Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2022

विचार

कभी भी कोई चीज़ आसान नहीं होती है ∣ सबके लिए काम करना ही पड़ता है ∣ जिसमें एक बार में सफलता मिल जाएं  ये बिल्कुल भी  जरूरी नहीं होता है ∣ उसके लिए सतत प्रयास करना पड़ता है ∣ जिसके लिए  धैर्य रखने की सारी हदें पार कर आगे निकलना होता है ∣ जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए केवल ज्ञान ही नहीं कुछ अनुभव और जुनून  जरूरी होता है ∣ जहां कदम कदम पर क ई परीक्षा को पार आगे  निकल जाना होता है ∣

ये जिंदगी भी कितनी अजीब है न

  ये जिंदगी कितनी अनिश्चित है न, जहां पर निश्चित कुछ भी नहीं जहां लोगों का आना जाना लगा ही रहता है ∣ फर्क महज इससे हो जाता है ∣ कि कोई आज जाता तो, कोई कल किन्तु   इस दुनिया को छोड़ सबको एक दिन जाना ही होता है ∣  कितना अजीब है न ,जब हम किसी मरते हुए इंसान को देखते हैं ∣ तो मन में एक भी बार ये ख्याल नही लाते कि कल ये हमारे साथ भी  होगा हम भी दुनिया को छोड़ यू ही चले जाएगें,  जिसका भविष्य से दूर दूर तक क कोई नाता नहीं होगा  ∣ तब हमारी तुम्हारी जैसी कोई बात नहीं होगी,  इसलिए कहती हूं जिंदगी मिली है तो उसे जी लो, कोई मिले उसे दो वक्त के मीठे बोल तुम बोलो, क्या पता  कल हम उसे मिल पाएं  या नहीं  ∣       

हर चीज जिंदगी में पहली बार ही होती है

  कई बार हमारी जिंदगी में एका  एक सबकुछ ऐसे होता है जिसको देखकर एक पल के लिए हम भी नहीं समझ पाते कि ये सब हमारे साथ क्या हो रहा है ∣ कभी कभी जिंदगी में ऐसे हालात बन जाते हैं कि जिसके बारे में हम इतने दिनों से सोच विचार कर रहे होते हैं वो एका एक हमारे बीच आकर  खड़ा हो जाता है ∣ और हमें ऐसे चुनौती देता है ∣ मानों की ये हमारी ऐसी परीक्षा है ∣ जिसमें हमें हर हाल में जीतना ही है ∣ हारने का कोई इसमें  सवाल ही नहीं उठता है ∣

समय और जीवन की परिस्थितियां

  समय के साथ  एक पल के लिए पर बदलना सीख जाओं कुछ चीजों को लेकर वरना लोग तुम्हे बदल डालेंगे  ∣ एक समय के बाद हर कोई तुम से सिर्फ यहीं पूछेगा कि क्या किया तुमने इस समय का अगर तुम ने कुछ किया तो ठीक है ∣ वरना  तो केवल खेद ही तुम्हारे पास रह जाएगा  ∣ ये पल दो पल की जिंदगी के स्वयं  के लिए खर्च करों आगे आने वाला समय न जाने तुम्हारे लिए कैसा होगा ∣  

विचार करने वाली बात है

  कितना सुंदर वो दृश्य होता है न जब हमारी हार  और हमारी   जीत के साथ हमारे दोस्त खड़े हुए होते हैं ∣ जिंदगी में कितनी भी कामयाबी पा लो किन्तु अगर हम पर गर्व करने वाला कोई नहीं तो सब अनसुना सा ही लगता है∣ वैसे तो हमें सब अपना समझाने का दिखावा सा करते हैं पर हमें बहुत कम लोग ही अपना दोस्त समझते हैं ज्यादातर लोग केवल स्वार्थवश हम से हंसते और मिलते हैं ∣ इस जीवन में सबसे मुश्किल वो पल होता है ∣ जहां पर ढेरों उपलब्धि होने के बावजूद हम पर जान छिड़कने वाला कोई नहीं होता है ∣ हमारा मर मिटने वाला कोई नहीं   होता है ∣ केवल होता है तो हम और हमारा अकेला पन जहां हम हंसते और मुस्कुराते है ∣

