Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2023

बेटी ब्याही जाती है दहेज के उसूले से बताता है प्रेमचंद का उपन्यास निर्मला

बेटी ब्या ही जाती है घर की दीवारों से केवल नहीं ब्याही जाती है अपने स्वाभिमान से अपने सपनो से, बेटी ब्याही जाती है दहेज के उसूले से जो नहीं होने पर ब्याह दी जाती है अपने पिता की उम्र के लड़को से। एक लड़की की जिंदगी देखने में आज भी कितनी चमकदार लगती है । पर अफसोस वो केवल किसी दूसरे के घर जाना है इसी के लिए तैयार की जाती है। इसकी सारी ख्वाहिशें  शादी की रस्मों के साथ खत्म हो जाती है। चाहे  कितने भी अभिजात वर्ग की हो ये लड़की पर उसकी लंबाई तो उसके दहेज  के  कद से नापी जाती है।  अफसोस आज 2023 के वक्त में भी जब दुनिया चांद  पर बसने के सपने देख रही है तब भी उस बेटी का कद तो केवल उसके दहेज से नापी जाती बैठा है। कभी जलती है वो दहेज की कमी से, तो कभी दहेज की सारी मांग पूरी न होने से जो हो  चाहे नवविवहिता या, या अभी ब्याही जाने वाली उसकी किस्मत तो केवल दहेज से शुरु उससे ही खत्म हो जाती है। इसी कड़ी में जब हम प्रेमचंद को पाते है तब निर्मला जैसी बहुत सी लड़की की कहानी हमारे चारों तरफ घुमते हुए नजर आती है। जहां आज भी दहेज की कमी के कारण अच्छे रिश्ते टूट जाते है। गल...

एक उम्मीद‌ जो जिंदगी जीना सिखाती है

जहां नहीं पता किसी को  कल क्या हो जाएगा ऐसे में हर कोई तैयारी कल की करता है ∣ जहां मौत की गारंटी और जिंदगी अनिश्चित है वहां वो कल क्या पहनकर जाना है उसका हिसाब करता है ∣ जिनसे मिले है कल मिलेंगे भी या नहीं   इसके बावजूद वो उनकी उम्र लंबी हो  उसकी दुआ सलामी करता है ∣ जहां किसी को नहीं पता कल क्या हो जाएं ऐसे में वो दोस्ती एक उम्मीद से करता है ∣

मशीन बनाम इंसान

इंसान ने बनाया तुझें या तु खुद है इस दुनिया में आया है आज प्रश्न उठा कौन किस पर है‌ भारी  इंसान ने बनाया तुझे या इंसान को तुने बनाया इंसान के मस्तिष्क की बदौलत है ये इस धरती पर आया।  तेरे आने से भले है आज चारों तरफ खतरा  कि पर तु क्या लेगा उस इंसान की जगह  जिसने है तुझें बनाया धीरे से कहीं आवाज आयी मशीन नहीं इंसान ही लेगा तेरी जगह जो कर पाएगा इस मशीन का इस्तेमाल आ जाएं फिर चाहे कितनी चैटजीपीटी  करेगा इससे वहीं कमाई  जिसकी समझ में आएगा वो भाई।

संघर्ष का दूसरा नाम है कलाम

  कलाम बनाना क्या आसान था जब राहों में सिर्फ असफलता और सिर्फ असफलता का भाव था इसके बावजूद जो कर रहा था मेहनत जिसका सपना आसमां में उड़ान का था।  जब बात कलाम की आती है तब हमारे सामने एक ऐसी शाख्सियत आ खड़ी होती है जिसका संघर्ष झोपड़ी से राष्ट्रपति भवन तक का रहा है। जो जीवन में ढेरों असफलता के बावजूद सफलता को पाने की ओर चला था। इस बीच उसका सामना अनेक परेशानी से हुआ था। उसको  पढ़ाई का महत्व समझने वाले उसके अपनों का एक के बाद एक निधन हुआ था। अंदर से टूट गया था वो पर उसने खुद को सम्भाल था।  आसान था क्या ऐसे वक्त में भी काम को करने जाना पर वो कलाम ही था जिसने अपनों को खोने के बावजूद अपने सपनों को पाने के लिए अपना दृढ़ निश्चय मजबूत किया था।   

