गोली खान सर ने नहीं चलाई थी, रौशन आनंद की जमानत याचिका की खारिज
पटना। आज पटना सिविल कोर्ट ने बिहार के मशहूर टीचर खान सर की जमानत याचिका मामले पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। वहीं रौशन सर की जमानत याचिका खारिज कर दी।
सुनवाई के दौरान ये बोला कोर्ट
बता दें कि पटना सिविल कोर्ट ने फायरिंग मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि क्योंकि गोली खान सर ने नहीं चलाई थी। इसलिए उनकी गिरफ्तार करने का सवाल नहीं उठता। इसके अलावा कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की भी मांग की। साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक संबंधित व्यक्ति पर कोई कठोर कार्रवाई न की जाएं।
कोर्ट में ये बोले खान सर के वकील
सुनवाई के दौरान खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कोर्ट में कहा कि गोली का मकसद आत्मरक्षा था न कि भय फैलाना था।खान सर के वकील ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी।
ये था पूरा मामला
बता दें कि 2 जून को खान सर की कोचिंग सेंटर ग्लोबल स्टडीज में फायरिंग, तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है। जिस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद सर गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद ज्ञान बिंदु ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि खान सर ने फायरिंग करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने खान सर के दो सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Comments