Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2020

Bicycle thieves ( Itallan : ladri di Biciclette).

Bicycle thieves मूवी मुख्य रूप से साईकिल के महत्व को बताती   है साथ ही साथ एक व्यक्ति के दुख को भी  प्रकट करती है . फिल्म की शुरुआत में एक व्यक्ति को एक नौकारीं मिलती  है जिसके लिए वो  पैसे एकत्रित कर एक साईकिल खरीदता है. और अपना काम करता है  साईकिल के आ जाने से उसकी जिंदगी में एक ऐसी खुशी की लहर की दौड़ पड़ती है जैसे वो साईकिल न होकर कोई बेशकीमती चीज हो लेकिन उसकी ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रहती उसकी साईकिल एक व्यक्ति चोरी कर लेता है जिस कारण फिल्म में एक नया मोड़ आता है वो और उसका करीब पांच साल का लड़का साईकिल  ढूढ़ने को  निकलते हैं और फिल्म के अंत तक उसकी वो साईकिल नहीं मिलती और वो इसे दुखी होकर एक दूसरी साईकिल चोरी कर लेता है लेकिन लोग उसे पकड़ लेते हैं और उसकी बहुत पिटाई करते हैं ये देख उसका बेटा बहुत रोता है  और अपने पिता को छोड़ने को कहता है व़ो लोग उसके पिता को छोड़ देते हैं और उन दोनों को बहुत भला बुरा कहते हैं. Language Itallan Time 1: 29 Rating**** Directed by Vittorio De sica " भारत में  सन् 1951 से ही साईकिल का निर्माण ए...

दूसरे मौके की जरूरत ढूंढती

पंगा मूवी जब बात खेल  की आती है तो सब का ध्यान केवल पुरूष खेल की ओर ही जाता है लेकिन आज महिलाएं भी खेल के क्षेत्र में आ रही है जो अपनी सफलता से ये बता रही है कि खेल महिला पुरुष नहीं केवल खेल के लिए जुनून देखता है. ऐसी ही महिला के संघर्ष को दिखाती हुई पंगा मूवी है जो कि एक ऐसी कहानी हम सब के सामने रखती है जिसे हम क ई बार अपने  सामने देखते हुए भी नजर अंदाज कर देते हैं  कि शादी के बाद महिला एक अच्छी खिलाड़ी नहीं हो सकती है आज भी जब लोग ऐसा  सोचते हैं तब पंगा जैसी मूवी इस सोच को पूरी तरह से झूठ साबित करती  है. ***आज समकालीन समय में महिला खेल की जब भी बात करे तो मैरी कॉम, पी वी   सिन्धु जैसी महिला खिलाड़ी खेल में अपनी प्रस्तुती दर्जा करके स्पष्ट तौर पर ये बताती है " अगर चाहों तो सब कुछ सम्भव है" आवश्यकता इस बात कि है कि वो स्वयं को कमजोर  न समझें.***

भूल चुके हैं क्या हम?.

आज जब प्राथमिकता की बात करते हैं तो हमारे सामने ये प्रश्न उठता है कि हमारी जिंदगी की क्या प्राथमिकता है और वास्तव में  आज हम किन चीजों पर जोर देने लगे हैं. जरा गौर कीजिए मेरी इस सवाल का कि जब हम फोन पर कोई भी काम कर रहे होते हैं तो हम बाकी सारी चीजों को भूल कर अपना ध्यान केवल फोन पर ही लगाते हैं फिर चाहे कितना  भी लोग हमें चिल्ला ले या कुछ कहे हम उस पर ध्यान नहीं देते किन्तु वहीं उसके विपरीत अगर  हम कुछ पढ़ रहे ऐसा कोई काम कर रहे जिसे करना शायद हमारी मजबूरी है तो हमारा ध्यान उस पर नहीं लगता . इसका एक कारण जो स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि आज हमारी प्राथमिकता पहले से बहुत बदल गयी है . ** आज समकालीन समय में जब हमें ये लगता है कि हम दूसरे व्यक्ति से बहुत समझदार है तब हमें इस चीज का जरूरी अनुमान लगाना चाहिए कि आज क्या हम जिन चीजों को प्राथमिकता देते हैं क्या सच में  वो हमारे लिए इतनी जरूरी है **.

ऑनर किलिंग का मुद्दा उठाती है

कहते हैं कि अगर अनुष्का शर्मा की मूवी NH 10 न देखी तो क्या देखी जिसमें एक अलग ही वास्तविकता दिखाई देती है ज्यादातर हिन्दी मूवी में कोई भी कहानी शुरू कैसे भी हो लेकिन  खत्म एक अच्छे एंड के साथ  होती है. लेकिन  NH 10 मूवी जो मुख्य रूप से हरियाणा में हो रहे  ऑनर किलिंग      के  मुद्दे को न सिर्फ उठाती है बल्कि  उसे  एक अलग ही मोड़ पर ले जाती है. जिसमें  अनुष्का शर्मा की एकटिंग मूवी में चार चांद लगाती है जो ये स्पष्ट रूप से बताती  है कि औरत केवल  सजने संवरने  या घर पर काम करने के लिए ही नहीं बनी बल्कि जरूरत पड़ने पर वो अपनी सुरक्षा के साथ अपने पति की  सुरक्षा  भी करती है. इस मूवी में  ऑनर किलिंग   करने वाले से अनुष्का शर्मा अपने पति को तो नहींं बचा पाती है लेकिन उन सभी गुनाहगारों को सजा जरूर देती है. ****   आज समकालीन  समय  में जहाँ  बात एक लड़की के कर्तव्यों की आती है तो सभी लोग उसे पूरा करने के  लिए कहते हैं लेकिन जब बात उसकी पसंद नापसंद की आती है तो आज भी लोग चुप र...

