Skip to main content

Happy Friendship Day: उन दोस्तों की बात ही अलग होती है



दोस्ती सिर्फ एक शब्द नहीं है। दोस्ती एक एहसास है। परिवार के बाद जिसके हम सबसे ज्यादा करीब होते हैं। वो‌ दोस्त ही है। जब लगने लगता है कि कोई समझने वाला नहीं । तब दोस्त ही हमारा हमदर्दी बनता है। जिसके आगे हम बिना किसी झिझक के हर वो‌ बात कह सकते हैं। जो हम किसी और से नहीं कह पाते हैं। जो हमें हंसता जिंदगी में कुछ करने की सीख दे जाता है। 
जो हमारी कमियों के साथ बिना झिझके हमें स्वीकार करने की हिम्मत रखता है। 
आज जब रिश्ते में खट्टास पड़ना आम सा हो गया है। जब दोस्ती में एक सौदा सा हो गयी है। ऐसे वक्त में अगर आपके पास एक अच्छा दोस्त है। जो आपका आप से ज्यादा ख्याल रखता है। जो आपकी खुशी पर खुश ओर दुख पर दुखी होता है। यकीन मानिए आप इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। वरना आज हाल ये है कि इंसान एक अच्छा दोस्त के लिए तरसता है। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..