Skip to main content

Posts

Showing posts from 2024

happy new year 2025 wishes in hindi

1.  नये साल में हर्ष मिले नया साल में हर बेहतर शख्स मिले न कोई गिला ना शिकवा  किसी से आपको आपकी मंजिल मिले। 2. मिले खुशियों हजारों घर हो रोशन  दुआ करते हम इस साल आप करे अपनी जिंदगी को रोशन।  3. तुम यू मस्त रहे खुश रहे ये दुआ है हमारी आने वाला साल दे तुम्हें खुशहाली। 

major news in india 2024: भारत के लिए कैसा रहा 2024 का सफर

    1 . अयोध्या में राम लला की मूर्ति की स्थापना भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। अयोध्या में बना राम मंदिर भारत समेत दुनियाभर में फैले हिंदुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनकर उभरा। 2. सोनम वांगचुक का विरोध  वहां आज जब लदाख की सीमा पर इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के द्ववारा 6 मार्च से विरोध किया जा रहा है। जिस बीच वो केवल नमक और पानी का सेवन कर रहे है। जिस भूख हड़ताल को उन्होंने 'क्लाइमेट फास्ट ' नाम दिया है।     3.कान फैस्टिवल में नैन्सी त्यागी  उत्तर प्रदेश की 'नैन्सी त्यागी' की है। जो भारत की ओर से फैशन इंफ्लुंएसर के रूप में 77 वां कान फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही है। जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।  4. T 20 में 17 साल बाद जीता भारत  भारत ने 17 साल बाद एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है ∣ जो भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं ∣ जिसमें विराट कोहली से लेकर भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज की तारीफ तो बनती है ∣ जिनके कारण भारत ने...

Thought

जब तक हमारे लिए कुछ नहीं बदलेगा। जब तक हम स्वयं  नहीं बदलेंगे। उसे स्वीकार करने के लिए हमें बदलना होगा। 

manmohan singh death

  मौन हुए मनमोहन मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इसी के साथ भारतीय राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है।  जो इतिहास में किस तरह से लिखा जाता है ये तो समय ही बताएगा। किन्तु इतिहासकारों को कुछ घटनाक्रम को  तटस्थ लिखना होगा।  जहां मनमोहन का मौन केवल शब्दिक था। जहां उनका हर पल देश के विकास के बारे में सोचना था।  जिनकी दूरदर्शिता का कोई तोड़ न था। जो करनी पर विश्वास रखते थे। 

Manmohan Singh passes away : मनमोहन का जाना एक सदी का अंत हो जाना है

अपनी चुपी को जिसने अपनी ताकत बना ली जो बोलता कम पर काम ज्यादा   करता  था जो पब्लिसिटी से दूर अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहता था जिस न थी पद की चाहत न पैसे का लालच  जो वफादारी से जीता था बात चाहे आर्थिक उदारीकरण की हो या शिक्षा के अधिकार की  वो सबके विकास के बारे में सोचता था जो रील में नहीं रियल में देश का विकास चाहता था वो मनमोहन आज दुनिया से अलविदा कह गया तो जाते जाते हमें बता गया ऊंचा उड़ने के लिए विचार ऊंचे जड़े अपनी मजबूत बनानी होती है । 

gender equality meaning in hindi

जब जब बात बराबरी की आयी तब तब उसे कमजोर करने की सजिश बनाई किसी ने कहा प्रकृति ने उसे कमजोर बनाया किसी ने कहा थोड़े ज्ञान पर वो इतराती सब ने गढ़ी परिभाषा हर मोड़ पर उसे सिर्फ कम आंका जहां आज भी बहुत कुछ बदला नहीं जाती नौकरी महिला पर आज भी बहुत कुछ बदला नहीं जहां अब भी नहीं उनकी जमीन बनाने अपनी जमीन नापना उन्हें बहुत बड़ा रास्ता अब भी बहुत कुछ नहीं बदला बराबरी क्या मूलभूत अधिकार के लिए आज भी उन्हें  लड़ना  पड़ता बात आज भी जब बराबरी की आती तब वो कम ही समझी जाती  कौन समझाए उसे कि वो कम हो ही नहीं सकती घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाने वाली सिर्फ गोल रोटी बनाना नहीं वो आटा कमाना भी जानती। 

life lesson poem in hindi

कुछ बेहतरी के लिए कुछ बेहतरी के लिए कुछ शिकायते कम करना अहिस्ता अहिस्ता ही सही  तुम एक कदम अपने सपनों को पंख देने के लिए रखना थोड़ी शिकायतें होगी तुम्हारी पर उसे नजरअंदाज कर तुम आगे चलना एक कोशिश करना कल से आज अब बेहतर बनने की कुछ ही सही पर तुम अपने लिए जीना जहां केवल और केवल तुम हो तुम्हारे सपने हो जिसने पाने के लिए तुम कोशिश करना। 

life lessons in hindi

सबसे बड़ा तोहफा कुछ है तो वो हम स्वयं है जिस पर निर्भर करता है कि वो अपने और ओरो के लिए कितना कुछ कर सकता है।  हो सकता है हमें बहुत कुछ न मालूम हो। पर उसे न मालूम करने की इच्छा करना। जिज्ञासा न करना न जानने से कही ज्यादा गलत है। 

real life meaning in hindi

वो परेशानी कुछ बेहतर होगी जो तुम्हें कल का हाल कहेगी जो तुम्हें मजबूत बनने को मजबूर करेंगी जो तुम्हें दिखाएगी दुनिया का आईना जो कई सवाल तुम से तुम्हारे बारे में करेगी वो परेशानी उस समय लग सकती है तुम्हें थोड़ी बुरी पर वक्त के साथ वो तुम्हें बेहतर करेगी। 

Today Thought

झूठ के आगे झुकाना आसान है सच के साथ खड़ा होना मुश्किल है।  आजादी का मतलब गुलाम रहने वाले से बेहतर कोई नहीं बता सकता।  कड़वा पर सच है लोग हमारी गलती करने का इंतजार करते हैं कि कब हम कोई गलती करे। वो हमें गलत साबित करें। 

just a job meaning

अरे नौकरी ही तो है यहां सब जायज़ है अरे नौकरी ही तो है  यहां सब जायज है मन हो या न पर लगातार  काम करते जाना यहां सबसे जरूरी है अरे नौकरी ही तो है यहां सब जायज है। 

Freedom and Right poem in hindi

हम सब चाहते हैं अधिकार  हम सब चाहते हैं आजादी पर अधिकार के बीच अक्सर दायित्व भी आते है ये हम भूल जाया करते हैं अधिकार न मिलने पर हाय हाय मिलने पर सिर्फ आतंक मचाते हैं हम सब चाहते हैं आजादी पर उत्तरदायित्व से हमेशा हम पीछे हट जाते हैं। 

word poem in hindi

ये शब्द की माया है जिसने अपने आगे हर किसी किसी को झुकाया है जिसकी वाणी जितनी मीठी उसका आदर उतना शब्दों की माया के बीच ये इंसान उलझा है।  ये शब्द की माया है। 

today thought of the day in hindi

अपनी गलती को मान लेना एक बड़ी कामयाबी हैं। कड़वा पर सच है हम अपने लिए अच्छा सुनने की इच्छा तो करते हैं लेकिन दूसरों से अच्छा बोलने में हम सदा कतराते है।  बात कहने का जिसे ढंग आ गया। उसने इस पूरी दुनिया को अपना गुलाम बना लिया। 

zakir hussain: नहीं रहे सुरों के सरताज उस्ताद जाकिर हुसैन

संगीत के सरताज तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है...जो न सिर्फ संगीत के क्षेत्र के लिए एक बड़ी हानि है..बल्कि दुनिया के लिए भी एक बड़ी क्षति है...जिसके साथ एक महान सदी का अंत हो गया... जो जैसे दुनिया को सीखा गए...जिंदगी जीने का मतलब अपने सपनों के प्रति जुनूनी होना है...उसे ही अपनी जिंदगी बना लेना है...हर कुछ नया सीखते रहने की इच्छा के साथ आगे बढ़ते जाना है...

