Skip to main content

Posts

Showing posts from 2025

year ender 2025: साल 2025 अलविदा कहने से पहले

कहने के लिए जैसे आज की तो बात है। कि साल 2025 में हमने प्रवेश  किया । नए साल की हमने एक दूसरे को बधाई दी। और आज हम 2026 को  वेलकम करने की तैयारी में है। लेकिन क्या ये साल इतने जल्दी बीत गया.. जितना कि हम बोल रहे है। नहीं, इस साल ने हमें ऐसा बहुत कुछ दिया और हमसे बहुत कुछ ऐसा लिया । जो चाहकर भी हम कभी फिर वापस नहीं पाएगे। तो चलिए आज हम उन 2025 की उन चीजों को एक बार देखते है। जो साल के साथ फिर कभी वापस नहीं आएगा। समय अरे मेरे पास इस चीज के लिए अभी समय नहीं है। मेरे पास आज टाइम नहीं है। आज में थोड़ा बिजी हूं।  ये कहते कहते ये साल भी चला गया। और हमें दे गया.. खेद की हमने इस साल ये नहीं किया।

Today Thought in Hindi

2025 का धन्यवाद देना तो बनता है जिसने हमें उन लोगों के रंग दिखाए जिसे हम अपना सबसे बड़ा हमदर्दी मनाते थे।

Today Thought in Hindi

सब यहीं धरे रह जाना, फिर तू करता किस चीज का अंहकार है  एक हादसे में मिट जाएगा अस्तित्व तेरा, फिर तुझे किस बात का इतना अभिमान है।

Today Thought in Hindi

किसी काम को सफल बनाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं व्यवहार और अच्छे संबंध भी जरूरी होते हैं।

Today Thought in Hindi

एक समय के बाद इंसान अपनी सोच से ज्यादा अपने मतलब से चलता है।  एक समय के बाद हर रिश्ते का सम्मान करना इंसान की मजबूरी से ज्यादा इंसान का मतलब बन जाता है ‌।

Today Thought in Hindi

दुनिया मतलब से तो रिश्ते जरूरत से होने लगे हैं जरूरतें खत्म होने पर अक्सर रिश्ते तोड़ दिए जाते हैं। सबकुछ सहकर जीना आसान अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना उतना ही मुश्किल है।

Today Thought in Hindi

एक समय के बाद हमें हमारे समय की कद्र होती है जब हम उसे गंवा चुके होते हैं। दुनिया का काम है बातें बनाना तुम्हारा काम खुद को बेहतर बनाने का होना चाहिए।

Today Thought in Hindi

समय समय की बात है एक समय तक जो चीजें हमारे लिए बहुत मायने रखती है एक समय के बाद उन चीजों से हमारा कोई खास लगाव नहीं रह जाता है। परिस्थिति कितनी खराब हो ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे देखते हैं।

girls life poem in hindi

एक लड़की होने की सजा एक लड़की मतलब बस क्या है पूछो तो बताऊं  कि घर का काम उसे आना चाहिए  हर हाल में उसे आना चाहिए  जहां उसकी क्वालीफिकेशन कितनी हो  इससे कोई मतलब नहीं  उसे खाना बनाना चाहिए  जहां उसे काम आना चाहिए  जहां बाहर का काम वो कितना करती हो लेकिन उसे घर का काम आना चाहिए  वरना वो लड़की नहीं ये स्वीकार करने की उसे हिम्मत करनी चाहिए सब लोगों के ताने सुनने की हिम्मत उसे रखनी चाहिए  अगर वो ये सब कर सकती हैं  तो हां वो एक कामचोर लड़की बन सकती है  जिसका बस जुर्म इतना सा है कि वो घर का काम नहीं  सिर्फ बाहर का काम करना चाहती है।

Today Thought in Hindi

कड़वा पर सच है अगर तुम्हें ऊंचा उठना है तो तुम्हें बहुत कुछ सहना होगा इसके बावजूद तुम्हें अपना बेहतर करना होगा। फिर भले लोग तुम्हें कितना कम आंके।

Today Thought in Hindi

उन सभी का इस साल के अंत में धन्यवाद जिन्होंने हमें दुनियादारी सीखायी । कोई किसी का नहीं ये बात हमें बतायी। नहीं टूटने दिया हमें न आंखों में आसूं आने दिये हम कमजोर नहीं ये बात हमें बतायी।

Today Thought in Hindi

जिस समय हमने सही समय पर सही जवाब देना सीख लिया उस दिन हमने बहुत सी गलतियों को उसके होने से पहले सुधार दिया।

Today Thought in Hindi

आधी जंग जीतने का मतलब अपने आप पर नियंत्रण पा लेना है। लोग हमारे बारे में कुछ भी कह दे पर जब तक हम उस जैसा न करें दुनिया की कोई ताकत हमें सुधार और बिगाड़ नहीं सकती।

Today Thought

ये साल हमें सीखा गया हर रिश्ता मतलब से है बिना मतलब के कोई किसी का नहीं है। खूबसूरती क्या चीज है वो उससे पूछों जिसके पास वो न होने पर उसका हर जगह होता है सिर्फ अपमान है जिसके आगे उसके गुणों की नहीं होती कोई पूछ हैं। पैसा ज्यादा तो नहीं पर इतनी बड़ी चीज है कि इसके आगे हर कोई झुक जाता है फिर वो अपना हो की नहीं।

Today Thought in Hindi

दुनिया में निकालो तब पता चलता है की कमाना क्यों जरूरी है  बाजार में निकालों तो पता चलता है ज्यादा कमाना क्यों जरूरी है। इतने सस्ते मत बन जाना  की तुम हर किसी के लिए रद्दी बन जाओ।

Today Thought in Hindi

सबसे बड़ा गुनाह अगर कुछ है तो वो अपनी परिस्थितियों से समझौता कर अपने लिए कुछ न करना। परिस्थिति को स्वीकार कर लेना। दुनिया हमें कमजोर बनाती है तो मजबूत बनने की प्रेरणा भी देती है।  वरना रिश्तेदार तो हमें हमारी गलतियां बताकर कुछ न करने की सलाह देते हैं।