सत्यम् शिवम सुंदरम्

आज के समय ये आधुनिकता पर फेयर एंड लवली का प्रचार हम सब से एक ऐसा प्रश्न करता है  जिसका उत्तर हम चाह कर भी नहीं ढूंढ रहे हैं. आज जब अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दिया जाता है तो उसमें स्पष्ट रूप में लिखा होता है कि 'गौरी नारी  सुंदर सुशाल लड़की चाहिए'. जैसे वो दुल्हन नहीं घर की कोई कीमती  वस्तु देख रहे हो, बात केवल यहीं समाप्त नहीं होती लड़का अगर काला हो तो चल जाएगा किन्तु अगर लड़की काली तो " जैसे धरती आसमान एक हो गया हो" . आप सब को ये जानकार हैरानी होगी कि कालिदास के द्वारा लिखित " अभिज्ञान शकुन्तला " में शकुन्तला भी सावली  थी आज समकालीन समय में सत्यम शिवम सुंदरम् मूवी एक बार फिर  हम सब को देखनी चाहिए जिसमें एक रूपा नाम की लड़की समाज की दृष्टि में रूपवती नहीं है किन्तु वो अपने गाने और संगीत अपनी एक अलग पहचान बनाती है जिसका ये गाना सच में हम सब को  कुछ सोचने को मजबूर करता है...... ** ईश्वर सत्य है सत्य ही शिव है शिव ही सुंदर है जागो उठकर  देखों जीवन ज्योत जागी है सत्यम् शिवम सुंदरम्**

नैतिक त्रासदी से कुछ सीख सके

  मुझे इस विषय पर  बात करते हुए  निर्मल वर्मा का निबंध 'आदि और अंत ' याद आ गया जिसमें निर्मल वर्मा कहते हैं   " कि आपातकाल भले इन्दिरा गाँधी ने अपने नैतिक लाभ की पूर्ति करने को लगाई थी लेकिन इसके अप्रत्यक्ष रूप से जनता को भी लाभ हुए थे जिसमें नौकरशाही पूरी ईमानदारी से काम कर रहती थी बाजार पर पूरी तरह से सरकार का नियंत्रण था लोग अनुशासन पूर्ण जिंदगी जी रहे थे ". "हर चीज के दो पहलू देखना  जरूरी है जिस तरह चाकू के सही उपयोग से सब्जी को काटा जाता है ठीक उसी तरह उसके दुरूपयोग का परिणाम किसी की जान  लेना होता है ये  हम पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग कैसे करते हैं."                   

कभी किसी को

कभी किसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि हमें नहीं मालूम कि फिर वो हमें कब मिलेगा भी यहाँ नहीं? क्योंकि   ये दुनिया भले ही इतनी बड़ी है लेकिन फिर भी हम कई बार अपनों  से नहीं मिल पाते और जब मिलते हैं अक्सर वो व्यक्ति एक फोटो में माला चढ़े दिखाई देता है और चाहकर भी हम केवल पछतावा ही कर पाते हैं कि क्यों उस दिन जब वो मिला तो उसे बात नहीं कि उसे गले से नहीं लगाया उसके मिलने की खुशी तक जाहिर नहीं की .  'कि वक्त ने जो वक्त दिया उसे मिलने को हम क्यों न वक्त दिया'. ***** जिंदगी मिलती तो एक है लेकिन इसमें हम कई तरह की जिंदगी को जी लेते हैं कभी किसी का दोस्त बनकर, कभी किसी बेटा या बेटी बनकर, कभी किसी क्लास का ऐसा बच्चा बनकर जिसे किसी भी हालात में अपनी बात सबसे कहनी फिर चाहे लोग कुछ भी कहे.**** वैसे भी किसी ने बहुत सही कहा है कि मृत्यु का कोई समय नहीं "Death keeps no calendar". " आज से लोगों नजर अंदाज करना कम कीजिए और उनसे बात कारिए भले  वो आपके दादी दादा हो या पड़ोस की वो बूढ़ी  आंटी ही क्यों नहीं जिनका ट़ोकना आपको  पसंद  नहीं ".

जय जगतनाथ मूवी

      इस मूवी की कहानी के  अनुसार  माता लक्ष्मी को एक निम्न जाति के घर जाने पर उनके पति जगतनाथ  और बड़े भाई के द्वारा घर से निकाल  दिया जाता है जिसके कारण लक्ष्मी जगतनाथ और उनके भाई को श्राप देती है कि 12 वर्ष तक तुम दोनों को खाना क्या पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं होगी और 12 वर्ष के पश्चात तुम्हें एक निम्न जाति की महिला ही भोजन कराएगी.  श्राप के जैसे ही सबकुछ होता है और फिर क्योंकि ये प्रभु जगतनाथ की लीला रहती है जिसे सभी निम्न जाति के लोगों को समाज में समानता का अधिकार मिले और वो पूजा कर सके. "समकालीन समय में इस मूवी के माध्यम से एक   नया सत्य हम सब के सामने प्रकट होता है कि दुनिया में जितने भी लोग जन्में वे सब समान है उनमें कोई बड़ा या छोटा नहीं है".