चुनौती होगी

कई बार चुनौती होगी बेहतर बनने की आगे लगातार बढ़ने की जहां चारों तरफ से सिर्फ तुम्हें एक के बाद एक चुनौती मिलेगी इसके बावजूद जब तुम रूकोगे नहीं लगातार चलते रहोगें तब तुम एक अलग रूप ग्रहण करोगें। 

जीना इसी का नाम है

आज के समय में जहां शुरूआत ही हर चीज में खुद से होती है। जहां हर इंसान इस जुगाड़ में लगा होता है कि किसी तरह से उसके काम हो सके।  ऐसे समय में कुछ लोगों का जीवन हमें जीवन का एक अलग पक्ष दिखाता है। जो संघर्ष तो अकेला करता है। किन्तु जब उसमें विजय पा लेता है तब वो अपने ज्ञान, धन‌ का उपयोग दूसरों की खुशी के लिए लगता है।  जीवन की एक अलग परिभाषा बताता है जहां इंसान अपने से ऊपर उठकर दूसरों को बेहतर जिंदगी दिलाने की कोशिश में  लग जाता है। जो जिंदगी का एक दूसरा पक्ष दिखाता है। जो इशारों इशारों में जैसे  बताता है " जीना इसी का नाम है "। 

money poem in hindi: पैसा क्या चीज है ये जब समझ आया

पैसा क्या चीज है ये जब समझ आया जब कमाने इंसान सड़क पर आया जहां पैसा ही सबकुछ है ये उसे दुनिया ने सिखाया जो अब तक था पैसे को न समझने वाला उसे पैसा क्या चीज है ये दुनिया ने समझाया जहां कौड़ी कौड़ी का हिसाब रखना था उसे एक एक पैसे के लिए हर वक़्त मेहनत करना था उसे चाहे मन हो या न हो संघर्ष करना ही था उसे जैसे अब समझ आया उसे  पैसे जो अपनों के हाथ का कम ही लगता था पर आज जब वो कमाने दुनिया के बीच निकला तब उसे उस पैसे का असली मतलब समझ आया।  जब एक एक रूपये का होता हिसाब बिना पैसे न होता किसी चीज का मोलभाव। 

Impact of Hindi Cinema on behavioural Changes of Urban Youth

पुष्पा मूवी 2 अभी हाल ही में रिलीज हुई है। जिसकी धूम हर जगह मची है। हर कोई उसके डॉयलॉग पर बातचीत कर रहा है। दूसरी तरफ उसके कुछ सीन और भाषा को लोग वास्तविकता समझ आक्रमक रवैया अपना रहे हैं।  जिस पर विचार किये जाने की आज आवश्यकता बन आयी है। जिसका युवा पीढ़ी पर गलत असर पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसे समय रहते अगर नहीं रोक गया तो ये हमारे समाज के लिए बुरा होगा। 

Thought

समय के साथ बहुत सी चीजें बदल जाती है एक समय तक जो बाते बुरी लगी थी। वो जिंदगी को बेहतर बनाने का काम कर जाती है। 

Life Motivational Quotes in Hindi

समय से बड़ा कोई शिक्षक नहीं । जो बड़े से बड़े व्यक्ति को सीखने की क्षमता रखता है।  ज्ञान होना और उसका सही उपयोग करने में जमीन आसमां में फर्क है।  एक समय के बाद जब मंजिल न मिले रास्ता ही बोझ लगने लगता है।  ज्ञान से आसान कुछ नहीं पर उसका पालन करना बहुत मुश्किल है। 

You learn from 2024: 2024 से सीख लेना तुम

 हर साल की तरह 2024 भी निकल गया..जिस साल से तुमने बहुत कुछ पाया..तो बहुत कुछ ऐसा भी खोया..जो अविश्वसनीय था..जिसे तुम हर हाल में रोकना चाहते थे..पर अफसोस तुम उसे रोक न पाये...जिसे तुम्हें न चाहते हुये स्वीकार करना पड़ा...   ' जो तुम्हें सीख गया..हर परिवर्तन संघर्ष की मांग करता है...जो तुम्हें बता गया..कि तुम कितने कम हो..जो तुम्हारे अंदर की सम्भावनाओं से तुम्हें परिचित कर गया..जिसने तुम्हें जीने का जरिया सिखाया...जिसने तुम्हारी हर गलतफहमी को दूर किया...'   तो चलिये कुछ ऐसी ही चीजों को हम एक बार फिर याद करते है...जो हमें आने वाले वक्त के लिए बेहतर बना सकती है...जो हमें दुनिया के बीच मजबूती से खड़ा कर सकती है... 2024 जो जहां रहा है उसे कुछ सीख लेना तुम 1.भावनाओं से जितना हो उतना बचना भावनाएं इंसान को इंसान बनाती है..ये बात सच है..लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं ..कि वो इंसान भावनाओं के आगे गलत सही में अंतर न कर पाये...उसे जीवन के हर मोड़ पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखना होगा...जिससे वो बेहतर बन सके..जो उसे भावनाओं के चलते कमजोर न करे दे... 2. अपनी गलतियों को स्वीकार कर...

Today Thought

इंसान को सिर्फ सच कहना नहीं सच सुनने का भी हौसला होना चाहिए।  खूबसूरती हमारी सोच पर निर्भर करती है संघर्ष की परिभाषा हमारे अनुभव तक सीमित रहती है।  तारीफ इंसान को कमजोर कर सकती है पर आलोचना उसे हर हाल में मजबूत बना सकती है अगर वो उसे सही अर्थ में ले। 