Today Thought

दुनिया में निकलो तब मालूम चलता है ये दुनिया किसी की नहीं यहां सिर्फ मतलब ही चलता है। अपनी बातें किसी को जितना कम बताओ उतना अच्छा वरना लोग अनुभव कम बातें ज्यादा बनाने लगते हैं।

Today Thought in Hindi

जब इंसान ये समझ जाता है कि किसी इंसान से उम्मीद लगाना सबसे बड़ी मूर्खता है तब वो अपने दुख का एक बड़ा कारण खत्म कर लेता है।

Today Thought in Hindi

  लोग तुम्हारी तरह सोचने लगे तो उनमें और तुम में फर्क ही क्या रहेगा। लोगों का काम ही अपनी सोच तुम पर थोपना है ये तुम निर्भर करता है कि तुम क्या सोचते हैं।

Today Thought in Hindi

लोग तुम्हें जिस नाम से भी परिभाषित करें। ये उनके विवेक पर निर्भर करता है लेकिन तुम उनकी परिभाषा में उलझकर मत रहना। कुछ तो बकवास लोग करेंगे लेकिन तुम अपने काम पर ध्यान देना।

what is the best thing to learn in 2025

ये साल हमें सीखा गया कि अगर नहीं रखा तुमने अपना ख्याल  तो खुद को खो देंगे जल्द तुम  तुमने नहीं संभाले पेड़  न फिक्र की तुमने पर्यावरण की तो तुम भी नहीं रहोगें शेष हर क्रिया की प्रतिक्रिया  होती है  जरूर इसलिए तुम जो करना सोच समझकर करना  वरना तुम्हारा अस्तित्व पड़ जाएगा खतरे में  ये साल हमें सीखा गया गति ही जीवन  और रूकना ही मरण है ।

Today Thought in Hindi

दिसंबर तो हर बात है पर अफसोस इस बीच क ई लोग हम से दूर चले जाते हैं जिनसे फिर हम कहाँ मिल पाते हैं अफसोस के अलावा हमारे हाथ में कहां कुछ और लग पाता है ।

Today Thought in Hindi

जब जब लगता है न कि हम दुनियादारी को समझ गये तब तब वो हमें एक न एक ऐसा पाठ जरूर पढ़ाती है जो हमें बता देता है कि हम अब  भी कितने ज्यादा नासमझ है।। जो जैसा दिखता है उस को सच मान लेते हैं जबकि दुनिया ऐसी होती नहीं।

Bhopal gas tragedy

भोपाल गैस त्रासदी  यूं तो आज 41 साल हो चुके  उसे एक त्रासदी को पर उसके जख्म आज भी उतने हारे हैं  यूं तो आज उसे एक अरसा हो गया है  लेकिन उसे पीड़ित लोगों  के जख्म आज भी हारे हैं  उस फैक्ट्री में न जाने कितने राज आज भी दफन है‌।

Today Thought in Hindi

हम अपने बारे में लोगों को जितना कम बताए उतना अच्छा होगा वरना लोग उतना ज्यादा बातें बनाएंगे। किसी के लिए खुली किताब न बनाना अच्छा है किसी के लिए रद्दी होने से।

Today Thought in Hindi

कौन कहता है कि हम बुरे केवल तब बनते हैं जब हम लोगों की बुराई करते हैं हम बुरे तब भी बनते हैं जब हम गलत को गलत सही को सही कहते हैं। दुनिया में निकलों तब मालूम चलता है कि तुम अब भी कितने ज्यादा मूर्ख हो। दुनिया कितनी आगे है।

Today Thought

बहुत देर में ये समझ आता है जिंदगी की आधी लड़ाई केवल इस बात पर निर्भर करती है कि किसी चीज को देखने का हमारा नजरिया कैसा है। हर कोई किसी न किसी से एक मतलब के लिए ही जुड़ा है जब उसका वो मतलब खत्म हो जाएगा तब वो उससे अलग होने में देरी नहीं करेगा।

life daily motivational quotes

आज सत्य परेशान और असत्य हर जगह जीत रहा है। आज जब दुनिया में ज्यादातर लोग बनावटी हो चुके हैं ऐसे में साधारण लोगों की तलाश करना मुश्किल काम है। हम लोगों को झूठ बोल सकते हैं लेकिन हम झूठे भाव नहीं दे सकते।

today thought in hindi motivational

शर्म ये नहीं कि हमें ये नहीं आया शर्म ये है कि हम उसे सीखना नहीं चाहते। दूसरों की कहानी वहीं तक ही बनावटी लगती है जहां तक हमने उसे अनुभव न किया हो। हम सब की सबसे बड़ी गलतफहमी ही यही है कि हम  सर्वश्रेष्ठ है।

constitution day quotes in hindi

जो लोग संविधान दिवस को यूं मान रहे हैं उन्हें ये याद रखना चाहिए कि संविधान के कारण ही कितने लोगों को बराबरी पर खड़े होने का हक मिला वरना कितनों को तो इंसान तक नहीं समझा जाता था। संविधान दिवस एक ऐसा दिवस है जब हम जानते हैं कि हम सब समान है।

Today Thought

कड़वा पर सच है आज चालकों की हर जगह पहुंच है  सीधा सादा इंसान आज दुनिया की नजरों में महामूर्ख है। ये दुनिया किसी की भी नहीं बस वो अपने किसी मतलब के चलते हमें झेलती हैं और जब मतलब निकल जाता है तब वो आपको अलग कर देती है। इंसान हर समय परिस्थितियों के मुताबिक बदलता है उसके बाद भी हम उस पर भरोसा कर लेते हैं।

Dharmendra Death: नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ही -मैन धर्मेंद्र

अपने करियर में 300 से अधिक फिल्म करने वाले हिंदी सिनेमा के ही -मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। उनके निधन के साथ सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है जिससे सिनेमा जगत में दुख की लहर है। आज हम बात करेंगे उनकी कुछ फिल्मों के बारे में जिसमें  उन्होंने  दमदार भूमिका निभाई शोले शोले मूवी में अभिनेता ने वीरू के किरदार से हर किसी को इंप्रेस किया है ।इस मूवी में उनका संवाद बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना। आज भी लोगों को मुंह जबानी याद है। फूल और पत्थर इस मूवी में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड का ही मैन बना दिया। जिसके कारण वो एक मजबूत एक्टर के रूप में उभरे। उनके साथ ही हमने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया ‌जिसने अवार्ड से ज्यादा जनता के प्यार को महत्व दिया।

