है। बहुत कुछ हम पीछे छोड़ जाते है। न कोई इच्छा बचती है किसी के बारे में जानने की भीड़ में भी होकर हम अकेला रहा जाते है।

Role Model

ब चपन से लेकर बड़े होने तक जिससे हम सब से ज्यादा प्रभावित होते है। वो हमारे आदर्श होते है जिनके गुणों को आत्मसत कर हम अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते है।  जो हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व रखते है। हमारे जीवन में वो कोई भी हो सकता है। हमारे माता-पिता, शिक्षक और हमारा वो दोस्त जिससे हम बहुत ज्यादा प्रभावित हुए है। जो हमें जीवन के संघर्ष की सच्ची सीख दे गया। वो दोस्त जिसे हम ने करीब से संघर्ष करते देखा है।  जो था तो हमारी ही उम्र का किन्तु वो हमें जीवन की मुश्किलों से लड़ने की असली वजह दे गया।  हमारा वो शिक्षक जिसकी बातें उस समय तो हमें बहुत ज्यादा आदर्शवादी लगती थी किन्तु जैसे हम अपने जीवन के पड़ाव को पार कर आगे बढ़े हमें उसका सही अर्थ मालूम चला है। आज भी याद है मुझें मेरे स्कूल की वो मैडम जिन्होने मुझें बहुत प्रभावित किया। जिनके विचारों में एक अलग ही प्रेरणादायक स्वर था। जो हमेशा कहा करती थी कि अगर हमें अपने जीवन के शीर्ष पर पहु्ंचना है तो हमें बहुत कुछ सहना होगा। कई बार होगा जब जीवन की परिस्थितियां हमारे अनुकुल नहीं होगी । इसके बावजूद हमें आगे बढ़ते जाना होगा।  मन...

रसों में समाया जीवन

रस की उत्पति मनुष्य के भाव और अनुभव से होकर गुजरती है। हम सब के जीवन में  रस का विशेष महत्व होता है। रस के बिना किसी भी चीज का स्वाद अधूरा सा होता है। जो उस खाने की तरह होता है जिसे सिर्फ खाया जा सकता है।  किन्तु उसका स्वाद बेहतर नहीं होता है। इसे खाकर ये नहीं कहा जा सकता है कि ये बहुत स्वादिष्ट है । जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच मनुष्य अलग -अलग तरह के रस का पान करता है। जो उसके जीवन को पूर्ण कर ता है। जीवन का मतलब ही सुख और दुख है। फर्क महज इससे होता है कि जब मनुष्य अपने में सुखी होता है तब वो उसके रस का पान करने लगता है। उसके मन में कभी श्रृंगार रस तो कभी हास्य रस का संचार होता है।  जबकि इससे बहुत अलग जब मनुष्य के जीवन में दुख का पहाड़ आ जाता है तब उसके मन में करूणा रस का संचार होता है। परिस्थितियों के मुताबिक, बदल जाता है इंसान का मन कभी वो अपने जीवन से खुश, तो कभी निराश होता है। जीवन का यहीं क्रम होता है। हर कदम - कदम पर आगे चलते जाना ही जीवन का नाम होता है। 

इम्तिहान जिंदगी के अक्सर जरूरी होता है

इम्तिहान जिंदगी के अक्सर जरूरी होता है जो हमें कमजोर बनाने नहीं अपितु हमारी अंदर की छुपी ताकत खोज निकलती है ∣  जीवन में जब अक्सर प रिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं ह़ोती है ∣ ऐसे समय में चाहे हम अपने जीवन के बारे में जितना कुछ सोच ले किन्तु सबकुछ उसके विपरीत होता है ∣ जो हमारे जीवन की नियति ह़ोती है ∣ यहीं जीवन है ∣ जहां इंसान कुछ सोचता है ईश्वर कुछ और करता है ∣ जीवन का मर्म इंसान तब ही समझ पाता है ∣ एक के बाद जब चारों तरफ से परेशानी हमें घेरा लेती है ∣ तब हमें हमारे चाहते न चाहते हुए परेशानी से लड़ना सिखाना होता है ∣ 