दूसरों के लिए हम भी दूसरे ही होते है

दूर से हर चीज सुंदर लगती है पास जाकर देखें तब उसकी वास्तविकता मालूम चलती है । हर किसी को लगता है उसकी जिंदगी अच्छी चल रही है पर उसें ही अपने जीवन की सच्चाई मालूम रहती है।  हर किसी के जीवन में होता है संघर्ष, अपना जुनून, अपना इम्तिहान ,अपनी सफलता और असफलता उसके बीच ये इंसान चलता है।  कुछ को मिल जाता है जीवन में सबकुछ थोड़ी ही मेहनत सेे कुछ को बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है। इसके बावजूद सबका अपना अपना संघर्ष होता है। महज फर्क इतना होता है जो सफल हो जाते है वो सबकी नजरों में आ जाते है जो असफल होते है वो जीवन में कहीं गुमनाम से हो जाते है। उनकी कोई खबर नहीं ली जाती है। 

एक समय के बाद सोच मायने रखती है

क्या हो जब हमें कहीं जाना हो, हम उसके लिए तैयार ही हो कि तेज बारिश हो जाएं। ऐसे वक्त में हमारे जुनून की असली परीक्षा होती है। एक मन कहता है कि कभी और चलेगें किन्तु दूसरे मन की सोच जब हमें आगे चल निकलने की बात करती है।  ऐसे वक्त में हम मन ही मन ईश्वर से ये गुजारिश करते है कि पानी थोड़ा कम हो जाएं। आगे चल हमारे आगे बढ़ने के साथ पानी की गति भी धीमी पड़ जाती है। थोड़ी मुश्किल के बाद जैसा हम सोचते है वैसी घड़ी हमारी निकल जाती है। ऐसे में हमारी मदद उन लोगों के द्वारा कर दी जाती है जिनके बारें में हमने कभी सोच भी नहीं था। आखिरकार हम अपनी मंजिल पर पहुंच ही जाते है।  जब घर आकर हम इन सब बातों पर विचार करते है तब लगता है कि कभी कभी कुछ चीजों पर सकारात्मक सोच मायने रखती है।

जीवन का सही अर्थ बताती है आज जवानी पर इतारने वाले'

आज जवानी पर इतारने  वाले कल पछताएंगे। जीवन के अपने चरण होते है जहां उसका बालपन, युवावस्था, वृद्धावस्था होती है। इसमें व्यक्ति सबसे ज्यादा जिस अवस्था का आनंद लेता है वो उसका बचपन होता है जहां पर उसे किसी भी तरह की कोई फिक्र नहीं होती है।जैसे -जैसे वो बड़ा होता है वो अपनी जवानी का मजा लेता है।   इस बीच जब वो किसी बूढ़े व्यक्ति को देखता है तब वो ये वहम पल लेता है कि उसकी ये अवस्था आएगी ही नहीं।ऐसे में ' आज जवानी पर इतारने वाले' कव्वाली हमें जीवन का गहरा अर्थ बताती है। जहां हर इंसान जब किसी दूसरे व्यक्ति को जाते देखता है तो उसे लगता है कि वो अमर है।  वो ये भूल जाता है कि जन्म और मृत्यृ जीवन का सत्य है। इसके बावजूद वो अपनी जवानी पर गर्व करता है। पैसे औऱ पद के लालच में वो ईश्वर को भूल जाता है जो उसे इस दुनिया में लाया है। वो अपने स्वार्थ के पीछे सबकुछ भूल जाता है।    सिंकदर जिसने पूरी दुनिया को जीता था। जब वो इस दुनिया से गया। तो वो खाली हाथ गया। उसके हाथ में न उसके जीत थी , न घोड़े, न पोरस, न उसका अभिमान था।  ऐसे में  ये आम इंसान क्या बड़ी चीज है।...