Today Thought in Hindi

अपनी प्रगति का मतलब ये भी है कि हम ये समझ जाए कि हम कहां गलत कर रहे हैं और कहां हम सही कर रहे हैं। लोगों से ईर्ष्या करने की जगह अगर हम अपनी जगह उनको रखकर देखें तो कभी परेशानी खत्म हो जाएगी।

Today Thought in Hindi

बहुत देर में हमें समझ आता है कि हमें अपनी लड़ाई अकेले लड़नी होगी । जब तक हम नहीं बोलेंगे तब तक हमारी सुनने वाला कोई नहीं होगा। दुनिया हमें सीखती है कि अगर अपने लिए खुद न बोलों तो तुम एक ऐसे अन्याय का हिस्सा बनोगे जिसके बारे में तुमने सोचा भी नहीं। जरूरत के समय समझ आता है कि कौन अपना है कौन पराया।

girls motivational quotes in hindi

वो एहसास अलग सा होता है  जब तुम अपने पैसे खुद देते हो जब तुम खुद पेटीएम करते हो। ये खुशी तब ज्यादा बढ़ जाती है  जब ये काम कोई लड़की करती है  जिसे जिसे बात पर सुनाया जाता है  कि सिर्फ खाना खाना नहीं बनाना सीखों  जब वो खाने के अलावा कमाना सीख जाती है  ये एहसास उसके लिए अलग ही होता है।

life motivational poem in hindi

तो यकीन करना तुम  तुम यकीन करना जब तुम्हें कुछ बेहतर मिले तब तुम यकीन करना विश्वास करना तुम अपने पर अपने संघर्ष पर तुम अपने संघर्ष पर यक़ीन करना जब मिलेगा कुछ बेहतर तब तुम  खुद पर यकीन करना क्योंकि वो तुम्हारे संघर्ष का परिणाम है  जिसमें केवल और केवल तुम थे तो तुम खुद पर यकीन करना।

Today Thought

दुनिया हमें सीखती है किसी पर  भरोसा करना सबसे ज्यादा खतरनाक है। अपनी बातें अपने तक सबसे सुरक्षित होती है। दूसरों की फीलिंग को समझना के लिए सबसे ज्यादा हिम्मत चाहिए।

Today Thought

दुनिया हमें सीखती है दिखावे से ज्यादा दिमाग चलाना जरूरी होता है। चालाक लोगों के बीच रहकर थोड़ी चालाकियां सीख लेना चाहिए। लोग तो कुछ भी कहेंगे लेकिन ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे देखते हैं।

Bihar Election Poem

  बिहार का चुनाव हमें सीखा गया जनता करती नहीं विश्वास जुमलों पर वो तो धरातल पर चाहती विकास  बिहार का चुनाव हमें सीखा गया लोग तो कुछ भी कहेंगे  लेकिन जनता बातों से नहीं  जनता करती विश्वास नोट पर वो चाहती पैसा, वो चाहती विकास  वो अब नहीं देखती ख्याली पुलाव  बिहार का चुनाव हमें सीखता महिलाओं का अधिकार  अगर उन्हें दिया जाए तो वो पलट देती अच्छी से अच्छी सरकार  बना देती किसी एक को।

Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर की जीत पर तारीफ तो बनती है

मैथिली ठाकुर जब चुनाव में खड़ी हुई, तब शायद ही किसी ने उम्मीद की थी कि एक लोकगायिका भारत की राजनीति में एक नया इतिहास लिख जाएगी ।  महज 25 साल की उम्र में एक विधायक बन जाएगी। कल बिहार के विधानसभा चुनाव का परिणाम आया। जिसमें NDA ने 243 सीटों में 202 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ अलीनगर की सीट भाजपा उम्मीदवार मैथिली  ठाकुर ने शानदार जीत हासिल की है।  मैथिली ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 11730 वोटों के अंतर से हारकर विधानसभा चुनाव में एक नयी कहानी लिख दी है । बरहाल ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि मैथिली का बतौर एक युवा नेता करियर कैसा रहा। लेकिन एक युवा नेता का राजनीति में आना एक स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए जरूरी है जहां वो युवा का प्रतिनिधित्व होगा जिससे अब भी हमारा लोकतंत्र अछूता है। 

Today Thought

एक समय के बाद हमें समझ  आता है जिन लोगों को हम अपना मानते हैं वो भी पहले अपना देखते है। हर चीज कीमत मांगती है मुफ्त में कुछ भी नहीं मिलता है। लोग असल में क्या है ये तब पता चलता है जब वो गुस्से में होते हैं। झूठी तारीफ से कहीं है बेहतर  सच्ची आलोचना जो तुम्हें बेहतर करने को मजबूर करती है।

Delhi Red Fort blast:दिल्ली हादसा या साजिश

तारीख 10 नवंबर 2025 दिल्ली में लाल किले के गेट नंबर एक के सामने एक भयानक विस्फोट जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गयी। जिसके चलते कितने परिवार जीते जीते मर सा गए। उस हादसे में किसी ने अपना पति, किसी ने अपना भाई किसी ने अपना बेटा खोया। जिस हादसे का शिकार हम से कोई भी हो सकता था। जिस हादसे ने हमें सबसे बड़ा जो पाठ पढ़ाया। वो शायद ये है कि आतंकवाद वाले धर्म से न जोड़कर न देखा जाए लेकिन वो धर्म से कहीं न कहीं ताल्लुक रखता है।  जहां लोग अपने ही देश से धोखा करते हैं। दिल्ली में हुए आतंकवादी हमला वाइट कॉलर टैरिस्ट के द्वारा किया गया हमला है । सरल शब्दों में कहे तो इस हमले में पेशेवर लोगों के द्वारा आतंकी हमले की कहानी लिखी गयी। जिन्होंने विश्वास के दम पर एक कायरना हरक़त को अंजाम दिया। जिस मामले सख्त से सख्त  जांच होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि वो लोग सपने में भी ऐसा न करने के बारे में न सोच सके।

Today Thought

किसी को देखकर कभी उसके भविष्य का अनुमान नहीं लगाना चाहिए। जो अक्सर कम समझे जाते हैं वहीं अक्सर बेहतर कर जाते हैं। दुनिया नहीं हमारे काम डिसाइड करते हैं हमारी पहचान इसलिए अपने‌ आपको को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए।

