Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

Today Thought in Hindi

कड़वा पर सच है जो लोग अक्सर दूसरों की फीलिंग की कद्र करते हैं अक्सर उनकी फीलिंग के साथ खिलवाड़ किया जाता है। एक कोना हमें ऐसा रखना चाहिए जहां तुम्हारे सिवाए कोई न हो तुम्हारा अहम भी नहीं।

today thought in hindi

लोग तो कुछ बकवास करेंगे ये हमारा पर निर्भर करता है कि हम उसे कैसे लेते हैं। हम सब अब भी उस ही स्तर पर खड़े हैं जहां हमारी आलोचना करना हमें पसंद नहीं। तारीफ पर हम मर मिटते हैं। दूसरों को ज्ञान देना जितना आसान खुद पर काम करना उतना मुश्किल है।

Today Thought in Hindi

सबको सब चीज का हिसाब इस ही जन्म में करना है इसलिए उतना ही अति करें जितना सहने की आदत हो।

know yourself related poem

तुम असल में क्या हो  ये तब पता चलता है  जब तुम अपने को दूसरों में खोजते हो कि शायद उसमें भी मुझ जैसी कुछ बात हो जब तुम अपने लिए नहीं  सबके लिए सोचते हो तुम असल में क्या हो ये तब तुम समझते हो जब तुम अपने लिए नहीं सबके  हक के लिए लड़ते हो।

deep quotes about life in hindi

एक समय के बाद हम समझ जाते हैं  दुनिया वैसी नहीं है जैसा हम सोचते हैं यहां एक चेहरे के पीछे होते कई चेहरे हैं।

chhath puja: आस्था का महापर्व छठ

भारत अपनी सभ्यता संस्कृति के लिए जाना जाता है..जहां अनेकता में एकता का संदेश दिया जाता है..वहां जब बात छठ की आती है...तब बात ही कुछ और होती है..  जहां ज्यादातर त्योहार उगते सूरज को देखकर मनाए जाते है. वहीं छठ में उगते और ढलते दोनों समय भगवान सूर्य देव और माता छठी की पूजा की जाती है। प्रकृति से जुड़ा ये त्योहार कई मायनों में खास है..जिसका अपना सामाजिक और आर्थिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है...जो इसे खास बनाता है..जिसमें विवाहित महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और संतान के लिए छठ का व्रत रखती है..जो सबसे कठिन माना जाता है..जिसमें वो 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती है..जिसकी शुरूआत नहाए खाए से होती है.. आज के समय में जब हम अपनी संस्कृति काफी हद तक भूलते जा रहे है..ऐसे में ये छठ हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहा है.. "छठ का त्योहार हमें सीखता है इंसान कितना भी आधुनिक हो जाए पर उसे अपनी परंपरा नहीं छोड़नी चाहिए।"

caste system in india: जाति जो कभी जाती नहीं

इसे हमारी विडम्बना कहूं या सामाजिक बुराई लेकिन सच तो ये है कि हम चाहे कितना भी कह दे कि हम बदल गए हैं पर वास्तव में हम जाति के मामले में आज भी उतने ही अमानवीय है जितने की पहले थे।  जहां पर हम जाति के मुताबिक ही सारे काम करते हैं। जहां छूआछूत उसी हद से की जाती है जैसे की पहले की जाती थी। फर्क इतना सा है कि अपने आप को सभ्य कहने वाले इसे चोरी छिपे करते हैं। जबकि खुद को धर्म का सच्चा रक्षक बताने वाले इसे सबके सामने करते हैं। जिनके लिए एक इंसान की जाति ही सबकुछ है । जो जाति के आधार पर अपने आप को श्रेष्ठ दूसरों को नीचा मनाते हैं। केवल इसलिए की वो उच्च वर्ग में पैदा हुए हैं।  भले ही उनके पास को कोई गुण हों या नहीं।

life lessons poem in hindi

सब जरूरत के हिसाब से बदलता है  सब जरूरत के हिसाब से बदलता है  इंसान जरूरत के मुताबिक चीजें बदलता है  अपने मतलब के मुताबिक इंसान सही और ग़लत करता है  इसलिए लोगों के अनुसार नहीं जो सही हो वो करना चाहिए  ये दुनिया तो मतलब के अनुसार चलती  उसके मुताबिक बदलती है ।