लापरवाही जब हद पार कर देती है

इस दुनिया में इंसान हर वक़्त कुछ न कुछ सीखता रहता है ∣ इसके बावजूद जब वो अपनी गलती से सीखने की वजाय उसे लगातार करता रहता है तब आगे चलकर उसे उसका परिणाम भुगतान पड़ता है ।   ऐसे में हम सब को ये ध्यान रखना होता है  अति सर्वत्र वर्जयेत। अति चाहे किसी भी चीज़ की हो वो बुरी ही होती है ∣ पर अक्सर जब इंसान इसे भूल जा ता है तब इसे उसका परिणाम भुगतान पड़ता है ∣ ऐसे में हम सब को ये ध्यान रखना चाहिए कि अगर हम अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचे।

केवल वो मनुष्य ही नहीं समझी जाती है

  कभी दुर्गा, कभी काली  कभी लक्ष्मी बन जाती है ∣  पर अफ़सोस वो इंसान ही नहीं समझी जाती है ∣ उस समय मानवता सबसे ज्यादा शर्मसार होती है जब एक स्त्री की लज्जा  सेरआम लूट ली जाती है ∣ कभी धर्म के नाम पर कभी शत्रुता के नाम पर उसके ही अधिकारों की होली जला दी जाती है ∣ वो स्त्री जो सबको सम्भाले हुए  होती है उसे ही बीच मझधार में छोड़ दिया जाता है ∣

मर्यादा की जब होती है हानि

जब जब होती है मर्यादा की  हानि तब तब मांओं के सिर शर्म से झुके होते है,  तब भी वे लोग सिर उठाकर विजेता की तरह चलते हैं। कभी दुर्गा, कभी काली का रूप समझी जाने वाली वो स्त्री उस समय सबसे ज्यादा असहाय हो जाती है जब उसकी मर्यादा को भंग करने की कोशिश की जाती है।  स्त्री जिसे मर्यादा में रहने की शिक्षा बचपन से दी जाती है   उससे ही अमर्यादित व्यवहार वो कायर करते हैं ∣ बरसों से युद्ध की अग्नि में जलती आ रही है वो स्त्री ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित होती है। जब एक जंग सीमा पर दूसरी जगह उसके शरीर पर लड़ी जाती है।  ऐसे में न जाने खुद को समाज का ठेकेदार कहने वाले कहां चले जाते हैं ∣ अफसोस पर कलयुग की दौपद्री को कहां कोई कृष्णा  बचा पाते है जहां चारों तरफ सिर्फ दुर्योधन की सोच रखने वाले लोग होते है। अपने को सभ्य कहने वाले वो लोग ही सबसे ज्यादा उस वक्त असभ्य हो जाते है जब वो किसी मासूम की इज्जत पर हाथ डालते है।  समझ नहीं आता है ऐसे लोग कैसे खुली हवा मेें सांस ले पाते है जो खुद पूरे दूषित होते है। ऐसे में जैसे मंटो की बात ठीक सी लगती है कि  'मैं सोसाइटी की चोली...

जब सवाल न्याय का हो

रामचंद्र कह गए सिया से  ऐसा कलयुग आएगा,  हंस चुगेगा दान उनका,  कौआ मोती खाएगा।  इस गीत क़ो जब हम पूरा सुनते हैं तब हमारे सामने ऐसी बहुत सी घटनाएं आती है जो हमें बतां ही देती है कि हमारे चारों तरफ बड़ी विडम्बना मौजूद है जहां जिसका नहीं होना चाहिए वो वहीं पर है ∣ ऐसे में जब हम बात न्याय की करते हैं तब स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। जहां न्याय की तलाश में बैठा व्यक्ति उस समय सारी उम्मीद खो बैठता है। जहां उसके साथ अन्याय करने वाला व्यक्ति खुद को न्याय का ठेकेदार मानता है।  जहां कभी किसी दौपद्री की इज्जत पर हाथ डाला जाता है ∣ तो कभी किसी व्यक्ति पर ही पेशाब कर दिया जाता है ∣ हद तो तब हो जाती है जब ऐसे कृत्य करने वाले  शख्स खुद को विजेता मानने लगते हैं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं रहता है कि न्याय किस चिड़िया का नाम है ∣ ऐसे में न्याय एक आम व्यक्ति के लिए दीया तले अंधेरे की भांति हो जाता है ∣  इसके बावजूद जब हम न्याय  अवधारणा देखते है तो पाते है कि जहां पर व्यक्ति  सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से समान स्थान पाता है ∣ उसका मुख्य गुण तटस्थता, समरूपत...

