Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

दोस्तों की अहमियत समझें वरना

दोस्ती महज एक शब्द नहीं बल्कि एक पवित्र रिश्ता है । जिसे एक बंधन की तरह निभाना साथ ही उसकी कसौटी पर खरा उतरना है जो हर किसी के बस की नहीं होती निभाना । इसलिए तो कहा जाता है कि " कि पतझड़ में पत्ते गिरते हैं    उठाता  कौन है दोस्ती तो सब करते हैं पर निभाता कौन है । " बड़े खुशनसीब होते वो लोग जिनके दोस्त होते हैं, जो अपने से ज्यादा उनकी फिक्र करते हैं जिन्हें फर्क नहीं पड़ता उनके अच्छे बुरे दिखने से वो तो केवल दोस्त का फर्ज निभाने में हर हद पार कर जाते है । बचपन से लेकर बड़े होने तक हम बहुत से दोस्त बनाते हैं, पर अफ़सोस बहुत कम लोग ही दोस्त के शब्द कहलाने के लायक बन पाते हैं वरना कुछ तो वक्त निकलने के बाद बेवफा कहे जाते हैं । तब महसूस होता है क्या देख कर की हमने दोस्ती इसे जो अक्सर लोगों के सामने हमें जलील कर जाते हैं । पर कुछ दोस्त होते हैं ,हीरा जो हर समय अपनी चमक से हमें प्रकाशित कर जाते हैं । दोस्तों ये दोस्ती कभी मत तोड़ना उनसे जो आपके सपने के करीब लाने के लिए आपको एक नयी राह दे जाते हैं । वैसे तो बहुत हैं दोस्ती की परिभाषा पर आज भी इस पर कुछ कहने की कोशिश...

सफलता केवल मेडल जीतने में ही नहीं बल्कि

  जिंदगी में हम सब को अनेक सफलता मिलती है ∣ जिसमें  जरूरी नहीं होता है मेडल जीतना बल्कि  कुछ तो आत्म संतुष्टि भी  होती है ∣ ये जरूरी नहीं की इंसान को हर क्षेत्र में मिले सफलता किन्तु जिसे तुम ने बचपन से देखा अपनी आंखों में और जब सफल हो जाओं तुम उस क्षेत्र में तो वो गोल्ड मेडल से भी बड़ी सफलता होती है ∣ जिसमें भले अखबार में न छापे हमारी फोटो किन्तु खुद के अस्तित्व की लड़ाई की एक बड़ी जीत होती है ∣ जिंदगी जीने के दो रास्ते होते हैं एक तो वो जो मिले उसमें खुश हो जाओं तो दूसरा वो जो नहीं मिला उसे पाने के लिए कठोर संघर्ष करो  और पाओं जिंदगी में सफलता जहाँ तुम अपनी जीत का परचम लहराओं जिंदगी में जीत के लिए आवश्यकता है तो केवल खुद पर विश्वास की और जुनून की धुन की क्यों कि हर काली रात के बाद सुबह जरूर होती है ∣

बिन तपे

बिन मांगे कुछ नही मिलता , बिन मौसम बरसात भी बहुत कम ही होती है ∣ फिर हम तो इंसान है बिन परिश्रम के कोई फल कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?  इसमें कोई संदेह नहीं है, कि आज हम जो है वो हमारे भूतकाल का परिणाम है और कल जो हम होगें वो हमारे आज का परिणाम होगा ∣ जिस तरह किसी मिट्टी के घड़े को बनाने के लिए कुम्हार सबसे पहले मिट्टी को अपने पैरों से कूटता है फिर उसे पानी में गलाता है ∣ और फिर देता है आकार उस मिट्टी को घड़े का फिर तपता भट्टी में तब वो लेता है एक मटके का आकार ∣ जिंदगी भी हम सब की ऐसी ही है ∣ जो जितना तपता है, वो उतना चमकता है ∣ और जो नहीं तपता है वो बन जाता है कृष्ण पक्ष की भांति जो केवल काला ही रह जाता है ∣ इसलिए तो कहते हैं महान वो लोग है जो खुद को इतना तपाते है कि जहाँ देखों उनके प्रकाश की ज्योति से हर किसी को प्रेरणा दे जाते हैं ∣ किसे नहीं पसंद सफलता का ताज पर कुछ मेहनत करने वाले लोग ही उसे धारण कर पाते हैं ∣ सफलता और असफलता के भंवर में सब फंसते है महज फर्क इतना होता है कि जो मेहनत करते जी जान से वो सितारे की तरह चमकते हैं ∣