क्या हर सफर सुहाना ही होता है

  रोज उसका इंतजार करना, कभी ज्यादा तो कभी कम समय में उसे लेना और अपनी मंजिल पर निकलना, जिसके लिए कभी दौड़ना ,तो  कभी उसके  छूट जाने का दुख मानना ∣ मैं बात कर रही हो उस यात्रा की जो हम से ज्यादा लोग हर रोज करते हैं ∣ कभी कभी तो हम उससे तंग आकर ये भी सोचने लगते हैं कि कितनी अच्छी उन लोगों की जिंदगी होती है ∣ जो इस तरह के कष्ट से दूर रहकर अपने व्यक्तिगत वाहन से आते जाते हैं ∣ न रोज रोज किराए की झझट न ही रोज रोज की बस के लिए दौड़ भाग करते हैं ∣ पर इसके बावजूद हम इस यात्रा के बीच हम ऐसे स्वाद को चखते है ∣ जो हमें बता ही देता है ∣ कि समय की कीमत क्या होती है ? भरी बस में अगर हमें सीट मिल जाएं तो उसकी खुशी क्या होती है ?  कई बार तो हम इस यात्रा में अपने उन लोगों से भी मिल जाते हैं जो एक समय तक हमारे सबसे से करीब थे ∣ पर आज वो  जैसे हमारे लिए अजनबी  से हो गए  है ∣ यहां पर सबकी अपेक्षा  एक दूसरे से ज्यादा होती है जैसे अगर हम किसी ऐसी सीट पर बैठे है ∣ जिसके शीशे पूरे खुले  है ∣ किन्तु उसके एक तरफ छांव दूसरी तरफ धूप है ∣ ये ज्यादा सम्भावना है ∣ जिस सीट ...

दूर के ढोल सुहावने लगते हैं

इस दुनिया में ऐसा कोई भी काम  नही जो बिना मेहनत के हो सकता है ∣   कुछ काम होते हैं जिसमें लोग हमें उस काबिल मनाते है ∣ कुछ काम ऐसे भी होते हैं ∣ जिसमें हमें उसके काबिल बनाना होता है ∣ हर दिन किसी भी काम और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ करना आसान नहीं होता है ∣ फिर भी  कई बार इसे  हमें  अपने मन से तो कई बार बेम़न के भी  करना पड़ता है ∣ इस दुनिया में सफलता पाने वाले व्यक्ति की  जिंदगी में एक दम से कुछ नहीं होता है वो इसके लिए दिन रात मेहनत करता हैं ∣ फर्क  महज इससे हो जाता है हमारा ध्यान उस तरफ उस समय  जाता है ∣ जब वो कुछ अच्छा और बेहतर स्थान पर पहुंच कर रहा होता हैं ∣

वो कहानी तो सुनी ही होगी

नैतिक शिक्षा की एक कहानी आज के समय में बहुत जीवंत प्रतीत होती है ∣ जिसमें पिता के द्वारा अपने बेटे को संगति क्यों अच्छी  करनी चाहिए ∣  इसका पाठ पढ़ाने के लिए उसके पिता उसे एक टोकरी सेव लाकर देते हैं ∣ और कहते हैं इन सेव को जाकर अंदर  टोकरी में रख दो वो उसे अंदर रख आता है ∣ कुछ दिनों के बाद पिता उससे वो सेव की टोकरी ले आने को कहते हैं ∣ जब वो टोकरी लेकर आता है तो उसमें एक दो सेव खराब हो जाते हैं ∣ पिता कहते हैं कि जाओं ये टोकरी फिर अंदर रखा आओ कुछ दिन गुजरने के बाद फिर वो टोकरी मांगते है और उस दिन  टोकरी में खराब  सेव की संख्या में वृद्धि मिलती हैं ∣ जिस पर वो लड़का अपने पिता से पूछता है ये कैसे हुआ उसके पिता बताते हैं कि ये सब स़ंगति का असर है ∣ जो जिस संगति में रहता है वो उस तरह का ही बन जाता है ∣ आज के समय में  संगति से व्यक्ति की पहचान होती है ∣ वैसे तो हम इसे शिक्षा के रूप में  बहुत सुनते हैं ∣ पर बात जब खुद पर आ जाती है ∣ तब हम इसे नजर अंदाज करना शुरू कर देते हैं ∣ जबकि हमें उस समय ही जरूरत होती है इस सिद्धांत के पालन करने की आज ये बात महत्व नहीं ...

जीवन की यात्रा

  जीवन में हम सब ऐसी कई यात्रा करते हैं ∣ जो हमें लगती तो जीवन जीने की तरह है ∣ पर वास्तव में वो हमारे जीवन का एक पड़ाव होता है ∣ जिसे पार करके आगे हमें बढ़ना होता है ∣ एक नवजात से हम बाल्यकाल की ओर जाते, बाल्यकाल से वयस्क, और वयस्क से वृद्ध अवस्था की ओर जाकर हम जीवन की यात्रा को  पूरा करते है ∣ हम सब एक क्रम अनुसार ही जीवन में चरण को पूरा करते है ∣ किन्तु इसमें फर्क इससे पड़ता है कि इस बीच हमारे अनुभव और हमारा संघर्ष क्या कर रहा है ?  साथ ही उस अनुभव से हम अपने जीवन को किस दिशा ओर ले गए हैं ∣ कुछ लोग होते हैं जो अपने अनुभव को ही अपने जीवन की ताकत में शामिल कर लेते हैं ∣ बात चाहे खुद को साबित करने की हो, या हार कर जीतने की वो हर मुश्किल से मुश्किल परेशानी में भी खुद को निखारने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं ∣ जब जाकर वो अपने जीवन को सार्थक कर पाते हैं ∣

