बहादुरी इसमें नहीं सबकुछ छोड़कर कुछ बेहतर का इंतजार करो। बहादुरी इसमें बेहतर चीज के लिए अपने आज से लड़ो। सबको खुश न हम आज कर सकते हैं। न कल कर पाएंगे । फिर क्यों दूसरों को खुश करने के चक्कर में हम अपना आज खराब करें।
एक समय तक हमें जो दो कौड़ी की चीज लगती है, वक्त आने पर वही बेशकीमती हो जाती है। समय के साथ बहुत कुछ बदलेगा शायद हमारे सोचने से ज्यादा। किन्तु उस बीच ये याद रखना होगा कि कुछ बेहतर पाने की पहली सीढ़ी ही कष्ट हैं।
सबकुछ हमारे मुताबिक चले। ये न कल जरूरी था न आज हैं। । समय के साथ बहुत कुछ बदल जाता है। जो सोच रहे वो कल्पना जो जी रहे वो वास्तव में जिंदगी है ये बहुत देर में समझ आता हैं। जिंदगी तब तक ही आसान रहती है जब तक उसे समझने की कोशिश न की जाए। मुश्किल तो वहां खड़ी होती है जब उसका मतलब समझ में आने लगता है।
कर्म किसी और के बुरे और सजा किसी और को मिल रही है पाबंदी बढ़ रही पर अपराध करने वाले आजाद चल रहे हैं खौफ में हर कोई पर खौफ वहां अदृश्य हैं जहां खौफ होना चाहिए न्याय की पेंच में उलझ कर रह रही पेंच पर कही किसी न सुनी जा रही है।
सच में आज जमाना काफी बदल गया है जहां अब तो शराफ़त भी चालाकी समझी जाती है जहां उन्हें हर से निकलती हर लड़की चालक ही लगती है भले उसके हाथों ने न पकड़ा हो सिगरेट अपने हाथों में पर उन्हें तो हर लड़की आज स्मोकर लगती है
राम आदर्श तो कृष्णा सत्य है राम पूज्य तो कृष्णा अद्भुत है राम अद्वितीय तो कृष्णा अनमोल है राम सबके प्रिय तो कृष्णा कण कण में है राम से उपज हर शब्द है तो कृष्णा हर बिना कोई अर्थ नहीं पूर्ण हैं।
कृष्ण हम सीखते हैं जब अन्यायी हो रही विजयी तब न्यायी को छल का सहारा लेना पड़ता है जब लुट रही हो सभागार में द्रोपदी की लाज तब उसकी लज्जा बचना पड़ता है दोषियों को गलती एक समय के बाद अक्षमीय ही जाएं तब अपने हो भले उनपर न्याय का चक्र चलना पड़ता है।
किसी से इंसान कितना भी ज्ञान ले ले। किन्तु वो सीख तब ही पाता है जब वो उसका अनुभव करता है। शांत रहना और शांत का माहौल बनाये रखने में अंतर है। आज इंसान जिस सबसे बड़ी गलतफहमी में जी रहा है वो ये है कि केवल वो ही संघर्ष कर रहा है। ज्ञानी होना और ज्ञानी होने का दिखावा करना दोनों में जमीन आसमां का फर्क है।
समय के साथ इंसान का सबकुछ बदल जाता है जिसे लेकर वो जो अहम रखता है। किसी को पसंद उसके गुण अवगुण से किया जाता है। न कहने के लिए स्वाभिमान हां कहने के लिए ताकत चाहिए।
कड़वा पर सच है जिंदगी में तब तक किसी चीज की कद्र नहीं होती है। जब तक की उसे खोने का खौफ न हो। जिंदगी में कुछ परेशनियां जैसे हमारे विश्वास की परीक्षा लेती है।
