Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2024

Unemployment: बेरोजगारी के भंवर में

एक तरफ लोग सरकार की इस चीज को लेकर आलोचना कर रहे हैं कि सरकार उनको रोजगार दिलाने में नाकाम हैं। दूसरी तरफ रोजगार को लेकर आयी रिपोर्ट हम सब को डराती है जहां ये स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि रोजगार तो देश में उत्पन्न हो रहे हैं। किन्तु लोगों के पास उसे पाने का पर्याप्त कौशल नहीं है जिसके चलते वो बेरोजगार है। जिनकी उम्र 15 से 29 की है। ये आकड़ा हम सब को डराता है। साथ ही सरकार और स्कूल के दावों की पोल खोलता है जो उन्हें रोजगार दिलाने की बात करता है। पर उसके लिए न कोई प्रशिक्षण देता है न कि कोई कौशल सीखता है जिसके चलते वो बेरोजगार बने रह जाते हैं। 

Olympic: मनु भाकर की तारीफ तो की जानी चाहिए

जीत किसी की वो‌ हो। वो काबिलय तारीफ होती है। उसे पाने के लिए लोगों का अपना अपना संघर्ष होता है।  किन्तु जब बात एक लड़की की जीत आए। वो भी खेल के मैदान से। तब तारीफ करना चाहिए।  इस बीच हम सब को ये ध्यान रखना चाहिए कि हम उस देश से है जहां खेल के मैदान पर आने से पहले अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है।  जहां उसे सामाजिक, आर्थिक रूप से अनेक तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है इस सब के बाद उस लड़की का सामना खेल के मैदान से होता है।  जहां उसके जीतने में सहायता भले किसी ने न की हो। किन्तु   उसके हारने पर गलियां देने पूरा देश आ जाता है।  इस बीच महान अनुभवी लोगों का प्रसिद्ध डॉयलॉग शुरू हो जाता है कि लड़की भला क्या ही करेगी। अरे इन्हें खेलना भी आता है।  ऐसी सोच रखने वाली हर मानसिकता पर मनु भाकर की जीत एक तमाचा है। जो लड़की को एक वस्तु के अलावा कुछ नहीं समझते हैं। जो उनकी इच्छा के अनुरूप करें तो ठीक है वरना वो गलत ही हो जाती है। 

Today Thought

समय के साथ इंसान की हर वो गलतफहमी दूर हो जाती है जिसे वो सच मानकर अपने सपने बुनता है।  कमजोरी ये नहीं होती कि हम बहुत कमजोर है हमारे पास अधिकार नहीं है कमजोरी तो ये है कि हमने अपने अधिकार कभी मांगने की न हिम्मत की। न हम इसके लायक बने। 

Life Update : सबकुछ ठीक है ये कहने के लिए जिगर चाहिए साहब

समय के साथ इंसान की जिंदगी के उतार चढ़ाव भले न बदले। किन्तु उसका कहने का लाहजा पूरी तरह से बदल जाता है। जहां वो शिकायत करना छोड़ अपनी बात रखना सीख जाता है।  जहां उसके सबकुछ ठीक है कहने के पीछे जिंदगी का गहरा दर्द छिपा हुआ होता है। जिसे कहने के लिए बहुत ही हिम्मत चाहिए होती है।  जहां जिंदगी चाहे कितनी बिखरी हो पर दूसरों की जिंदगी को जोड़ने की कोशिश जैसे उसकी हर पल जारी होती है‌। 

Life Mean: जिंदगी का मतलब जैसे इंसान तब समझता है

  किसी   ने बिल्कुल सच कहा है इंसान जितना किताबों से नहीं उतना दुनिया से सिखाता है। जहां जब वो दुनिया के बीच निकलता है। तब वो पढ़ी हुई चीजों को भूलकर नया कुछ सीखता है। जो उसकी सीखी सिखाई बातों को कदम कदम पर जैसे चुनौती दे जाती है। जो उसे क ई बार तोड़कर रख देती है। उसका खुद पर विश्वास होने से रोक देती है।  तब वो जिंदगी का वास्तविक अर्थ समझता है।  जहां लोग हर वक़्त कर रहे होते किसी न किसी चीज के लिए संघर्ष जहां उसे हर पल संघर्ष करना होता है।  क ई बार उसे लगता है कि सबकुछ कैसे होगा । इसके बावजूद उसे चलना होता है। जिंदगी जीने के लिए उसे कई बार संघर्ष की आग में जलना होता है। 