कुछ परिस्थितियां जैसे सब कुछ सीखा देती है

जिस तरह एक हारा हुआ इंसान ही बता सकता है हार की कीमत उसी तरह एक अनुभवी ही व्यक्ति बता सकता है  जीवन की उन परिस्थितियों के बारे में जिसने उसे जिंदगी की असली सच्चाई बताई हैं और समझाया है  कि इस दुनिया में  बहुत कम प्रतिशत लोग ही होते हैं∣ जो हमारे अनुभव को समझ सकते हैं∣ और उससे निकलने का तरीका बता सकते हैं∣  ज्यादातर लोग उसको लेकर सिर्फ हमारा मजाक ही  उड़ा सकते हैं∣ हमारी जीवन की सबसे बड़ी किताब हमारा अनुभव है जो हमें हर वक़्त कुछ सीखता है ∣ हमारा सबसे बड़ा गुरु वो विकट समय है  जिसने हमें जिंदगी के सबसे कड़वे सच को बताकर  हमें उससे लड़ने की वजह दी और खुद को बेहतर करने का कारण दिया ∣

सपने

सपने दो तरह के होते हैं एक वो जो हमारे जीवन का लक्ष्य होता है जिसको पूरा करने का  ख्वाब हम अपनी आंखों में सजाते है ∣ दूसरा वो जो हम सोते वक्त देखते है ∣ अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमें केवल उसे विचार में ही नहीं लाना होता है ∣  बल्कि उसे वास्तविकता में लाने के लिए दिन रात मेहनत करनी होती हैं ∣ जिसके लिए  अक्सर हमें अपनी नींद का त्याग करना होता हैं जब जाकर हमारे सपने पूरे होते हैं ∣ आज के समय में सबसे मुश्किल है अपने मन को एक जगह लगाना जहां चारों तरफ हमारे कई भटकाव की चीजें मौजूद है ∣ जिनके कारण हम क ई बार समझ ही नहीं पाते कि हमें क्या करना है  ऐसे समय में हमें खुद से संवाद करने की जरूरत है कि हम वास्तविकता में चाहते क्या है? हमारा क्या लक्ष्य है?  आने वाले वक्त में हमारे पास चुनौतियों और ज्यादा होगी किन्तु इस बीच वो अपना जीवन अच्छे से जी पाएंगे  जो अपने प्रति सदैव ईमानदार रहेगें साथ जिन्होंने खुद पर कुछ निवेश किया होगा ∣    मंजिल की तलाश में चलते जाना है कुछ ख्वाब मन में लिए बढ़ते जाना है हे इम्तिहान हर घड़ी मालूम है मुझे अपने ख्वावों को पूरा ...

पुस्तक समीक्षा -एक जिंदगी काफी नहीं

किताब का नाम -  एक जिंदगी काफी नहीं आजादी से सन् 2012 तक के भारत की अन्दरूनी कहानी   लेखक   कुलदीप नैयर  यहां किताब भारत के आजादी से लेकर 2012 तक  के बीच हुए घटनाक्रम को  हमारे बीच कहानी के जरिये लाती है ∣ जो कभी हमें किसी घटना पर विचार करने का मजबूर कर देती है तो कभी हमारी उन गलतफहमी को खत्म कर देती है जो आज भी हम पल कर बैठे है  ∣  ये किताब शुरू तो होती है शीर्षक बचपन और बंटवारे से जहां पर कुलदीप नैयर बंटवारे के दर्द को झेलते हुए कुलदीप सिंह से कुलदीप नैयर हो जाते हैं  जिसका कारण हमें इस किताब को पढ़ने के बाद मालूम चल जाएगा ∣ जैसे जैसे हम किताब को पढ़ते हैं वैसे वैसे हम आजादी, लाल बहादुर शास्त्री,  नेहरू का उत्तराधिकारी, इन्दिरा गाँधी, इमरजेंसी, इमरजेंसी के गहराते साए, ऑपरेशन  ब्लू स्टार, राजीव गाँधी युग, वी पी सिंह का दौर, बाबरी मस्जिद, संसद मे मेरा अनुभव, भाजपा सरकार, मनमोहन सिंह सरकार जैसे विषय पर आधारित कुछ ऐसी कहानी को सुनते हैं जो आमतौर पर हमें सुनाई कुछ जाती है होती उससे कुछ अलग है ∣   इस किताब को क्यों पढ़े? ...

