The BJP won all three Rajya Sabha seats unopposed in MP: एमपी में बीजेपी ने राज्यसभा की तीनों सीटें निर्विरोध जीतीं
कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन का नामांकन हुआ था रद्द
भोपाल। मप्र में भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत पा ली है। बता दें कि एक सीट पर कांग्रेस ने मीनाक्षी नजराजन को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उनका नामांकन रद्दा होने के बाद भाजपा ने तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। रिटर्निग अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा है।
इसका कारण हुआ निर्विरोध चुनाव
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए 11 जून दोपहर 3 बजे की समय सीमा है। ऐसे में कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद केवल बीजेपी के तीन उम्मीदवार रह गए। जो राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध चुन लिए गए।
ये तीन लोग जीते चुनाव
आपको बता दें कि कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद केवल तीन ही उम्मीदवार शेष बचे जिन्हें राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया। जिनके नाम तरूण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट है। जिनका राज्यसभा में जाना लगभग तय हो गया है।
इस कारण नामांकन हुआ रद्द
बता दें कि कांग्रेस से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार के रूप में मीनाक्षी नटराजन चुुनी गई थी। जिन पर बीजेपी ने अपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। वहीं स्कूटनी के दौरान रिटर्निग ऑफिसर ने आरोप सही पाया जिसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खड़खड़ाया लेकिन कांग्रेस को वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। जिसके बाद अब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।
क्या था वो मामला जिसने बढ़ाई मुश्किलें
भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद के एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई थी। जिसके आधार पर भाजपा ने उनका नामांकन रद्द करने की मांग की। वहीं मामले में कांग्रेस का कहना है उनके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं है। पार्टी के मुताबिक उन्हें केवल एक नोटिस प्राप्त हुआ था। जिसे शपथ पत्र में उल्लेख करने का कोई दायित्व नहीं है।

Comments