परीक्षा केवल नंबरों की नहीं होती है

परीक्षा वोे डर जिससे हर किसी व्यक्ति का कभी न कभी सामना होता है। फर्क महज इतना सा होता है कुछ परीक्षा के बारें में उसे पता होता है कुछ से वो अनजान सा होता है। जीवन के हर आयाम को पार करने के लिए उसे अनेक तरह की परीक्षा देना  होता है।  कुछ परीक्षा में वो जीत, तो कुछ में हार जाता है। इसके बावजूद उसे चलना जारी रखना होता है। अक्सर इस बीच हमें लगता है कि परीक्षा केवल कुछ नंबरों की  है किन्तु असल में वो नंबरों के अलावा बहुत कुछ की होती है।  जो मांग करती है व्यक्ति के साहस की, उसके बढ़ते घटते धैर्य की ।   व्यक्ति चाहे जितना भी कह दें कि उसे तोे केवल नंबर ही पास करना होता है किन्तु उसके लिए उसे बहुत कुछ सह आगे निकल जाना होता है।  हमें लगता है कि वो केवल कुछ नंबरों की बदौलत ही पास होता है किन्तु नंबरों से पहले उसे अनेक तरह की मुश्किलों से गुजरना होता है।  इस बीच सफलता और असफलता का डर भी उसे होता है। अपने डर से जीत उसे आगे निकल जाना होता है। इस बीच उसका खुद पर विश्वास जरूरी होता है। फिर चाहे लोग क्यों न कह दें  कि कैसे होगा सब कुछ ? ऐसे वक्त में भी उसे ...

जरूरतमंदों की मदद करता है Social media

आज जिस चीज़ के बिना व्यक्ति नहीं रह सकता है वो सोशल मीडिया है ∣ जो उसके सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक उसे पल पल की जानकारी से अपडेट रखता है ∣  कुछ लोग इसका उपयोग अपने दोस्तों से बातचीत तो, कुछ मनोरंजन के लिए इसका उपयोग करते हैं ∣  मानवता का फर्ज अदा कर दूसरों की निस्वार्थ मदद करने वाले लोग, इसके माध्यम से पैसे एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचते है ∣ इसके अलावा अपने जीवन में कुछ बेहतर कर रहे लोगों की कहानी हमें इस मीडिया से मिलती है ∣ चाहे कितनी भी गलतियां निकल ले इस मीडिया की पर कुछ सकारात्मक कहानियां इस मीडिया की महत्ता को हमें जैसे बता ही देती है। जहां कोई न्याय की आशा से  मदद मांगता है।  ये मीडिया उन सभी लोगों को एक मंच देता है जो अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ बेहतर पा सकते हैं ∣

वो परीक्षा की घड़ी में

चाहे जीवन की कोई भी परीक्षा हो उसे पास करना अक्सर मुश्किल हो जाता है। जब हमारे चारों तरफ परेशानी आ खड़ी हो होती है।  ऐसे समय में हमें बहुत कुछ सह आगे निकल जाना होता है।  कई बार मुश्किल हो जाता है लगातार चलते जाना इसके बावजूद आगे बढ़ जाना होता है।  अक्सर जीवन में कुछ बेहतर पाने के लिए बहुत से दर्द को  नजरअंदाज करना होता है। मालूम है आसान नहीं होता है चलते जाना, जहां हमारा वास्ता जीवन की नयी परिस्थितियों से होता है। उसके बावजूद हमें चलते जाना होता है। 