क्या हो अगर हर रोज एक ही कार्य करना पड़े

जरा गौर कीजिएगा मेरी इस बात पर  कैसा हो अगर हमें हर रोज एक ही तरह का कार्य  करना हो, जहां पर हमारे पास कोई भी विकल्प न हो,  ऐसे में हम में से ज्यादा लोगों का ये उत्तर हो सकता है ∣  कि वो काम कितना निस्वाद होगा, जहां हर दिन हमें एक ही तरह का काम करना हो, आज मैं आपको बताने वाली हो वो तरीका जिसके माध्यम से हम हर रोज करने वाले कार्यो में कुछ रंग भर उसमें एक नयापन ला सकते हैं  ∣ इसके लिए सबसे पहले तो हमें अपना दिमाग एक चित्त करके ये ध्यान लगना होगा और खुद से पूछना होगा कि हम क्या करना चाहते हैं हमारा लक्ष्य क्या है ?  उसके बाद शुरू होती है हर रोज करने वाले कार्यों के तरीके में बदलाव करने के लिए संघर्ष,  इसके लिए सबसे पहले तो हमें खुद के प्रति बहुत प्रतिबद्ध होने की जरूरत है जो एक दिन में नहीं किन्तु जब इस प्रक्रिया में खुद को लाएंगे तो कुछ समय बाद हम प्रतिबद्ध हो ही जाएगें  ∣  * जिसके लिए जरूरी है कि हम किताबों को पढ़ना शुरू करें वो भी उस समय जब हमारे पास समय की अधिकता हो , ऐसे समय में हमें खुद को कुछ नया सीखने की ओर अपना ध्यान लगना होगा  ∣ अ...

जिंदगी अगर आसान हो जाती तो

  जिंदगी अगर आसान हो जाती तो  क्या बात होती  बिना मेहनत ही मिल जाता सबकुछ तो किसी चीज को पाने की भला खुशी क्या होती,  सब की जिंदगी में होती परेशानी पर सिर्फ परेशानी को देखते बैठे रहते  तो जिंदगी की खासियत भला क्या पता चल पाती ,  आसान नहीं जिंदगी को जीना तभी तो इसमें जीतने वाले की  दुनिया में इतनी कद्र ह़ोती,  हौसले जिनके ऊंचे जिन्हें शिद्दत से पाने की उनकी  प्यास होती,  नदी ,आकाश , सूरज बन संग चलने के लिए अक्सर  तेज आंधियों की हवा हमें सहनी होती,  मूसर की मार हो या  न पाने का खेद हो आगे चलते रहने के लिए खुद को मजबूत बनाना ही पड़ता है ∣ थोड़ा दर्द पीड़ा को लिए हर हाल में आगे चलते रहना ही पड़ता है ∣

तवायफों की जिंदगी को करीब से देखती पाकीजा मूवी

  पाकीजा मूवी  जिसके नाम  के आज भी कितने रिकॉर्ड है ∣ बात चाहे मूवी के संवाद की हो, या उसमें अभिनय कर रही मीना कुमारी और दिलाप कुमार की अदाकारी की हो सब ने अपने अभिनय के जरिए  इस मूवी को जीवंत बनाया है ∣ जिसे आज भी देखों तो उसमें एक नयापन मिलता है ∣ इस मूवी की कहानी एक बदनसीब नरगिस जो पेशे से एक तवायफ है ∣ उसके जीवन पर आधारित है ∣ जो शब्बाद्दीन से निकाह  तो कर लेती है किन्तु अपने ससुराल जाते ही उसे अपने ससुराल से इतनी नापाक बातें सुननी पड़ती है ∣ जिसके कारण वो उस घर को छोड़कर एक कब्रिस्तान में चली जाती है ∣ नियति का खेल भी अनोखा होता है वो अपनी बच्ची को जन्म देने के तुरंत बाद अपने का प्राण त्याग कर देती है ∣ वही दूसरी तरफ नरगिस के गहनों को लेकर उस कबिस्तान की एक औरत सोनर के पास उसे बेचने आयी हुई होती है और सयोग से नरगिस की बहन उसे देख लेती ओर अपनी बहन की खबर लेने के लिए  उसके साथ जाती है ∣ पर बदकिस्मती से उसकी बहन तो इस दुनिया से छोड़ चली गयी होती है किन्तु अपने प्यार की निशानी के रूप में अपनी बेटी को छोड़ जाती है ∣ नरगिस की बहन उस बच्ची को लेकर अपने कोठे प...