delhi pollution

त्योहार बनाम पटाखे  परिवर्तन संसार का नियम है।जिसका होना एक सतत प्रक्रिया है। जिस तरह पानी का लगातार बहते रहना जरूरी है। ठीक उसी तरह समय के साथ उन चीजों में परिवर्तन जरूरी है जो समय की मांग है । लेकिन इसके बावजूद उन चीजों में हम परिवर्तन की मांग न करें।जो हमारी जिंदगी को तबाह कर रही है।आज जब पटाखे बनाम त्योहार पर बहस छिड़ी हुई है। जहां हम त्योहार को पटाखों से जोड़कर सनातन धर्म का अर्थ बता रहे हैं। वहां हमें ये देखना जरूरी है कि उसका हमारे सामाजिक परिवेश में क्या असर पड़ रहा है। क्या वाकई उसके न करने से हमारे त्योहार पर कोई खासा असर पड़ रहा है।क्या वास्तव में वो हमारे त्योहार से जुड़ा भी है।  बिना इन सवालों के जवाब लिए बगैर हमें कुछ भी नहीं कहना चाहिए।

Deep Thought of life in Hindi

किसी को खुश देख उसके बारे में कोई धारणा नहीं बनानी चाहिए केवल वो ही जानता है कि वो क्या कुछ सहकर बैठा है।

deep quotes about life in hindi

अब वो त्योहार नहीं है  जो त्योहार कभी था अब वो बात नहीं है जो पहले था स्टेटस पर बात सिमट सी गयी है  अब बात कुछ वैसी नहीं है  अब दिखावट ज्यादा सादगी कम सी है  अब हर चीज सिमटी फोन की स्क्रीन में है  अब वो बात नहीं है जो पहले थी बहुत कुछ अब बदल अब वो बात नहीं है।

diwali thought in hindi

जब धन की देवी लक्ष्मी है तो जब धन की देवी लक्ष्मी है तो घर लक्ष्मी को कमाना भी आना चाहिए  सिर्फ पैसे को गिनती नहीं  उसे पैसा कमाने का हुनर भी आना चाहिए  ताकि जब उसे जरूरत हो तो उसे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

diwali poem in hindi

वो दिवाली भी खास हैं  अगर तुम अपनों के साथ हो जब तुम्हारा कोई अपना तुम्हारे साथ है  वो दिवाली बहुत ख़ास है  जहां तुम अपनों के पास हो वो दिवाली बहुत ख़ास है  जहां तुम उदास रहने के लिए मजबूर नहीं  वो दिवाली बहुत ख़ास है जब तुम्हारे पास थोड़े से पैसे  बहुत सा समय और त्योहार मनाने की एक बेहतर वजह है। ।

Today Thought

दिवाली का मतलब केवल दीये जलाना ही नहीं बल्कि उन गलतफहमियां को भी दूर करना है जो हमारे जीवन को अंधकार में रखे हुए हैं ‌। दिवाली मतलब अपने मन को भी साफ करना है जिसमें अनेक तरह की बुराई है जो उससे अच्छा बनने से रोक रही है। दिवाली सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि अपने आप को समझने का एक जरिया है जो हमें खुद को जानने का वक्त देता है। थोड़ा थोड़ा ही सही अपने आप को बेहतर बनाते रहना चाहिए।

Today Thought

दीये घरों को रोशन करते हैं और संघर्ष इंसान के जीवन को रोशन करता है जिसे वो हारा हुआ मान चुका होता है।

Today Thought

कुछ गलतियों की कभी भरपाई नहीं की जा सकती सिवाय इसके कि हम उसे दुबारा न दोहराएं। इन मिट्टी के दीयों में मोलभाव न करें। जितना बोले उतना दे। क्योंकि इनके लिए कोई  दिवाली बोनस नहीं आने वाला है।  इनके लिए इसका सही दाम ही दिवाली गिफ्ट है।

The Queen's Gambit: रोमांच से भरी है बेथ हर्मन की द क्वीन्स गैम्बिट

द क्वीन्स गैम्बिट महज एक टेलीविजन सीरीज नहीं बल्कि एक कविता सी है जहां हर एक एपिसोड के साथ हमारा उत्साह बढ़ता जाता है हम बेथ हर्मन  को जानना चाहता है। उनका चैस से प्रेम और उस प्रेम के चलते उनके जीवन में आया बदलाव सीरीज में एक अलग जान‌ देता है। जैसे जैसे सीरीज की कहानी बढ़ती है हम सब आगे बढ़ते हैं। हम किसी भी हालात में बेथ हर्मन  को जीतना देखना चाहते हैं। पर कहते हैं न वो जीत ही क्या जिसे पाने के लिए कोई संघर्ष न  हो।जीत को पाने की प्यास न हो। इन्हीं उतार चढ़ाव के बीच बेथ हर्मन  की शानदार जीत है जिसे देखना और समझना काफी ज्यादा मजेदार है। जो पुरुष प्रधान समाज के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाती है। 

