सृजन चाहे किसी भी चीज़ का हो
वो आसान नहीं होता है ∣
हर चीज के पीछे छुपा इंसान
का भूत और वर्तमान होता है ∣
संघर्ष की सारी हदें पार कर
आगे चलना होता है ∣
अक्सर जीवन में आगे बढ़ते रहना आसान नहीं होता है ∣
चोट जिस पर पड़ती है
वहीं आगे चलकर महान होता है ∣
ऐसे ही नहीं लिखी जाती है सफलता की कहानी
उसके पीछे बहुत असफलता का दर्द होता है ∣
Comments