बुद्ध पूर्णिमा और उसका महत्व

  https://poojabhopal.blogspot.com/2020/05/blog-post_7.html वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था ∣ ये पूर्णिमा तीन वजह से खास मानी जाती है ∣ क्योंकि इसी पूर्णिमा के दिन गौतम बृद्ध का जन्म, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति, और उनका महानिर्वाण हुआ था ∣ गौतम बुद्ध को हिंदू धर्म  में विष्णु के नौवें अवतार के रूप में मानते  है ∣ इसलिए इसे त्यौहार के रूप में बौद्ध धर्म के लोगों के साथ हिन्दू लोग भी मनाते है ∣ इसे भारत के अलावा चीन , नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका जैसे विश्व के कई देशों में त्यौहार के रूप मनाते है ∣ आज वर्तमान समय में हम सब को गौतम बुद्ध के विचार को आत्मसात् करने की जरूरत है ∣ जहां हमारा ध्यान आज के बारे में सोचकर कम भविष्य के बारे में ज्यादा सोचकर व्याकुल हो रहे है ∣ हमें अपने आज को ध्यान में रखकर  काम करने की जरूरत है ∣

गुल्लक मूवी रिव्यू

गुल्लक सीरीज एक मध्यमवर्गीय  परिवार की कहानी है ∣ जहां पैसे कमाने वाला व्यक्ति घर का एक ही सदस्य है ∣ पर सबकी फरमाइश पूरी करने की जैसे उसने ठानी है ∣ जिसका नाम संतोष मिश्रा है ∣ जो बिजली कार्यालय में एक क्लर्क है ∣  जिसने आज तक कोई रिश्वत नहीं ली है ∣ दूसरी पात्र शांति मिश्रा जी है जो इस घर को बंधे रखने का काम करती है ∣ और परिवार की खुशियों के लिए सदैव अपनी खुशियों का त्याग करती  है ∣ अगला पात्र है  अमन जो दसवीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगा है ∣ जिसे  पढ़ने के अलावा सब कुछ पसंद है ∣ किन्तु वो उस समय सबको चौका देता है जब व़ो बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल में टाॅप कर जाता है जो पूरे 87 प्रतिशत बनकर अपने घर का नाम रोशन करता है ∣  और आखिर में आता है इस घर का बड़ा बेटा अनु है ∣ जो एसएससी  की तैयारी में लगा हुआ है ∣ जिसे अब एक नौकरी की तलाश है ∣ जब उसे नौकरी नहीं मिलती है तब वो एक प्राईवेट नौकरी करने लगता है∣ और एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति की तरह अपनी पहली सैलरी से अपने लिए बाटा के 8 हजार के जूते खरीदने की कोशिश करता है ∣ पर उसकी खुशियां उस समय खत्म ह़ो जात...

किसी प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है

किसी भी काम को हम जब हम लगातार करते हैं ∣ तो हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम उसे एक लंबी अवधि तक करते रहे उस प्रक्रिया के बीच में खुद को रखकर आगे बढ़ते रहे ∣ जिस तरह सृजन करने के लिए एक लेखक को एक विशेष प्रकार  प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है ∣ जहां पर उसे अपने जीवन की एक लंबी अवधि तक  अनुभव से अनुभूति  कर खुद उसे शब्दों के जरिए अभिव्यक्ति करना पड़ता है ∣ तब जाकर वो एक प्रक्रिया की उस परिणति को हासिल कर पाता है ∣ जिसकी तलाश वो कब से कर रहा था?  कई बार जब मुश्किल हो जाता है लगातार चलते जाना तब भी एक अच्छे परिणाम के लिए हमें चलते जाना होता है ∣ जब हम ऐसा करते हैं तब हमें खुद को तैयार कर पाते हैं जिंदगी में कुछ नया करने के लिए हमें खुद पर विश्वास करके लगातार प्रयत्न करते रहना होता है ∣ मुश्किल मिलें या न मिले मुकाबला जारी रखना जरुरी होता है ∣ किसी भी अवधि से गुजरने के लिए खुद पर विश्वास रखना जरुरी होता है ∣  तब जाकर मिलता है सोचा हुआ कुछ क ई बार खुद को तराशने के लिए  सूरज के तप सहकर आगे चलना होता है ∣

बढ़ती आवश्यकताओं के बीच कम होते संसाधन

     हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान हैं  जिसे पाने का अधिकार सबका है ∣ साथ ही अपने देश के नागरिकों की मूलभूत आवश्यक्ताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी उस देश की सरकार की है ∣ फिर भी  अगर कोई देश अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं कर पाता तो ये  तो ये उस देश के लिए शर्म की बात है  ∣ किन्तु अगर मानव अपनी इन मूलभूत आवश्यक्ताओं में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी करता जाएगा तो इसमें   गांधी जी का एक कथन  पूर्ण रूप से सही होगा कि   प्रकृति मनुष्य की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकतीं है किंतु एक लालची इंसान की कुछ भी नहीं ∣  आज एक तरफ जनसंख्या वृद्धि के कारण देश में जंगलों की कटाई कर वहां पर आवास बनाएं जा रहे हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ  मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए  प्रकृति के संसाधनो का इस तरह से दोहन कर रहा है ∣ जिसका परिणाम आज हम जलवायु परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं ∣ अगर हमने समय रहते अपने प्रकृति संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब हमें पानी की एक एक बू...

