Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

not a gender equality

कुछ चीजों में कभी लैगिक समानता हो ही नहीं सकती अरे उसकी आंखें कैसी लाल हो रही है उसका चेहरा आज उतरा हुआ है। ये सारी बातें अक्सर हमें तब सुनाई देती है। जब कोई लड़का बीमार होता है। वही दूसरी तरफ जब एक लड़की बीमार रहती है। तो ये तो बहाना ही बना रही ये कहकर हम उसका मजाक उड़ाते हैं। बिना ये सोचे की उसकी भी तबियत खराब हो सकती है वो भी बीमार पड़ सकती है हम केवल एक पक्ष के  प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। ये बात अलग है कि पुरूषों के मुताबिक महिलाएं ज्यादा दर्द सहने की क्षमता रखती है। 

Today Thought

जिंदगी में एक समय के बाद हम उस मोड़ पर खड़े होते हैं। जहां पर हम ये समझ जाते हैं कि हमें जो मिला वो बेहतर था एक वक्त के बाद उसी चीज के लिए हमें संघर्ष करना होगा। तब न वो वक्त मिलेगा और न ही वो लोग हमारे बीच होंगे। 

सबकुछ हमारे कहने सोचने से नहीं होता

इस दुनिया में वो इंसान वास्तव में बहुत ज्यादा खुशनसीब है..जिसने जिंदगी में जैसा सोचा..वो वैसा ही काम कर रहा है..वरना दुनिया की आंधी आबादी ऐसी है..जिसके सपने कुछ और थे...और आज वो काम कुछ और कर रहा है..ये इस दुनिया का कड़वा सच है..जिसको जो चाहिए था..वो नहीं मिला..वो उसके विपरीत ही काम कर रहा है.. जो हमें जिंदगी की वास्तविकता से हमारा सामना कर रहा है..जो जैसा सोचता है..जिंदगी में जरूरी नहीं वैसा ही हो...हमारे सोचने से बहुत अलग जिंदगी में चीजों होती है..जो हमें जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया दे जाती है..जहां सबकुछ हमारे मन के मुताबिक नहीं बल्कि उसके बिल्कुल विपरीत होता है...जो हमें बता ही देता है..सबकुछ हमारे सोचने से नहीं चलता है...

Today Thought

एक समय के बाद बहुत कुछ बदल जाता है। जहां अक्सर पास होती चीजें हम से बहुत दूर चली जाती है।  कोई भी चीज यू ही नहीं मिल जाती है। सब चीजों की कीमत अदा करनी पड़ती है। 

life lesson quotes in hindi

इंसान का जब ये भ्रम टूट जाता है कि केवल मैं सबसे बेस्ट हूं तब वो असल में प्रगति की ओर बढ़ता है।  इंसान को अपनी अच्छाई से ज्यादा अपनी आलोचना सुनने की ताकत होनी चाहिए। 

जीने के लिए

जीने के लिए सोचा ही नहीं दर्द संभालने होंगे  ये महज एक पंक्ति नहीं बल्कि जिंदगी का सच है... .जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते है..चाहते है जिंदगी से सारी खुशियां पर उसके लिए त्याग करने के बारे में जरा नहीं सोचते है....केवल दोनों हाथों से सब कुछ पा लेना चाहते है.. लेकिन कहते है..हर चीज कीमत चुकानी होती है...फिर चाहे हमारी इच्छा हो या न हो... जिंदगी का असली मतलब तब समझ आता है...जब इंसान बाहरी और आंतरिक दोनों तरह से लड़ाई लड़ रहा होता है..कई तरह के अंतरविरोधों के बीच वो खुद को बनाने में लगा हुआ होता है...जहां वो जिंदगी का मतलब धीरे धीरे समझ रहा होता है..अनुभव के साथ जिंदगी को अलग तरीके से देखता है...कुछ पाकर कुछ उसके लिए बहुत कुछ खोकर जिंदगी का असली मतलब सीखता है...

today thought

असल में तब चुनौतियों और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब हम दुनिया और दुनियादारी को समझने निकलते है असल में पैसे की कीमत तब समझ आने लगती है जब हम दुनिया के बीच कमाने निकलते है जहां एक एक रूपये का हिसाब रखते है जहां हम पैसों के लिए लोगों को कष्ट सहते देखते है असल में हम जीवन को तब थोड़ा समझते है..