Monday motivation

①      कुछ अच्छी आदतों को हमेशा अपने  साथ रखना चाहिए. ②अगर कोई  ऐसा जो आपकी छोटी -छोटी आदतों को देखकर आपको कुछ सुधारने को कहता है  तो वो आपको कुछ बेहतर करने की ओर प्रेरित करता है. ③ नींद खुलते ही अगर आप अपने किसी मनपसंद काम को करने लगाते हैं तो इसका मतलब  उस काम के प्रति आप बहुत ईमानदार है. ④ वो लोग जो हर काम के लिए दूसरों पर आश्रित रहते हैं वो बहुत कम ही उड़ान भर पाते हैं. ⑤ अगर आप अपनी कोई भी मनपसंद चीज को बहुत समय तक अपने से दूर रख सकते हैं तो इसका मतलब आप का मस्तिष्क किसी भी संघर्ष को करने को तैयार है. ⑥ अपना दुख तो कोई  भी समझ जाता है लेकिन जो दूसरों के दुख को सुनाकर दुखी हो वो बहुत बड़ा इंसान है. ⑦ कुछ कड़वी दवाई जिस तरह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है उसी तरह कुछ जख्म हमारी जीत के लिए जरूरी होतें है. ⑧ करोड़ नहीं अगर एक भी ऐसा पल जब आपकों ये लगा हो कि मेरी जरूरत उन सब को है जिनकी वजह से में आज हूँ तो आज से ही अपने उन लोगों की खुशी के लिए कुछ ऐसा काम कीजिये जो आपके साथ उनके लिए भी बेहतर है. ⑨ जिस तरह मोमबत्ती की जरूरत...

थोड़ा सा

हमारी जरूरत पूरी करने में उनके न जाने कितने  जूते घिस जाते, मम्मी तो अपना दुख जताती रोकर पर पापा अपने आसूं है छुपाते  , तुम्हारी सादगी देख हम अपनी आंखों में सदा जीवन में ऊंच विचार  के सपने है पाते कई तरह की परेशानी से जुझ रहे होते तुम किन्तु फिर भी घर में खुशी का माहौल हो सजाते, घर में सब की फरमाइशें एक बार कहने पर ही पूरी हो जाती, पर अपनी जरूरत  तो जैसे आप भूल ही जाते, काश ये बच्चे माता पिता के संघर्ष को समझ पाते, आज जब  दुखी होते   हम किसी हार से तब पापा ही हमें हौसला न जाने कितना दे जाते.. 

21 J̮u̮n̮e̮

.•♫•International •♫•..•♫•yoga •♫•..•♫•day•♫•. 21   J̮u̮n̮e̮ [̲̅T̲̅][̲̅h̲̅][̲̅e̲̅][̲̅m̲̅][̲̅e̲̅]  ( [̲̅y̲̅][̲̅o̲̅][̲̅g̲̅][̲̅a̲̅]  [̲̅a̲̅][̲̅t̲̅]  [̲̅h̲̅][̲̅o̲̅][̲̅m̲̅][̲̅e̲̅], [̲̅w̲̅][̲̅i̲̅][̲̅t̲̅][̲̅h̲̅] [̲̅f̲̅][̲̅a̲̅][̲̅m̲̅][̲̅i̲̅][̲̅l̲̅][̲̅y̲̅] ' घर पर योग, परिवार के साथ योग  ' इसकी थीम है.       "अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस जो प्रत्येक साल 21 जून को मनाया जाता है . 'योगा की उत्पत्ति' प्राचीन समय में हमारे संत ऋषि ईश्वर ध्यान करने के लिए दूर पहाड़ों  पर जाते थे जहाँ पर वो एकचित्त होकर ध्यान लगाते थे जहाँ  से योग की परंपरा निकली और धीरे धीरे इसका विस्तार होता गया . योगा  के लाभ योग करने  से केवल शारीरिक  और मानसिक ताकत ही नहीं मिलती है बल्कि एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहन  मिलता है. ***उद्देश्य -  आत्मा नियंत्रण में कारगर होता है. २. इसे जागरूकता  और चेतना  पैदा होती है पहले कि तुलना में मस्तिष्क और भी सजग हो जाता है. ३. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है. ४. मानसिक दृढ़ता...

कहने को तो बहुत कुछ है

हमेशा  कुछ लोग ये सोचकर  चलते हैं कि अभी तो बहुत समय है आगे कुछ सीख लेगे और ऐसे कहते -कहते ही उनका समय  निकल जाता है. इस विषय पर बात करते हुए मुझें मेरे मित्र की कही एक बात याद गयी  जो आज के संदर्भ में बिल्कुल सटीक  बैठती  है कि इंसान जितना सोचता है उसे कम ही करता है क्योंकि वो जितना सोचने में समय लेता है उतना किसी काम को करने में नहीं.    दुनिया में आज हर किसी की आंखों में एक बड़ा  सपना तो है लेकिन  अभी तक उसे पूरा करने के लिए उसने कोई  ठोस कदम नहीं उठाया है जिस कारण वो आज भी उसी स्थान पर खड़ा हुआ  है   ' जिस स्थान पर वो पहले था'.  कोटा में बैठे कुछ स्टूडेंट को देखकर लगता है कि इनकी जिंदगी का लक्ष्य  शीशे की तरह साफ है. जिनके काम को देख- " जाग तुझको दूर जाना है "  कि कविता याद आ जाती है . कहने को तो बहुत कुछ है लेकिन अब इन तमाम सवालों के उत्तर हम सब  को स्वयं खोजने होगें.