Today Thought

इस दुनिया में जरूरी नहीं की तुम्हारे साथ सब अच्छा ही होगा । क ई बार तुम्हारे साथ बुरा से बुरा होगा। जब तुम चाहोगे कि कोई तुम्हारा साथ दे तब तुम खुद को अकेला खड़ा पाओगे। उस समय दुनिया की एक अलग वास्तविकता से तुम्हारा वास्ता होगा। उस दिन टूटना नहीं तुम्हें संभालना होगा ‌।

Today Thought

एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहां भले हम चले न पर हमारा वहां मौजूद होना जरूरी होता है। लोगों का काम है कहना उनकी बातों को तुम न दिल लगाना क्योंकि  हर किसी की कहानी में तुम हीरो हो ये जरूरी नहीं ।

Today Thought in Hindi

इतना भी आसान नहीं अपने पैरों पर खड़ा होना जिसकी पहली शर्त ही अपने सिद्धांतों से समझौता करना। किसी से कुछ न कहना है।

Today Thought

हम सब में इतनी हिम्मत तो होनी चाहिए कि हम अपना दुख खुद बांट सकें। किसी और की हमदर्दी की हमें जरूरत न पड़े। हम सब एक ऐसी रेस का हिस्सा हो गए है जिसका अंत कहां है ये हमें पता ही नहीं है। दूसरे हमारे बारे में जो सोचे इसे भले हमें ज्यादा फर्क न पड़े। लेकिन हम अपने बारे में क्या सोचते हैं ये हमारे लिए बहुत मायने रखता है। मन की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं जो तुम्हें बुरे से बुरे हालातों में मजबूत बनाती है।

deep quotes about life in hindi

एक समय के बाद ये पता चलता है कि दुनिया ईमानदारों की नहीं बल्कि चालक लोगों की है। जिनसे लड़ने के लिए तुम्हें उन जैसा बनना पड़ेगा। हम जितना जानते हैं उसका एक अंश ही हमारे पास बचता है। जो जितना जानता है वो उतना ज्ञानी हो ये ज़रूरी नहीं कम जानकार भी जो दुनिया जान ले वो असल में सर्वश्रेष्ठ होता है। दुनिया तो कुछ भी कहेगी लेकिन हमें असल बनना क्या है ये हम पर निर्भर करता है।

girls motivational quotes in hindi

तुमने जीता सिर्फ खेल नहीं तुमने जीता अपने लिए खुला आसमां है तुमने तोड़ सारे बंधन हर लड़की को दिया संदेश है अपने सपनों के लिए लड़ना हर लड़की का जन्म सिद्ध हक है।

deep quotes about life in hindi

आसान नहीं होता घर से निकलना जहां तुम्हें समझने वाला कोई न हो उस जगह में जाकर खुद को बनाने की हर कोशिश करना। पसंद न आने वाली चीजों को भी पसंद कर लेना बहुत कुछ जो तुम नहीं सुन सकते उसे सुन लेना।

deep quotes about life in hindi

काश हम शब्दों की कीमत समझ पाते क्या सही है क्या गलत इसमें फर्क समझ पाते हर कुछ बोलने से पहले थोड़ा सोच लेते काश हम किसी का दिल दुखाने से पहले उसे समझ पाते जहां केवल और केवल हम नहीं  जहां केवल हमारी भावनाएं नहीं ये हम जान पाते काश हम बोलने से पहले समझ पाते।

train accident:क्या हादसे अब इतने आम हो गए है

क्या हादसे अब इतने आम हो गए है  क्या हादसे आम इतने आम हो ग ए है  कि अब मृतकों की संख्या से हमें फर्क नहीं पड़ता  अखबारों में कितनी खबरें आ जाए उसके बारे में जानने का हमें मन नहीं करता  क्या अब हम इतने ज्यादा असंवेदनशील हो गए है  कि अब हमें ऐसी चीजों को जानने का मन नहीं करता जहां इंसान की जिंदगी की कोई कीमत नहीं जहां मुआवजे तक सीमित हमारी संवेदनाशीलता है। 

women world cup: कई मायनों में खास हैं विमेंस वर्ल्ड कप में भारत की जीत

मिसालें दी जाती है बोली नहीं जाती है । आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी एक ऐसी मिसाल पेश की है जो हमेशा याद रखी जाएगी। जिन्होंने  पूरे  52 साल के बाद टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की है जो कई मायनों में खास हैं। आज जब हम क्रिकेट का नाम लेते हैं तो हमारे मुंह से जो नाम निकलता है उसमें विराट कोहली , रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ही हमें याद आते हैं। लेकिन कल की जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम हमें याद करने को मजबूर किया। जिनके नाम से महिला क्रिकेट जाना जाएगा फिर वो चाहे   कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी हो या ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा जिन्होंने ये सिद्ध किया कि मैदान में कोई भी खेले वो क्रिकेट ही होगा। उसे महिलाएं खेल रही है इससे उसका नाम नहीं बदलेगा। जो अब भारत की हर उस लड़की को मैच को बतौर अपना व्यवसाय चुनने की आजादी देगा। जिन्हें ये कहा जाता है कि ये खेल लड़कियों के बस का नहीं है। पूरे मैच का अगर हम विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा। जहां कभी भारत और कभी साउथ अफ्रीका ...

life lessons poem in hindi

जिंदगी का एक पहलू ये भी है  जहां तुम अच्छा नहीं बुरा से बुरा सुनोगे    तुम काबिल नहीं हो किसी चीज के लिए तुम हर पल ये सुनोगे जहां तुम्हारी क्षमताएं कम तुम्हारी कमजोरियों पर प्रहार हर पल किया जाएगा  जहां तुम काबिल नहीं हो तुम ये हर पल सुनोगे  इसके बावजूद अगर तुम लड़ते रहे हारे नहीं  तब तुम किसी की नजरों में कुछ बनों या न बनों तुम एक अच्छा इंसान बनोगे।

