world heart day: दिल तो बच्चा है जी


दिल जिसका धड़कन हमारी सांसों के चलने जितना जरूरी है। जिस दिन हमारे दिल ने धड़कना बंद कर दिया। उस दिन हमारे जीवन खत्म हो जाएगा। इसलिए इस दिल का ख्याल रखना हमें जरूरी है।

हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि जब हम कोई काम दिल से करते हैं तब हमें उसके परिणाम अच्छे मिलते हैं इसके बावजूद हम अपने दिल की न सुनकर सबकी सुनते हैं। जिसके कारण हम अपने जीवन में न तो सफलता प्राप्त कर पाते हैं न ही कोई मुकाम हासिल कर पाते हैं।

इसलिए अगर वाकई हम अपने लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो हमें अपने दिल की सुनना होगा। और फिर उसके मुताबिक काम करना होगा।

जिंदगी में परेशानियां आती जाती रहेगी।पर इस बीच हमें खुद को मजबूत बनाकर रखना होगा।दिल को समझाना होगा कोई बड़ी परेशानी नहीं है। और हंसते मुस्कराते जिंदगी को जीना होगा।

आज के समय में जब बिना तनाव के कोई भी काम नहीं हो रहा है। जहां हर चीज का तनाव, खराब लाइफस्टाइल ने हम सब की जीवन शैली खराब कर दी है। ऐसे में हमें अपने दिल का ख्याल रखना होगा।


Comments