Friday motivation

[̲̅1̲̅]जब सारी परेशानी एक साथ आकर खड़ी हो जांए त़ो समझ लेना इस बार परीक्षा एक साथ होने वाली है. [̲̅2̲̅]  प्रयास और अनुभव दोनों होना जरूरी है प्रयास करने वाले कभी नहीं हारते और अनुभव हमेशा काम आता है. [̲̅3̲̅]जब चांद पर जाने का सपना हो तो छोटी छोटी परेशानी से डरना छोड़ना होगा.

झांसी की रानी

"बुंदेले हरबोलों के मुहं हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी." वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई  जिनका नाम ही अपनी परिभाषा को बताता है   उनके इस साहस और तेजस्वी स्वरूप  ने न जाने कितने अग्रेजों को नाकों चने चबाया था. सन् 1857  जिसे' भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम' भी कहा जाता है जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, बेगम हज़रत महल  जैसे प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी रहे थे जिन्होंने  भारत की आज़ादी के लिए अग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था. रानी लक्ष्मीबाई भले ही आज हमारे बीच में मौजूद नहीं है  लेकिन उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है वो ऐसी शख्सियत रही है  जिनको देखकर      आज भी स्त्री जाति गर्व करती है  उनके इस बलिदान को  शत् शत् नमन्........  **देश से है प्यार तो हर पल यह कहना चाहिए,  मैं रहूँ या ना रहूं भारत यह रहना चाहिए**.

ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू

एक ऐसी  जिदंगी जहाँ पर लोगों को ये नहीं मालूम कि वो  कब तक अपनों के साथ रहेंगे. आज वो जा तो रहे  अपने घर से वतन की सेवा करने लेकिन व़ो वापस  आएंगे भी यहाँ नहीं उनको ये नहीं मालूम फिर भी मन में एक नयी उमंग लिए वो घर से निकल रहे हैं इतने में एक फौजी की बेटी घर से निकलती है अपने पिता को रोकने....  (फौजी पिता के संग नन्ही बेटी के  संवाद) पिता -  बेटी में  चला भारत माता की सेवा करने चल फिर मिलता हूँ  तुझें से, बेटी- पापा अभी कल ही तो तुम आएं और आज चले देश की सेवा करने? पिता-  बेटी मैं फौजी हूँ  देश की सेवा करता हूँ हर दिन दुश्मन से लड़ता हूँ  यहीं तो मेरा काम है. "वहाँ खून किस मतबले का जिसमें उबाल नाम नहीं वहाँ खून किस काम का जो आवें देश के काम नहीं" समय बीता.............. ( कुछ समय बाद ही खबर आयी कि सीमा की रक्षा करते हुए दुश्मनों से लड़ते हुए वो चले बसे. बेटी दौड़ती हुई आयी और देखा जब पिता को सफेद कपड़े से ढके  हुए तो बोली - **जो सिर पर बांध कर चलते हैं कफ़न जिनकोे  पता नहीं घर जाएगें पैरों से या चार कंधों...

जीना इसी का नाम है

अक्सर लोग इस एक कशमकश में रहते हैं कि उनकी जिंदगी का क्या उद्देश्य है और वो सच में क्या करना चाहते हैं इसी उलझन में वो उलझे रहते हैं कि उनके सपने क्या है ? कलाम के अनुसार " सपनें  वो नहीं होते जिन्हें तुम रात को सोते वक्त देखते हो, सपने तो वो होते हैं  जो तुम्हे सोने नहीं देते ". आज हमारे पास किसी भी चीज़ को जानने के लिए इन्टरनेट मौजूद है लेकिन फिर भी हम बहुत सारी चीजों से अनजान है. जहाँ एक ओर हम दूसरे के बारे में सब कुछ जान रहे होते हैं वहीं हम खुद से अनजान हो रहे होते हैं. इस विषय पर बात करते हुए मुझें निर्मला वर्मा का निबंध " बुध्दिजीवी " याद आ गया जिसमें वो स्पष्ट रूप में कहते हैं कि बुध्दिजीवी वो नहीं होता जो सब कुछ जानता है बल्कि वो होता है जो स्वयं को पूर्ण रूप से जानता समझता है और  उसी तरह से  काम करता है." समकालीन समय में आज युवा वर्ग के पास बहुत सारी चीज जानने और समझने को है  और वो उन्हें समझ भी रहा है किन्तु सबसे जरूरी जो है वो उसे  नहीं सोच रहा है. ** उसे हर दिन पांच मिनट खुद से ये प्रश्न करना चाहिए कि वो कौन है और उसका क्या उद्देश्...