आखिर क्यों भेजा गया है चंद्रयान मिशन 3 जानें,

आज से ही नहीं बहुत पहले से ही लोग की रूचि चांद को देखने की रही है ∣ इसको लिए कभी सोवियत संघ, कभी सयुंक्त राज्य अमेरिका ने अपना अंतरिक्ष मिशन भी लांच किया है ∣ वहीं भारत ने 2009 में चंद्रयान1 सफलता पूर्वक लांच किया।इसके साथ ही  चांद पर पानी होने का भी दावा किया। बाद में इसका समर्थन अमेरिका ने भी किया।  उसके बाद से ही समृद्ध देशों के द्वारा चांद पर जीवन खोजने की कोशिश तेज कर दी गयी है ∣  इस कड़ी में भारत ने 2019 में चंद्रयान मिशन 2 लांच किया था जिसमें कुछ तकनीक खरीबी के चलते वो मिशन असफल हो गया।  आज एक बार फिर भारत ने अपने वैज्ञानिक के बदौलत चंद्रयान मिशन 3 लांच किया है ∣  इस मिशन का मूल उद्देश्य चांद के चुनौतीपूर्ण हिस्से लुनर साउथ पोल पर ये खोजना है कि इसमें पानी, खनिज आदि मिल सकता है कि नहीं।  दर असल चंद्रयान 3 मिशन में एक छोटा से रोवर ( रोबोट) की पोजिशनिंग   चांद के चुनौती पूर्ण हिस्से लुनर साउथ पोल में की गयी है ∣ जो कि ये पता करेगा कि इस हिस्से में पानी, खनिज आदि मिलने की सम्भावना है कि नहीं। 

लोगों से कैसे उम्मीद कर सकते हैं

वो माँ बाप जो तिनका तिनका जोड़कर हमें पढ़ते हैं ∣ इस काबिल बनाते हैं कि हम अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। इसके विपरीत जब हम अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं ∣ तब वहीं माँ बाप हमें बोझ से लगने लगते हैं ∣  उनके एक एक पैसे का हिसाब हम रखने लगते हैं ∣ हम उन पर खर्च करने वाले पैसे दुनिया को ऐसे गिन गिनकर बताते हैं जैसे हम उन पर बहुत बड़ा अहसान कर रहे हैं ∣ अफ़सोस ये केवल आज की नयी पीढ़ी ही नहीं पुराने पीढ़ी के लोग भी करते हैं ∣ जो करते तो बड़ी बड़ी बातें हैं किन्तु जब बात उन पर आ जाती है तब वो अपने माँ बाप को बोझ समझने में देरी नहीं करते हैं ∣ इसके बावजूद वो उम्मीद करते हैं कि उनके बच्चे उन्हें सिर आंखों पर रखेंगे। 

सफलता की कोई खोज नहीं होती

सफलता की कोई खोज नहीं होती सफलता हर किसी की रोज नहीं होती,  आज हारे है तो क्या ?  कल सफल होगें  इस विश्वास के साथ चलने वाले की ही जीत होती है।  जीवन में सफलता एक बार मिल जाएं ये अक्सर जरूरी नहीं होता है ∣ कई बार इंसान को सफलता पाने के लिए लगातार असफलता के बावजूद चलना पड़ता है ∣  उन्हें अपनी असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ना होता है ∣ हम सब के जीवन में कोई न कोई ऐसी असफलता जरूर होती है ∣ जो हमें सफलता की ओर ले जाती  है ∣  जीवन में मेहनत ही एक ऐसी चीज होती है जो इंसान को कभी निराश नहीं करती है ∣ वो उसे सदा बेहतर परिणाम दिलाती है ∣