Emotional true Lines About life

सबको खुश नहीं कर पाओगे कभी भी। फिर चाहे तुमने कितना त्याग किया हो। इसलिए दूसरों के खातिर नहीं खुद के लिए जो सही हो वो करना।  बातें कड़वी हो सकती है, सुनने में बुरी लग सकती है किन्तु इसका मतलब ये नहीं कि वो गलत हो। अक्सर चुभने वाली चीजें ही जिंदगी की सच्चाई बताती है। 

reel vs reality

रील नहीं रियल में जीने का वक्त आ गया है  जब लाइक, शेयर में बिकती दुनिया उससे अलग वास्तविकता में चलने का वक्त आ गया है रील नहीं रियल में जीने का वक्त आ गया है ये समझना अब जरूरी हो गया है जो चीज जैसी दिखती  वो वैसी हो बिल्कुल जरूरी नहीं दिखावे से अलग अब दुनिया को समझने का वक्त आ गया है रील नहीं रियल में जिंदगी जीने का वक्त आ गया है। 

life lessons poem in hindi

जानती हूं जीवन की राहे आसान न होगी जहां हर कोई तुम्हें पहचानेगा ये बिल्कुल जरूरी नहीं जहां  क ई बार तुम्हारे सोचने से बहुत अलग सी चीजें होगी पर इसके बावजूद तुम खुद पर विश्वास रखना।  इस सफर को जीना क्योंकि मुश्किल के बीच भी तुम्हें चलते जाना होगा अपने हौसलों को तुम्हें हर हाल में मजबूत रखना होगा मुश्किल देर से ही सही पर तुम्हें मंजिल जरूर ही मिलेगी।  अहिस्ता अहिस्ता चलते जाना इस सफर में कुछ अच्छा कुछ बुरे अनुभव से सबक लेकर तुम आगे बढ़ते जाना। 

struggle life meaning in hindi

जिंदगी जीने के लिए इंसान करता है हर जगह संघर्ष जिंदगी जीने के लिए संघर्ष बेहतर जीने के लिए संघर्ष सुकून से जीने लिए संघर्ष इंसान हर कदम पर सिर्फ संघर्ष करता है एक समय के बाद व्यक्ति का जीवन संघर्ष जारी प्रेरणा के बीच झूल जाता है। 

1984 gas tragedy bhopal

गैस त्रासदी एक हादसा या एक साजिश सवाल आज भी जिंदा है वो हत्या या वो‌ फैक्ट्री हत्यारी ये जैसे हर किसी को जानना है वो काली रात जो भूलने से भी न भूले उस काली रात के सच को अभी जानना है वक्त चाहे बीत गया हो काफी  किन्तु सवाल अभी भी जिंदा है। 

Today Thought

जहां ज्ञान न हो वहां ना ही बोलना ही सही है।  कई बार जब परिस्थितियां हमारे मुताबिक न हो तो नहीं बोलना चाहिए।  खुद को सिद्ध करना इंसान का पहला कर्तव्य होता है।   

thought of girls in hindi

तुम्हारा लड़की होना बुरा नहीं । बुरा तुम्हारा लड़की होकर खुद को कमजोर आंकना है।  जहां तुम्हें बेडियों में बांधने सब आएगे वहां संघर्ष कर आगे तुम्हें चलना होगा। जिसके लिए तुम्हारा हर तरह से मजबूत होना जरूरी होगा। 

life poetry in hindi

ये साल बीतते बीतते कुछ याद सा रखना दूसरों को पाने की जिद्द में खुद न खो जाना ये साल बीतते बीतते कुछ कम सा न हो जाना होगी चिंता कल की कल और कल पर इस कल के चक्कर आज को न भूल जाना  अहिस्ता अहिस्ता खुद को बेहतर कर जाना। 

struggle poem in hindi

जब तुम बार बार गिरोगे तुम एक अलग आकार ग्रहण करोगे आसान नहीं होगा निर्माण की प्रक्रिया जिस बीच कई बार तुम संघर्ष करोगें इसके बावजूद जब तुम आगे चलते रहोगे रूकोगे नहीं तब तुम बेहतर बनोगे। 

Today Thought

जो सच है वो अच्छा हो जरूरी नहीं। क ई बार उनका स्वाद कड़वा भी होता है।  आराम को त्यागना अपनी बेहतरी की ओर जाने का पहला कदम है।  हर चीज इस पर टिकी है कि उसका आखिर परिणाम क्या होगा। 

constitution day poem in hindi

ये मेरा संविधान है जिसने सबको हक दिये ये मेरा संविधान है जिसने सबको एक किया जिसने सबको साथ किया जिसके आगे है सब समान जो नहीं करता भेदभाव समता, स्वतंत्रता के दिये जिसने  अधिकार जिसने बढ़ाया सबका मान  ये मेरा संविधान है।

when you get money

जब तुम कमाओगे तब जानेगे कि पैसा क्या चीज है जब तुम दुनिया में निकालोगे तब तुम जानोगे कि अपने और पराये में क्या फर्क है जब तुम बाहर निकालोगे तब जानोगे कि शब्द की मर्यादा आखिर क्या चीज है जब तुम दुनिया के बीच निकालोगे तब तुम दुनिया से ज्यादा खुद को जानोगे  इसलिए तुम घर की चौखट पार जरूर करना क्योंकि तुम खुद को खुद पाओगे। 

life kya hai

लाइफ क्या है संघर्ष की कहानी पल पल बेहतर जिंदगी के लिए संघर्ष करना  कल से बेहतर आज बनने की जदोजहद करना। 

Today Thought

जिन्दगी में सबको बहुत शिकायतें है। पर उसके पास कुछ बेहतर भी है ये उसे दूसरों की जिंदगी देखकर मालूम चलता है।  किसी के लिए अच्छा बनने के चक्कर में ऐसा कदम नहीं उठना चाहिए जो आगे चलकर हमें पछतावे के अलावा कुछ न दे। 

Thought

एक दौर एक वक्त एक हालात एक सवाल  एक जंग कहते कहते समय निकल जाता है न रहता समय  न हम  एक दौर की बातें एक दौर की बातें अफसोस करते न जाने कितने लोग पीछे छूट जाते ।  

today thought in hindi

अपना समय आने के लिए कई बार इंतजार लंबा करना पड़ता है।  जीतने है तो हारने के लिए भी विचार रखना होगा। हार के बिना जीत नहीं मिलती है।  आराम के साथ संघर्ष करना खुद को मूर्ख बनाना है। 

international men's day poem in hindi

तुम पुरुष हो ये सबने बताया तुम्हें जिंदगी जीने का सलीका कहां सिखाया तुम्हें कमाया तुमने खर्च कहां किया तुमने पैसे का हिसाब करते जीवन गवाया तुमने तुम क ई बार सही होकर गलत ही रहे तुम्हारी कड़क आवाज के चलते तुम सही होकर भी गलत हो गये तुम्हें खुद को अभिव्यक्त करना सिखाया कहां तुम पुरुष ये कहकर तुम्हारा न जाने कितना शोषण हुआ। 

reality of life in hindi

हम सब को दूसरों की जिंदगी बेहतर लगती है। जब तक हम केवल वहीं तक सोचते हैं जहां तक हमारी दृष्टि जाती है।  उसके पीछे का सच देखने की हम कोशिश ही नहीं करते हैं।  जो सच है वो किसी के छिपाने से नहीं छिप सकता। जो झूठ है उसे प्रकाशित करने का कोई भी फायदा नही। 

true line in hindi

हर कड़वी लगने वाली बात कड़वी ही हो। ये बिल्कुल जरूरी नहीं। क ई बार कड़वी लगने वाली बात ही हमें जिंदगी में बेहतर स्थान पर ले जाती है।  अपनी तारीफ पर खुश‌ तो कोई भी  हो जाता है  जो अपनी आलोचना को स्वीकार कर ले। महान तो वो है। 

national press day in hindi

जो जनता की बात सरकार तक पहुंचाये वो प्रेस जो जनता की आवाज बन जाये वो‌ प्रेस है जो जनता की समस्या को दिखाये वो प्रेस है जो निचले तबके की बात बताये वो प्रेस है। 

supreme court

बुलडोजर पर रोक  सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की सराहना की जाने चाहिए। जिसमें कोर्ट ने बुलडोजर के आदेश पर रोक लगाई। साथ ही बिना तथ्य के कार्रवाई करने वालों पर दोषी पाये जाने पर भुगतान करने को कहा। 