एक कलाकार की व्यक्तिगत जिदंगी दिखाती है कागज के फूल

हम से कई  लोग फिल्म की दुनिया को देख बाकी सारी चीज  भूल जाते हैं और सोचते हैं कि ये दुनिया कितनी ज्यादा अच्छी है और इसमें कितनी चमक है लेकिन इस दुनिया के लिए ये कहावत बिल्कुल सही लगतीं है 'कि दूर के ढोल सुहाने लगते हैं. जहाँ  ऊंचाई पर पहूंचने के लिए बहुत वक्त लगता है लेकिन नीचे गिरने में एक वक्त क्या एक मिनट भी नहीं. इस दुनिया में केवल वो ही लोग अपने स्थान पर टिके  रहते हैं जो लगातार कोशिश करते हैं जिन्हें हार से डर नहीं लगता .  * फिल्म इंडस्ट्री कोई भी कलाकार आता तो अपने मन से है पर जाता अपने मन से नहीं*. " 'कागज के फूल मूवी' पूरी तरह से फिल्म जगत के एक ऐसे सच को प्रकट करती है जिसे बहुत कम ही लोग जानते समझते हैं."

रक्त की कीमत बताती है

ओ ब्लड ग्रुप जो सबसे अच्छा सांईस की दृष्टि से इसे 'यूनिर्वसल डोनर 'भी कहा जाता है. सुल्तान मूवी में जब अनुष्का शर्मा माँ बनती है तो उसके बेटे को तुरंत ही ओ ब्लड ग्रुप   की जरूरत रहती है जिसके न मिलने के कारण उसे बच्चे की जन्म के कुछ समय बाद ही मौत हो जाती है  और क्योंकि  ओ ब्लड ग्रुप  सलमान खान का रहता है और वो बाहर होने के कारण उसे अपना ब्लड नहीं दे पाता जिसका उसे हमेशा पछतावा रहता है और वो बाद में  पैसे एकत्रित करने का पक्का निश्चय करता है जिसे कि वो एक 'ब्लड बैंक' खोल सके और उसके बेटे की तरह किसी और कि जान न जाएं. " समकालीन समय हमें केवल विश्व रक्त दिवस पर ही इसकी बात या इसे बढ़ावा देने पर विचार नहीं करना चाहिए बल्कि हमेशा इसमें अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि हमारे द्वारा किए गए एक काम से किसी  को जिंदगी मिल जाती है तो इस से बड़ी बात और क्या हो सकती है.

जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लम्बी नहीं

"आनंद मूवी" आनंद मूवी  जिसकी कहानी में आनंद नाम का लड़का  रहता है जिसे कैंसर  रहता है वो भी लास्ट   स्टेज पर पहूंच चुका होता है और ये सब आनंद को मालूम होता है कि वो सिर्फ छ: महीने में मरने वाला है लेकिन  वो उस छ: महीने को रोकर नहीं बल्कि हर किसी को हंसाकर मरता है. इस मूवी में आनंद बहुत हंसमुख किस्म का होता है जो अपनी मौत का ही मजाक  उड़ा  रहा होता है सबसे हंस बोल रहा होता है वो किसी भी अनजान व्यक्ति को बाबू  मुसायरे  कहा कर पुकार रह होता है  जब उसका दोस्त उसे पूछता है कि ये बाबू मुसायरे कौन है ?तो वो हंसकर कहता है कि बाबू मुसायरे तो कोई भी नहीं. इस मूवी का डायलॉग जो सच में जिंदगी के प्रति हम सब का नजरिया बदल देता है कि " जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लम्बी नहीं " . इस मूवी में सबसे प्रभावित करने वाली अगर कोई चीज है तो वो ये है " कि जो सबसे ज्यादा  बात -बात पर हंस रहा होता है वो ही अंदर सबसे ज्यादा रो रहा होता है ". बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो हमेशा दूसरे को हंसाने  की कोशिश में लगे रहते हैं उन्हें देखकर लगता है कि उनसे ज्यादा...

बाल मजदूरी

आज  भी कितने ऐसे बच्चे हैं जिनके पास किताब की जगह हाथ में पेपर बेचने को  है ऐसे बच्चे कि नियति भी क्या है?  जो सड़क पर अखबार बेच रहे होते हैं व़ो अपनी खबर से ही अनजान होते हैं वो छोटे बच्चे जो मोची का काम कर रहे होते हैं दूसरे के जूते चमक रहे होते हैं उनकी अपनी जिंदगी में कोई चमक नहीं होती है. और इसे अलग कुछ बच्चे होटल में चाय दे रहे होते हैं स्टेशन में समोसे बेच रहे होते हैं. अनुच्छेद 24 में चौदह वर्ष  से कम आयु के बच्चे को किसी भी जगह पर काम करने को नहीं लगाया जा सकता है .  ये अधिकार नागरिकों को अनुच्छेद 23 शोषण के विरुद्ध अधिकार के तहत मिले हैं. " लेकिन  अफ़सोस कि बात है बाल मजदूरी विषय को देखते समय ऐसे बच्चे के जीवन में दीपक तले अंधेरा नज़र आता है ".