𝙏𝙝𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩

  ◦•●◉✿A.समय को  अपना गुलाम बनाने की कला सीखें न उसके गुलाम हो ∣ B✿◉●• जिंदगी एक सीढ़ी आगे बढ़ने के लिए जरूरी होता है हम एक फैसला ऐसा ले जो हमारे लिए अच्छा हो ∣ ◦•●◉✿C परीक्षा को अपने जीवन में  साथी बना ले  ∣ D✿◉●•◦ ज्ञान से ज्यादा अक्लमंद लोग जिंदगी बेहतर जीते हैं ∣ ◦•●◉✿E ✿◉●•◦ किसी की सफलता को कम आंकना मतलब सफलता के स्वाद से स्वयं को दूर रखना है ∣

किसी प्रक्रिया के बीच में

  हम सब का जीवन एक प्रक्रिया के तहत चलाता है ∣ जिसमें हम हमारे जीवन के अनेक उतर चढ़ाव से परिचित होते हैं ∣ ऐसे में अगर हम गौर करें तो जानेगें  कि इस बीच हम एक नया आकार ग्रहण कर रहे होते हैं∣ जिसके दौरान हम एक नयी प्रक्रिया का हिस्सा बनते हैं ∣ जिसमें हम खुद को  एक न ए सांचे में गढ़ते हैं जिससे निकलकर हम एक  रूप ग्रहण करते हैं ∣ कुछ लोग होते हैं ,जो जिंदगी में कुछ विशेष अनुभव को पाने की लालसा में एक नया रास्ता चुनते हैं∣ जिसकी प्रक्रिया में जब वो प्रवेश करते हैं, तो उन्हें वहाँ उससे क ई तरह की सफलता और असफल ता का मुंह देखना पड़ता है ∣ साथ ही क ई बार खुद की इच्छा से हटकर उस प्रकिया में खुद को ये सिद्ध करना होता है ,कि हम इसके काबिल है तभी  हम यहाँ पर मौजूद है ∣

जिंदगी की व्यस्तता के बावजूद

  समय के साथ हमारे जीवन में जहाँ एक तरफ नयी जिम्मेदारी बढ़ती है तो वही दूसरी और हमारे पास समय की कमी होने लगती है ∣ ऐसा नहीं इस बीच हमें हमारे लिए समय नहीं मिलता है, किन्तु इसकी अवधि बहुत छोटी होती है ∣  कुछ लोग होते हैं ∣ महान जो इस कम अवधि में भी खुद को निखार लेते हैं ∣ वरना अक्सर समय के महत्व को न समझने वाले लोग एक महत्वपूर्ण क्षण अपने जीवन का दूसरो को देखते ही निकला लेते हैं ∣ जिंदगी जीने में तो इसलिए सब में फर्क होता है ∣ कुछ लोग तो कम अवधि में भी खुद के लिए कुछ बेहतर कर लेते हैं ∣  और देते सीख हमको करोगे कोशिश तो मिलेगा सब कुछ वरना हो जाओगे तुम बेकार और न रहेगा तुम्हारे जीवन कुछ जिससे जानने के लिए उत्सुक होगें कुछ ∣