Children Day

वहाँ बचपना रहने दो जहां तुम मुझे अति आत्मसमर्पण बढ़ा जहां कोई तुमने अपनी इच्छा का देख उसे पाने की कोशिश की जहिव

children day poem in hindi

चलो उस बचपने में लौट चलते है जहां हम थे जिज्ञासा से भरे जहां हम अपने काम को लेकर जुनूनी रहते थे भविष्य की चिंता को छोड़ जहां हम जीवन को  जीते थे जहां वास्तव में हम जिंदगी को जीते थे। 

Today Thought in Hindi

सबसे मुश्किल अगर कोई चीज है वो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण पाना।  अपने गिरते आसुओं को न बहाना।  अपने आपको इतना तो मजबूत बनाकर रखना चाहिए कि जब जरूरत पड़ने पर आंसू नहीं खुद को रोने से रोक सके। 

password meaning

पासवर्ड भी बड़ी अजीब चीज है ये पासवर्ड भी बड़ी अजीब चीज है बनाने में जितना मुश्किल  उससे ज्यादा उसे समय पर याद  करना मुश्किल है भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान को  खुद के बारे में याद नहीं ऐसे वक्त में उस पासवर्ड को याद करना जरूरी है याद आ जाएं समय पर  वरना मुश्किल ही मुश्किल है।

today thought in hindi

हर चीज के मायने इंसान तब ही समझ पाता है जब वो उससे दूर हो रहा होता है।  इंसान गलती करना बंद नहीं कर सकता है। किन्तु गलती को सुधारना है कि नहीं ये केवल उस पर निर्भर करता है।  अच्छा कोई नहीं इसका मतलब ये नहीं हम अच्छाई करना ही भूल जाएं।   

death meaning in life

इस विडंबना न कहूं तो क्या जहां अनिश्चितता के घेरे में इंसान  कुछ निश्चित करने में अपना वो‌ सबकुछ लगा देता है। जो शायद उसे फिर कभी न मिले।  जहां ये जानते हुए कि उसका समय बहुत सीमित है‌। इसके बावजूद वो अपने आप को इतना सीमित कर लेता है जैसे वो कभी लंबे अरसे के लिए वो इस जिंदगी में है।  जबकि सच्चाई यहीं हैं कि वो आज है कल नहीं होगा। शेष होगा सिर्फ इतना कि वो अपने लिए क्या कुछ कर पाया। जहां अफसोस के अलावा कुछ न होगा। 

thought of girls in hindi

किसी भी लड़की के लिए उसका लडकी होना कभी कमजोरी हो ही नहीं सकता।  लोग तुम्हें बेड़ियों में बांध सकते हैं। ये तुम पर निर्भर करता है कि तुम उन बेड़ियों से कैसे निकलती हो।  सिर्फ सुंदर होना और खूबसूरत बनकर रहना तुम्हारा लक्ष्य नहीं बल्कि तुम्हारा आत्मनिर्भर होना है।  कोई क्या सोचता है उससे भी ये जरूरी तुम खुद के लिए क्या सोचती हो। 

life poetry in hindi

जिन्दगी शायद यही है जहां फासला एक पल का पर दूरी थोड़ी ज्यादा है हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा जिंदगी में उसके बावजूद जब हमने आगे चलने की ठानी  कहने को कम पर समझने को तब ज्यादा था शब्द हो ग ए खत्म  जब जिंदगी और मौत को हमने करीब से जाना था। 

Sharda Sinha Death

एक तरफ देश भर में छठ मनायी जा रही है। दूसरी तरफ लोक गायिका शारदा सिन्हा ने अंतिम सास ली है। जिनको याद करना जरूरी है। उस समय जब लोकगीत के नाम पर अश्लीलता फैलायी जा रही है ऐसे समय में सादगी से अपने गीत को पेश करने की कला का परिचय शारदा सिन्हा के लोक गीत देते हैं। जो आज भले हमारे बीच में नहीं है। पर उनके गीत सदा हमारे बीच में रहेगें। 

reality of life in hindi quotes

विश्वास  तुम खुद पर करना। लोगों का क्या है वो तो काम के मुताबिक तरीफ और  बेज्जती करते हैं। समय कभी किसी को नहीं मिलता बेहतरी के लिए सबको समय निकलना पड़ता है। 

almora bus accident

अल्मोड़ा हादसा एक सवाल हादसा या चूक  किसी की भूल चूक प्रश्न कई सारे है इसके बावजूद मौन हर जगह प्रश्न उठ खड़े बहुत सारे है। 

true line in hindi

संघर्ष में साथ न कल किसी ने दिया है न आगे कोई देगा। ये हम पर निर्भर करता है कि उसके बावजूद हम दुनिया पर कितना भरोसा करते हैं।  दुनिया में दो तरह के लोग है एक वो जो मीठा बोलते है एक जो कड़वा बोलते है। लेकिन दोनों ही अच्छे हो जरूरी नहीं। क ई बार अच्छा बोलने वाले जहर होते हैं। 

struggle is real meaning

संघर्ष का मतलब हम तब समझते हैं जब हम कदम कदम पर खुद को सिद्ध करने के लिए संघर्ष करते हैं संघर्ष का मतलब तब जानते हैं जब हम खुद को सिद्ध करने के क ई बार अस्तित्व हीन सा हो जाते हैं संघर्ष का मतलब हम तब जानते हैं जब खुद को पाने के बहुत कुछ खो देते हैं त्याग करते हैं ज्यादा हर पसंद आने वाली चीज से पीछा अपना छोड़ देते हैं। 

life poetry in hindi

जिंदगी क्या है ये तब जानते हैं जब किसी को जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करते हम देखते हैं जिंदगी क्या है ये तब जानते हैं जब जिंदगी के लिए उस से लड़ते देखते हैं सांसो की कीमत हम तब समझते हैं  जब उसके लिए किसी को संघर्ष करते हम देखते हैं। ।  यू तो कोई कीमत नहीं समझते जिंदगी की पर किसी को जीने के लिए संघर्ष करते जब हम देखते हैं  तब हम सांसो की असली कीमत पहचानते है। 

ayodhya diwali

कुछ खास है इस बार अयोध्या की दिवाली कुछ खास है   राम लला की नगरी में है कुछ खास  इस बार दिवाली कुछ खास है जहां 28 लाख दीये से जगमग हुयी अयोध्या नगरी  इस बार की दिवाली कुछ खास है राममय हुयी इस बार की दिवाली इस बार अयोध्या की दिवाली कुछ खास है। 

diwali poem in hindi

इस दिवाली तुम उनके लिए मनाना जिनके लिए तुम्हारी खुशी सबसे बढ़कर है जिनके लिए दीवाली का मतलब केवल तुम हो भले एक पटाखे कम ही फोड़ना पर तुम किसी का दिल न दुखाना इस दिवाली तुम अपनी जिंदगी में आशा की किरण बिखेरना किसी के चलते तुम अपने जीवन में अंधकार न बिखेरना इस दिवाली तुम जीवन में कुछ बेहतर करना ‌। 