Today Thought

एक समय के बाद हर चीज के मायने बदल जाते हैं। इंसान वही रहता है पर उसकी परिस्थितियां बदल जाती है। जहां उसका जिंदगी के प्रति नजरिया बदल जाता है। 

real life meaning in hindi

अगर सीखना चाहते हो तो बहुत कुछ सीखता है समय तुमने कितने नादान हो ये तुम्हें बताता है समय समय के साथ तुम्हें तुम्हारे बारे में बताता है ये समय दुनिया कितनी चालक तुम कितने नादान हो ये तुम्हें बताता है समय एक समय के बाद जिंदगी के असल मायने बताता है समय जहां संघर्ष करते तुम अकेले जीत में भीड़ साथ लाता है समय। 

Life Poem in Hindi

तुम लकी हो अगर तुम्हारे पास कोई सुनने वाला है  आजकल सुनने वालों की बहुत कमी है तुम लकी हो अगर तुम किसी को अपनी बात शेयर कर सकते हो तुम लकी हो अगर तुम अपनी बात किसी से बिना ये सोचो कह सकते हो  कि लोग क्या कहेंगे। 

Today Thought

एक समय के बाद इंसान सीख लेता है परिस्थितियों से समझौता कर लेना गलत होकर भी कुछ  न कहना ऐसा नहीं है कि उसे वो चीजें गलत नहीं लगती लेकिन फिर इंसान बोलने से ज्यादा चुप रहना जरूरी समझता। जब वो नहीं उसकी जिंदगी ऐसा बहुत कुछ बदल चुका होता है जिसकी उसे सोची भी न थी। 

life poem in hindi

जिंदगी इसी का तो नाम है जहां कुछ पाने के लिए संघर्ष कुछ खोने का गम खुद को बेहतर बनाने का जुनून उसके लिए बहुत से कष्ट सहने का नाम है जिंदगी लगातार चलने का नाम है जहां होती अनेक चुनौतियां जहां हर जगह तुम्हें खुद को साबित करना पड़ता जिंदगी एक जंग का नाम है। 

Today Thought

बहुत कुछ छिन लेती है जिम्मेदारी जब सिर पर आती है जहां फिर कहां अपने मन की जिंदगी जी जाती है। जहां मैं से चीजें खत्म होकर हम तक आती है। असली जिंदगी तब समझ आती है। 

Today Thought

अब समझ आता है कोई यू ही किसी पर नहीं चिल्लाता है   जब आती है जिम्मेदारी सिर पर   तब कई बार बुराई भी मोल लेना पड़ता है। जहां क ई बार अच्छा करने के बावजूद दूसरों की नजर में वो गलत ही हो जाता है। जहां वो सबके बीच होकर भी अकेला हो जाता है। 

Women against Crime related Poem in Hindi

एक सोनम के आ जाने से नहीं मौन रखा जा सकता  महिलाओं के खिलाफ होते  अपराधों कभी रेप, कभी हत्या कभी उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता आकड़ों को देखों तो मालूम चलता महिलाओं के साथ आज भी कितना  गलत हो रहा  जो लोग कहते लड़कियां घर की चारदीवारी तोड़ बाहर जा रही इसलिए ये सब क्राइम हो रहा उन्हें देखने की जरूरत  की महिला का कोई नहीं अपना होता कभी दहेज की लालसा में कभी दहेज प्रताड़ना में कभी बेटी होने की सजा उसे केवल मार दिया जाता। 

