राम मंदिर चोरी मामला: अयोध्या पहुंचे यूपी अध्यक्ष नजरबंद अयोध्या। खबर अयोध्या से है। जहां पर यूपी अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके साथियों को नजर बंद कर लिया गया है। जो अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आएं थे। पुलिस ने गेस्ट हाउस में किया बंद अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की टीम मामले की जांच कर रही है। चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि राम मंदिर के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ की जा रही है। ऐसे में अयोध्या मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और उनके साथ कई अन्य नेता अयोध्या पहुंचे है। जिन्हें पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में बंद कर दिया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप एक टीवी चैनल से बात करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि वो और उनके साथ केएल शर्मा राम मंदिर के दर्शन के लिए आएं है। इस बीच उन्हें होटल से उठा लिया गया। और आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रखा गया है। सरकार पर किया वार अजय रा...