प्रकृति की गोद में

  प्रकृति से प्रेम भले किस को न होगा। जब रहे मन अशांत बैठ जाओं खुली हवा के नीचे हो जाता है मन शांत।  ये प्रकृति हम से कुछ नहीं मांगती, केवल कर दो उसका संरक्षण ये केवल उतने में ही संतुष्ट हो जाया करती।  प्रकृति का सौंदर्य जब देखता है ,शख्स बारिश के मौसम पर तो हर किसी का जी केवल उसे दीदार करने की ओर ही बढ़ता जाता है।  और लगता है निहारते रहो, उस प्रकृति को जहाँ उसके अलावा किसी के होने की जरूरत नहीं होती है। आखिर किसे नहीं पसंद आएगी, पेड़ के पत्तों की आवाज जब कोयल अपनी मधुर ध्वनि में शब्द गुन गुनाएगी । बड़ी ही तसल्ली होती है जब देखों हरे भरे पेड़ का झुंड और पर्वतों में चारों तरफ छाई हुई हरियाली ।जहाँ बैठे तो दोपहर से शाम हो जाएं पर लगे कि अभी तो किया है इसका दीदार  और फिर चल दिया मुसाफिर अपने द्वार । प्रकृति के सौंदर्य पर करूँ हर मंहगी उन चीजों को न्यौछावर जिन्हें कुछ लोग द्वारा समझा जाता है बड़ा उपहार । पर अफ़सोस की बात है बरसात में जिस प्रकृति को निहारने जाते हम दूर दराज बरसात बीतते ही नहीं आती उसकी याद ।   न सागौन का पेड़  न जंगलों की हरियाली,...

सावन सोमवार

  आज  सावन सोमवार की शुरुआत हो चुकी है ।जो कि भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है  । ऐसी मान्यता है ,जो भी सावन सोमवार में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी सभी इच्छा पूरी होती है । कैसे हुई सावन सोमवार की उत्पत्ति पौराणिक कथा के मुताबिक जब समुद्र मंथन में जब अमृत के साथ विष निकला तो देवताओं के साथ असुरों में ये चिंता छा गयी की कि इस विष का पान कौन करेगा ।तब भगवान शिव  ने सृष्टि की रक्षा के लिए उस विष का पान कर लिया था।  और भगवान शिव को विष के प्रभाव के कारण उनका पूरा शरीर जलने लगा था तब इंद्र देव ने बारिश की थी जो सावन सोमवार के माह के रूप में जाने जाना लगा  ।

सही अनुपात

जिस तरह जीवन में किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए विशेष तरह का ज्ञान और जुनून की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह जीवन में संयम की जरूरत हर जगह होती है । कुछ लोगों में इसकी कमी तो कुछ लोगों में इसकी अधिकता होती है। जिस तरह चाय बनाते वक्त चाय कितनी अच्छी बनी है, ये इस पर निर्भर करता है कि इसमें कितनी मात्रा में शक्कर, चायपत्ती और दूध मिला है । ठीक उसी तरह जिंदगी में भी किसी क्षेत्र में बेहतर राह पाने के लिए जरूरी है ,कि हमारी दिशा सही हो उसमें समन्वय हो हमारी काबिलियत और मेहनत में किसी तरह की कोई चूक न हो ।

जब संघर्ष

जब संघर्ष करके जीवन की सारी मुश्किलों को पार कर दिया हो तुम ने तो दुनिया की कोई चीज तुम्हें सफल होने से रोक नहीं पाएगी ∣  इस बीच होगा तुम्हारा वास्ता जिंदगी के कई कांटो भरे रास्ते से , तुम्हारे हाथ चलते रहे तुम्हारे बेहतर बनने में पैर चाहे इस बीच क्यों न जख्मों से घायल हो जाए ∣ अगर की है तुमने कोशिश कुछ पाने की तो तुम्हारी कोशिश जरूर रंग लाएगी ∣ हार न मानना तुम जिंदगी के अंतिम ऊंचाई पर पहुंचकर क्योंकि यहीं से तुम्हारे जीवन में एक नयी तीखी धूप तुमको थोड़ा जलाएगी और लेगी परीक्षा तुम्हारी की तुम काबिल ह़ो इस जीत के लिए की नहीं ∣ अगर तुम टिके रहे अपनी सफलता पाने के लिए इस तीखी धूप में भी तो    हर जख्म सहकर तुम्हें सफलता की एक नयी ऊंचाई जरूर मिल जाएगी∣  करना कोशिश की न हारों तुम अपने जीवन की इस लड़ाई में ∣  जब संघर्ष किया है तुमने तो इसमें कोई शक नहीं तुम्हें जीत मिल ही जाएगी∣