एक बड़ी आबादी वाले सुनों

आज हम सब ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है अब चीन की जगह आबादी के मामले में हम पहले स्थान पर आ गए हैं ∣  बेशक इसके लिए हम सब बधाई के पात्र है आखिर किसी न किसी चीज के लिए हमने चीन को पीछे छोड़ दिया है।  केवल दिलासा देने के लिए ये बात ठीक भी लगती है किन्तु जब देश में गरीबी, भुखमरी, पीने के पानी , भोजन की अपहुंच को देखते हैं ∣ तब सारी बातें झूठ सी प्रतीत होती है।  आओं तुम्हें एक आइना दिखाती हूं इस बड़ी आबादी का *हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए पटवारी की परीक्षा में लाखों आवेदन पर किए जाते हैं पर अफ़सोस उसमें केवल  8000 हजार पोस्ट होती है।  *भले ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का सरकार बड़ा विज्ञापन करती है पर आज भी बेटे की चाहत में न जाने कितनी बेटियां यू ही पैदा होती है जो आगे आने वक्त में ठीक से भोजन भी ले पाएगी कि नहीं। इसकी चिंता कहां उनके माँ बाप को होती है।  *वो पीएचडी कर चुके व्यक्ति की नौकरी भी सामान्य लोगों की तरह ही होती है बस नाम लगा जाता है डॉक्टर इतनी बड़ी आबादी कहां उसे  कोई दर्जा देने की फुरसत होती है।  *जन जागरूकत...

बारिश का मौसम सिखाता है

इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो अपने हर काम को बहुत गोपनीयता के साथ करते हैं । दूसरे वो जो अपने हर छोटे बड़े काम को लोगों के बीच बड़े ही व्यवस्थित ढंग से प्रसारित करते हैं । भले ही उस काम को शुरू करें उन्हें कुछ ही वक्त हुआ‌।  शायद यहीं कारण है कि हमारे बड़े बूढ़े के द्वारा ऐसा करने की मनाही की गयी है ।  हम सब ने वो कहावत तो सुनी ही है कि ' जो बादल गरजते है वो बरसते कम ही है ।'   बचपन में तो हम इसके अर्थ को ज्यादा नहीं समझ पाते थे किन्तु जैसे जैसे हम बड़े होते हैं इसके अर्थ को समझ पाते हैं।  कि जीवन में हम चाहे जिस भी काम को  करने जाएं। पहले से उसके बारे में शोर न करें। जब तक की हम उसमें सफल न हो जाएं। तब तक हमें उसे शांति से करते रहना चाहिए। 

सावन में शिव की महिमा

वैसे तो हर माह शिव भगवान का प्रिय माना जाता हैं ∣ पर जब बात सावन‌ की आती है तब उसका महत्व बढ़ जाता है ∣ हो भी क्यों न ये उनके प्रियतम माह में से एक होता है ∣   ऐसा माना जाता है  जो भी भक्त सावन के माह में उनकी सच्चे दिल से पूजा अर्चना करते हैं ∣ उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है ∣ शिव जो अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते हैं ∣ अपने भक्त की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं ∣ कभी भोले, कभी शंकर , कभी शिव के नाम से जाने जाते हैं। उनकी कृपा से सारे  काम बन जाते हैं ∣ आज के समय में जब इंसान किसी पर सबसे ज्यादा आस्था रखता है तब वो ईश्वर ही होते हैं ∣ जो उसे सही राह दिखाते हैं ∣ बड़ी से बड़ी समस्या से निपटने का हौसला उसे दे जाते हैं ∣

अलार्म घड़ी

इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वो जो अपने काम के लिए खुद पर निर्भर  होते हैं ∣ जिन्हें कहीं भी समय पर जाने के लिए किसी तरह की घड़ी का प्रयोग नहीं करना होता है ∣ दूसरी तरफ वे लोग होते हैं ∣ जो हर चीज के लिए अलार्म घड़ी पर निर्भर होते हैं ∣ जिनकी सुबह की नींद उस घड़ी के बजने के बाद ही शुरू होती है ∣ ऐसा नहीं दूसरे तरह के लोगों को अपने काम की फ्रिक नहीं होती है किन्तु वो अलार्म घड़ी से ज्यादा खुद पर विश्वास नहीं कर पाते हैं कि व़ो समय पर उठ जाएगें।  आज के समय में ये हमें निश्चित करना है कि हम अलार्म घड़ी पर ज्यादा निर्भर होते हैं या अपने चिंतन पर जो हमें समय पर उठने को जोर देती है ∣

