Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

life poetry in hindi

ये साल बीतते बीतते कुछ याद सा रखना दूसरों को पाने की जिद्द में खुद न खो जाना ये साल बीतते बीतते कुछ कम सा न हो जाना होगी चिंता कल की कल और कल पर इस कल के चक्कर आज को न भूल जाना  अहिस्ता अहिस्ता खुद को बेहतर कर जाना। 

struggle poem in hindi

जब तुम बार बार गिरोगे तुम एक अलग आकार ग्रहण करोगे आसान नहीं होगा निर्माण की प्रक्रिया जिस बीच कई बार तुम संघर्ष करोगें इसके बावजूद जब तुम आगे चलते रहोगे रूकोगे नहीं तब तुम बेहतर बनोगे। 

Today Thought

जो सच है वो अच्छा हो जरूरी नहीं। क ई बार उनका स्वाद कड़वा भी होता है।  आराम को त्यागना अपनी बेहतरी की ओर जाने का पहला कदम है।  हर चीज इस पर टिकी है कि उसका आखिर परिणाम क्या होगा। 

constitution day poem in hindi

ये मेरा संविधान है जिसने सबको हक दिये ये मेरा संविधान है जिसने सबको एक किया जिसने सबको साथ किया जिसके आगे है सब समान जो नहीं करता भेदभाव समता, स्वतंत्रता के दिये जिसने  अधिकार जिसने बढ़ाया सबका मान  ये मेरा संविधान है।

when you get money

जब तुम कमाओगे तब जानेगे कि पैसा क्या चीज है जब तुम दुनिया में निकालोगे तब तुम जानोगे कि अपने और पराये में क्या फर्क है जब तुम बाहर निकालोगे तब जानोगे कि शब्द की मर्यादा आखिर क्या चीज है जब तुम दुनिया के बीच निकालोगे तब तुम दुनिया से ज्यादा खुद को जानोगे  इसलिए तुम घर की चौखट पार जरूर करना क्योंकि तुम खुद को खुद पाओगे। 

life kya hai

लाइफ क्या है संघर्ष की कहानी पल पल बेहतर जिंदगी के लिए संघर्ष करना  कल से बेहतर आज बनने की जदोजहद करना। 

Today Thought

जिन्दगी में सबको बहुत शिकायतें है। पर उसके पास कुछ बेहतर भी है ये उसे दूसरों की जिंदगी देखकर मालूम चलता है।  किसी के लिए अच्छा बनने के चक्कर में ऐसा कदम नहीं उठना चाहिए जो आगे चलकर हमें पछतावे के अलावा कुछ न दे। 

Thought

एक दौर एक वक्त एक हालात एक सवाल  एक जंग कहते कहते समय निकल जाता है न रहता समय  न हम  एक दौर की बातें एक दौर की बातें अफसोस करते न जाने कितने लोग पीछे छूट जाते ।  

today thought in hindi

अपना समय आने के लिए कई बार इंतजार लंबा करना पड़ता है।  जीतने है तो हारने के लिए भी विचार रखना होगा। हार के बिना जीत नहीं मिलती है।  आराम के साथ संघर्ष करना खुद को मूर्ख बनाना है। 

international men's day poem in hindi

तुम पुरुष हो ये सबने बताया तुम्हें जिंदगी जीने का सलीका कहां सिखाया तुम्हें कमाया तुमने खर्च कहां किया तुमने पैसे का हिसाब करते जीवन गवाया तुमने तुम क ई बार सही होकर गलत ही रहे तुम्हारी कड़क आवाज के चलते तुम सही होकर भी गलत हो गये तुम्हें खुद को अभिव्यक्त करना सिखाया कहां तुम पुरुष ये कहकर तुम्हारा न जाने कितना शोषण हुआ। 

reality of life in hindi

हम सब को दूसरों की जिंदगी बेहतर लगती है। जब तक हम केवल वहीं तक सोचते हैं जहां तक हमारी दृष्टि जाती है।  उसके पीछे का सच देखने की हम कोशिश ही नहीं करते हैं।  जो सच है वो किसी के छिपाने से नहीं छिप सकता। जो झूठ है उसे प्रकाशित करने का कोई भी फायदा नही। 

true line in hindi

हर कड़वी लगने वाली बात कड़वी ही हो। ये बिल्कुल जरूरी नहीं। क ई बार कड़वी लगने वाली बात ही हमें जिंदगी में बेहतर स्थान पर ले जाती है।  अपनी तारीफ पर खुश‌ तो कोई भी  हो जाता है  जो अपनी आलोचना को स्वीकार कर ले। महान तो वो है। 

national press day in hindi

जो जनता की बात सरकार तक पहुंचाये वो प्रेस जो जनता की आवाज बन जाये वो‌ प्रेस है जो जनता की समस्या को दिखाये वो प्रेस है जो निचले तबके की बात बताये वो प्रेस है। 

supreme court

बुलडोजर पर रोक  सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की जाने चाहिए। जिसमें कोर्ट ने बुलडोजर के आदेश पर रोक लगाई। साथ ही बिना तथ्य के कार्रवाई करने वालों पर दोषी पाये जाने पर भुगतान करने को कहा। 

Children Day

वहाँ बचपना रहने दो जहां तुम मुझे अति आत्मसमर्पण बढ़ा जहां कोई तुमने अपनी इच्छा का देख उसे पाने की कोशिश की जहिव

children day poem in hindi

चलो उस बचपने में लौट चलते है जहां हम थे जिज्ञासा से भरे जहां हम अपने काम को लेकर जुनूनी रहते थे भविष्य की चिंता को छोड़ जहां हम जीवन को  जीते थे जहां वास्तव में हम जिंदगी को जीते थे। 

