Skip to main content

Job Experience: जॉब एक्सपिरियन्स का मतलब





Job Experience: जॉब एक्सपिरियन्स मतलब एक ऐसे जगह पर खुद को स्थापित करना है ∣ जहां के बारे में अब तक हमने केवल किताबों में पढ़ा गूगल पर जाना था। 
पर अब हम जब वास्तव रूप उस स्थान पर जाते हैं ∣ तब उसके वास्तविक रूप को पहचानते है ∣ 

"पहले हम उस जगह पर जाने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ फिर जब हम वहां पहुंच जाते हैं ∣ तब हम वहां बने रहने के लिए संघर्ष करते हैं ∣ हर रोज अनेक तरह की परेशानी  को सहते हैं ∣ जहां हर दिन हमें लगता है कि अभी हमें कितना कुछ जानना है ∣ जहां खुद को स्थापित करना सबसे मुश्किल होता है ∣ शून्य से शिखर तक पहुंचाने की दूरी का हम वास्तव रूप में तब असली अर्थ जानते हैं ∣"


दो‌ कौड़ी कमाने का मतलब 

 इस बीच हम समाज के द्वारा कहे
जा रहे उस झूठे जुमले का गहरा अर्थ समझ पाते हैं जो कहकर काम करने वालों का सिर्फ मनोबल कम किया जाता है ∣
जो लोग कहते हैं न कि दो कौड़ी कमाने के चक्कर में ज्यादा घमंड करने लगी है ∣ उन्हें कौन समझाएं कि दो कौड़ी कमाना इतना आसान काम नहीं होता है । उस दो कौड़ी कमाने के लिए बहुत बड़ा जिगर चाहिए होता है ∣ इस बीच इंसान न जाने कितना कुछ सहता है ∣

जॉब एक्सपिरियन्स का मतलब 


इसके बावजूद जब वो हर रोज काम करने निकलता है तब केवल वो ही महसूस कर पाता है ∣ कि वो इस बीच कितनी परेशानी से गुजरता है ∣ जहां क ई बार उसे लगने लगता है कि सबकुछ छोड़ दे उसके बावजूद जब वो काम करता है । तब वो जॉब का वास्तविक अनुभव लेता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..