Today Thought in Hindi

सब कहीं न कहीं किसी न‌ किसी की हाथ की कठपुतली है बस हम सब को वहम ये है कि हम अपनी डोर खुद पकड़े है। एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े होते हैं जहां कब हमें अपनी जिंदगी का जरूरी फैसला लेना पड़ता है हमें ही नहीं पता होता है। सबकी जिंदगी में कुछ ऐसा है जो केवल वो जानता है जिसे केवल वो भोग रहा है लोगों को तो केवल उसका जीवन अच्छा ही नजर आता है।

Today Thought in Hindi

कड़वा पर सच है जो लोग अक्सर दूसरों की फीलिंग की कद्र करते हैं अक्सर उनकी फीलिंग के साथ खिलवाड़ किया जाता है। एक कोना हमें ऐसा रखना चाहिए जहां तुम्हारे सिवाए कोई न हो तुम्हारा अहम भी नहीं।

today thought in hindi

लोग तो कुछ बकवास करेंगे ये हमारा पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे लेते हैं। हम सब अब भी उस ही स्तर पर खड़े हैं जहां हमारी आलोचना करना हमें पसंद नहीं। तारीफ पर हम मर मिटते हैं। दूसरों को ज्ञान देना जितना आसान खुद पर काम करना उतना मुश्किल है।

Today Thought in Hindi

सबको सब चीज का हिसाब इस ही जन्म में करना है इसलिए उतना ही अति करें जितना सहने की आदत हो।

know yourself related poem

तुम असल में क्या हो  ये तब पता चलता है  जब तुम अपने को दूसरों में खोजते हो कि शायद उसमें भी मुझ जैसी कुछ बात हो जब तुम अपने लिए नहीं  सबके लिए सोचते हो तुम असल में क्या हो ये तब तुम समझते हो जब तुम अपने लिए नहीं सबके  हक के लिए लड़ते हो।

deep quotes about life in hindi

एक समय के बाद हम समझ जाते हैं  दुनिया वैसी नहीं है जैसा हम सोचते हैं यहां एक चेहरे के पीछे होते कई चेहरे हैं।

chhath puja: आस्था का महापर्व छठ

भारत अपनी सभ्यता संस्कृति के लिए जाना जाता है..जहां अनेकता में एकता का संदेश दिया जाता है..वहां जब बात छठ की आती है...तब बात ही कुछ और होती है..  जहां ज्यादातर त्योहार उगते सूरज को देखकर मनाए जाते है. वहीं छठ में उगते और ढलते दोनों समय भगवान सूर्य देव और माता छठी की पूजा की जाती है। प्रकृति से जुड़ा ये त्योहार कई मायनों में खास है..जिसका अपना सामाजिक और आर्थिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है...जो इसे खास बनाता है..जिसमें विवाहित महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और संतान के लिए छठ का व्रत रखती है..जो सबसे कठिन माना जाता है..जिसमें वो 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती है..जिसकी शुरूआत नहाए खाए से होती है.. आज के समय में जब हम अपनी संस्कृति काफी हद तक भूलते जा रहे है..ऐसे में ये छठ हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहा है.. "छठ का त्योहार हमें सीखता है इंसान कितना भी आधुनिक हो जाए पर उसे अपनी परंपरा नहीं छोड़नी चाहिए।"

caste system in india: जाति जो कभी जाती नहीं

इसे हमारी विडम्बना कहूं या सामाजिक बुराई लेकिन सच तो ये है कि हम चाहे कितना भी कह दे कि हम बदल गए हैं पर वास्तव में हम जाति के मामले में आज भी उतने ही अमानवीय है जितने की पहले थे।  जहां पर हम जाति के मुताबिक ही सारे काम करते हैं। जहां छूआछूत उसी हद से की जाती है जैसे की पहले की जाती थी। फर्क इतना सा है कि अपने आप को सभ्य कहने वाले इसे चोरी छिपे करते हैं। जबकि खुद को धर्म का सच्चा रक्षक बताने वाले इसे सबके सामने करते हैं। जिनके लिए एक इंसान की जाति ही सबकुछ है । जो जाति के आधार पर अपने आप को श्रेष्ठ दूसरों को नीचा मनाते हैं। केवल इसलिए की वो उच्च वर्ग में पैदा हुए हैं।  भले ही उनके पास को कोई गुण हों या नहीं।

life lessons poem in hindi

सब जरूरत के हिसाब से बदलता है  सब जरूरत के हिसाब से बदलता है  इंसान जरूरत के मुताबिक चीजें बदलता है  अपने मतलब के मुताबिक इंसान सही और ग़लत करता है  इसलिए लोगों के अनुसार नहीं जो सही हो वो करना चाहिए  ये दुनिया तो मतलब के अनुसार चलती  उसके मुताबिक बदलती है ।

delhi pollution

त्योहार बनाम पटाखे  परिवर्तन संसार का नियम है।जिसका होना एक सतत प्रक्रिया है। जिस तरह पानी का लगातार बहते रहना जरूरी है। ठीक उसी तरह समय के साथ उन चीजों में परिवर्तन जरूरी है जो समय की मांग है । लेकिन इसके बावजूद उन चीजों में हम परिवर्तन की मांग न करें।जो हमारी जिंदगी को तबाह कर रही है।आज जब पटाखे बनाम त्योहार पर बहस छिड़ी हुई है। जहां हम त्योहार को पटाखों से जोड़कर सनातन धर्म का अर्थ बता रहे हैं। वहां हमें ये देखना जरूरी है कि उसका हमारे सामाजिक परिवेश में क्या असर पड़ रहा है। क्या वाकई उसके न करने से हमारे त्योहार पर कोई खासा असर पड़ रहा है।क्या वास्तव में वो हमारे त्योहार से जुड़ा भी है।  बिना इन सवालों के जवाब लिए बगैर हमें कुछ भी नहीं कहना चाहिए।

