अब छात्रों को आपतकाल के बारे में जाएगा पढ़ाया
key highlights: 1. NCRT ने किया बड़ा बदलाव
2. सिलेबस में शामिल किया जाएगा आपतकाल
3.1975-1977 की इमरजेंसी शामिल
4. कक्षा 9 वीं के छात्रों को जाएगा पढ़ाया
5. इलेक्शंस चैप्टर में चुनाव आयोग की तारीफ
दिल्ली। एनसीआरटी यानी की नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने पहली बार कक्षा 9 वीं के सामाजिक विज्ञान की किताब में आपातकाल को जोड़ा है। एनसीआरटी की नई किताब में 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड- पार्ट 1' के इलेक्शंस पार्ट में जोड़ा गया है।
1975-77 के आपातकाल का भी जिक्र
आपको बता दें कि किताब में 1975-1977 की आपातकाल का जिक्र किया गया है। साथ ही उससे पहले 1970 में फैली अव्यवस्था का भी जिक्र किया गया है। जब आम जनता का इंदिरा सरकार के खिलाफ अविश्वास बढ़ रहा था। जिसके बाद इंदिरा सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी।
जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का भी जिक्र
इसके अलावा किताब ने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का भी जिक्र किया गया है। बताया गया है कि जयप्रकाश नारायण ने किस तरह से छात्रों को एकजुट किया।
लोकतंत्र की चुनौतियों का भी किया वर्णन
वर्तमान समय में लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों का भी वर्णन किया गया है। जिसमें फेक न्यूज, गलत सूचनाएं, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान शामिल किया गया है।
Comments