life lesson quotes in hindi

दुनिया में जब निकालो जब पता चलता है सीधे लोगों की नहीं यहां चालू लोगों से दुनिया चलती है। कई बार हम वहां नहीं बोल पाते। जहां हमें बोलने की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

deep quotes about life in hindi

लोग जिस काम को ये कह दे कि तुम नहीं कर सकते उस काम को कर दिखाना ही तुम्हारे जिंदगी का एक मात्र लक्ष्य होना सफलता की कुंजी बन जाता है। सच को सच न कह पाना कहना आज के समय की सबसे बड़ी त्रासदी है जहां जिसे बोलना चाहिए वो शांत बाकी सब बोल रहे हैं।

Pagglait Review: महिलाओं की आजादी पर जोर देती पगलेट मूवी

पगलेट मूवी एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसमें शादी के पांच महीने बाद ही उसके पति की मौत हो जाती है। वो अपने पति को जान पाती इससे पहले ही उसका पति स्वर्ग सिधार जाता है। ऐसे में संध्या किस तरह से जीने का सहारा ढूढ़ती है। सही गलत में फर्क समझती है यहीं इस फिल्म में दिखाया गया है । इस फिल्म के कुछ डॉयलॉग जो काफी हद तक सच्चाई को बयां करते हैं जैसे जब लड़कियों को अक्ल आती है तब लोग उन्हें पगलेट ही बुलाते हैं  अगर हम अपने निर्णय खुद नहीं लेंगे तो लोग हमारे बारे में निर्णय ले लेंगे। इस फिल्म को देखने की वजह इस फिल्म का नाम ही है पगलेट  जिसे देखकर हम जानेंगे कि वास्तव में एक लड़की का अपने लिए पगलेट होना क्यों जरूरी है। जिससे वो अपने बारे में जान सके। खुद वो क्या चाहती है इसको समझ सके उसके मुताबिक काम कर सके। इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रही  सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग काबिलय तारीफ है जिनकी शानदार एक्टिंग फिल्म में एक अलग ही जोश भरती है।

Deep Thought life in Hindi

आसान नहीं होगी जिंदगी ये जान लो तुम जिंदगी बनाने निकलों न बिगाड़ने तुम्हें कुछ अच्छा पाने के लिए थोड़े कष्ट तो सहने होंगे। अपनी तारीफ तो सब सुन लेते हैं हिम्मत तो अपनी आलोचनाओं को सुनने की होनी चाहिए। आज की सबसे बड़ी समस्या ही उसका अहम है जहां वो ही उसे लगता सर्वश्रेष्ठ है।

Today Thought

सच में आज बहुत कुछ बदल गया है इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कब किससे आखिर बार मिल रहे हैं ये हमें ही नहीं पता है। जहां हर पल कुछ छूट सा रहा है। जहां कितना भी कर लो सबकुछ कम सा ही लग रहा है।

real life poetry in hindi

चालाकियों के बीच बहुत कुछ अब बदल गया है  बहुत कुछ अब बदल रहा है  जहां समय का उलटफेर कब क्या हो जाए किसी को नहीं इसकी सूचना है  समय की गति के साथ चलना आज प्रकृति का नियम बन गया है  जो न रहे इसके साथ उसका अब कहीं न बसेरा है  चालाकियां सिखाना आज उतना ही जरूरी हो गया है ।

CJI BR Gavai: बेहद शर्मनाक है बीआर गवई पर हमला

संविधान देश‌ का सर्वोच्च दस्तावेज है जिसके आगे कोई भी नहीं। लेकिन जब उसकी सुरक्षा करने वाले पर ही हमला किया जाए तो सवाल तो बनता है। अभी हाल ही मैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बी आर गवई पर एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की। जो कृत्य अक्षम्य है। फिर भले वो हमला किसी भी कारण किया गया हो। आपको बता दे कि गवई पर जूता फेंकने वाला वकील चीफ जस्टिस की उस टिप्पणी से नाराज़ था जिसमें उनकी बेंच ने जवारी मंदिर के पुनर्निर्माण की याचिका ये कहते हुए खारिज कर दी थी कि कि भगवान से कहो कि वहीं कुछ करे॑।

life real meaning thought

किसी को पाना आसान पर उससे दूर जाना कहीं मुश्किल होता है जिसके साथ पूरी दुनिया बसाने का ख्वाब आंखों में सजाया हो। जिंदगी में किसी चीज से लगाव न लगाना अच्छा होता है जिसके दूर जाना का डर पल पल सताता हो।