Learning Gives Creativity

जीवन में सीखने की प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए जीवन के उतार चढ़ाव के बीच खुद के व्यक्तित्व को निखरने के लिए चीजों को लगातार सीखते रहना चाहिए    ∣ हम जितना चीजों को पढ़ते हैं उतना हम नयी नयी चीजों के बारे में जानते हैं ∣ जब हम लगातार लंबे समय तक ये प्रक्रिया अपने जीवन में जारी रखते हैं तब हम बढ़ते हैं सर्जन की उस  प्रक्रिया में जहां पर हम एक मूर्त आकार ग्रहण कर पाते हैं   ∣ आसान नहीं होता किसी चीज का सृजन चाहे वो कोई लेखक हो या एक मकान बनने वाला दोनों  बहुत परिश्रम करने के बाद ही कोई सृजन कर पाते हैं  ∣ कई बार जब हम लगातार चलते रह जाते हैं सीखने की प्रक्रिया में तब हम थकावट के बीच  एक मधुर रस का पान कर पाते हैं जो होता है संतोष की हमने कुछ सीखा, मुश्किलों के बीच हार न मानकर लगातार चलते रहने का गुरुर सीखा ∣ जीवन के सुख दुख के बीच हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे किसी की सार्थकता इसमें ही तो छुपी हुई है ∣

कैसी लग रही हूँ

  कैसी दिख रही हूँ अच्छी तो लग रही हूं न, ये रंग मुझ पर ठीक लग रहा है न, अब बोले भी कुछ  ये संवाद हम अपने आस पास अक्सर सुनते हैं ∣ जहां एक पत्नी अपने पति से अपने बारे में पूछ रही होती है कि उस पर ये रंग कैसा लग रहा है न , वो अच्छी लग रही है न, आज मैंने उस रंग का चयन किया है जिस रंग को मैं कब से पहनने का सोच रही थी ∣  आज हम भले ही हम खुद को आधुनिक इंसान समझते हैं ∣ जहां  पर हम लोगों से ज्यादा अपनों की   खुशी का ध्यान रखते है ∣ पर ये सारा दिखावटीपन तब दुनिया के सामने आता है जब हम अपने साथी को केवल इसलिए चिल्लाते है क्योंकि उसने जिस रंग के कपड़े पहने है ∣ वो रंग उसके स्कीन के रंग से मेल नहीं खाता ∣ आज क्यों न हम सब एक ऐसी सोच को अपनाएं जहां किसी के कपड़े और उसके रंग रूप से नहीं बल्कि उसकी काबिलियत और उसके व्यक्तित्व से उसकी पहचान हो ∣ उसे उस रंग के कपड़े पहनने का हक हो जो उसे पसंद हो न की दूसरे को ∣  ###Why Not 

विश्वसनीयता

  आज के  समय में सबसे मुश्किल अपनी विश्वसनीयता बनाएं रखना है ∣ जहां पर लोग अपने ज्यादा दूसरों पर विश्वास करने की कोशिश नहीं करते उन्हें लगता है कि केवल वहीं सही है ∣ एक तरफ आज जहां वैश्वीकरण का दौर चल रहा है ∣ जहां पर सूचना का आदान प्रदान करना  मिनटों  में हो जाता है ∣ वही दूसरी तरफ आज किसी भी चीज़ पर विश्वास करना उतना ही मुश्किल हो गया है ∣

समय के बीच

  समय हम सब की जिंदगी में वो चीज जिसकी कद्र एक समय के बाद हम सबको हो ही जाती है ∣ एक समय होता है कि हमारे पास समय ही समय होता है ∣ दूसरा वक्त होता है जब हमारे पास सबके लिए समय होता है  केवल अपने लिए ही वक्त नहीं होता है ∣   एक समय के बाद जिंदगी का अर्थ समझ आता है जो हम से संघर्ष और त्याग की मांग करता है ∣ जिसके लिए हमें बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है ∣  एक समय के बाद समझ आता है जिंदगी जीन क्यों आसान नही यहां सिर्फ ख्वाहिशों के अलावा  कड़कती  धूप में चलने से हमारा वास्ता होता है ∣   जहां छांव की उम्मीद करना जैसे खुद से  छलावा सा होता है ∣ 