आज के समय में बागवान

जिस तरह एक माली अपने बगीचे के हर फूल को अपना मानता है उसे हर तूफान से बचाता है ∣ समय समय पर उसे पानी देता है ∣ उसका ख्याल रखता है ∣ उसके लिए उसकी दुनिया उसका बगीचा होता है ∣ ठीक उसी तरह हमारे माँ बाप होते हैं जो हर तरह की परेशानी से दूर रख अपने बच्चों को एक बेहतर जीवन देते हैं ∣ उनकी खुशी के लिए हर तरह की परेशानी सह लेते हैं ∣ पर अफ़सोस जब वहीं पेड़ बड़ा होता है तब उसे अपने अहम के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता है ∣ वो अपने माँ बाप को सबसे कम महत्व देने लगता है।  एक बच्चा जब Nope दुनिया में आता है ∣ तब वो केवल अपने मां बाप के स्पर्श को ही समझता है।  पर जैसे जैसे वो बड़ा होता है ∣ वैसे माँ बाप का पूरा ध्यान उनकी जरूरत को पूरा करने में लग जाता है ∣ अपने बच्चों के नाम अपनी सारी सम्पत्ति कर चूके माँ बाप केवल दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो जाते हैं ∣  केवल उनके पास शेष बचती है बेबसी जिसके साथ वो जीते हैं ∣ आज के समय हमारे आस पास हर दूसरे घर में बागवान की कहानी मौजूद है। फर्क महज इतना है कि उसे कहीं बयां नहीं कर जा रहा है  । 

असफलता से सफलता पाने के बीच

असफलता से सफलता पाने के बीच लगातार चलते जाना होगा       आसान नहीं होगा  सफलता को पाना किन्तु उसे पाने के लिए बहुत कुछ सहा जाना होगा।  ऐसे ही नहीं जीत जाओगे तुम उसे पाने के लिए तुम्हें लगातार चलते जाना होगा।  एक मंजिल की तलाश में तुम्हें आसमां छू  आगे निकल जाना होगा।  तुम्हें तब तक चलते जाना होगा जब तक की तुम्हें मंजिल न मिल जाएं ।  इस कोशिश में तुम्हें आज से अब बेहतर कर जाना होगा। 

फिक्र केवल उनको ही होती है

तु म्हारी सफलता और असफलता से जिसे सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है ∣ वो कोई और नहीं केवल तुम्हारे अपने होते हैं ∣  दुनिया जहां चाहती है हार जाओं तुम, वहां केवल कुछ लोगों को तुम्हारे सफल होने की चाहत होती है ∣ जो दिल से चाहते हैं सफलता के शीर्ष पर पहुंच जाओं तुम, जो तुम्हारे लिए ही कितना कुछ करते हैं ∣ कुछ होते हैं जिनको परवाह होती है तुम्हारी, वरना कुछ तो  केवल तुम्हें अपने काम के वक्त ही याद करते हैं ∣  इसलिए कहते हैं कद्र करों उनकी जो तुम्हारी सफल के लिए त्याग की सीमा पार करते हैं ∣  जो चाहते हैं तुम कुछ बेहतर करों। जो तुम्हारी सफलता की दुआ करते हैं ∣   कुछ लोग ही ऐसे दुनिया में मिलते हैं ∣  