Thursday motivation

जैसा हम सोचते हैं वैसा ही  हम हो जाते हैं इसलिए हमें अपनी सोच हमेशा बड़ी रखनी चाहिए लेकिन केवल सोच बड़ी रखने से कुछ नहीं होगा जब तक हम मेहनत  नहीं करेंगे.  कलाम  जिनके बारे में हर कोई जानता है लेकिन उनकी सफलता के पीछे की मेहनत बहुत कम ही लोग जानते हैं आज भी अगर भारत में किसी ऐसे व्यक्ति की बात की जांए जिसके संघर्ष ने भारत को एक ऐसी चीज दे डाली जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते तो वो 'कलाम' है लोग हमें आत्मकथा पढ़ने को क्यों कहते हैं मेरे मन भी हमेशा ये प्रश्न रहता था लेकिन अग्नि की उड़ान पढ़कर मैंने जाना की आत्म  कथा केवल व्यक्ति की उपलब्धि और स्थिति को जानने के लिए नहीं पढ़ी जाती बल्कि वो इसलिए पढ़ी जाती है जिसे हमें ये मालूम चलता है कि उसने किन परिस्थितियों में भी ऐसा महान काम किया. कलाम की कही वो पंक्ति याद आती है कि हम छोटी - छोटी परेशानियों में खुद को उलझाकर रखते हैं और कहते हैं कि हमारे जीवन में बहुत परेशानी है जिस कारण हम कुछ नहीं कर पाते किन्तु जब हम किसी दूसरे की जिंदगी को जानते हैं तो मालूम चलता है कि हमारी तो कोई समस्या ही नहीं . " आज समकालीन सम...

Way of writing

संगति अगर अच्छी हो तो व्यक्ति एक सही इंसान बना जाता है अगर बुरी हो तो व्यक्ति बुरा इंसान बना जाता है. Way of writing ///////////////इन लहरों के बीच में तुम कहीं खुद को खो न जाना आया है  बड़ा बुरा समय लेकिन तुम इसे न घबरा जाना यहीं हैं  संदेश जो तूफान आया है वो जाएगा भी उसे पहले तुम न डगमगाजाना कुछ कदम तुम आगे चलते जाना//////////////. Different आम  तेरे कितने काम कभी बनता है उसे पना तो  कभी  बनताा मजा इसलिए कहते तुझे आम का  राजा हर दिन तू रहता ताजा शायद इसलिए हम सब को भाता आम तो कई तरह से है खूबियों का है दाता Writing इन तमाम परेशानियों के बावजूद अगर वो ये काम करता है तो बड़ी बात है- १.  कई दर्द सहने के  बाद अगर   हंसने की ताकत रखता  है तो बड़ी बात है. २.  इम्तिहान  में होता फेल लेकिन फिर पास होने के लिए करता परिश्रम  तो बड़ी बात है. ३. रोककर भी दूसरों को  हंसाता तो साहस की बात  है. ७. हजार गलतियों करने के बाद भी अगर सुधारने की दम रखता तो बड़ी बात है. ५. हमेशा कुछ बेहतर  करने की कोशिश करता  है.

प्रश्न पूछती

जो अक्सर कम पैसे से आंके जाते हैं दो वक्त रोटी तो  वो भी खाते है चांद  पार जाने की तमन्ना नहीं होती उनकी,  वो तो केवल दो वक्त की  मजदूरी कर जमीन पर सुकून की नींद सो जाते है हर रोज करते हैं मेहनत कि कुछ रूपये मिल जाए वो कहां अलीशान घर के राजा होते हैं उनके आसूं  ही क्यों इतने  सस्ते होते हैं ?

जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं फिर नहीं आते हैं.

//////////"आज ही तो जैसे  "///////////////// जिंदगी को एक न ए रूप में देखा था और कुछ नया करने को सोचा था. सफर कहने को तो ये तीन शब्द है लेकिन इसकी गहराई बहुत ज्यादा हैं. हमारे जीवन में हम बचपन से ही कितने सफर पार करते हैं ठीक वैसे ही जैसे किसी दूसरे गाँव जाने के लिए हमें नदी पार करनी होती है. बचपन में हम सोचते हैं कि हम जल्दी बड़े हो जाए जिसे कि हम अकेले घूम सके अपने निर्णय ले सके और  पूरी आजादी के साथ जिंदगी को जिए लेकिन अफ़सोस बड़े होते ही हमें छोटे होने की अहमियत मालूम चलती है. बचपन की कई कड़वी मीठी यादें हमारे दिमाग में आती जाती है किन्तु इन सब के बावजूद यहीं लगता है कि बचपन बहुत अच्छा था कि टेंशन नाम की चीज हमारी जिंदगी  में नहीं थी. अब जब बड़े हुए तो लगता है कि जिंदगी का सफर बहुत जल्दी बीत रहा है अभी तो स्कूल जाना शुरू किया था और अब कालेज आ गए. और अब तो हद ही हो गयी कि हम इसे भी विदा लेने वाले है और हम अब और भी बड़े होने वाले है.

जरूरत होगी

आने वाले समय में मजबूती नहीं जोश की जरूरत होगी, थोड़ा फिर से नया कुछ करने की जरूरत होगी वो ही जाऐंगा आगे जिसके पास थोड़ी अक्लमंदी होगी, किसी को होगी पैसे की जरूरत तो किसी को  रोटी बनाम कर्ज की जरूरत होगी कोई पास करेगा इम्तिहान जिदंगी के तो किसी की आंखों नम होगी, अब तो सड़क पर चलने में भी भरी सख्ती  होगी बिना मास्क के किसी की न तो कोई एनटिरी होगी धीरे धीरे ही सही लेकिन सबको अब अपनी जरूरत समय के अनुसार बदलनी होगी.