एक समय होता है जब इंसान के लिए पैसे की कोई कीमत नहीं रहती है। जहां वो पैसे का बेहिसाब उपयोग करते हैं । फिजूल खर्च करता है। समय के साथ जब वहीं इंसान इस दुनिया में पैसे कमाने निकलता है तब वो पैसे का सही मतलब जानता है। जहां न चाहते हुए उसे बहुत कुछ सहना होता है। मन हो या न हो उसे काम करना होता है। जहां क ई बार उसे लगता है कि वो सबकुछ छोड़ दे। इसके बावजूद उसे काम करना होता है।
किताबें चाहे हमने जितनी पढ़ रखी हो। किन्तु हमें सीखती तो जिंदगी है। जो हमें हर बार एक नयी सीख दे जाती है। जब लगता है कि अब हम समझदार हो गए है तब ही वो हमें जिंदगी के उस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है। जहां पर हमें लगता है कि सबकुछ कैसे होगा। जहां एक चुनौती खत्म नहीं होती कि दूसरी शुरू हो जाती है। इसके बावजूद तब बड़ी मुश्किल हो जाती है जब हम जिंदगी की उस राह पर खड़े हो जाते हैं जहां हमारे पास हारने जैसा कोई विकल्प नहीं होता है। जहां हमें किसी भी हाल में जीतना ही होता है।
दुनिया में जब हम बाहर निकलते हैं तब हम जानते हैं हम में अभी भी कितनी कमियां हैं। सुधार की गुंजाइश वहां खत्म हो जाती है जहां हम ये सोच लेते हैं कि हमसे बेहतर और कोई नहीं है।
रक्षाबंधन पर यू तो बहुत कुछ लिखा जा चुका है। पर वो चीज जिस पर आज बात करना जरूरी है। वो है आज की बदलती जीवन शैली में बहन भाई एक दूसरे को समझे। जहां जरूरत हो वहां एक दूसरे का सपोर्ट करें। अपने अधिकारों को लेते वक्त दूसरों के अधिकारों को न छिने। इस बीच जरूर ऐसा हो सकता है कि क ई बात दोनों को एक दूसरे की बुरी लगे। पर इस बीच दोनों एक दूसरे को उसकी जगह रखकर सोचे।
जब तक कुछ ज्यादा नहीं बदलेगा जब तक लड़कियों को देखने का नजरिया वही पिछड़ा सा रहेगा जहां लड़की का चरित्र उसके कपड़ों चाल से ही उसकी परिभाषा ये पुरूष प्रधान समाज तय करेगा. जहां गलती का पूरा जिम्मा उस लड़की पर ही होगा समाज को दोगलापन यू ही चलता रहेगा जब तक उसके दृष्टिकोण को बदलने के लिए कोई मजबूत कंधा न रहेगा। कहना आसान पर करना वाकई मुश्किल है जहां देवी को पूजते दूसरी और कमजोर समझ उसे हर वक़्त लड़की है उसकी कमजोरी बताते हैं जहां सोच खुद की खराब घटिया उस लड़की को कहते हैं. जब तक कुछ नहीं बदलेगा जब तक सोच हमारी छोटी सिर्फ एक पक्ष को गलियां देगी जहां सवाल सिर्फ एक तरफ ही होगा। हाथ में कैडेल लेकर कैडेल मार्च निकालने से नहीं बल्कि हर उस चीज को बहिष्कार करना होगा जहां वो लड़की सिर्फ किसी को रिझाने के लिए दिखाई गयी हो जहां उसकी सुंदर ही बतायी गयी हो जहां वो एक वस्तु समझी जा रही हो।
सिर्फ दोष लड़कों को देने से क्या होगा जब हर गली हर शहर में मोहोल लड़की के विरुद्ध खड़ा होगा जहां चमकदार दिखती दिवार पर विज्ञापन करता चित्र एक आकर्षक महिला का होगा जिसे प्रस्तुत किसी को अच्छा लगने के लिए किया होगा मत भूलना उस आईटम सॉग को जहां शीला की जवानी , मुन्नी की बदनामी पर ठुमकती लड़की के बीच अश्लीलता का खुला बाजार होगा मत भूल न उन फिल्मों को जहां लड़की की इज्जत लूटने का दृश्य हर कोई देखा रहा होगा दोष सिर्फ एक नहीं इस शर्मनाक घटना में उसे शामिल हर वो शख्स की है जो हर उस चीज को बढ़ावा देता आया जिसमें अश्लीलता का होता व्यापार बाजार में उसकी बिकती इज्जत होगी।