जानें, इस भारतीय फिल्म को मिला ऑस्कर अवार्ड

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार  ऑस्कर इस बार काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। वैसे तो हर साल भारत की कोई न कोई फिल्म  ऑस्कर के लिए नामांकित होती है । किन्तु जब भारत  ऑस्कर अपने नाम करता है तब ये भारत के स्वर्णिम इतिहास में लिखा जाने वाला पल होता है। बता दें कि इस बार भारत ने दो  ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया है।  इस कड़ी में जहां एक ओर एसएस राजमौली की फिल्म RRR के सुपरहिट गाने  नाटू- नाटू को बेस्ट ओऱिजनल गाने के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला है।  तो वहीं फिल्म The Elephant Whispere r को Best Documentary Short के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला है। इस फिल्म के    डायरेक्टर कार्तिकी गोजाल्विस है ∣  प र क्या आप जानते है कि इस तरह के अवार्ड को पाने के लिए कितनी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है मूवी के डायरेक्शन , स्क्रिप्ट, डिजाइनिंग, कैमरा ,  कलाकार   के साथ एडिटिंग पर ध्यान देना होता है जब जाकर एक अच्छी फिल्म बनायी जाती है।   समांनातार  फिल्म के जनक सत्यजीत राय के फिल्म बनाने के तरीके पर लिखी गयी । एक किताब में इसका काफी बारीकी से वर्णन...

सफलता की उड़ान के लिए

https://hubhopper.com/episode/episode-94-1678712679 सफलता की कहानी सपने, सपने, सपने सपने के मुताबिक जब इंसान के  विचार बदलते है। उसके अनुसार जब उसके  काम बदलते है । तब जाकर सफलता  मिलती  है। ऐसे ही कहां कोई सफलता की  कहानी लिखी जाती है। 'सफलता कभी निश्चित नहीं होती ,असफलता कभी अंतिम नहीं होती '               जीवन में अक्सर  इंसान को   सफलता एक बार में मिल जाएं । ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है । कई बार उसे इसके लिए लगातार चलते जाना होता है । अपनी हर असफलता से कुछ सीख,आगे बढ़ना होता है।  आसान नहीं होता है लगातार चलते जाना । फिर भी उसे आगे बढ़ जाना होता है। जब जब इतिहास लिखा जाता है तब तब उसके लिए  बहुत कुछ सहना होता है । आसान नहीं होता है लगातार चलते जाना, हर हालात में  फिर भी उसे एक सफलाता के लिए दुख -दर्द को सह आगे निकल जाना होता है। अक्सर इस बीच उसे खुद से लड़ना होता है।   दुनिया क्या कहां रही है उसके बारें में, इससे हटकर उसे खुद को साबित करना होता है। जीवन के उतार- चढ़ावों के बीच उसे खुद क...

गरीबी और लाचारी का वास्तविक चित्रण दिखाती है पाथेर पांचाली मूवी

पाथेर पांचाली  सत्यजीत जी रे के लेखन और निर्दैशन में बनी सबसे सुपरहिट फिल्म रही है जिसकी गहरी छाप आज तक लोगों के दिल और दिमाग में बसी हुई है∣ इस मूवी में मुख्य तौर पर गरीबी और लाचारी के बीच मानव की हो रही दुर्गति को दिखाया गया है ∣ इसके चलते इंसान का  जीवन नरक बन जाता है उसे एक एक रोटी के लिए मोहताज होना पड़ता है  ∣ इस मूवी की कहानी एक लाचार बहन और भाई की कहानी है जिनका नाम दुर्गा और अपू है जो कि बहुत मिल जुल कर रहते हैं उनके पिता ज्यादातर गांव से बाहर ही रहते हैं  ∣ जबकि  घर पर मां रहती है पैसों की कमी के चलते  मां को घर चलाने के लिए बर्तनों को बेचाना पड़ता है पिता चाहकर भी मदद नहीं कर पाता है उसका व्यापार लगातार घाटे में चल रहा होता है ∣ इसके चलते घर की स्थिति बहुत खराब हो जाती है ∣ बरसात से पहले घर की मरम्मत करवानी रहती है किन्तु पैसे के अभाव के चलते घर की मरम्मत नहीं हो पाती है ∣ एक तरफ दुर्गा बहुत बीमार हो जाती है दूसरी तरफ घर की हालात खराब हो रही होती है जब डॉक्टर की दवा से भी वो ठीक नहीं होती है तब उसकी मां को उनकी बहुत चिंता में होती है जोर की बरसात...

