नवरात्रि का नाम लेते ही हमारे मस्तिष्क में जो सबसे पहले तस्वीर आती है..वो शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा, काली की आती है..जिनके हाथ में शस्त्र, शरीर में लाल वस्त्र जो मुख में एक तेज लिए हमारे मन मस्तिष्क में एक सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है..नवरात्रि जो हमें देवी की शक्ति का आभास करा जाती है..
ये महज एक त्योहार नहीं..बल्कि नारी शक्ति का परिचायक है..जो बताता है..नारी आम नहीं..उसमें असीम क्षमताएं है..जिसका उपयोग करके वो हर मुश्किल काम को कर जाती है...
आज के समय में जब महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है..ऐसे समय में हमें महिला का सम्मान करने की जरूरत है....उसे एक सुरक्षित वातावरण देने की जरूरत है..ताकि हम जिस त्योहार को नौ दिन मानते है..उसका वास्तविक अर्थ समझे..
Comments