अहमदाबाद हादसे को आज से एक साल पूरा
क्या कहते है हादसे में बचे एकमात्र शख्स
अहमदाबाद। अहमदाबाद हादसे को आज से एक साल हो गया है। बता दें कि आज ही के दिन 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें 260 लोगों की जान चली गयी थी। आज हम जानेंगे क्या था वो हादसा, उस हादसे में बचे क्या कहते है एकमात्र शख्स
हादसे में 260 लोगों की गयी थी जान
जानकारी के मुताबिक पिछले साल 12 जून 2025 को लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान गुजरात के अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 260 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। जबकि केवल एक ही व्यक्ति हादसे में जिंदा बचा था।
हादसे में बचे शख्स का खुलासा
ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश जो इस हादसे में बचे एक मात्र शख्स थे। जो हादसे से बचकर वापस तो आ गए। लेकिन उनकी आंखों के सामने आज भी वो दुखद दृश्य घूमता रहता है। लोगों के लिए भले ही वो उस हादसे से बचकर वापस आ गए लेकिन उसका असर उन हर पल बना रहता है। जिसके चलते ना तो उन्हें रात को नींद आती है। न ही लोगों से लगाव लगता है। वो कहते है कि आज भी आंखें बंद करता हूं तो लोगों की चीखें चारों तरफ फैली आग वो खौफनाक मंजर दिखाई देता है।
Comments