Skip to main content

IND vs PAK Live: भारत ने एशिया कप में पाक को दी मात


एशिया कप के फाइनल में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से पाक को धूल चटा दी है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा जीत अपने नाम कर ली।

अगर हम इस मैच का विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा है। जहां पर पाकिस्तान ने पहले बैंटिंग कर भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया था।

मैच के शुरू में जब भारत बैंटिंग कर रहा था मात्र 20 रन ही बने थे लेकिन भारत ने 3 विकेट गंवा दिया था।उस समय थोड़ा निराशा तो लगी थी।पर कहते हैं न जहां चाह वहां राह।

जिस मैच की जीत का श्रेय तिलक वर्मा  को जाता है जिन्होंने मैच के अंत तक अजेय रहते हुए लक्ष्य का पीछा किया वहीं जीत का अंतिम चौका रिंकू सिंह ने लगाया ।

जहां मैच की गति के साथ दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ रही थी। पर टीम इंडिया ने अपने धैर्य और बेहतरीन खेल से जीत अपने नाम कर ली।

 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..