महज कुछ अपवादों को देखकर परिणाम नहीं निकाला जाना चाहिए

अच्छी आदतों को बनाना जितना मुश्किल होता है ठीक उसके विपरीत खराब आदतों का बनाना आसान होता है ।  सकारात्मक चीजों पर लोगों का ध्यान भले ही कम जाएं पर वो नकारात्मक चीजों से बहुत जल्दी सीख लेने लगते हैं।  जब बात समाज के उस तबके की हो जिससे लगातार उसके अधिकार छिन लिए जा रहे हो। तब इसका असर और ज्यादा पड़ता दिखाई देता है। जहां उसे कुछ अपवादों के बल पर कमजोर करने की क़ोशिश की जाती है।  ऐसा करते वक्त हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि महज कुछ अपवाद‌ हर किसी की सच्चाई नहीं बताते हैं। ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे किस तरह से लेते हैं। 

क्या लिखा जाएं, जब कुछ

शब्दों से खेलना क्या आसान होता है?  जब दूर दूर तक उसके अर्थों से न हो कोई वास्ता,  जरूरी नहीं अच्छा लिखा जाएं  बहुत पढ़के जरूरी नहीं बिना पढ़े अच्छा लिखा जाएं।  क्या लिखा जा सकता है कुछ भी बिना  कुछ अनुभव किए । जहां अनुभव से अनुभूति का कोई जिक्र मात्र न हो। क्या बिना सोचे विचारे कुछ लिखा जा सकता है ∣ नहीं, अगर ऐसा करने की कोशिश की जाएगी। तो वो रसहीन हो जाएगा। जो अपने अंदर किसी तरह का कोई रस नहीं रख पाएगा।  ऐसे ही कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है जब तक उसमें संघर्ष न हो,  सृजन की कोई प्रक्रिया न‌ हो तब तक शब्दों के साथ नहीं खेला जा सकता है ∣

अंधकार को खत्म कर ज्ञान का प्रकाश देता है 'गुरु'

गुरु केवल शब्द नहीं बल्कि परमात्मा का रुप है। जो हमारे अंधकार को खत्म कर   ज्ञान का प्रकाश देता है।  प्राचीन समय से ही गुरु शिष्य की परंपरा चली आ रही है ∣ जहां गुरु शिष्य का मार्गदर्शन करता है ∣  गुरु के जरिये शिष्य अपने साध्य ( सम्भव) असाध्य ( असम्भव ) उद्देश्य को पाने की कोशिश करता है ∣ व्यक्ति गुरु की संगति पाकर हीरे के समान बन जाता है। वो  इस तरह के धन का अर्जित कर लेता है जो बांटने से और ज्यादा बढ़ता है।

डॉक्टर जो किसी भगवान से कम नहीं होता

ए क डॉक्टर ही ऐसा इंसान होता है जिसके पास जाते हमारी आधी तबियत ठीक हो जाती है, जो थोड़ी बहुत शेष रहती है ∣ वो डॉक्टर के इलाज से ठीक हो जाती है ∣  ये वहीं डॉक्टर होता है जो हमें आशा की नयी किरण दे जाता है।  सारी दुनिया क्यों न कहें कि ये डॉक्टर सिर्फ पैसे लूटता है किन्तु ये डॉक्टर ही होता है जो बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक कर देता है ∣ जो मरीज को पूरे आत्मविश्वास के साथ भर देता है ठीक हो जाओंगे।  जहां कई बार सब लोग हार मान जाते हैं कि इस बीमारी का इलाज कैसे होगा?  वहां डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान होता है । जो हमें हौसला दे जाता है ठीक हो जाओंगे। इतनी बड़ी कोई परेशानी नहीं है ∣ एक बार फिर कोरोना वायरस की महामारी ने डॉक्टर के महत्व को हम सब बताया है ∣ कि एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक अच्छे डॉक्टर का साथ  होना कितना जरूरी है ∣ जो न सिर्फ हमारा इलाज करता है बल्कि हमें स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करता है ∣ आज के समय में जब व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जा ता है ∣ ऐसे समय में जब वो बीमार हो जाता है ∣ तब उसे सबसे पहले जिस इंसान की याद आती है ∣ वो डॉक्टर ही होता है...