Skip to main content

First case of Ebola virus reported in Rajasthan: राजस्थान में आया इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला




राजस्थान। खबर राजस्थान से है। जहां पर इबोला का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला में इबोला वायरस के लक्षण मिले है। जिससे इसकी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अभी महिला में इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ होगा।

युगांडा से राजस्थान घूमने आयी महिला

जानकारी के एक मुताबिक जयपुर के एयरपोर्ट में युगांडा से आयी महिला की जांच की गई। जहां पर उसमें इबोला वायरस जैसे लक्षण देखने को मिले। बताया जा रहा है कि महिला युगांडा से राजस्थान घूमने आयी थी। फिलहाल महिला की जांच रिपोर्ट पुणे लैब में भेज दी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में स्पष्टता होगी। महिला को RUSH अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां महिला को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

अफ्रीका से छत्तीसगढ़ लौटे तीन लोग

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इबोला प्रभावित देश अफ्रीका से तीन लोग आएं है। जिन्हें 21 दिन तक घर से अलग रखा गया है। तीन व्यक्तियों में किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं मिला है। न ही इबोला वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का कोई इतिहास रहा है।

क्या है इबोला वायरस

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि डब्ल्यूएचओ ने इबोला वायरस के बढ़ते मामले और प्रभाव को देखते हुए इसे ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी घोषित किया है। विशेषज्ञ की मानें तो ये बहुत जानलेवा बीमारी है। यहां संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने से फैलता है। इसके शुरूआती लक्षण में सामान्य बुखार होता है। बाद में ये गंभीर स्थिति पैदा कर देता है। इबोला संक्रमित व्यक्ति के खून, तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, सिरिंज और बिस्तर के सीधे संपर्क में आने से ये वायरस फैल सकता है। 




Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...