Job: जॉब‌ हो या न हर हाथ में डिग्री थमा दी

जॉब‌ हो या न  हर हाथ में डिग्री थमा दी काबिलियत भले न हो हर हाथ में कौशल विकास योजना की पट्टी पढ़ा दी आए चाहे एक अक्षर का मतलब समझ पर किताबों की बातें रटा दी कुछ सवाल कम  कुछ ज्यादा के बीच वो चीजें न सीखाई गयी जो सबसे जरूरी थी। 

Period Leave: पीरियड्स लीव पर सवाल करने से पहले

पीरियड्स लीव पर भले ही सुप्रीम कोर्ट ने अपना रूख स्पष्ट कर दिए हो। किन्तु इसके बावजूद ऑफिस से लेकर घर तक में उन महिलाओं को इन दिनों में लीव दिए जाने की जरूरत है जो महिला इस समय कठिन दर्द सहती है। जिनके लिए ये दिन मुश्किल से बीतते है।  जिसको लेकर समाज में बात होनी चाहिए। जिससे इस टैब्यू को खत्म किया जा सके। 

Difficult: बहुत मुश्किल है वहां अपनी जगह बनाना

बहुत मुश्किल है वहां अपनी जगह बनाना जहां केवल पुरूषों का राज हो जहां सब के दिमाग में एक बेबस लाचार दिखती महिला हो जहां वो उनकी सबकुछ सुन ले  पर जवाब वो चाहकर भी न दे बहुत मुश्किल है गलत होने पर भी चुप रहना कुछ न बोलना शांत रह सबकुछ सुन लेना शायद इन सबका नाम ही जॉब है जहां इंसान हर दिन घुटकर भी  चुप रहता है।  पैसा चाहे जितना कमाये पर वो जवाब नहीं देता है जहां उनकी गलत बातों को सुनकर भी   वो चुप रहता है। 

Time: 5 मिनट मिनट की देरी से

5 मिनट की देरी भी क ई बार हमारे लिए इतनी बुरी साबित होती है कि उसके चलते हमारे सारे काम प्रभावित हो जाते हैं। और जैसे दुनिया भर के काम हमें उसी दिन ही याद आते है। 

Sawan Somwar: कौन बने इस युग का शंकर

"कौन बने इस युग का शंकर  जो गरल हंसकर पी जाएं जटाएं खोल युग की गंगा को धारण कर ले। " आज से सावन सोमवार शुरू हो गया है जिसका अपना धार्मिक और सामाजिक महत्व है जो शिव का प्रिय माह माना जाता है। इसके अलावा सावन सोमवार को लेकर ये भी मान्यता है कि भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान सृष्टि की रक्षा के लिए विष का पान कर लिया था जिससे उन्हें काफी कष्ट हुआ था।  तब उस समय सावन का समय चल रहा था।  इस तथ्य पर अगर गौर किया जाए तो शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विष का पान किया।  अपार कष्ट को सहा। पर आज के समय के समय में शिव का होना लगभग मुश्किल सा है जहां हर कोई खुद को सुकून देने के लिए विष उगल रहा है। जहां अमृ त का पान तो कर रहा है पर उसके मध्य में गिरने वाले विष से दूर भाग रहा है जो कहीं न कही अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है। जहां केवल अपने हित के लिए वो अनगिनत विष की नदियां बह रहा है। 

