Skip to main content

Role Model


चपन से लेकर बड़े होने तक जिससे हम सब से ज्यादा प्रभावित होते है। वो हमारे आदर्श होते है जिनके गुणों को आत्मसत कर हम अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते है।  जो हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व रखते है।
हमारे जीवन में वो कोई भी हो सकता है। हमारे माता-पिता, शिक्षक और हमारा वो दोस्त जिससे हम बहुत ज्यादा प्रभावित हुए है। जो हमें जीवन के संघर्ष की सच्ची सीख दे गया। वो दोस्त जिसे हम ने करीब से संघर्ष करते देखा है। जो था तो हमारी ही उम्र का किन्तु वो हमें जीवन की मुश्किलों से लड़ने की असली वजह दे गया। हमारा वो शिक्षक जिसकी बातें उस समय तो हमें बहुत ज्यादा आदर्शवादी लगती थी किन्तु जैसे हम अपने जीवन के पड़ाव को पार कर आगे बढ़े हमें उसका सही अर्थ मालूम चला है।
आज भी याद है मुझें मेरे स्कूल की वो मैडम जिन्होने मुझें बहुत प्रभावित किया। जिनके विचारों में एक अलग ही प्रेरणादायक स्वर था। जो हमेशा कहा करती थी कि अगर हमें अपने जीवन के शीर्ष पर पहु्ंचना है तो हमें बहुत कुछ सहना होगा। कई बार होगा जब जीवन की परिस्थितियां हमारे अनुकुल नहीं होगी । इसके बावजूद हमें आगे बढ़ते जाना होगा। 
मन में जिज्ञासा लिए पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ जाना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..