today thought in hindi

सबकुछ मिलना ना मिलना हमारे बस में नहीं होता लेकिन कोशिश करना हमारे बस में होता हो सकता कि हम एक वक्त के लिए टूट जाए उसके बावजूद क ई बार जरूरी खुद के लिए लड़ना होता है कोशिश करना होता है एक परिवर्तन के लिए ताकि हम खेद न कर सके कि हमें ये न मिला। 

happy father's day poem in hindi

वो पिता ही होता है जो बिना कहे हमें अपना प्रेम जता देता है जो अपने लिए कम पर हमारे लिए हर वक़्त सोचता है जहां हमारी जिंदगी हम से शुरू होती है वहां उसकी जिंदगी हम से शुरू हम पर खत्म होती है जो हमारी बेहतरी के लिए कितना कुछ सहता है जिसके संघर्ष की कोई सीमा नहीं वो पिता होता है जो पहले हमारी जरूरतें फिर अपने बारे में कुछ सोचता है। 

unspoken struggle related thought

इस दुनिया में स्त्री होना ही त्रासदी है जहां शादी और बच्चे के अलावा उसके जीवन में कोई प्राथमिकता नहीं समझी जाती है।  शर्म के नाम पर मौन, अंधविश्वास के नाम पर श्रद्धा और सुरक्षा के नाम बंदिश उसे दी जाती है। एक महिला का आर्थिक, शारीरिक , मानसिक रूप से मजबूत होना इसलिए भी जरूरी है ताकि उसे उसकी सीमा न बताई जाए।   सुंदरता के तराजू में उसे तौला, रूप के जाल में उसे इतना अंधा कर दिया कि खुद को देह बनाने के चलते इंसान होना भूल ही गयी। 

Top Thought

बहुत मुश्किल है एक अच्छी आदत लगना।  एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर होते हैं जहां हारने जीतने के भाव से ज्यादा लड़ना जरूरी होता है। 

Air India Ahmedabad Plane Crash

सबसे बड़ा विमान हादसा तारीख 12 जून दिन गुरूवार  समय था करीब दोपहर के 1 बजकर 56 मिनट जब एयर इंडिया का विमान टैक ऑफ करने के दौरान क्रैश हो गया। जिसमें करीब 242 पैसजेर  सवार थे जिनमें से 241 की इस क्रैश में दुखद मौत हो गयी। जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गयी।  जबकि एक पैसेंजर सकुशल है।  वही  इ स हादसे ने जहां एक ओर पूरे देश में शौक की लहर ला दी है । वही दूसरी तरफ एक बार फिर सिस्टम पर सवाल उठ खड़ा हो गया है। जिससे अछूती इंटरनेशनल फ्लाइट भी नहीं है।  ऐसे में कुछ सवाल पूछने होंगे। आखिर गलती किस की थी इस पर विचार करना होगा? 

Today Thought

भागना सबको होता है एक समय के बाद फर्क महज इतना सा होता है कि वो समय निकलने के बाद भागता है, या उससे पहले।  हमारी जिंदगी में आधी से ज्यादा चीजें इस बात पर निर्भर करती है कि हम उसे लेते किस तरह से है। 

sonam raghuwanshi news

'सोनम बेवफा निकली' ये बात कल तो जो लोग मजाक में कह रहे थे। वो बात आज सच निकली। 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  ऐसे में राजा रघुवंशी हत्याकांड का सच किस तरह से हमारे बीच आता है ये तो वक्त ही बताएगा । लेकिन तब तक हम सब को लव और अरेंज मैरिज से निकलकर शादी को समझौता नहीं बना देना चाहिए। जिसकी कीमत कोई बेकसूर भुगते। 

life changing poems in hindi

उस एक बदलाव के लिए तुम्हें आगे चलते रहना होगा हो सकता है तुम्हें इसके लिए बहुत कुछ सहना पड़े  पर इसके बावजूद तुम्हें चलते रहना होगा ताकि कल तुम्हें तुम्हारी हैसियत न बताये तुम्हें बहुत कुछ सहना होगा इसके बावजूद तुम्हें चलते रहना होगा। 