Deep Thought of life in Hindi

किसी को खुश देख उसके बारे में कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए केवल वो ही जानता है कि वो क्या कुछ सहकर बैठा है।

deep quotes about life in hindi

अब वो त्योहार नहीं है  जो त्योहार कभी था अब वो बात नहीं है जो पहले था स्टेटस पर बात सिमट सी गयी है  अब बात कुछ वैसी नहीं है  अब दिखावट ज्यादा सादगी कम सी है  अब हर चीज सिमटी फोन की स्क्रीन में है  अब वो बात नहीं है जो पहले थी बहुत कुछ अब बदल अब वो बात नहीं है।

diwali thought in hindi

जब धन की देवी लक्ष्मी है तो जब धन की देवी लक्ष्मी है तो घर लक्ष्मी को कमाना भी आना चाहिए  सिर्फ पैसे को गिनती नहीं  उसे पैसा कमाने का हुनर भी आना चाहिए  ताकि जब उसे जरूरत हो तो उसे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

diwali poem in hindi

वो दिवाली भी खास हैं  अगर तुम अपनों के साथ हो जब तुम्हारा कोई अपना तुम्हारे साथ है  वो दिवाली बहुत ख़ास है  जहां तुम अपनों के पास हो वो दिवाली बहुत ख़ास है  जहां तुम उदास रहने के लिए मजबूर नहीं  वो दिवाली बहुत ख़ास है जब तुम्हारे पास थोड़े से पैसे  बहुत सा समय और त्योहार मनाने की एक बेहतर वजह है। ।

Today Thought

दिवाली का मतलब केवल दीये जलाना ही नहीं बल्कि उन गलतफहमियां को भी दूर करना है जो हमारे जीवन को अंधकार में रखे हुए हैं ‌। दिवाली मतलब अपने मन को भी साफ करना है जिसमें अनेक तरह की बुराई है जो उससे अच्छा बनने से रोक रही है। दिवाली सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि अपने आप को समझने का एक जरिया है जो हमें खुद को जानने का वक्त देता है। थोड़ा थोड़ा ही सही अपने आप को बेहतर बनाते रहना चाहिए।

Today Thought

दीये घरों को रोशन करते हैं और संघर्ष इंसान के जीवन को रोशन करता है जिसे वो हारा हुआ मान चुका होता है।

Today Thought

कुछ गलतियों की कभी भरपाई नहीं की जा सकती सिवाय इसके कि हम उसे दुबारा न दोहराएं। इन मिट्टी के दीयों में मोलभाव न करें। जितना बोले उतना दे। क्योंकि इनके लिए कोई  दिवाली बोनस नहीं आने वाला है।  इनके लिए इसका सही दाम ही दिवाली गिफ्ट है।

The Queen's Gambit: रोमांच से भरी है बेथ हर्मन की द क्वीन्स गैम्बिट

द क्वीन्स गैम्बिट महज एक टेलीविजन सीरीज नहीं बल्कि एक कविता सी है जहां हर एक एपिसोड के साथ हमारा उत्साह बढ़ता जाता है हम बेथ हर्मन  को जानना चाहता है। उनका चैस से प्रेम और उस प्रेम के चलते उनके जीवन में आया बदलाव सीरीज में एक अलग जान‌ देता है। जैसे जैसे सीरीज की कहानी बढ़ती है हम सब आगे बढ़ते हैं। हम किसी भी हालात में बेथ हर्मन  को जीतना देखना चाहते हैं। पर कहते हैं न वो जीत ही क्या जिसे पाने के लिए कोई संघर्ष न  हो।जीत को पाने की प्यास न हो। इन्हीं उतार चढ़ाव के बीच बेथ हर्मन  की शानदार जीत है जिसे देखना और समझना काफी ज्यादा मजेदार है। जो पुरुष प्रधान समाज के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाती है। 

life lesson quotes in hindi

दुनिया में जब निकालो जब पता चलता है सीधे लोगों की नहीं यहां चालू लोगों से दुनिया चलती है। कई बार हम वहां नहीं बोल पाते। जहां हमें बोलने की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

deep quotes about life in hindi

लोग जिस काम को ये कह दे कि तुम नहीं कर सकते उस काम को कर दिखाना ही तुम्हारे जिंदगी का एक मात्र लक्ष्य होना सफलता की कुंजी बन जाता है। सच को सच न कह पाना कहना आज के समय की सबसे बड़ी त्रासदी है जहां जिसे बोलना चाहिए वो शांत बाकी सब बोल रहे हैं।

Pagglait Review: महिलाओं की आजादी पर जोर देती पगलेट मूवी

पगलेट मूवी एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसमें शादी के पांच महीने बाद ही उसके पति की मौत हो जाती है। वो अपने पति को जान पाती इससे पहले ही उसका पति स्वर्ग सिधार जाता है। ऐसे में संध्या किस तरह से जीने का सहारा ढूढ़ती है। सही गलत में फर्क समझती है यहीं इस फिल्म में दिखाया गया है । इस फिल्म के कुछ डॉयलॉग जो काफी हद तक सच्चाई को बयां करते हैं जैसे जब लड़कियों को अक्ल आती है तब लोग उन्हें पगलेट ही बुलाते हैं  अगर हम अपने निर्णय खुद नहीं लेंगे तो लोग हमारे बारे में निर्णय ले लेंगे। इस फिल्म को देखने की वजह इस फिल्म का नाम ही है पगलेट  जिसे देखकर हम जानेंगे कि वास्तव में एक लड़की का अपने लिए पगलेट होना क्यों जरूरी है। जिससे वो अपने बारे में जान सके। खुद वो क्या चाहती है इसको समझ सके उसके मुताबिक काम कर सके। इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रही  सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग काबिलय तारीफ है जिनकी शानदार एक्टिंग फिल्म में एक अलग ही जोश भरती है।

Deep Thought life in Hindi

आसान नहीं होगी जिंदगी ये जान लो तुम जिंदगी बनाने निकलों न बिगाड़ने तुम्हें कुछ अच्छा पाने के लिए थोड़े कष्ट तो सहने होंगे। अपनी तारीफ तो सब सुन लेते हैं हिम्मत तो अपनी आलोचनाओं को सुनने की होनी चाहिए। आज की सबसे बड़ी समस्या ही उसका अहम है जहां वो ही उसे लगता सर्वश्रेष्ठ है।

Today Thought

सच में आज बहुत कुछ बदल गया है इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कब किससे आखिर बार मिल रहे हैं ये हमें ही नहीं पता है। जहां हर पल कुछ छूट सा रहा है। जहां कितना भी कर लो सबकुछ कम सा ही लग रहा है।

real life poetry in hindi

चालाकियों के बीच बहुत कुछ अब बदल गया है  बहुत कुछ अब बदल रहा है  जहां समय का उलटफेर कब क्या हो जाए किसी को नहीं इसकी सूचना है  समय की गति के साथ चलना आज प्रकृति का नियम बन गया है  जो न रहे इसके साथ उसका अब कहीं न बसेरा है  चालाकियां सिखाना आज उतना ही जरूरी हो गया है ।