Guru Purnima: गुरु की कृपा जो पाये

इस दुनिया में माता पिता के बाद हमारा कोई सबसे बड़ा उद्धारक है। तो वो गुरु हैं।  जो हमारे जीवन के अंधकार को खत्म कर रोशनी की किरण लाता है।  सच और गलत में सही राह पर हमें ले जाता है।  आज के समय में जब अनेक तरह की परेशानी हम युवा के बीच है। जहां एक तरफ करियर को बनाने की चिंता है। तो दूसरी तरफ इस चकाचौंध दुनिया में खुद को बनाये रखने का जोड़ तोड़ हर जगह हमें खुद को सिद्ध करना है।  जिस बीच हमारा खुद को बेहतर बनने का जुनून केवल गुरु ही पूरा कर सकता है। जो हमारे जीवन को अंधकार से ज्ञान की प्रकाश की ओर ले जाता है ।  दुनिया से लड़ने की हमें ताकत दे जाता है। 

Time: बदलते वक्त के साथ

बदलते वक्त के साथ बदल जाना तुम वहां जहां बदलाव जरूरी हो बदलते वक्त के साथ वहां आगे बढ़ जाना तुम  जहां ठहराव से ज्यादा चलना जरूरी हो आंसू पोछ आगे बढ़ जाना तुम जहां तुम्हारा निडर होकर चलना जरूरी हो कौन क्या कहता है इस सब से अलग अपने आप को बेहतर बना लेना तुम जब बात तुम्हारे स्वाभिमान की हो। 

Thought: सबकी पसंद तुम बनों ये बिल्कुल जरूरी नहीं

सबकी पसंद तुम बनों ये बिल्कुल जरूरी नहीं सबकी पहली पसंद तुम बनों  ये बिल्कुल जरूरी नहीं क्योंकि हर किसी को हीरे कीमत‌ नहीं होती  हर किसी को हीरे की चाहत नहीं होती कुछ लोग ही जानते हैं हीरा को हर किसी के लिए वो जरूरी नहीं होता । 

Today Motivation

  कहने का तरीका होता है कोई सिर्फ बात बात पर गली कोई दुआ देता है।  जरूरी नहीं किसी की बदतमीजी का उत्तर बदतमीज़ी में ही दिया जाए ।क ई बार कुछ न कहकर भी बहुत कुछ कह दिया जाता है।  संघर्ष की परिभाषा पैसा कमाने के साथ बदल जाती है।  जीतने के लिए कई बार हर उस चुनौती से टकराना पड़ता है जो  परिस्थितियां हमें दर्द के अलावा और कुछ नहीं देती है। 

Life: सबकुछ केवल खुद से बाहर का बेहतर लगता है

आज हम चाहे जितना सुविधा पूर्ण जीवन जी रहे हो। किन्तु उसके बावजूद हम सब एक ऐसी पक्ति में चल रहे हैं। जहां पर सबको एक दूसरे से शिकायत है कि हमारे पास ये नहीं है हमारी जिंदगी में ही सारे दुख हैं। जहां हमारे पास सबकुछ होकर भी कुछ नहीं है। तुलना करने के चलते हम खुद को हर वक़्त कम समझ अपनी चिंता बढ़ा रहे हैं। वजाए  ये सोचने के कि हमारे पास क्या कुछ है।  जिसके चलते हमारी परेशानी बढ़ रही है। हम सब कुछ पाकर भी खाली से है । जो हमारे अवसाद का कारण बन रही है। 

Life Experience: तब वो बोलने लगती है

"तेज आवाज में जरूरी नहीं हर इंसान बात करने का शौकीन ही हो अक्सर परिस्थितियां उसे बोलने को मजबूर कर देती है"  वो शांत रहने वाली लड़की ,सबकुछ सुन लेने वाली लड़की तब बोलने पर मजबूर हो जाती है। जब उसकी सुनने की हद पार हो जाती है। वो तब कहने लगती है जब उसे ही गलत करार कर दिया जाता है। एक लड़की जब घर से बाहर कमाने निकलती है तब वो अनेक तरह की परेशानी का सामना कर आगे बढ़ती है‌।  जहां घर से लेकर बाहर तक उसकी जिम्मेदारी बढ़ी होती है उसके बावजूद जब वो आगे चलती है तब वो बोलने लगती है जब किसी चीज की अति हो जाती है । 

Thought

सच तो ये है कि हमारा समाज इतना सभ्य बना ही नहीं है जो औरत की सुन ले। वो सिर्फ उस पर अत्याचार करना ही जानता है।  ऑफिस से लेकर घर तक सबसे सामान्य अगर कोई सी बात है तो वो है औरत को कम समझना।  शायद हमें कभी सिखाया ही नहीं गया कि हम उनका सम्मान करें। 