Happy Diwali Wishes

दीपक की रोशनी गुलाबों की बहार मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार‌।  

struggle is real meaning in hindi

अपनी गलती मनाना किसी बड़ी जीत से कम नहीं।  अपनी गलती सुधारना किसी करिश्मे से कम नहीं।  अपनी आलोचना सुनने के लिए भी काफी ज्यादा दम चाहिए।  संघर्ष की प्रक्रिया कष्ट दायक ही होती है। 

festival in hindi

एक समय के बाद समझ आती है त्योहारों की कीमत जब त्योहार मनाने वाले अपने संग न रहे जब जिंदगी में गम रहे जब दूर दूर तक न हो खुशी कोई जहां सिर्फ गम रहे  तब समझ आती है त्योहार के सुखद पलों की कीमत जिनके हमें कभी कद्र नहीं रही। 

Diwali Quotes in Hindi

दिवाली जो आशा की एक नई किरण लेकर आती है।  नकारात्मक विचारों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण दे जाती है।  मिट्टी के दीप से आती रोशनी अंधकार के बीच रोशनी दे जाती है।  जो हमारे अन्दर ऊर्जा का संचार पैदा कर जाती है। 

powerful motivational quotes

सबको सब कुछ जल्दी मिले ये बिल्कुल जरूरी नहीं। कुछ को रास्ता लंबा तय करना होता है।  आखिरी जैसे जिंदगी में कुछ नहीं।  सबको शुरूआत शुरू से ही करनी होती है फिर चाहे वो कितना बड़ा आदमी क्यों न हो। 

suicide poem in hindi

अब समझ आता है क्यों  सुसाइड करते हैं लोग तनाव के बीच अकेले पिसते है लोग जहां कोई नहीं उनको समझने वाला जहां क ई बार घुटते है लोग जहां काम का तनाव क ई घंटो की नौकरी आगे बढ़ने की होड़ छिन लेती है आराम जहां कभी समाज, कभी आस पास के लोगों द्वारा छिन लिया जाता है चैन जहां दूसरे क्या अपने ही समझ नहीं पाते हैं अब समझ आया लोग फंदे‌ पर क्यों झूल जाते । 

life lessons in hindi

क्या सोचना कि खेद हमें है बहुत कुछ न पा सके जो पाना हमें है इसी फिक्र में गंवा दिया बहुत कुछ पर अब गंवाना नहीं कुछ पाने के लिए चलना अहम है। 

government job struggle quotes in hindi

सरकारी नौकरी पाने की जिद्द सबकी है लेकिन उसे पाने के लिए संघर्ष कुछ ही करना चाहते हैं।  सरकारी नौकरी पाने का सपना देखना आज के समय में हीरा पाने की चाहत जैसा है। 

Today Thought in Hindi

जब संघर्ष बढ़ता है तब ही परिणाम बेहतर मिलता है।  संघर्ष हर इंसान करता है पर फर्क इससे पड़ता है कि वो‌ किस चीज के लिए संघर्ष करता है।  हमें अपने अधिकार खुद लेने होते हैं‌ कोई देता नहीं है। 

Life Lessons in Hindi

 सफलता से भले हम कुछ न सीखे किन्तु असफलता से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं।  सफलता पाने की पहली सीढ़ी ही त्याग की परिसीमा को लांघना है।  कुछ लोग कहेंगे, कुछ लोग कहेंगे लेकिन वो लोग नहीं हम अपना भविष्य निर्धारित करते हैं‌। 

Success Quotes in Hindi

मुश्किल होगा कई बार दूसरों को समझना। हार के बावजूद लगातार चलते जाना। इसके बावजूद जब तुम आगे बढ़ोगे संघर्ष करोगें देर सही तुम्हें मंजिल जरूर मिलेगी।  विश्वास खुद पर करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होती है उसके लिए त्याग हद से ज्यादा करना होता है। कई बार चीजों को न चाहते हुए त्यागना पड़ता है। 

life lessons in hindi

अपनी तारीफ तो कोई भी सुन लेता है। जहां उसे गर्व की अनुभूति होती है। किन्तु अपनी आलोचना सुनने की हिम्मत किसी किसी के पास ही होती है।  सच कड़वा होता है जिसे सुनने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। 

DR Kalam : कलाम होना क्या आसान था

कलाम होना क्या आसान था जहां संघर्ष ज्यादा  परिणाम बहुत कम था  जहां हर कोई हर रहा था प्रश्न वहां कलाम को खुद पर विश्वास करना जरूरी था  कलाम होना कहा आसान था जहां अभावों के बीच पाला जीवन जहां संघर्ष ही सफलता का एक मात्र रास्ता था।  कलाम होना कहां आसान था। 

Dr kalam quotes

"खुश‌ रहना है तो उम्मीद केवल खुद से रखो किसी और से नहीं। " आज हमारे दुख का कारण कहीं न कही हम खुद है। जहां हम दूसरों से ये उम्मीद लगाकर बैठे है कि लोग हमारे बारे में अच्छा सोचेंगे। वो‌ हमारे सपने पूरा करने में हमारी मदद करेगें। जबकि वास्तविक रूप में ऐसा कुछ नहीं है। हमारे अपने भी पहले अपने बारे में बाद में किसी और के बारे में सोचते हैं तो हम दुनिया से क्या याद उम्मीद कर सकते हैं।  "अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो सूरज की तरह जलना सीखों" आज के दौर में हर कोई सफलता तो प्राप्त करना चाहता है। लेकिन उसके लिए संघर्ष नहीं करना चाहता है । जबकि वास्तविकता यहीं हैं कि उसे जीवन में कुछ भी पाना है तो संघर्ष तो करना होगा। बिना संघर्ष के कुछ नहीं हो सकता है। 

Today Thought in Hindi

बोलना इंसान बचपन से सीखता है। पर उसे कब कितना बोलना है ये सीखने में जिंदगी गुजर जाती है। समय भी बड़ी‌ अजीब चीज है जिसके पास होता है उसे कद्र नहीं होती है जिसके पास नहीं होती उसके हाथ पछतावे के अलावा और कुछ नहीं होता है।  इंसान अपने ज्ञान के लिए जाना जाता होगा। पर कर्म उसे महान बनाता है। 

Vijayadashami Poem in Hindi आज के समय का रावण कौन है

आज के समय का रावण कौन है आज के समय का रावण वो हर कोई है जिसमें अंहकार भरा जिसे खुद उसके बल ने छला  जिसने खुद के आगे सब कम ही देखा जिसने रावण को जलाया पर जो अपने अंदर के रावण को न मर सका जिसने खुद को ताकतवर समझा पर दूसरों को कम ही जाना जिसने अपने ज्ञान को साक्ष्य दूसरों के ज्ञान को कुछ न माना जिसने ज्ञान होकर भी अज्ञान‌ जैसे व्यवहार किया वो‌ सब भी रावण का एक रूप है। 