आज भारत अपना 78 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है...दूसरी तरफ एक बार फिर बेटियों की आजादी का मुद्दा देश में गर्मा रहा है...जहां वो अपने घर से लेकर बाहर कहीं भी सुरक्षित नहीं है...कोलकता में हुआ घटनाक्रम जैसे देश में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गहरे सवाल खड़ा कर रहा है..जहां पर 2012 निर्भया रेप हत्याकांड जैसे फिर से दुहाराया गया...देश की बेटी इंसाफ मांग रही है... पर आखिर कब तक कैडेल मार्च निकलकर ये मुद्दा शांत कर दिया जाएगा... जो लोग इस बीच कह रहे है न कि आज देश में केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी सुरक्षित नहीं है... उन्हें जरूर एक बार अपने आस पास देखना चाहिए...जहां मां के गर्भ से लेकर दुनिया में आने तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है... ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई देश में लड़कियां आज सुरक्षित है... जहां वो अपने घर से लेकर सार्वजनिक जगह तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है...आये दिन उनके साथ हो रहे अपराध जैसे हर मां बाप को लड़कियों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है... चलिये बात करते है आज लड़कियों की आजादी की...जहां वो बेटी अपनी मां के गर्भ से लेकर कहीं भी सुरक्षित नहीं है......
किसी देश का तिरंगा उसकी आन बान शान होता है। जिसके नाम से वो जाना जाता है। जिसका अपना महत्व होता है। जिस पर लिपटकर आने का हर किसी का सपना होता है। पर अफ़सोस जब इस तिरंगे का बिना महत्व जाने इसका ध्वजा रोहण करने की कोशिश की जाती है। तब कहना जरूरी हो जाता है कि नायाब चीज नायाब ही रहे तो बेहतर है वरना उसका महत्व कम हो जाता है। इस बार भी पिछली बार की तरह' हर घर तिरंगा अभियान' चलाया जा रहा है जहां घर में तिरंगा लहराने की कोशिश की जा रही है। किन्तु इस बीच उसे फहराने के नियम को ताक पर रखा जा रहा है। जो ध्वज न होकर सजावटी वस्तु में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। फिर भले क्यों उसके अगले दिन वो सड़कों पर पड़े मिले इसकी भले किसको फ्रिक है। जो महीनों महीनों तक लोगों के घर पर फहराता रहे इसकी कि किसे चिंता है।
वो लड़कियां तब आजाद होगी जब समाज के बंधन में वो जकड़ी न होकर खुले में बेखौफ चल सकेगी जहां वो लड़की है ये उनकी कमजोरी नहीं इस गलतफहमी को खत्म कर खुद को हर हालात में मजबूत बनाएगी। जिसके लिए जरूरी होगा वो वातावरण जहां वो खुद को पिंजरे में बंद नहीं बल्कि खुली हवा में सांस ले सकेगी।
