पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान में भरेंगे आंदोलन की हुंकार
दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस देशभर में आंदोलन करने जा रही है। जिस आंदोलन की शुरूआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा से करने वाले है।
छात्रों को संबोधित करेंगे राहुल
जानकारी के मुताबिक 17 जून को राहुल राजस्थान के कोटा में छात्रों को संबोधित करेंगे। पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों से बातचीत करेंगे। कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आंदोलन की घोषणा की है।
इस तारीख को यहां होंगे आंदोलन
महासचिव ने आगे बताया कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों की लगातार आवाज उठा रहे है। जिसकी शुरूआत वो 17 जून से राजस्थान के कोटा से करेंगे। जिसके बाद वो 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में सम्मेलन करेंगे।
सम्मेलन में सभी पक्षों को जाएगा बुलाया
केसी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि इस सम्मेलन में सभी पक्षों को बुलाया जाएगा। जिनमें छात्र, शिक्षक और युवा संगठन पेपर लीक में प्रभावित लोगों को बुलाया जाएगा।
युवा अपने अनुभवों को करेंगे साझा
इस सम्मेलन के जरिए युवा अपने अनुभवों को साझा करेंगे। बार-बार पेपर लीक होने वाले मामले में जबावदेही की मांग की जाएगी। इस अभियान के जरिए कांग्रेस देशभर में एनएसयूआई , यूथ कांग्रेस युवाओं को एकजुट करने का काम करेगी।
राजस्थान से ही क्यों की शुरूआत
कांग्रेस राजस्थान से ही इस आंदोलन की शुरूआत कर रही है। जिसका कारण सियासी पहलू के अलावा राजस्थान के कोटा से है। कोटा देशभर में एक कोचिंग हब की तरह है। ऐसे में कोटा में देशभर के छात्रा नीट और जेईई मेंस के लिए आते है। ऐसे में कांग्रेस को बड़ी संख्या में पेपर लीक से प्रभावित छात्र मिल जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
वहीं इस आंदोलन को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि

Comments