जानें, मंगेतर पर क्यों लगा हत्या का आरोप
पुणे। देश में एक बार फिर हाल की घटना ने ये प्रश्व खड़ा कर दिया है। क्या देश में अरेंज मैरिज करना सबसे बड़ा गुनाह है? जहां कब लाइफ पार्टनर ही आपकी जान का दुश्मन बन जाएं। हम बात कर रहे है पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या की। जिस मामले में पुलिस ने उनकी मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड हिरासत में ले लिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
पुणे के केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरने के दौरान मौत हो जाती है। शुरूआती जांच में ये हादसा जैसा लगता है। लेकिन लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस मामले में असली आरोपी को खोज निकालती है। जो कोई और नहीं बल्कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी होता है। जो उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए मौत की नींद सुला देते है।
ऐसे समझे हादसे की टाइमलाइन
1. 31 मई को सिया गोयल को केतन को लोहागढ़ किले से धक्का देने का आइडिया आया था।
2. 14 जून को उसने उसे धक्का देने की कोशिश भी की थी लेकिन वो बच गया था।
3. लेकिन 18 जून को इस हादसे को अंजाम दे दिया।
केतन को मारने के लिए बनाए थे 3 प्लान
लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने केतन अग्रवाल की हत्या मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के सामने बताया कि उन्होंने केतन अग्रवाल को मारने के लिए तीन प्लान बनाए थे। जिसमें प्लान 1 में वो उसे जंगल में ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर मारन चाहते थे। लेकिन बदकिस्मती से वो बच गया। जिसके बाद उन्होंने प्लान बी को अमल में लाया अगर ये प्लान बी काम न आता तो वो प्लान सी के तहत उसका मार्डर कर देते ।
प्लान सी था इससे खतरनाक
दोनोंं ने पुलिस को बताया कि वो प्लान सी के तहत उसका एक्सीडेंट कर उसे मौत के घाट उतारने वाले थे। लेकिन प्लान बी उनका सक्सेस हो गया।

Comments