Sorry शब्द भला छोटा सा है। लेकिन इसका उपयोग करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। जहां क ई बार इंसान इतना अहम में आ जाता है कि वो अपनी गलती स्वीकार कर नहीं पाता है। जहां इस बीच वो खुद को भले बड़ा महान समझ रहा हो। किन्तु वो महान होता नहीं है । जब वो इसके बारे में सोचता है तब वो अपनी गलती के बारे में समझ पाता है। ये शब्द भले छोटा पर इसका उपयोग उसे कहा कैसे करना है ये उसकी सूझबूझ पर निर्भर करता है।
आजाद होना होगा हमें अपनी उस सोच से जो हमें आपस में बांटे है जिसने अपनों को ही एक रेखा में बांटा है जहां रंग ,रूप, पद में इंसान करता भेद है जहां भेद को मन में लिए वो समता के भाव को नहीं समझता है आजाद होना होगा हमें उस रेखा से जो आपस में हमें बांटे है।
जब बिना डरे अपनी हर बात कह सको बिना किसी की सहायता के आर्थिक रूप से इतना मजबूत हो जाओ कि तुम्हें किसी के सामने दो रूपये न मांगने पड़े जहां तुम सिर उठा आगे चल सको आजादी का मतलब जहां तुम आगे बिना लड़खडाए अपने पैर से चल सको बिना कोई सहारे तुम आगे बढ़ सको।
दिक्कत शायद कभी खत्म न हो । पर इसके लिए हम जीना ही छोड़ दे ये तो गलत है। ज्ञान चाहे जितना हो पर अगर उसका उपयोग करना नहीं सीखा तो कुछ भी नहीं सीखा। गुस्सा जब हमारा जब हमें ही इतना नुकसान पहुंचता है। तो दूसरे के लिए कितना खतरनाक होगा। दर्द इंसान को मजबूत दिक्कत उसे सुलझने का मौका देती है। सीखने की प्रक्रिया कठिन जरूर है किन्तु इतनी कमजोर नहीं कि व्यक्ति खुद को मजबूत न बना पाओ।
यू तो आज हर अखबार की सुर्खियों में बड़े बड़े अक्षरों में शीर्ष पर तुम थी विनेश। जहां किसी ने तुम्हें भारत का मेडल कहां तो किसी ने गोल्ड मेडल कहा। पर केवल तुम ही जानती होगी अंतराष्ट्रीय खेलों में तीन बार गोल्ड मेडल जीतने वाली अंतराष्ट्रीय मंच पर अपनी कुस्ती से लोहा मानवा लेने वाली विनेश ने पेरिस में ओलम्पिक में गोल्ड मेडल लाने के लिए कितने सालों तप किया होगा। हरियाणा की धरती में जन्मी रेसलर तुमने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी बार खुद को तोड़कर मजबूत किया होगा। जहां तुम्हारा सामना क ई बार हारी हुई विनेश से भी हुआ होगा। इसके बावजूद जब तुमने खुद को जिताने के लिए तैयार किया होगा। तब तुमने क ई बार संघर्ष की आग में खुद को जलाया होगा। तुम्हारा सफर भले तुमने ये कह खत्म कर दिया कि "कि कुस्ती जीत गई तुम हार गई" पर इससे पहले तुमने कितनी बार कुस्ती को हारकर खुद को जिताया होगा। बेशक तुम्हारे संयास लेने की घोषणा से बहुत से दिल टूटे होगें । किन्तु तुम्हारा हदय उस वक्त कितना करूणा से भर उठा होगा। जब तुम्हें 50 किग्रा की केटेगिरी में मात्र 100 किग्र...