Vijayadashami: रावण को वो‌ जलाने चले है

 रावण को वो‌ जलाने चले है जो स्वयं है रावण जिनका अंहकार रावण से भी भारी वो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दे रहे हैं वो रावण को जलाने चले है जिनके आगे कोई सीता सुरक्षित नहीं जो इंसान के वेश में राक्षस हैं वो रावण को मारने चले है। 

World Mental Health Day

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान के पास सबकुछ मौजूद है। लेकिन उसके पास जिस चीज़ की सबसे ज्यादा कमी है। वो‌ है चैन।  जिसके बिना इंसान की जिंदगी मशीन जैसी हो गयी है। जहां इंसान मशीन के अलावा और कुछ नहीं रह गया है।  जिसके चलते उसका दिमाग और स्वास्थ्य दोनों ही खराब हो गया है। ऐसे में उस अपने लिए समय निकलकर जिंदगी जीने की आवश्यकता है। 

Kalratri: आज काली की जरूरत है

आज काली की जरूरत है आज काली की जरूरत है आज बलशाली की जरूरत है केवल नौ‌ दुर्गा में ही नहीं  आज के समय में काली की जरूरत है जिसके हाथ में हो बल जिससे कोई न कर सके छल  आज देवी काली की जरूरत है  आज देवी काली की जरूरत है। 

Vinesh Phogat: विनेश‌ फोगाट की जीत बहुत कुछ कहती है

कुश्ती के मैदान में अपनी जीत का परचम लहराने वाली विनेश फोगाट ने आज राजनीति में औपचारिक रूप से प्रवेश किया है। जहां हरियाणा के जुलौना सीट से फोगाट ने जीत दर्ज की है। जो कई मायने में खास है। जिसमें सबसे खास फोगाट का अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना दूसरा जन प्रतिनिधि के तौर पर एक खिलाड़ी बनकर जाना है। 

life lessons in hindi

अपनी गलतियों से तो तब सीखते हैं जो दूसरों की गलतियों से सीखे महान तो वो है।  समय का इस्तेमाल एक समय के बाद पैसे से ज्यादा सोच समझकर करना होता है।  चुप रहने का गुण जिसने सीख लिया उसने अपने जीवन का बोझ कम कर लिया। 

life lessons in hindi

कड़वा पर सच है जब तक हम जिंदगी को समझते हैं तब तक जिंदगी बहुत आगे निकल चुकी होती है।  एक समय के बाद इंसान को फर्क पड़ना बंद हो जाता है कि लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं जब वो खुद के बारे में सोचने निकलता है। 

Powerful motivational quotes

हम सब में अपने काम को लेकर एक पागलपन हैं। जो पागलपन हमें अपने काम के प्रति जुनूनी बनाता है।  जिस तरह हम लेट होते वक्त इतनी तेजी से आती हुए बस पकड़ते है उस तरह अगर हम जिंदगी में काम करने लगे तो दुनिया की कोई ताकत हमें  हारा नहीं सकती है।  मजबूरियां इंसान को अक्सर बहुत कुछ सहने को मजबूर करती है।  सुख इंसान को कमजोर दुख इंसान को मजबूत बनाता है।  खामोशियां अक्सर वो सब कुछ कह देती है जो लफ्ज़ नहीं कह पाते हैं। 

Women T20 World Cup 2024

Women T20 World Cup 2024  टी 20 वर्ल्ड कप का परिणाम भले जो रहे पर इतना तो निश्चित है कि भारतीय महिला की जीत होगी।  क्योंकि मैदान में उतरी हर भारतीय महिला कि क्रेटर इससे पहले तमाम तरह की चुनौती का सामना कर उस मैदान में उतरी होगी‌।  जहां आसान नहीं होगी उसकी जीत जहां वो अनेक तरह की परेशानी का सामना कर चुकी होगी।  उन पर प्रश्न उठने वाले जरा सुने ले उन्हें कोई हक नहीं कुछ कहने का। क्योंकि ये वहीं लोग है जो उन्हें कभी खेलने में न सपोर्ट करें‌। न कोई उनके खेले को सराहना दिए। 

Navaratri Poem in Hindi

देवी तु   है  तो हम है जिसने अपने आगे सारी दुनिया को झुकाया है देवी तु जिसके आगे दुराचारी बच न पाया है तु है तो ये जग सारा  तेरे दरबार पर माथा हर भक्त ने झुकाया  देवी तु है तो हम है।  तेरे बिना हमारा न कोई अस्तित्व है देवी तु है तो हम है। 

जिंदगी में सफलता कैसे पाएं

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो जीवन में सफलता नहीं प्राप्त करना चाहता होगा।  हर किसी की ये इच्छा जरूर होती है कि वो अपने जीवन में कामयाबी पाए। लेकिन इसे पाने के लिए मेहनत कुछ ही लोग कर पाते हैं।  जिनके पास होता है धैर्य।  जो हर परिस्थितियों में चलना जानते हैं।  जो हर हाल में खुद की मेहनत पर विश्वास करते हैं।  जो मजबूती के साथ अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं।  जो शिकायत कम करते हैं। जो चुप रहकर बेहतर बनने की कोशिश करते हैं।  जो अपना नाम बनने के लिए त्याग की भावना रखना जानते हैं।  मुश्किल होता है क ई कुछ हालातों में सफलता को पाना। लेकिन जो लोग ऐसा कर लेते हैं वो सफलता प्राप्त कर लेते हैं। 

Today Thought

हम अपने विचारों से बनते हैं किसी के सोचने से नहीं।  जरूरी नहीं हर अच्छे काम के लिए तारीफ ही मिले। क ई बार उससे अलग भी हो सकता है। पर इसका मतलब ये नहीं कि तुम अच्छा काम करना ही छोड़ दो।  अच्छे मूड में तो कोई भी अच्छे से बात कर लेता है। फर्क तो तब पड़ता है जब उसका मन उसके नियंत्रण में न‌ हो।  जिज्ञासा का अंत ही पढ़ना और समझना उसके बाद प्रश्न‌ पूछना है।  अपनी गलतियों को स्वीकार करना भीड़ से अलग रखने की पहली शर्त है। 

Today Motivation

खुशी से कोई नहीं बदलना चाहता कुछ बदलाव अधियां लेकर ही आते है।  सच कहने के लिए जितना हिम्मत चाहिए उससे अधिक उसे स्वीकार करने के लिए चाहिए।  किसी को सलाह देना जितना आसान उतना उस सलाह को मनाना मुश्किल है।  कुछ भी नया सीखना मुश्किल जरूर होता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो‌ सीखा ही न जाएं।  एक समय के बाद मालूम चलता है जिसे हम अपनी कमजोरी समझ रहे थे। असल में वही हमारी ताकत है। 

सिर्फ अफसोस करने से कम नहीं होगें अत्याचार

अभी हाल ही में भोपाल में हुए 5 साल की लड़की से रेप और उसकी हत्या का मामला भले हमें एक पल के लिए अफसोस करने को मजबूर करें।  किन्तु हर बार की तरह हम इसे भी भूल ही जाने वाले है। इस सब के बावजूद ये सवाल करना आज जरूरी हो गया है कि आखिर कब इन अपराधों पर लगाम लगेगी। कब लड़कियां चैन की सांस लेगी।  ये सब तब सम्भव होगा। जब हम कुछ प्रतिशत अपने लड़कों को भी पढ़ाएंगे। उन्हें ये समझाएगें कि लड़कियां कोई चीज नही है। वो‌ भी इंसान है। जो उनकी तरह जिंदगी को जीना जानती है। जो एक देह मात्र नहीं है।   