period poem in hindi

अखिर कब तक वो दिन कहेंगे हम  कहते हैं ये जमाना बदल गया है जहां लोग भी काफी ज्यादा बदल गए हैं लेकिन फिर आज भी क्यों पीरियड्स को लेकर लोगों में उतनी ही छोटी मानसिकता है जहां लोग आज भी उसका नाम लेने से बचते जहां लोग आज भी उसे वो दिन के नाम से संबोधित करते जहां लोग आज भी पैड शब्द बोलने से लेकर उसे खरीदने तक में शर्म है करते खरीदने जाओ आज दुकान में वहां भी उसे कागज में पैक कर देते जैसे ये पैड न होकर कोई बुरी चीज़ हो। 

World Environment Day 2025: वरदान से अभिशाप तक प्लास्टिक की कहानी

प्लास्टिक सस्ता, सुंदर और टिकाऊ। जो लंबे समय तक चलता है। और सस्ते में बड़ी सहजता से इसे पाया जा सकता है। शायद यहीं कारण है कि इसके टिकाऊपन के चलते हमें इसके दुष्प्रभाव नहीं दिखते।  कहते हैं परिवर्तन संसार का नियम है लेकिन ऐसा परिवर्तन किस काम का। जो हमें विकास से विनाश की ओर ले जाता हो। जिसके चलते हमें परेशानी का सामना करना पड़ता हो। जो आज हमारे खाने की थाली तक पहुंच गया है।  प्लास्टिक आज न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय परेशानी बन चुका है। जिसका अगर समय रहते त्याग नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब हमें इसका बड़ा खमियाजा भुगतान पड़ेगा।  इसलिए अभी भी देर नहीं हुई हमें प्लास्टिक का उत्पादन घटाने पर जोर देना होगा।  सिगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णता प्रतिबंध घोषित करना होगा । जिसके लिए जरूरी है प्लास्टिक की जगह पर्यावरण के अनुकूल बैग आए। जिसके लिए जरूरी है कि उनका दाम कम हो जिसे लेने के लिए लोगों को अपनी जेब न देखनी पड़े। इसके लिए सरकार से लेकर लोगों को काम करने की जरूरत है। 

job poem in hindi

सबकुछ तो है इस नौकरी में पैसा, सम्मान अपनी ख्वाहिश पूरी करने की ताकत पर नहीं तो बस इंसान को इंसान समझने की हिम्मत जहां ऑफिस में उसे Human Resource  घर में उसे पैसे कमाने की मशीन समझा जाता बस जो नहीं समझा जाता तो वो है उसे इंसान। 

Today Thought

आज का जमाना यही है जहां सच कोई नहीं सुनना चाहता। हमारे अपने भी नहीं।  वास्तव में हमारे सिवाए हमारा अपना कोई नहीं।  किसी के बारे में सच बोलने की भी हिम्मत चाहिए। ये जानते हुए कि उसके बाद तुम्हें अपनी बुराई ही सुनने को मिलेगी। 

Today Thought

चाहे कितना भी पढ़ लो। लेकिन अनुभव से इंसान जो चीज सीखता है वो बड़ी बड़ी किताब नहीं पढ़ा सकती।  जरूरत आने पर ही चीजों की अहमियत होती है वरना सब चीजें बेकार लगती है। 

today thought in hindi

इंसान का संघर्ष कभी खत्म नहीं होता। केवल उसका रूप बदल जाता है।  कड़वा पर सच है कद्र इंसान की नहीं बल्कि उसके पैसे और रूतबे की होती है।  कड़वा पर सच है जिंदगी की आधी लड़ाई केवल हमारे चाहने पर निर्भर करती है। जिसके लिए हमें संघर्ष करना होता है।