खिलाड़ी चाहे किसी देश का हो। वो खिलाड़ी ही होता है। जो देश के लिए जब खेलने निकलता है। तब उसका तन मन देश को जीतने में लगा रहता है। जो अनेक तरह के उतार चढ़ाव के बावजूद खेलना नहीं भूलता है। वो लगातार खेलता है। जिसमें वो खेल के हार जीत के बावजूद जीतने की ओर बढ़ता है। पर अफ़सोस वो उस सिस्टम से क ई बार हार जाता है। जहां वो पाल बढ़ा। जहां उसने खुद को बनाया। ताजा मामला भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का है। जिन्हें आज पेरिस ओलंपिक में मात्र 100 किग्रा वेट ज्यादा होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया। जो भारत के लिए एक बुरे सपने सा है। इस सब के बावजूद जब देश को उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करनी चाहिए। तब देश की ससंद में इस बात की चर्चा हुई कि उन पर कितना खर्च किया गया। इससे ज्यादा शर्मनाक और भला क्या हो सकता है। जब पर खर्च की तो बात की गयी किन्तु उनके साथ देश में हुए अन्याय पर चुप्पी साधी रही। जो देश के उस सिस्टम से हार गयी जिस सिस्टम पर उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा था। आज केवल उनकी ही नहीं बल्कि उस सिस्टम की भी हार हुई है जिसने उन्हें सपोर्ट करने की जगह सिर्फ प्रश्न चिन्ह...
इसे विडम्बना न कहूं तो क्या। जहां लोग मौका देख पलट जाते हैं। जो कल तक देते थे गालियां वो उसकी कामयाबी देख उसे अपना रिश्तेदार कहने लगते हैं। जैसे अपने इस व्यवहार से वो हमें याद दिलाते हैं कि समय से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं। जो चाहे तो किसी इंसान को बना सकता है। तो किसी इंसान को बिगाड़ सकता है जिसके आगे हर कोई कम ही नजर आता है। इसलिए तो कहती है जो काम कर रहे हो । जिसमें तुम्हें लगता है तुम बुलंदियां छू सकते हो उसके लिए तुम लोगों को न देखों। दुनिया का क्या है वो तो समय रहते पलट जाएगी।
किसी भी चीज़ का परिणाम तुरंत नहीं निकालना चाहिए। वो भी तब जब हम उसे बहुत कम जानते हो। खमोशी अक्सर बहुत कुछ कह देती है जो मुंह से बोलकर भी नहीं कह जा सकता है।
दोस्ती सिर्फ एक शब्द नहीं है। दोस्ती एक एहसास है। परिवार के बाद जिसके हम सबसे ज्यादा करीब होते हैं। वो दोस्त ही है। जब लगने लगता है कि कोई समझने वाला नहीं । तब दोस्त ही हमारा हमदर्दी बनता है। जिसके आगे हम बिना किसी झिझक के हर वो बात कह सकते हैं। जो हम किसी और से नहीं कह पाते हैं। जो हमें हंसता जिंदगी में कुछ करने की सीख दे जाता है। जो हमारी कमियों के साथ बिना झिझके हमें स्वीकार करने की हिम्मत रखता है। आज जब रिश्ते में खट्टास पड़ना आम सा हो गया है। जब दोस्ती में एक सौदा सा हो गयी है। ऐसे वक्त में अगर आपके पास एक अच्छा दोस्त है। जो आपका आप से ज्यादा ख्याल रखता है। जो आपकी खुशी पर खुश ओर दुख पर दुखी होता है। यकीन मानिए आप इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। वरना आज हाल ये है कि इंसान एक अच्छा दोस्त के लिए तरसता है।
कई बार जितना चिल्लाना काम नहीं आता। उससे कहीं ज्यादा शांत रहना काम आता है। समय समय की बात है किसी के लिए बरसात घूमने का दिन तो किसी के लिए आफत का मौसम है। जितना समय हम किसी की आलोचना करने में लगते हैं उतना अगर खुद के बारे में सोचों तो हम बेहतर कर सकते हैं।
इसे समय की विडम्बना कहे या आज का पागलपन पर सच्चाई यहीं हैं कि आज इंसान में अहम हद से ज्यादा भरा हुआ है। जहां वो इस अहम के चलते क ई बार दूसरों को नीचा दिखाने से भी बज नहीं आता है। जहां वो बात बात पर अपना नाम , पद, सरनेम के जरिये दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर जाता है। जहां वो सेल्फ लव से कब दूसरों के लिए एक असहनीय मर्ज बन जाता है उसे ही मालूम नहीं चलता है।