CJI BR Gavai: बेहद शर्मनाक है बीआर गवई पर हमला

संविधान देश‌ का सर्वोच्च दस्तावेज है जिसके आगे कोई भी नहीं। लेकिन जब उसकी सुरक्षा करने वाले पर ही हमला किया जाए तो सवाल तो बनता है। अभी हाल ही मैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई पर एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की। जो कृत्य अक्षम्य है। फिर भले वो हमला किसी भी कारण किया गया हो। आपको बता दे कि गवई पर जूता फेंकने वाला वकील चीफ जस्टिस की उस टिप्पणी से नाराज़ था जिसमें उनकी बेंच ने जवारी मंदिर के पुनर्निर्माण की याचिका ये कहते हुए खारिज कर दी थी कि कि भगवान से कहो कि वहीं कुछ करे॑।

life real meaning thought

किसी को पाना आसान पर उससे दूर जाना कहीं मुश्किल होता है जिसके साथ पूरी दुनिया बसाने का ख्वाब आंखों में सजाया हो। जिंदगी में किसी चीज से लगाव न लगाना अच्छा होता है जिसके दूर जाना का डर पल पल सताता हो।

Srikant: आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से हर काम को सच करने की कहानी कहती 'श्रीकांत मूवी'

मैं अंधा जरूर है पर मैं सब कुछ देख सकता हूं  इस दुनिया में 98 प्रतिशत वो लोग जो सबकुछ देख सकते है और 2 प्रतिशत वो लोग जो दुनिया नहीं देख सकते है..पर अफसोस 98 फीसदी लोग वो चीज नहीं देख पाते जो दो प्रतिशत लोग देख लेते है.. इसी को सही ढ़ग से कहती  श्रीकांत  मूवी है..जो दृष्टिबाधित उद्योगपति और बोलेट इंडस्ट्रीड के संस्थापक श्रीकांत बोलो के जीवन पर आधारित है..जिसमें राजकुमार राव ने श्रीकांत का किरदार निभाया है..जबकि ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर इस फिल्म में जरूरी भूमिका में नजर आए है.. श्रीकांत मूवी एक ऐसे लड़के की कहानी है  जिसके अंधे होने के चलते उसे हर जगह खुद सिद्ध करना पड़ता है..कि वो बाकी लोगों की तरह पढ़ लिख सकता है..जॉब कर सकता है...जहां उसे कदम कदम पर खुद को साबित करना होता है.. इसी बीच उसकी मदद करने वाली देविका मैडम उसके बिजनैस में सपोर्ट करने वाले रवि उसे एक बेहतर मुकाम पर ले जाते है.. जहां आम इंसान हर मान  लेता है..वहां श्रीकांत काम करता है..क्योंकि उसने भागना नहीं लड़ना सीखा है... जो डॉयलॉग फिल्म में एक जान सी फूंक दे देता है.. अगर आप एक अच्छी फिल्म द...

Today Thought

जिन चीजों और परिस्थितियों पर हमारा नियंत्रण न हो उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। कद इंसान का कितना बड़ा उसका व्यक्तित्व उसकी कथनी और करनी पर निर्भर करता है।  इंसान सही कहने के लिए दस बार सोचता है जबकि बेमतलब की बातों को कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करता है।

vijayadashami related thought

दशहरा हमें सिखाता ‌है ज्ञान, दौलत, धार्मिक कितने भी हो पर सबके कर्मों का हिसाब जरूर होता है। देर से ही सबको इसी जन्म में अपने कर्मों का हिसाब देना होता है। जब रावण की सोने की लंका न बची, रावण का ज्ञान न बचा तब ये तुच्छ इंसान की आखिर क्या औकात है ।समय सबका हिसाब देर से ही सही करता जरूर है।

surpanakha dahan: क्या शूर्पणखा दहन किया जाना चाहिए

क्या शूर्पणखा दहन किया जाना चाहिए  दशहरे में रावण का दहन किया जाता है।ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता हैं । पर इस बार दशहरे की चर्चा किसी खास चीज के लिए की जा रही है। वो हैं इंदौर में पौरुष संस्था के द्वारा शूर्पणखा के दहन करने की। जिसमें सोनम रघुवंशी के साथ उसे जैसी तमाम युवतियों के नाम थे जिन्होंने अपने पति या पुरुष को धोखा दिया।उनकी हत्या की या उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर किया। जिनका इस बार पुतला दहन किये जाने की कोशिश थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद जब शूर्पणखा के दहन पर जोर दिया जा रहा है।तब ये सवाल वाजिब हो गया है।कि सदियों से महिलाओं के साथ गलत करने वाले आज किस मुंह से महिलाओं के पुतले का दहन करने जा रहे हैं। जिन्होंने कैंडल मार्च से ज्यादा आज तक कुछ नहीं किया। जिस समाज ने महिलाओं के साथ गलत होने पर किसी पुरुष के पुतले का दहन नहीं किया। जिन्होंने तब भी उस महिला को ही गलत पाया। वो शूर्पणखा का दहन कर रहे हैं। इस सब के बावजूद भी अगर शूर्पणखा का दहन होता है तो करिए लेकिन उससे पहले उन रावणों का भी दहन की जाएं। जिनके चलते कोई भी सीता सुर...