कब तक तुम दोष केवल लड़कियों को दोगे

गलत सही में फर्क न करने वाले तुम कपड़ों की लंबाई से उसका चरित्र नाप लेने वाले तुम कब तक हर बार गलती सिर्फ उसकी बताओगे कब करोगें प्रश्न तुम बेटों से कब तुम सही सवाल पूछ पाओगें जहां सोच तुम्हारी खराब कपड़े उसके ढकोगे उल्टे सीधे बयान देने वाले राजनेता से कब हिम्मत कर कोई सवाल पूछ पाओगें कब तुम सही सवाल पूछने की हिम्मत कर पाओगे दोष केवल हम लड़कियों को मत दो अपनी सोच बदलो तुम उन्हें इंसान समझो कागज की गुड़िया समझ मत   उनकी जिंदगी खराब मत करो तुम। 

motivation thought

दुनिया के बीच जब हम निकलते हैं तब हमारी जो सबसे बड़ी गलतफहमी दूर होती है वो हम स्वयं होते हैं।  मनोरंजन एक ऐसी चीज है जिससे इंसान कभी बौर नहीं हो सकता है।  कई बार हम अपने दुश्मन खून बन जाते हैं जब बिना सोचे समझे किसी से भी कुछ कह देते हैं। 

लापता लेडीज मतलब क्या होता है

कभी कभी गुमनाम हो जाना अच्छा  जब बात खुद की पहचान की आ जाएं चाहे जितना हो महान तुम  पर जब बात खुद के स्वाभिमान की आ जाए जब तुम्हें सब मालूम सिवाए इसके की जाना कहा है तब गुम हो जाना बेहतर  जब बात खुद की गुमशुदगी की आ जाएं क्योंकि जब तुम गुम होगी तब जानोगी लापता लेडीज आखिर है कौन। 

Laapataa Ladies official indian entry for oscar 2025 ऑस्कर में नोमिनेट हुयी लापता लेडीज मूवी

एक लंबे अरसे के बाद ऑस्कर की फॉरेन  कैटेगरी में भारत से कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। जिसका नाम  लापता लेडीज है।  जिसके चलते आज इस मूवी का जिक्र करना जरूरी हो गया है। किरण राव ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।  जो हमारे समाज को आईना दिखाती है। वर्षों से अच्छे घर की लड़कियां ये नहीं करती वो नहीं करती के नाम पर उनका जो शोषण हो रहा है उस पर मजबूती से अपनी बात रखती है।   जिस फिल्म को देखकर हम अपने आस पास हो रही भेदभाव पूर्ण नीति के बारे में सोचने को मजबूर हो जाते हैं। 

Today Motivation

एक वक्त के बाद समय और स्वास्थ्य दोनों की कीमत हमें हो जाती है। जब दोनों ही को हम खो चुके होते हैं ।  धीरे धीरे हमारे उन सभी प्रश्नों के उत्तर हमें मिल जाते हैं जिनकी तलाश में हमने अपनी उम्र लगा दी।  दुनिया हमें सीखती है मजबूती ही जिंदगी और धैर्य ही हमारी ताकत है।  इस दुनिया में जीने की पहली शर्त ही संघर्ष करते जाना है। 

kolkata navratri: सेक्स वर्कर देवी के लिए मिट्टी न‌ देना

सेक्स वर्कर का  देवी के लिए मिट्टी न‌ देना  बहुत कुछ बताता है कैंडल मार्च के आगे जिस देश में बड़े बड़े रेप के मामले शांत कर दिए जाते हैं उस देश में शक्ति का प्रतीक देवी की प्रतिमा के निर्माण में मिट्टी न देना  सरकार से लेकर समाज की नीतियों पर एक करारा तमाचा मारता है जो सदियों से उसे अनेक तरह की बेंडियो में जकड़े हुए हैं। 

quotes about struggle in life

संघर्ष के आयाम समय के साथ घटते बढ़ते रहते हैं।  कई बार बोलने से ज्यादा मुश्किल सुनना होता है।  दुनिया के बीच जब हम निकलते हैं तब हमारी जो सबसे बड़ी गलतफहमी दूर होती है वो है कि हम कितने समझदार है।  वास्तव में हर माहौल में रखकर काम करना बेहद चुनौती पूर्ण काम है। 

life lessons quotes

शांत रहना मुश्किल जरूर है लेकिन ये हमें बहुत सी परेशानी से बचा लेता  है।  जहां मांगा न जाएं वहां राय न देने ही ठीक रहता है।  स्वभाव में नरमी रखना हर किसी के वश में नहीं किन्तु जो लोग ऐसा कर लेते हैं वो बड़े से बड़े व्यक्ति को झुका लेते हैं। 

Atishi Marlena: आतिशी मार्लेना

आज देश की राजधानी दिल्ली की हवा का रूख बदल सा गया है। काफी लंबे अरसे के बाद सीएम की कुर्सी पर एक महिला मुख्यमंत्री बनी है।  आतिशी मार्लेना का मुख्यमंत्री पद पर बैठना जहां सियासी हालचाल बढ़ा रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश की राजनीति को एक नया मोड़ दे रहा है। जिसने राजनीति समीकरण तो बदल दिए है।  साथ राजनीति में कितनी ज्यादा सम्भावनाएं है इस बात को एक बार फिर पुख्ता किया है। 

Pitru Paksha: उन्हें याद करें

वैसे तो मनुष्य जन्म लेते ही अनेक तरह से कर्ज दार हो जाता है जिसमें सबसे प्रमुख मातृ ऋण होता है।  जिसका कर्ज इंसान चाह कर भी नहीं उतार सकता है।  इसके अलावा पितृ ऋण भी होता है । पितृ पक्ष वो‌ समय होता है जब व्यक्ति अपने पितृ को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। उन्हें मुक्ति दिलाने का काम करता है जिसके लिए वो बिहार के गया में उनका पिंडदान करता है। जो उन्हें मुक्ति की ओर ले जाता है।  ऐसे हम ये कह सकते हैं कि पितृपक्ष पितृ को याद करने का जरिया है। उनके मुक्ति का एक मार्ग हमें दिखाता है। 

Doordarahan: दूरदर्शन जिसे भूलाया नहीं जा सकता

"Old is Gold" दूरदर्शन‌ पर बिल्कुल सटीक बैठता है । जिसके साथ हमने अपने बचपन को जिया है। जिसके साथ हम बड़े हुए हैं। जो हमारे साथ साथ चला है ।  आज भले अनगिनत चैनल आ गये हो। लेकिन दूरदर्शन‌ का कोई मुकाबला नहीं कर पाया है। जिसने अपने कार्यक्रम के जरिये हमें एक बेहतर इंसान बनना सिखाया है।  जहां महाभारत ने हमें गीता का मर्म बताया है। तो वही हम लोग ने समाज से जुड़े मुद्दे पर बेबाक अपना विचार रखा है। जिसका हर एक कार्यक्रम अपने आप में एक साहित्य रहा है। जिसकी जगह न आज कोई ले पाया न कल कोई ले पाएगा।  जिसके पारिवारिक कार्यक्रमों ने परिवार को साथ लेना का काम किया है। एक छत्त के नीचे सबको साथ लाने का काम किया है। 