Today Motivation

कड़वा पर सच है हमें तब तक अपने आस पास मिल रही चीज सस्ती ही लगती है जब तक वो हमारे पास रहती है ∣  संघर्ष के मायने समय के साथ बदल जाते हैं ∣ आज से अब जीना तब जरूरी होता है ∣ जब हमारा लक्ष्य कुछ बड़ा पाने का हो।  अपनों पर तो सब राज करते हैं किन्तु जो दूसरों पर राज करना जानते हैं वास्तव में वो लोग महान होते हैं ∣  नयी कोई भी चीज हो वो चुभती ही है ∣  

Job Experience: जॉब एक्सपिरियन्स का मतलब

Job Experience: जॉब एक्सपिरियन्स मतलब एक ऐसे जगह पर खुद को स्थापित करना है ∣ जहां के बारे में अब तक हमने केवल किताबों में पढ़ा गूगल पर जाना था।  पर अब हम जब वास्तव रूप उस स्थान पर जाते हैं ∣ तब उसके वास्तविक रूप को पहचानते है ∣  "पहले हम उस जगह पर जाने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ फिर जब हम वहां पहुंच जाते हैं ∣ तब हम वहां बने रहने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ हर रोज अनेक तरह की परेशानी  को सहते हैं ∣ जहां हर दिन हमें लगता है कि अभी हमें कितना कुछ जानना है ∣ जहां खुद को स्थापित करना सबसे मुश्किल होता है ∣ शून्य से शिखर तक पहुंचाने की दूरी का हम वास्तव रूप में तब असली अर्थ जानते हैं ∣" दो‌ कौड़ी कमाने का मतलब   इस बीच हम समाज के द्वारा कहे जा रहे उस झूठे जुमले का गहरा अर्थ समझ पाते हैं जो कहकर काम करने वालों का सिर्फ मनोबल कम किया जाता है ∣ जो लोग कहते हैं न कि दो कौड़ी कमाने के चक्कर में ज्यादा घमंड करने लगी है ∣ उन्हें कौन समझाएं कि दो कौड़ी कमाना इतना आसान काम नहीं होता है । उस दो कौड़ी कमाने के लिए बहुत बड़ा जिगर चाहिए होता है ∣ इस बीच इंसान न जाने कितना कुछ सहता है ...

Job VS Unemployment

नौकरी जहां इंसान जोखिम की दुनिया से खेलता है बेरोजगारी वो जहां इंसान नौकरी को पाने के लिए जोखिम से खेलता है।  नौकरी वो जहां हमारी मनमर्जी नहीं होती है बेरोजगारी वो जहां हमें किसी की मर्जी नही लेने के बावजूद   खुले में रहने से डर लगता है जॉब जो पैसे की कीमत सिखाती है  बेरोजगारी पैसा कमाने का जुनून दे जाती है। 

Thought of Life

सबसे मुश्किल अगर कोई सी प्रक्रिया है। तो वो है बनने की प्रक्रिया जहां खुद को स्थापित करना मुश्किल होता है‌।  खूबसूरती कोई बड़ी चीज नहीं है पर इसका न हो एक अभिशाप से कम नहीं। 

बारिश जैसे देश के हालात बताती है

बारिश जैसे देश के हालात बताती है सड़क के गड्ढे जो हर साल अपनी गहराई बढ़ाते जा रहे हैं दो पहिया वाहन सड़क का जायजा दे रहे हैं  कि अब भी कुछ खास नहीं बदला है सड़क जरूर चौड़ी हुई है पर विकास के नाम पर गड्ढे वहीं है  शायद विकास का मतलब यहीं हैं जहां काम कुछ नहीं  सब विकास के नाम पर जीतने की कोशिश है । 

काश कहने से बेहतर है कि हम

काश कहने से बेहतर है कि हम जिंदगी को जी ले अपने मुताबिक अपनी मंजिल चुन ले ये न मिला, वो न मिला  इसका कारण था ये किसी को समझने से अच्छा अपना काम कर ले किसी के लिए बेहतरीन भले न हो पर अपने लिए बेहतरीन काम तो कर ले। 