वो माँ ही तो होती है

   माँ जिसको फिक्र अपने से ज्यादा बच्चों की होती है जो मसीहा बनकर अपने बच्चों की रक्षा करती है ∣ जो अपने बारे में कम  परिवार के बारें में ज्यादा सोचती है  जिसके लिए अपनी खुशियों से ज्यादा अपनों की खुशियां ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ∣ एक दिन भी अगर बीमार हम पड़ जाए  तो सबसे  ज्यादा परेशान वो ही तो होती है ∣ हमें लगता है कि बात बात पर वो हमें कितना  समझती है हमें बेमतलब ही क्यों डांट  लगती है ∣ एक माँ ही जानती है कि उसके बच्चों के लिए सही क्या है और गलत क्या है ∣ बड़े खुशनसीब  वो लोग  होते हैं जिनकी माँ होती है वरना कितने ऐसे लोग होते हैं जिनकी माँ उन्हें देखने तक को  नसीब नहीं होती है ∣ माँ है तो उसकी कद्र करें  उसके होने से ही हमारी दुनिया होती है ∣ वो माँ ही तो होती है जो हंसते हंसते अपने सारे गम सह लेती है पर जब बात उसके बच्चों की आए तो सारी दुनिया से लड़  जाती है ∣ आज भी जब चोट हमें लगती है तो सबसे पहले  हमें  याद अपनी माँ की ही तो आती है ∣ वो माँ होती है जिसके होने से हमारी दुनिया होती है ∣

चलो फिर काम करें

  जिंदगी अक्सर इम्तिहान लेती है  तुम्हारे अनुसार नहीं, वो तो अपने  मुताबिक तुम से तुम्हारा  जुनून मांगती है ∣ क ई बार मुश्किल हो जाता है जिंदगी को जीना पर, तब भी चलते जाने वालों के लिए  ये दुनिया आसान बनती है ∣ होगा तुम्हें बहुत शौक खुद की बेमतलब ही तारीफ कराने का  पर ये दुनिया सिर्फ हारकर जीतने वाले के पीछे ही सलाम ठोकती है∣ आसान नहीं होता हर वक़्त जिंदगी अपने मुताबिक जीना  पर जिंदगी जीने के लिए कई बार खुद लोगों से लड़ाई लड़नी ही पड़ती है ∣ कुछ पत्थर पड़ते हैं खुद पर  तो पड़ने दो  तुम चलते जाओं एक बेहतर कल के लिए मंजिल मिले या न मिले  पर तुम अपना प्रयत्न जारी रखो   ∣ ये दुनिया समझती है तुम्हें बेकार  पर तुम अपना वक्त जाया न करके खुद पर काम करो क्या पता कल वक्त मिले या न मिले  अपने लिए नहीं तो अपने जुनून को बनाएं  रखने के लिए अपने काम जारी रखों  ∣  

लेखन और उसके बीच का संघर्ष

  लेखन एक ऐसा कार्य जिसके लिए अक्सर एक लेखक को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है ∣ जहां अक्सर शब्द  विवश कर देते हैं ∣ उसे उसके उपयोग के कारण देने को ,जहां लेखक और लेखन के बीच एक कड़ा संघर्ष नजर आता है ∣ क्या आसान होता है लेखन करना ? जहां शब्द को इधर उधर बैठाना अक्सर मुश्किल हो जाता है ∣ हमें लगता है कि लेखन में क्या है इसे कोई भी कर लेगा किन्तु एक लेखक ही जानता है ∣  कि लेखन के लिए उसे कितने पड़ावों से गुजरना पड़ता है ∣  सर्जन चाहे किसी भी चीज़ का हो वहां पर इंसान को कड़ी मेहनत करनी ही पड़ती है ∣ ऐसी ही नहीं कहलाता किसी का लेखन महान उसके लिए उसे अपने व्यक्तित्व को भी अच्छा करना पड़ता है ∣  जब जाकर एक लेखन अच्छा होता है ∣  आज वर्तमान समय एक लेखक के लिए कई चुनौती बढ़ गयी है ∣ जहां पर उसे कम शब्द, कम समय में लोगों को अच्छा ज्ञान देना है और अपने लेखन को पाठकों को पढ़ने के लिए मजबूर करना है ∣  

खुद की पहचान खोजते कुछ लोग

  पहचान महज एक शब्द नहीं अपितु किसी भी इंसान के लिए बहुत जरूरी चीज है ∣ जो ये तय करती है कि वो इंसान वास्तव में क्या है ? उसे किस नाम से जाना जाता है, वो क्या है और वो किन चीजो को पसंद और किन को नापसंद करता है ∣ हम सब लोगों की कोई न कोई पहचान है ∣ जिसके माध्यम से हम अपने घर, परिवार से लेकर समाज में जाने जाते हैं ∣ जिसके कारण हम दूसरे व्यक्ति से अलग हो पाते हैं ∣ इस दुनिया में किसी इंसान की पहचान करने में सबसे पहले ये बात आती है ∣ कि उसका लिंग क्या है ?  उसके बाद उसकी अन्य चीजे देखी जाती है ∣ इस दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं ∣ जिनको हर रोज अपनी पहचान बतानी पड़ती है ∣ तब भी लोगों के द्वारा कहां उनकी पहचान स्वीकारी जाती है ∣ जैसे पूछ रहे होते हैं वो लोग जो न एक स्त्री और न एक  पुरुष कि मेरी पहचान आखिर क्यों कोई पहचान नहीं मानी जाती है ? पुरुष और महिला के बाद एक अन्य काॅलम भी होता है ∣ वहां पर क्यों किसी की नजरे  नहीं जाती है ∣

