डॉक्टर जो किसी भगवान से कम नहीं होता



क डॉक्टर ही ऐसा इंसान होता है जिसके पास जाते हमारी आधी तबियत ठीक हो जाती है, जो थोड़ी बहुत शेष रहती है ∣ वो डॉक्टर के इलाज से ठीक हो जाती है ∣ 
ये वहीं डॉक्टर होता है जो हमें आशा की नयी किरण दे जाता है। 
सारी दुनिया क्यों न कहें कि ये डॉक्टर सिर्फ पैसे लूटता है किन्तु ये डॉक्टर ही होता है जो बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक कर देता है ∣
जो मरीज को पूरे आत्मविश्वास के साथ भर देता है ठीक हो जाओंगे। 
जहां कई बार सब लोग हार मान जाते हैं कि इस बीमारी का इलाज कैसे होगा? 
वहां डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान होता है । जो हमें हौसला दे जाता है ठीक हो जाओंगे। इतनी बड़ी कोई परेशानी नहीं है ∣
एक बार फिर कोरोना वायरस की महामारी ने डॉक्टर के महत्व को हम सब बताया है ∣ कि एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक अच्छे डॉक्टर का साथ  होना कितना जरूरी है ∣ जो न सिर्फ हमारा इलाज करता है बल्कि हमें स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करता है ∣
आज के समय में जब व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाता है ∣ ऐसे समय में जब वो बीमार हो जाता है ∣ तब उसे सबसे पहले जिस इंसान की याद आती है ∣ वो डॉक्टर ही होता है ∣

Comments