महागौरी से सीखें संयम का गुण
जिस तरह एक अच्छा जीवन जीने के लिए अनुशासन की जरूरत है। ठीक उसी तरह जीवन को सरल और तनाव मुक्त बनाने के लिए संयम की जरूरत है। जिसके न होने से हमारा जीवन बेपटरी हो जाता है। इसलिए अगर हम बेवजह की परेशानी से बचना चाहते हैं।तो हमें अपने जीवन में अपनी बोली, अपने रहन सहन में संयम बरतने की जरूरत है। जो न सिर्फ हमारे लिए अच्छा होगा बल्कि हमारे कारण दूसरे लोगों को होने वाली असुविधा से भी बचाएगा।

Comments