अंधा युग

"युध्दोपरान्त, यह अन्धायुग अवतरित हुआ जिसमें स्थितियां, मनोवृत्तियां, आत्माऐं सब विकृत है एक पतली सी डोर मर्यादा की पर वह भी उलझी  है दोनों ही पक्षों में. " धर्मवीर भारती द्वारा लिखित  'अंधा युग' महाभारत को एक अलग दृष्टि से प्रस्तुत करता है  जिसमें पात्रों के माध्यम से कई  सवाल उठाऐ. अंधा युग में ज्यादा तर संवाद कविता के माध्यम से कहे गए हैं जिसमें से कुछ पंक्ति इस तरह है " मर्यादा मत तोड़ो तोड़ी हुई मर्यादा कुचले हुए अजगर - सी गुजलिका  में कौरव - वश को लपेट कर सूखी लकड़ी - सा तोड़ डालेगी. " महाभारत के संदर्भ में इसे देखे तो महाभारत का युग केवल राज्य साम्राज्य और सिंहासन  को लेने के लिए ही नहीं पाण्डवों ने किया था बल्कि इसका एक कारण दुर्योधन के द्वारा तोड़ी गयी मर्यादा  भी थीं. " वर्तमान समय में अगर हम आज के किरदार के साथ महाभारत लिखना चाहे तो इसके लिए बहुत समझ और अध्ययन की आवश्यकता होगी."

सृजन के मायने

एक अच्छा साहित्य वो ही माना जाता है जिसमें समाज की हर बुराई क़ो सामने रखा जाएं लेकिन अफ़सोस कुछ ही लेखक इसमें अपनी कलम चलते हैं जिसमें प्रेमचंद्र जिनका 'कफ़न' आज भी क्लासिकल है धर्मवीर भारती, निर्मला वर्मा, लेखिका  में कृष्ण सोबती जिनका उपन्यास में 'म रा जाणी ' है जो मुख्य रूप से महिला लेखन करती है .  कुछ  भारतीय  हिन्दी मूवी जिसमें मदर इंडिया, मर्दानी, राजी,  नीरजा, दंगल, जैसी  मूवी हमारे समाज को एक अलग दृष्टि देती है . वहीं इग्लिश मूवी में 'लिटिल गर्ल' जो हर किसी को देखनी चाहिए.  दूरदर्शन पर प्रसारित  सीरियल मैं बनू गी  मिस इंडिया, है. वही़ प्राईवेट चैनल में स्टार प्लस पर प्रसारित प्रतिज्ञा, कलर्स पर प्रसारित न आना इस देश मेरी लाडो, बालिका वधू जिसमें बाल विवाह जैसी समस्या पर प्रश्न उठाया  है. समकालीन समय में सृजन के अलग- अलग मायने हैं कोई सृजन अपने लिए करता है तो कोई किसी समस्या  को उठाने के लिए सृजन करता है .   

कबीर

"शब्द सम्हारे बोलिए शब्द के न होत  हाथ  पावं एक शब्द औषधि का काम करे तो एक शब्द करे घाव" जिसका अर्थ इस तरह से  है कि शब्द को उपयोग बहुत सोच समझ करना चाहिए एक शब्द व्यक्ति के लिए दवा का काम करता है तो एक शब्द ऐसा घाव करता है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता. हिन्दी साहित्य  भक्तिकाल को   धारा में बांटा  गया था जिसमें निर्गुण और सगुण धारा थी निगु॔ण धारा में वो लोग जो मूर्ति पूजा का विरोध करते थे निराकार बाह्यम की उपासना करते  थे  इसमें दो शाखाएँ थी- जिसमें 1.ज्ञानमार्गी शाखा *जिसके प्रतिनिधि कवि ' कबीर दास' थे २.प्रेममार्गी शाखा जिसके प्रतिनिधि कवि मालिक मोहम्मद जायसी है जिनकी रचना पदूमावत  है. "कबीर की लेखनी से एक लेखक बहुत कुछ सीख सकता है जैसे अपनी बातों में सत्य को ऐसे रखना जो किसी को बुरी भी न लगे और बात कह दी जाए".

पर्यावरण

" हमारे चारों ओर से घेरे हुए आवरण को पर्यावरण कहते हैं " पर्यावरण को आज हम इतनी अहमियत नहीं देते केवल एक दिन दिखावे के तौर पर पेड़ लगा देते हैं फिर न तो अगले दिन उस पेड़ की खबर लेते हैं नहीं अपने आस पास के वातावरण की. जैसे जैसे हम विकास करते जा  रहे हैं वैसे वैसे पेड़ो को काटा जा रहा है वनों की संख्या कम होती जा रही है जैसे हमें उसके लाभ तो पता ही नहीं है कि वनों के कारण वर्षा होती है, वनों से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है, सौगोन और इमारती  लकड़ी की कीमत तो हम जैसे भूल ही गए हो. यू तो मध्यप्रदेश में वनों की संख्या अधिक  है जैव विविधता उसकी अधिक है लेकिन अब वो कम होती नजर आ रही है केवल इसका कारण आधुनिकता का प्रवेश होना है. आज वर्तमान समय में तो मुझें गाँव इस चीज में हम से  समझदार लगते है जहाँ लोगों से ज्यादा पेड़ पौधों की संख्या रहती है जब भी जाओं तो एक अलग तरह का सुकून मिलता है .  आज इस कोरोना वायरस ने हमें कुछ दिनों के लिए जब घर पर बैठया  तो प्रकृति  ने एक बार फिर चैन की सांस ली और अब वो पहले से ज्यादा साफ  सुथरी हो गयी है कुछ वर्षों ...