World Press Day

 प्रेस एक ऐसा माध्यम जो जनता और सरकार के बीच समन्वय बनाने का काम करता है ∣ जो जनता के लिए होता है ∣ उनके प्रति जबावदेही रखता है ∣ जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है जिसमें कार्यपालिका, न्यायपालिका और फिर विधायिका है ∣ एक लोकतंत्र वाले देश में प्रेस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है ∣ जहां ऐसी रिपोटिंग की मांग की जाती है ∣ जो जनता को केन्द्रीत करके की गयी हो ∣ साथ ही जहां जनता ही सबकुछ हो ∣ आज विश्व प्रेस दिवस के अवसर पर हम इसे देखते हैं तो पाते हैं कि आज ज्यादातर देशों में प्रेस की अभिव्यक्ति की आजादी सीमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ∣ जहां पर वो केवल सरकार की आवाज बनकर रह गए हैं ∣ और जो इससे अलग हटकर रिपोटिंग कर रहे हैं ∣ उनके सामने अनेक तरह की परेशानी खड़ी हो रही है ∣  जिससे ं निपटने के लिए जरूरी हो गया है कि पत्रकारों को ऐसे अधिकार दिए जाए जो उनकी आवाज को दबाने वाले कानून का सामना कर निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता कर सके ∣ आज वर्तमान समय में अगर हम जनता के प्रति सरोकार रखने वाली पत्रकारिता चाहते हैं तो इसके लिए हमको पत्रकारिता कर रहे लोगों का साथ देने की जरूरत है ∣ ...

ईदगाह कहानी के आज के समय में क्या मायने हैं

  एक अच्छा साहित्य वहीं होता है ∣ जो सदा जीवंत हो जो समाज के उस परिदृश्य को बताता हो जो कहीं न कहीं हमारे समाज से जुड़ा हुआ हो ∣ इन्ही में से एक है प्रेमचंद की कहानी  ईदगाह जो अपने साथ उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती है ∣ जो अपना जीवन मध्यमवर्गीय स्तर पर जीते है ∣  इस कहानी का मुख्य पात्र हामिद  है ∣  जिसके लिए अपनी खुशियों से ज्यादा अपनी दादी की फ्रिक है ∣ जो उनके के लिए चिमटा लेकर आता है ∣  ऐसा नहीं है कि उसे बाकी बच्चों की तरह खेल खिलौने और मिठाई पसंद नहीं है किन्तु वो अपने जीवन की परिस्थितियों के चलते अपनी उम्र से ज्यादा परिपक्व हो गया है ∣  आज वर्तमान समय में हमारे चारों ओर ऐसे बहुत से बच्चे और लोग मौजूद है जिन पर समय की मार इस तरह से पड़ी है कि वो खिलौने तौ दूर की बात अपने लिए दो वक्त की रोटी भी बड़ी मशक्कत से जुटा पा रहे हैं ∣

जीवन में कला का होना क्यों जरूरी है

  कला हम  सब   में पायी जाने वाली वो चीज जो हमें दूसरे लोगों से अलग बनाती है ∣ जिसके कारण हम विशेष होते हैं ∣  किसी में लिखने की कला होती है, तो किसी में बोलने की, कोई चित्रकारी अच्छी कर लेता है तो कोई गीत को गा लेता है ∣  किसी के हाथों का खाना इतना अच्छा होता है कि उसे लगातार खाते रहने का मन करता है ∣ हम सब में एक कला ऐसी जरूर होती है जिस पर  अगर हम काम करें तो वो हमारी पहचान बन जाती है ∣ जिसके नाम से हम पहचाने जाने लगते हैं ∣ बात चाहें लता मंगेशकर की हो, या राजकपूर हो, सब ने अपनी कला को निखरा कर खुद को आगे किया है ∣ साहित्य की कला के महत्व पर निर्मल वर्मा कहते हैं, कि साहित्य में होते तो काले काले शब्द है किन्तु उनमें इस तरह का आकर्षण होता है ∣ कि हम एक समय के लिए अपनी  दुख परेशानी को भूलकर उसमें खो जाते हैं  और उसमें स्वयं को खोजने लगते हैं ∣ आज वर्तमान समय में अगर हम देखें तो जानेगें, कि आज हमारे पास सब काम के लिए समय है ∣ सिर्फ उस काम के लिए नहीं जो हमें खुशी देती है ∣ पर इसमें कुछ लोग वो भी है ∣ जो अपनी जिंदगी की व्यस्तताओं के बीच खुद के लिए...