Motivation Thought

हम खुद को वास्तव में तब समझते हैं जब हम अनजान लोगों से मिलते हैं ∣ हम अपने डर से सामना तब करते हैं जब हम किसी ऐसे काम को करते हैं जो वास्तव में हम नहीं करना चाहते हैं।  किसी को मुंह से जवाब देना आसान है ∣ वास्तव में उसे अपने काम से खुश करना मुश्किल है ∣ अपनी बुराई सुन जितना इंसान बदलता है ∣ उतना प्रशंसा में नहीं। 

Hathras: हाथरस जैसा कोई और कांड न हो इसलिए

हाथरस जैसे कोई और कांड न हो इसलिए अंधविश्वास से ऊपर उठे हम किसी बाबा की बात में आकर मूर्ख न बने हम करें कुछ बेहतर इसके लिए  अंधविश्वास से बचे हम मंत्र के मायाजाल में न फंसे हम श्रद्धा रखें ईश्वर पर किसी इंसान को ईश्वर न मान‌ बैठे हम करते भक्ति भगवान की ढोंग में फंस कर न रह जाएं‌ हम। 

Health: की कीमत तब समझ आती है

Health: की कीमत तब समझ आती है जब उसको छोड़कर सबका ध्यान हम रख पाते हैं जब उसके बारे में हम नहीं सोच पाते हर बकवास चीज पर ध्यान हम दे पाते हैं ∣ स्वास्थ्य की कीमत को‌ हम नहीं समझ पाते है आगे बढ़ने के चक्कर में पीछे‌ हम अपना ऐसा बहुत कुछ छोड़ आते हैं जो सबसे ज्यादा जरूरी है ∣ जैसे तब हम स्वास्थ्य की कीमत समझ पाते हैं ∣

Time Taking: सबकुछ पाने में वक्त लगता है

 सबकुछ पाने में वक्त लगता है एक पल में नहीं मिलता कुछ सबकुछ पाने के लिए संघर्ष ज्यादा करना पड़ता है यू ही नही होता नाम किसी का सबको पाने के लिए एक वक्त तो लगता है। 

‌Hathras: हाथरस पर सवाल अभी बाकी

हाथरस पर सवाल अभी बाकी जहां सवाल सब जीवित  देने वाले गायब है इसका उसका कहते सब पर जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।  जहां सच को झूठ बना पेश जा रहा है जहां दर्द कम करने वाला कोई नहीं। 

Life:बहुत देर में ये मालूम चला

बहुत देर में ये मालूम चला  आगे बढ़ने की ललक में  बहुत कुछ हम ऐसा पीछे छोड़ आये जिसे चाहकर भी हम अब पा नहीं सकते हैं ∣ सबका हिसाब लगते रहे पर खुद का हिसाब नहीं लगा पाएं बहुत पढ़े पहाड़े किन्तु नाईया न पार लगा पाएं एक एक कर कम होती गयी चीजें जिंदगी का हिसाब न हम लग पाये बहुत देर में मालूम चल सबकुछ पाने की एवज में बहुत कुछ अपना हम खो सा गये। 

Today Thought

समय के साथ इंसान बहुत कुछ ऐसा देखता और समझता है। जो उसका नजरिया पूरी तरह से बदल कर रख देती है ∣ जिंदगी को समझना मुश्किल नहीं पर उसे जानने की प्रक्रिया काफी कठिन है ∣ कल हम कोशिश करेंगे ये सोचकर आज कुछ न करना अपने साथ की गयी सबसे बड़ी गलती है ∣

Difficulty:कई बार मुश्किल हद से ज्यादा होगी

अकेले रास्ते पर जब तुम चलोगे तब तुम्हें कठिनाई होगी जहां हौसला तुम्हें बढ़ने वाले कम किन्तु तुम्हारी कमियां निकलने वाले हजार होगें इसके बावजूद जब चलोगी  कोशिश करोगी तब देर से ही सही तुम कल से बेहतर बनोगी।