Hindi Diwas Speech: हिन्दी दिवस मनाने से अच्छा है

हिंदी केवल भाषा नहीं हर भारतीय की अभिव्यक्ति का एक जरिया है। जिसके जरिये वो अपने भाव की अभिव्यक्ति करता है।  जन जन की भाषा हिन्दी अपनी सरलता और वैज्ञानिकता के लिए जानी जाती है जिसे जैसे बोला वैसा ही लिखा जाता है।  पर अफ़सोस हिन्दी दिवस के अलावा कहां हमें उसके महत्व के बारे में कुछ पता चल पाता है जहां सम्मान हिन्दी को चाहे लाख दे दे पर बोला तो बेवजह अंग्रेजी ही जाता है।  ऐसा नहीं हिन्दी में शब्दों की कमी है। पर लोगों की सोच ही  आज हिन्दी के प्रति घृणित सी है । जहां उन्हें लगता है कि वो अगर हिन्दी में बात करेंगे तो उनका मान सम्मान ही कम हो जाएगा।  आज आवश्यकता है दिवस मनाने से ज्यादा उसके महत्व को समझना। क्योंकि दिवस मनाये जाते हैं जिन्हें भुला गया हो।  क्या तुम्हें मालूम है अंग्रेजी दिवस कब आता है, फादर्स डे, मैन डे, बदर्स डे, कब आता है। नहीं पता होगा क्योंकि वास्तव में ये कभी भूले ही नहीं गए। 

Media Reality: सिर्फ गलतफहमी होती

सिर्फ गलतफहमी होती अक्सर लोगों को लगता है कि  अखबार को पड़ने वाले से ज्यादा  उसमें लिखने वाले स्वतंत्र से होगें उन्हें कौन समझाएं उनके हाथ तो पेज पलटने से ज्यादा लिखने में बंधे होगें जहां पाठक स्वतंत्र होकर विचार कर सकता वहां कॉपी एडिटर जिम्मेदारी के बीच बांधा सा होगा इसे विडम्बना न‌ कहें तो क्या जहां दुनिया की आवाज बनने वाला ही बेजुबां हो जाएगा। 

Life Lessons in Hindi

अनुभव एक ऐसी चीज है जो इंसान को  वक्त से पहले सीखा देता है।  हमारी ताकत और कमजोरी हम ही है। वरना लोगों का तो काम ही हर वक्त हमें तोड़ना होता है।  हर इंसान बोलना तो सीख जाता है। पर उसे कब कहां बोलना है ये सीखने में उम्र लग जाती है‌।  बहुत मुश्किल है आज के जमाने में साधारण बने रहना । जब चारों तरफ सिर्फ आकर्षण हो। उसके बावजूद जिसने साधारण लिबास ओड़ लिया उसने दुनिया जीत ली। 

Struggle of Life: एक बहुत बड़ा हिस्सा

एक बहुत बड़ा हिस्सा हम अपने जीवन का उस जगह लगा देते हैं जिसका उत्तर हां या सिर्फ नहीं जिसमें हम या तो पास या होगें सिर्फ फेल जीवन की आधी उम्र हम केवल इसमें लगा देते हैं कि हम अच्छा पाएंगे कि नहीं इस सब में उलझ कर रहा जाता है हमारा जीवन हाथ क ई बार खाली से रह जाते हैं किसी को समझ हम नहीं पाते हैं हां और सिर्फ नहीं इस बीच हम लाईन लिख जाते हैं। 

life quotes in hindi

इस दुनिया में हर इंसान के जीवन में एक ऐसा मोड़ जरूर आता है। जहां उसे एक तरफ खुद से दूसरी तरफ दुनिया से लड़ना होता है।  धैर्य रखना बहुत मुश्किल है पर अगर किसी ने धैर्य रखना सीख लिया तो वो बहुत आगे जाएगा।

Blurr Movie Review: सस्पेंस और रोमांचक, से भरी हुई है ब्लर मूवी

जो सस्पेंस से भरी हुई मूवी हैं। जो दर्शकों की सोच से एक कदम आगे रहती है।  मूवी की कहानी दो जुड़वां बहनों की है । जिसमें एक बहन ब्लाइंड रहती है। जो एक डोनर की तलाश में है। जो फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती है। वही दूसरी और उसकी बहन को एहसास होता है कि उसकी बहन की जान खतरे में है। वो फौरन अपनी पीचडी छोड़ अपने पति के साथ अपने घर उत्तराखण्ड आ जाती है।  जहां उसे उसकी बहन फांसी के फंदे में लटकी हुई मिलती है।  यहां से कहानी की शुरुआत होती है। जहां बहन अपनी बहन की आत्महत्या को हत्या मानती है और उसके कातिलों को ढूंढने में लग जाती है।  इस बीच उसकी आंखों की रोशनी के साथ उसके जीने की वजह भी जैसे खत्म होती दिखाई देती है ऐसे में वो किस तरह से अपनी बहन के कातिलों को सजा दिलाती है। उसके कत्ल का राज खोल पाती है ये देखना बड़ा दिलचस्प होता है।  जिसमें मुख्य किरदार निभा रही तापसी पन्नू की भूमिका फिल्म में चार चांद लगा देती है।  अगर आप सस्पेंस से भरी हुई एक अच्छी मूवी की तलाश में है। तो ये मूवी आपको देखनी चाहिए। 

Life Motivation: हर चुभाने वाली चीज बेकार नहीं होती

  कहते हैं कि किसी चीज को जब बात आकार देने की आती है। तब उसे बहुत कुछ सहना होता है। तब उसे संघर्ष की आग में जलना होता है।  इस बीच उसे कई बार न चाहते हुए बहुत कुछ ऐसा सुनना होता है। जो‌ भले उसके कानों को अप्रिय लगे। किन्तु वो बात होती उसके काम की है।  उस वक्त तो उसे लोगों की बात बेकार लगती है। किन्तु आगे चलकर वहीं चुभन उसे बेहतर बनने को मजबूर करती है। 

Life Lesson: जब तुम बदल सा जाओगे

Life Lesson: जब तुम बदल सा जाओगे जब तुम बोलना कम करके सुनना सीख जाओगे जहां तुम बात बात पर तर्क करने से ज्यादा कहां क्या कहना है  कहां कब रूकना है अहिस्ता तुम परिस्थिति मुताबिक ढलना सीख जाओगे यकीनन तब तुम बदल जाओगे। 

Teacher Day Poem: उन टीचर को धन्यवाद देना तो बनता है

उन टीचर को धन्यवाद देना तो बनता है जिनकी बदौलत आज तुम एक बेहतर जगह में हो उन टीचर की तारीफ करना तो बनता है जिनके कारण आज तुम एक बेहतर इंसान हो जो तुम्हारी गलतियों में परादा न डाले जो तुम बेहतर करने को हर पल मजबूर करें उनकी तारीफ करना तो बनता है जो‌ तुम्हें अच्छा लगे वो नहीं तुम्हारे लिए जो अच्छा है उस पर जोर दे उनको धन्यवाद देना तो बनता है।