जहां केवल पुरूषों का राज हो
जहां सब के दिमाग में
एक बेबस लाचार दिखती महिला हो
जहां वो उनकी सबकुछ सुन ले
पर जवाब वो चाहकर भी न दे
बहुत मुश्किल है
गलत होने पर भी चुप रहना
कुछ न बोलना
शांत रह सबकुछ सुन लेना
शायद इन सबका नाम ही जॉब है
जहां इंसान हर दिन घुटकर भी
चुप रहता है।
पैसा चाहे जितना कमाये
पर वो जवाब नहीं देता है
जहां उनकी गलत बातों को सुनकर भी वो चुप रहता है।

Comments