Today Thought in Hindi

सबसे मुश्किल अगर कोई चीज है वो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण पाना।  अपने गिरते आसुओं को न बहाना।  अपने आपको इतना तो मजबूत बनाकर रखना चाहिए कि जब जरूरत पड़ने पर आंसू नहीं खुद को रोने से रोक सके। 

password meaning

पासवर्ड भी बड़ी अजीब चीज है ये पासवर्ड भी बड़ी अजीब चीज है बनाने में जितना मुश्किल  उससे ज्यादा उसे समय पर याद  करना मुश्किल है भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान को  खुद के बारे में याद नहीं ऐसे वक्त में उस पासवर्ड को याद करना जरूरी है याद आ जाएं समय पर  वरना मुश्किल ही मुश्किल है।

today thought in hindi

हर चीज के मायने इंसान तब ही समझ पाता है जब वो उससे दूर हो रहा होता है।  इंसान गलती करना बंद नहीं कर सकता है। किन्तु गलती को सुधारना है कि नहीं ये केवल उस पर निर्भर करता है।  अच्छा कोई नहीं इसका मतलब ये नहीं हम अच्छाई करना ही भूल जाएं।   

death meaning in life

इस विडंबना न कहूं तो क्या जहां अनिश्चितता के घेरे में इंसान  कुछ निश्चित करने में अपना वो‌ सबकुछ लगा देता है। जो शायद उसे फिर कभी न मिले।  जहां ये जानते हुए कि उसका समय बहुत सीमित है‌। इसके बावजूद वो अपने आप को इतना सीमित कर लेता है जैसे वो कभी लंबे अरसे के लिए वो इस जिंदगी में है।  जबकि सच्चाई यहीं हैं कि वो आज है कल नहीं होगा। शेष होगा सिर्फ इतना कि वो अपने लिए क्या कुछ कर पाया। जहां अफसोस के अलावा कुछ न होगा। 

thought of girls in hindi

किसी भी लड़की के लिए उसका लडकी होना कभी कमजोरी हो ही नहीं सकता।  लोग तुम्हें बेड़ियों में बांध सकते हैं। ये तुम पर निर्भर करता है कि तुम उन बेड़ियों से कैसे निकलती हो।  सिर्फ सुंदर होना और खूबसूरत बनकर रहना तुम्हारा लक्ष्य नहीं बल्कि तुम्हारा आत्मनिर्भर होना है।  कोई क्या सोचता है उससे भी ये जरूरी तुम खुद के लिए क्या सोचती हो। 

life poetry in hindi

जिन्दगी शायद यही है जहां फासला एक पल का पर दूरी थोड़ी ज्यादा है हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा जिंदगी में उसके बावजूद जब हमने आगे चलने की ठानी  कहने को कम पर समझने को तब ज्यादा था शब्द हो ग ए खत्म  जब जिंदगी और मौत को हमने करीब से जाना था। 

Sharda Sinha Death

एक तरफ देश भर में छठ मनायी जा रही है। दूसरी तरफ लोक गायिका शारदा सिन्हा ने अंतिम सास ली है। जिनको याद करना जरूरी है। उस समय जब लोकगीत के नाम पर अश्लीलता फैलायी जा रही है ऐसे समय में सादगी से अपने गीत को पेश करने की कला का परिचय शारदा सिन्हा के लोक गीत देते हैं। जो आज भले हमारे बीच में नहीं है। पर उनके गीत सदा हमारे बीच में रहेगें। 

reality of life in hindi quotes

विश्वास  तुम खुद पर करना। लोगों का क्या है वो तो काम के मुताबिक तरीफ और  बेज्जती करते हैं। समय कभी किसी को नहीं मिलता बेहतरी के लिए सबको समय निकलना पड़ता है। 

almora bus accident

अल्मोड़ा हादसा एक सवाल हादसा या चूक  किसी की भूल चूक प्रश्न कई सारे है इसके बावजूद मौन हर जगह प्रश्न उठ खड़े बहुत सारे है। 

true line in hindi

संघर्ष में साथ न कल किसी ने दिया है न आगे कोई देगा। ये हम पर निर्भर करता है कि उसके बावजूद हम दुनिया पर कितना भरोसा करते हैं।  दुनिया में दो तरह के लोग है एक वो जो मीठा बोलते है एक जो कड़वा बोलते है। लेकिन दोनों ही अच्छे हो जरूरी नहीं। क ई बार अच्छा बोलने वाले जहर होते हैं। 

struggle is real meaning

संघर्ष का मतलब हम तब समझते हैं जब हम कदम कदम पर खुद को सिद्ध करने के लिए संघर्ष करते हैं संघर्ष का मतलब तब जानते हैं जब हम खुद को सिद्ध करने के क ई बार अस्तित्व हीन सा हो जाते हैं संघर्ष का मतलब हम तब जानते हैं जब खुद को पाने के बहुत कुछ खो देते हैं त्याग करते हैं ज्यादा हर पसंद आने वाली चीज से पीछा अपना छोड़ देते हैं। 

life poetry in hindi

जिंदगी क्या है ये तब जानते हैं जब किसी को जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करते हम देखते हैं जिंदगी क्या है ये तब जानते हैं जब जिंदगी के लिए उस से लड़ते देखते हैं सांसो की कीमत हम तब समझते हैं  जब उसके लिए किसी को संघर्ष करते हम देखते हैं। ।  यू तो कोई कीमत नहीं समझते जिंदगी की पर किसी को जीने के लिए संघर्ष करते जब हम देखते हैं  तब हम सांसो की असली कीमत पहचानते है।