पिता जिन्होंने मुझे कभी न हारने की वजह दी
इस दुनिया में जब हर कोई खुद को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। जहां वो अपने हालातों से हर दिन लड़ रहा है। ऐसे में हमें लड़ाई से लड़ने की वजह कहीं न कहीं हमारे आस पास के लोग दे रहे हैं । जिनमें हमारे माता पिता प्रमुख हैं।
हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा इंसान जरूर होता है । जो उसे जिंदगी में तब सहारा देता है ।जब दुनिया उसे स्वीकार करने की कोशिश नहीं करती हैं। वो उसे स्वीकार नहीं करना चाहती ऐसे में जब हम पर कोई विश्वास करने वाला होता है तो वो मेरे लिए मेरे पापा है।
मुझे आज भी अच्छे से याद है। जब पापा ने मुझे गाड़ी सीखने के लिए कहा था तो मेरा कुछ खास मन नहीं था। लेकिन पापा की वो बात जिसने मुझे सिखाने को मजबूर कर दिया
वो था कि सीख लो बेटा काम आएंगी।
और फिर शुरू हुआ मेरा गाड़ी सिखाने का सफर जहां मैंने खुद को जाना । जब मेरे हाथ में एक्सिलेटर और ब्रेक आया तब लगा जैसे कि दुनिया मेरे कदमों में आ गयी हूं। जहां मेरे हाथ की बागडोर केवल मेरे हाथों में थी। इस बीच मैंने अपने साथ अपने पापा को जाना। जो मुझे बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहे। इस बीच कई लोगों ने मेरा मजाक भी बनाया । अरे इन्हें सीखाकर क्या करोंगे ये सब सुनने को भी मिला। जहां पापा का गाड़ी पीछे से सहारा देना और क ई बार जब मैं कहूं कि पीछे धक्का लगाओ तो ये कह देना कि हर बार वो मेरे साथ नहीं होंगे मुझे अकेले ही गाड़ी चलानी होगी ने मुझे गाड़ी बिना किसी की सहायता के चलाने को मजबूर कर दिया।
इस बीच कई बार मुझे लगा कि मैं नहीं कर पाऊंगी लेकिन पापा की बातें और उनके हर दिन मुझे गाड़ी सिखाने की प्रतिबद्धता ने मुझे आखिरकार गाड़ी सीखा ही दी।
आज एक
उन्होंने मुझे गाड़ी इतनी तो सीखा दी है कि मैं अपना खुद आना जाना तो कर ही सकती हूं।
मुझें नहीं पता कि मैं जिंदगी में कुछ बड़ा बहुत बड़ा हासिल कर पाऊंगी कि नहीं ।
लेकिन इतना जानती हूं कि कुछ बेहतर ही करूंगी।
रहा सवाल कि दुनिया मुझे कैसे देखती है तो मैंने मेरे पिता से यही सिखा है कि लोग तुम पर विश्वास करें या न करें तुम्हें खुद पर विश्वास करना होगा दुनिया सिर्फ उन्हीं को जानती है जो मेहनत करते हैं। जिन्होंने मुझे जिंदगी की हर छोटी-बड़ी परेशानी से लड़ना सिखाया मुझे न हारने की वजह दी।

Comments