मालूम चलती है

किसी भी चीज़ की कीमत हमें तब मालूम चलती है जब वो अधिक समय के लिए  हम  से दूर हो फिर चाहे वो बिजली ही क्यों न हों. भोपाल में कल रात से पानी गिर रहा है जो अभी भी गिर ही रहा है   कई जगह कल रात से बिजली  ही नहीं है इसका परिणाम आज लोगों में ये दिखाई दे रहा है कि  जो नहीं वो ही बिजली जल्दी आ जाएं इसकी दुआ कर रहा है यू तो बिजली रोज  ही रहती है जिसके कारण हमें  उसकी कीमत  मालूम  नहीं चलती .  हमारे पास ऐसी बहुत सी चीज है जिनके बिना  हम अब एक मिनट भी नहीं रह स कते जैसे फोन और उसमें इंटरनेट दोनों का होना आज के समय में बहुत ही  जरूरी हो गया है."

क्यों पढ़े कौटिल्य अर्थशास्त्र

.  चाणक्य के द्वारा लिखित कौटिल्य अर्थशास्र   हम सभी क़ो पढ़ना चाहिए जिसमें   हर चीज के प्रबंधन के बारे में दिया है. जैसे सुनार, बाजार व्यवस्था, राजस्व, वितरण, धर्म, दंड, अनुशासन, प्रशासन, न्याय, नियम, धर्म, वित्त व्यवस्था, के बारे में विस्तार से बताया गया है. इसमें करीब हर वो चीज जो हमारे दैनिक जीवन में काम आती है उसके प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया   है. इसके अध्ययन से बहुत सी नयी चीजें को जानेंगे उन लोगों को जरूर इसे पढ़ना चाहिए जो हर चीज के एक उचित प्रबंधन को देखना चाहते हैं. इसके अंत में चाणक्य सूत्र दिए गए हैं जैसे- १. अशिक्षित राजा से अच्छा राजा का न होना है. २. अपनी कमियों को दूसरे के सामने न बताएं. ३. दुश्मन का पुत्र अगर मित्र हो तो उसकी रक्षा करे. ४. दूध में पानी मिलने पर दूध ही बनता है. ५. अपने राजा की निंदा न करें. ६. अपने शत्रु की निंदा सभा में नहीं करनी चाहिए.

जीना यहाँ मरना यहाँ

मेरा नाम जोकर, जिस देश में गंगा बहती है, जैसी फिल्म जो आज भी दर्शकों की आंखों में आसूं ला देती है ऐसी  शख्सियत  भले ही आज हमारे बीच मौजूद  न हो लेकिन उनकी मूवी और गानें  वो सदा हमारे बीच मौजूद  हैं .  उनकी फिल्म' मेरा नाम जोकर' वो जोकर के ऐसे संघर्ष को दिखाती है जिसे हम सब जानते हुए भी हमेशा न जाने का बहाना करते हैं जोकर का काम सबसे  मुश्किल होता है उसका रोना भी हंसकर होता है कभी सोचा अपने इस बारे में कि जोकर जो हमेशा दूसरे को हंसाने की कोशिश में लगा रहता है  बिना इस चिंता के की लोगों के सामने उसकी हैसियत मात्र  जोकर की है हम से ज्यादा तो वो अपनी जिंदगी में पेशेवर होता है. मेरा नाम जोकर मूवी का गाना-  "जाने कहाँ... ‌ग ए वो दिन, कहते थे तेरी याद में नजरों को हम बिछाएंगे चाहे  कही भी तुम रहो, चाहेंगे तुमको उम्र भर तुमको ना भूल पाएंगे" आज की परिस्थिति पर बिल्कुल सूट करता है. उनकी दूसरी फिल्म' जिस देश में गंगा बहती है 'उसका गाना- "होठों पे  सच्चाई  रहती है जहाँ दिल में सफाई  रहती है हम उस देश के वासी है, हम ...

फेरीवाला

आज बड़े दिनों के बाद सड़क  पर फेरीवाला देखा इस  लॉकडाउन में व़ो जाने कहाँ गायब हो गया था मानो कि वो ईद का चांद हो गया हो. मुझें आज भी  अच्छी तरह से याद है कि जब हम छोटे थे तो  किस तरह फेरीवाले के आने पर मम्मी से पैसे लेकर घर से दौड़  लगाते थे और जब मम्मी  पैसे  नहीं देती थी तो रोने का बहाना करते थे. आज  के समय जब किसी छोटे बच्चे को फेरीवाले के पीछे दौड़ते देखती हूँ तो फिर से अपना बचपन याद  सा आ जाता है  "  वर्तमान समय में जब हम लोग  हर चीज के लिए   मॉल  और मार्केट पर निर्भर हो ग ए है तो ऐसे में फेरीवाला का व्यापार बंद सा होगा गया है हमारा ध्यान इनकी ओर भी जाना चाहिए हमारी तरह वे लोग भी अपना पेट भरने के लिए कड़ी धूप में वस्तु बेचने आतें है  ".