भोपाल। आस्था के मंदिर राम मंदिर में चोरी के मामले में अहम मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर चोरी मामले की जांच SIT की टीम को सौंप दी गयी है। जो मामले की जांच के लिए अयोध्या पहुंच गयी है।
कर्मचारियों पर लगा गबन का आरोप
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम अयोध्या पहुंच गयी है। जो कि चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के कर्मचारियों, पदाधिकारियों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी।
जांच से पहले ट्रस्ट की प्रतिक्रिया आयी सामने
वहीं एसआईटी की जांच से पहले राम मंदिर ट्रस्ट की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। ट्रस्ट ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे है। कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो ताकि श्रद्धालुओं को उनके जवाब मिल सके।
आखिर क्या है पूरा मामला
बता दें राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते है। ऐसे में वो लोग बड़ी संख्या में भगवान राम को चढ़ावा भी चढ़ाते है। जिस चढ़ावे की जांच अब सवालों के घेरे में है। पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि मंदिर के चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो गयी। मामला तूल पकड़ते देख
उसकी जांच के लिए विशेष जांच दल की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है।
कर्मचारी को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक चढ़ावे की गिनती से जुड़े कर्मचारी लवकुश मिश्रा को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान उसके घर से 10 लाख रूपये मिलने की खबर सामने आयी है। जिसकी जांच फिलहाल की जा रही है। कि आखिर पैसे कहां से आएं।
18 हजार की नौकरी में करोड़ों की सपत्ति
बता दें कि कर्मचारियों को मासिक वेतन 18 से 20 हजार मिलता है। ऐसे में चढ़ावे की गिनती का काम कर रहे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति एक दम से ठीक हो जाना। सवालों के घेरे में है। इसके अलावा एक कर्मचारी ने करोड़ों की सपत्ति भी खरीदी है। जो जांच का विषय बन गयी है।
Comments