खूबसूरती से बड़ी कोई

खूबसूरती से बड़ी कोई चीज नहीं होती  अक्सर खूबसूरती के पीछे चाहे कितनी कमियां हो पर वो लोगों को नजर नहीं है आती  सफलता के सामने असफलता नजर नहीं आती,  चाहे कितनी भी कमियां क्यों न हो इंसान के पास किन्तु उसकी एक काबिलियत ही उसे छुपा है लेती  काले रंग की सूरत पर निकाल लेते हैं लोग लाख कमियां पर गौरे रंग के आगे कहां क़ोई कमी है टिकती  सच तो यहीं है कुछ लोगों के द्वारा कमियां नजर आकर भी नजर नहीं है आती,  सच तो यहीं हैं कि अक्सर जब इंसान सफलता के शिखर पर पहुंचता है तब उसकी कमियां नहीं है दिखती  दूर से जैसी चीज दिखती है वो वैसी ही हो  अक्सर ये चीजें जरूरी नहीं है होती गुलाब की खूबसूरती पर मरने वाले लोगों को कहां कांटों की चुभन है मालूम चलती ∣

स्त्री की वेदना को करीब से दिखाता है इस्मत चुगताई का उपन्यास जिद्दी

जिद्दी उपन्यास में मुख्य रूप से दो पात्र है पूरन और आशा। इनके इर्द गिर्द घूमता ये  पूरा उपन्यास है । जो प्रेम के बीच आ रही सामाजिक संरचना और आर्थिक विषमता को दिखाता है। इसके चलते सबसे ज्यादा जो पीड़ा सहती वो स्त्री दिखाई देती है। जो दूसरों के हाथों की कठपुतली बना दी जाती है ∣ जिद्दी उपन्यास के शुरू होते हम पाते है कि एक राजा अनुसूचित जाति और जनजाति लोगों का बड़ा पक्षधर बना बैठा है। जो अपने कामों के जरिए लोगों को ये बताने की कोशिश करता है कि उससे ज्यादा तो उन लोगों का अच्छा सोचने वाला कोई  नहीं है।  कहानी आगे बढ़ती है और उस राजा के छोटे बेटे पूरन को जब घर की नौकारानी आशा से प्रेम हो जाता है । जो अपने स्वभाव का बड़ा जिद्दी इंसान है उसे जो चीज चाहिए होती है ∣ उसे वो ले ही लेता है।  ऐसे में इस उपन्यास को पढ़ना आगे और ज्यादा दिलचस्पा भर हो जाता है कि पूरन किस तरह से एक तरफ अपने प्यार के लिए पूरे समाज से दो दो हाथ कर लेने को आतुर हो जाता है ।  तो दूसरी तरफ वो अपने पिता के सच को लोगों के सामने ले आने की कोशिश करता है। जो केवल बाहर से नरम बनाने की कोशिश करता है। इस उपन...

वो आज की नारी है

https://hubhopper.com/episode/episode-89-1678280038 नारी तेरी महिमा न्यारी है जो हर किसी पर भारी है जो साहस और अटूट विश्वास का परिचय देती है  जो समय से भी आगे निकल जाने वाली है ∣ उसके लिए असम्भव कुछ भी नहीं है जो कभी दुर्गा तो, कभी काली है। अपार क्षमता से है भरी हुई  वो आज की नारी है। उसके लिए चाहे कितनी बेड़ियां बनी हो, पर उसके बावजूद वो लगातार आगे चलने  वाली   नारी है। राहें चाहे कितनी भी मुश्किल बना दो उसकी पर वो  हर मुश्किलों के बीच खुद की पहचान बनाने वाली नारी है ∣ कभी आसमां को छूते तो कभी शस्त्र उठाकर लड़ने वाली नारी है ∣ आसान  नहीं है उसकी राहें पर हर मुश्किल राहों के बीच वो आगे निकल जाने वाली है ∣ हजारों बेड़ियों में उसे बांधने की कोशिश करने वाले मत समझों उसे कमजोर वो अपना खुद रास्ता बना लेगी   ।

आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय महिला दिवस जानें,

  हर साल 8 मार्च को ' अंतराष्ट्रीय महिला दिवस '  मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की  परिकल्पना सबसे पहले  क्लारा जे़टकिन ने की थी । इसके लिए साल 1910 में डेनमॉर्क की राजधानी कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं ने एक अंतराष्ट्रीय कान्प्रेंस के बीच अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। इस सुझाव पर कॉन्प्रेंस में मौजूद 17 देशों की 100 से ज्यादा महिलाओं ने समर्थन किया था। इसके बाद 1911 में पहली बार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। तब से हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का कारण महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाना  है। साथ ही उन्हें सशक्त बनाना  है। पर आप ने कभी सोच है, कि आखिर 8 मार्च को ही क्यों अंतराष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया जाता है   आपको बता दें, कि 1917 में युद्ध के दौैरान रूस की महिलाओं ने 'ब्रेड एंड पीस' के लिए मांग की थी। इस बीच रूसी महिलाओं ने हड़ताल कर अपना विरोध जताया था । इसके चलते रूस के सम्राट निकोलस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अंतरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया थ...

आखिर क्यों जरूरी है पीरियड्स लीव

एक बार फिर देश में इस बात पर बहस तेज हो गयी है ∣ कि महिलाओं को पीरियड्स लीव मिलनी चाहिए कि नहीं ∣ बता दे़ं कि अभी हाल ही में शीर्ष न्यायालय के पास एक याचिका आयी थी∣ इसमें पीरियड्स लीव देने की मांग की गयी थी ∣ इसके बाद एक बार फिर देश में ये बहस तेज हो गयी है ∣ कि महिलाओं को पीरियड्स लीव दिया जाना जरूरी है कि नहीं∣ तो चलिए आज बात करते हैं, कि पीरियड्स लीव के बारे में..  पीरियड्स हर माह लड़कियों और महिलाओं के लिए वो कठिन दिन होते हैं ∣ जो उन्हें काफी ज्यादा परेशान करने वाले होते हैं ∣ क ई बार उनकी परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें डाॅक्टर तक से सलाह लेनी पड़ती है ∣  कुछ लड़कियों और महिलाएं  इसके चलते बेचैनी, सिर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्याओं का  सामना भी करना पड़ता है ∣ आज भी बहुत सी ऐसी लड़कियां है जिनके लिए पीरियड्स के दिन बुरे सपने की के अलावा और कुछ नहीं हैं ∣  ऐसे में जब सवाल उठता है कि महिलाओं को पीरियड्स लीव दी जानी की चाहिए की नहीं  ∣  तो आइए आज जानते हैं इसके बारे में   देश दुनिया में अब तक क्या क्या कदम उठाएं गए हैं ∣ आपको बता दें कि बिहार ...

ख्वाब को पूरा करने की चाहत में

ख्वाब को पूरा करने की चाहत में आगे बढ़ जाना तुम आगे चाहे आए कितनी परेशानी लगातार चलते जाना तुम लोगों की फिक्र करें  बगैर एक कदम आगे बढ़ जाना तुम चाहे आ जाएं जीवन में कितनी भी परेशानी किन्तु लगातार चलते जाना तुम  जीत को पाने के लिए एक कदम आगे बढ़ जाना तुम एक ख्वाब को पूरा करने की चाहत में  लगातार आगे बढ़ जाना तुम यहीं सोच कर कि मंजिल कि तरफ ये मेरा पहला कदम है ∣