इंदौर में आयोजित किया जा रहा है ब्रिक्स का सम्मेलन
भोपाल। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस बीच इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक आयोजित होने जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की जानकारी साझा की है।
42 प्रतिशत खाद्य ब्रिक्स देशों के पास
इस बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि...2006 में ब्रिक्स की शुरूआत की गयी थी। आज यहां 11 सदस्य देशों के साथ के 10 साझेदार का एक बड़ा वैश्विक समूह है। जो वैश्विक दृष्टिकोण से काफी ज्यादा महत्व रखता है। दुनिया की 42 प्रतिशत कृषि भूमि, 68 कृषि जोतें और 42 % खाद्य उत्पादन ब्रिक्स देशों के द्वारा किया जाता है।
भारत 3 बार कर चुका है अध्यक्षता
बता दें कि ये पहली बार नहीं है। जब भारत ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता कर रहा है। बल्कि इससे पहले 3 बार भारत इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 2012, 2016 और 2021 में ब्रिक्स देशों की अध्यक्षता की थी। इस बीच वर्ष 2016 में 'ब्रिक्स कृषि अनुसंधान मंच' की शुरूआत की गयी थी।
छोटी जोत वाले किसानों पर फोकस
मंत्री ने कहा कि इस पहल के जरिए हमारा फोकस छोटी जोत वाले किसानों पर टिका हुआ है। रिसर्च का लाभ इन छोटी जोत वाले किसानों को हो। किसान क्रेडिट का लाभ इन्हें मिले। किसानों की आय और सतत कृषि विकास पर चर्चा होगी।
20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
इसके अलावा मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पहली बार ब्रिक्स की बैठक कृषि स्तर पर आयोजित की जा रही है। जिसमें सदस्य और साझेदार सहित 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
4 वर्गों पर रहेगा फोकस
इस बैठक मुख्य रूप से 4 वर्गों पर फोकस रहने वाला है। जिसमें खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका, कृषि व्यापार एवं सहयोग, जलवायु अनुकूलन एवं सतत कृषि, खाद्य एवं प्रणालियों में नवाचार पर फोकस किया जा रहा है।

Comments