Srikant: आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से हर काम को सच करने की कहानी कहती 'श्रीकांत मूवी'

मैं अंधा जरूर है पर मैं सब कुछ देख सकता हूं  इस दुनिया में 98 प्रतिशत वो लोग जो सबकुछ देख सकते है और 2 प्रतिशत वो लोग जो दुनिया नहीं देख सकते है..पर अफसोस 98 फीसदी लोग वो चीज नहीं देख पाते जो दो प्रतिशत लोग देख लेते है.. इसी को सही ढ़ग से कहती  श्रीकांत  मूवी है..जो दृष्टिबाधित उद्योगपति और बोलेट इंडस्ट्रीड के संस्थापक श्रीकांत बोलो के जीवन पर आधारित है..जिसमें राजकुमार राव ने श्रीकांत का किरदार निभाया है..जबकि ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर इस फिल्म में जरूरी भूमिका में नजर आए है.. श्रीकांत मूवी एक ऐसे लड़के की कहानी है  जिसके अंधे होने के चलते उसे हर जगह खुद सिद्ध करना पड़ता है..कि वो बाकी लोगों की तरह पढ़ लिख सकता है..जॉब कर सकता है...जहां उसे कदम कदम पर खुद को साबित करना होता है.. इसी बीच उसकी मदद करने वाली देविका मैडम उसके बिजनैस में सपोर्ट करने वाले रवि उसे एक बेहतर मुकाम पर ले जाते है.. जहां आम इंसान हर मान  लेता है..वहां श्रीकांत काम करता है..क्योंकि उसने भागना नहीं लड़ना सीखा है... जो डॉयलॉग फिल्म में एक जान सी फूंक दे देता है.. अगर आप एक अच्छी फिल्म द...

Today Thought

जिन चीजों और परिस्थितियों पर हमारा नियंत्रण न हो उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। कद इंसान का कितना बड़ा उसका व्यक्तित्व उसकी कथनी और करनी पर निर्भर करता है।  इंसान सही कहने के लिए दस बार सोचता है जबकि बेमतलब की बातों को कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करता है।

vijayadashami related thought

दशहरा हमें सिखाता ‌है ज्ञान, दौलत, धार्मिक कितने भी हो पर सबके कर्मों का हिसाब जरूर होता है। देर से ही सबको इसी जन्म में अपने कर्मों का हिसाब देना होता है। जब रावण की सोने की लंका न बची, रावण का ज्ञान न बचा तब ये तुच्छ इंसान की आखिर क्या औकात है ।समय सबका हिसाब देर से ही सही करता जरूर है।

surpanakha dahan: क्या शूर्पणखा दहन किया जाना चाहिए

क्या शूर्पणखा दहन किया जाना चाहिए  दशहरे में रावण का दहन किया जाता है।ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता हैं । पर इस बार दशहरे की चर्चा किसी खास चीज के लिए की जा रही है। वो हैं इंदौर में पौरुष संस्था के द्वारा शूर्पणखा के दहन करने की। जिसमें सोनम रघुवंशी के साथ उसे जैसी तमाम युवतियों के नाम थे जिन्होंने अपने पति या पुरुष को धोखा दिया।उनकी हत्या की या उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर किया। जिनका इस बार पुतला दहन किये जाने की कोशिश थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद जब शूर्पणखा के दहन पर जोर दिया जा रहा है।तब ये सवाल वाजिब हो गया है।कि सदियों से महिलाओं के साथ गलत करने वाले आज किस मुंह से महिलाओं के पुतले का दहन करने जा रहे हैं। जिन्होंने कैंडल मार्च से ज्यादा आज तक कुछ नहीं किया। जिस समाज ने महिलाओं के साथ गलत होने पर किसी पुरुष के पुतले का दहन नहीं किया। जिन्होंने तब भी उस महिला को ही गलत पाया। वो शूर्पणखा का दहन कर रहे हैं। इस सब के बावजूद भी अगर शूर्पणखा का दहन होता है तो करिए लेकिन उससे पहले उन रावणों का भी दहन की जाएं। जिनके चलते कोई भी सीता सुर...