mahagauri mata

 महागौरी से सीखें संयम का गुण  जिस तरह एक अच्छा जीवन जीने के लिए अनुशासन की जरूरत है। ठीक उसी तरह जीवन को सरल और तनाव मुक्त बनाने के लिए संयम की जरूरत है। जिसके न होने से हमारा जीवन बेपटरी हो जाता है। इसलिए अगर हम बेवजह की परेशानी से बचना चाहते हैं।तो हमें अपने जीवन में अपनी बोली, अपने रहन सहन में संयम बरतने की जरूरत है। जो न सिर्फ हमारे लिए अच्छा होगा बल्कि हमारे कारण दूसरे लोगों को होने वाली असुविधा से भी बचाएगा।

world heart day: दिल तो बच्चा है जी

दिल जिसका धड़कन हमारी सांसों के चलने जितना जरूरी है। जिस दिन हमारे दिल ने धड़कना बंद कर दिया। उस दिन हमारे जीवन खत्म हो जाएगा। इसलिए इस दिल का ख्याल रखना हमें जरूरी है। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि जब हम कोई काम दिल से करते हैं तब हमें उसके परिणाम अच्छे मिलते हैं इसके बावजूद हम अपने दिल की न सुनकर सबकी सुनते हैं। जिसके कारण हम अपने जीवन में न तो सफलता प्राप्त कर पाते हैं न ही कोई मुकाम हासिल कर पाते हैं। इसलिए अगर वाकई हम अपने लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो हमें अपने दिल की सुनना होगा। और फिर उसके मुताबिक काम करना होगा। जिंदगी में परेशानियां आती जाती रहेगी।पर इस बीच हमें खुद को मजबूत बनाकर रखना होगा।दिल को समझाना होगा कोई बड़ी परेशानी नहीं है। और हंसते मुस्कराते जिंदगी को जीना होगा। आज के समय में जब बिना तनाव के कोई भी काम नहीं हो रहा है। जहां हर चीज का तनाव, खराब लाइफस्टाइल ने हम सब की जीवन शैली खराब कर दी है। ऐसे में हमें अपने दिल का ख्याल रखना होगा।

IND vs PAK Live: भारत ने एशिया कप में पाक को दी मात

एशिया कप के फाइनल में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से पाक को धूल चटा दी है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा जीत अपने नाम कर ली। अगर हम इस मैच का विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा है। जहां पर पाकिस्तान ने पहले बैंटिंग कर भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया था। मैच के शुरू में जब भारत बैंटिंग कर रहा था मात्र 20 रन ही बने थे लेकिन भारत ने 3 विकेट गंवा दिया था।उस समय थोड़ा निराशा तो लगी थी।पर कहते हैं न जहां चाह वहां राह। जिस मैच की जीत का श्रेय  तिलक वर्मा  को जाता है जिन्होंने मैच के अंत तक अजेय रहते हुए लक्ष्य का पीछा किया वहीं जीत का अंतिम चौका रिंकू सिंह ने लगाया । जहां मैच की गति के साथ दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ रही थी। पर टीम इंडिया ने अपने धैर्य और बेहतरीन खेल से जीत अपने नाम कर ली।  

Surpanakha dahan

  शौक से जलाना शूर्पणखा तुम  पर पहले उन्हें दफ़ना जिनके चलते बेटी न तो मां के गर्भ में  न क्रब में कहीं भी सुरक्षित नहीं है ।

kathal movie review

मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश दे जाती है 'कटहल' मूवी मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश दे जाती है कटहल मूवी।जो अपने नाम को पूरी तरह से परिभाषित करती है। कटहल की चोरी से शुरू हुई पुलिस की इन्वेस्टिगेशन एक बेहद की गंभीर विषय को उठाते हुए मीडिया और पुलिस को एक अच्छा संदेश दे जाती है।जो अक्सर वास्तविक मुद्दों को छोड़ ऐसे विषयों पर काम करती है जिसका जनता से  दूर दूर तक कोई सरोकार ही नहीं है। फिल्म की पटकथा काफी बेजोड़ है जो हास्य के साथ समाज की बुराई दिखाती है जो कभी समाज के बनाए हुए नियमों पर तंज कसती है।तो कभी हम सब से सबसे सवाल करती है। जिसे देखते हुए हम कहीं भी बोर नहीं होंगे। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं जो‌ आपको मनोरंजन के साथ कुछ बेहतर सिखाएं।तो कटहल मूवी जरूर देखी जानी चाहिए। अगर फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो वो भी बेहतरीन है जिसे यशोवर्धन मिश्रा ने डायरेक्ट किया है जिसमें सान्या मल्होत्रा महिमा पुलिस लेडी का मुख्य किरदार निभाया है तो वहीं राजपाल यादव ने पत्रकार का किरदार निभाया है जिनकी बेहतरीन अदाकारा ने फिल्म में चार चांद लगाया है।

deep quotes about life in hindi

बुराई कुछ न जानने में नहीं है। बल्कि बुराई कुछ नया न जानने की इच्छा रखना है। लोग हमारे बारे में उतना ही समझेंगे जितना उनकी बुद्धि होगी। इसलिए दूसरे लोगों को अच्छा दिखाने के लिए गलत फैसले नहीं लेना चाहिए ‌।

Today Thought

दो कौड़ी का असली मतलब नौकरी बताती है। जिसे करने के लिए इंसान को कितना कुछ सहना होता है‌।  नौकरी है साहब कुछ तो परेशान करेगी ही। वरदान थोड़ी न है की आनंद मिलेगा। 

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

rocky rani movie

बहुत कुछ कहती है रॉकी और रानी मूवी की कहानी " हमारे यहां औरतों को अपनी जागीर नहीं समझते। बहुत किस्मत से मिलती है ऐसी फैमिली " रॉकी रानी की मूवी का ये डॉयलॉग बहुत कुछ बताता है। जो इस फिल्म को देखने की असली वजह दे जाता है। जिसमें नारीवाद का असली अर्थ बताया गया है।  आज 71 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है । जिसमें रॉकी रानी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जो हमें इस फिल्म को देखने का कारण दे जाता है । जहां सदियों से चली आ रही एक था राजा एक थी रानी की कहानी से अलग ऐसा बहुत कुछ दिखाया गया है। जो वास्तव में हमें देखने और समझने की जरूरत है‌। 

navratri real meaning

आज से देशभर में नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। जो पूरे नौ दिन तक चलने वाली है। ये नौ दिन का त्योहार हम सब के लिए माँ की उपासना करने के लिए होगा।  लेकिन जब नवरात्रि के त्योहार को हम मना रहे हैं। तब हमें इसके वास्तविक अर्थ को नहीं भूलना चाहिए । नवरात्रि जुड़ा है देवी शक्ति। महिषासुर का वध करने वाली देवी से है। जिनकी उत्पत्ति ही तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु, महेश की शक्ति से हुई है।  जो बुराई का नाश कर अच्छाई को लेकर आती है। वो देवी हमें हमारे अंदर एक ऊर्जा का संचार करती है। जिसका हम सही उपयोग करें।