Skip to main content

The hearing on the theft of offerings from the Ram Mandir will take place in the High Court tomorrow.





अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावे की चोरी मामले की जांच को लेकर कल जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इस याचिका में सीबीआई जांच और कैग से ऑडिट कराने की मांग की गई है। याचिका न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध की गई है।


तुरंत सुनवाई के लिए विशेष किया जाएगा उल्लेख 

बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे की जांच के लिए याचिका दायर की गई है । मामले को लेकर अधिवक्ता  मोहित अशोक शर्मा ने बताया कि ये मामला 18 जून 2026 कॉज लिस्ट में कोर्ट नंबर 2 के आइटम नंबर नंबर 466 में सूचीबद्ध किया गया है। मामले की तुरंत सुनवाई के लिए कोर्ट में विशेष उल्लेख किया गया है।

राष्ट्रीय महत्व का माना जा सकता है मामला

याचिकार्ता का कहना है कि यदि अदालत इसे राष्ट्रीय महत्व का मानती है तो इस मामले की तुरंत जांच कर सकती है। गुरूवार को इस पर सुनवाई कर सकती है। हालांकि आखिर निर्णय खंडपीठ के समक्ष  मेंशनिंग के बाद ही स्पष्ट होगा।


जनहित याचिका में ये की गई मांग

बता दें कि जनहित याचिका में राम मंदिर के चढ़ावे के कथित दुरुपयोग मामले को लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग से भी मामले में जांच कराने की मांग की गई है। इस पूरे मामले को लेकर धार्मिक, सामाजिक राजनैतिक हलकों में भी काफी चर्चा बनी हुई है।


क्या है पूरा मामला

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों पर ये आरोप लगा था। कि वो एक एका कैसे अमीर हो रहे है। जहां उनका मात्र वेतन 18 से 20 हजार है। ऐसे  में उनकी आर्थिक स्थिति में कैसे सुधार हो रहा है। जो मामला देखते ही देखते तूल पकड़ गया । मामला बिगड़ता देख इसे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल एसआईटी की टीम को अयोध्या बुलाया गया। जो अयोध्या में इस मामले की जांच कर रही है।

  • राम मंदिर के भीतर एसआईटी की टीम ने लगातार 19 घंटे जांच पड़ताल की है।
  • जांच टीम ने दानपात्र से पैसे निकालने, गड्डी बनाने ,  गिनने की पूरी व्यवस्था की स्वयं जांच की है।
  • इस बीच सोशल मीडिया पर लगे आरोपों के बाद रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव ने सोशल मीडिया पर आकर आरोपों को निराधार बताया है।
  • रामशंकर ने 50 हजार करोड़ की सपत्ति के आरोपों को निराधार बताया है।


Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...