कमी

  जिंदगी में हर समय नहीं तो, एक पल के लिए जरूर हम सब को ऐसा लगता है कि हमारे जीवन में उस चीज की थोड़ी कमी है ∣  जो हमारे सामने वाले के पास ज्यादा है ∣ और फिर शुरू होता है, दूसरे की सफलता को देख अपनी कमियों को अपनी असफलता मान लेना और ये कह देना कि वो तो सभी चीज में अच्छा है  ∣  अच्छा दिखता है, अच्छे परिवार से सम्बन्ध रखता है उसके  परिवार में भला किस चीज की कमी है ?  और एक हमें देखों जैसे कमियों का पहाड़ है, जहाँ देखों वहीं हमें अपनी कमी सी लगती है हम  में सिर्फ कमियाँ ही कमियाँ है ∣  ऐसा सोचते वक्त हम अक्सर इस पर विचार करना ही भूल जाते हैं ∣  कि हर इंसान में किसी न किसी चीज की कमी होती है ,खामियां होती है किंतु वो अपने जीवन में इतना ज्यादा आगे चला जाता है ∣   कि उसकी कमियाँ कब उसकी ताकतवर चीज बन जाती है हमें मालूम ही नहीं चलता है ∣

क्या लिखा जा सकता है?

  माँ की ममता, तो पिता के लाड़ पर कोई कवि कुछ लिख सकता है ∣ एक बच्चे के चंचल से बालपन पर क्या कोई लेखक कुछ रच सकता है  ? गीता का मर्म क्या कोई दुबारा अपने शब्दों में बयां कर सकता है , एक बेटी के विवाह की चिंता में पड़े माँ बाप के दर्द पर  क्या कोई कुछ लिख सकता है ?  क्या कोई लिख सकता है, उस घर के बारें में जिसमें उसने लगभग दस सालों तक देखा किन्तु एक समय के बाद अब उसने उस घर को छोड़ा और  कहीं बसा लिया  अपना आशियाना  क्या उस छोड़े हुए घर पर कोई लिख सकता है ∣ जिसकी खिड़की के  कांच में अब चमक नहीं जो घर अब घर नहीं हो गया जो वीरान जैसे कभी कोई उसमें रहा ही नहीं ∣ क्या कोई लिख सकता है, उस बच्चे के नटखट पन के बारें में जिसकी शरारत से कभी उसका दिल नहीं दुखा जिसके साथ उसने अपनी जिंदगी का आधा समय व्यतीत किया ∣ क्या कोई कर सकता है,  किसी के बिछड़ने का दर्द बयां शब्दों में  जब लगता है शरीर होकर भी अपना शरीर नहीं जैसे दफन वो नहीं अपना शरीर दफन हुआ  ∣ उस इच्छा पर कोई कुछ गढ़ सकता है, जो इच्छा कभी भी पूरी न हुई हाथ की मेहंदी रचकर भी रंगीली न हुई ...

सबको जरूरत है इसकी

  डिजिटल साक्षरता केवल युवाओं को ही नहीं  बल्कि वयस्क लोगों के लिए भी जरूरी है। हम सब ने गौर किया होगा ,कि हमारे घर के वयस्क लोग क ई बार फोन में कुछ काम नहीं कर पाते जिसके लिए वो अपने घर के युवा से बोलते है ।जिस पर युवा उनके फोन में कर तो देते हैं। किन्तु उसे कैसे करना है, ये सिखाना भूल जाते हैं। जिस कारण हमारे घर के वयस्कों को हमेशा हम से वो काम करना होता है।  जो हम क ई बार तो मन से कर देते हैं ,किन्तु क ई बार हम ये सोचने लगते हैं कि काश इन्हें हम एक बार सीखा देते । "जरा गौर फरमाइए मैं जानती पहली बार में आपको उन्हें समझाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है , किन्तु अगर आप उन्हें कुछ सिखाते तो हम अपने सामने वाले व्यक्ति को डिजिटल रूप से साक्षर करते हैं ∣"  इसलिए कीजिये प्रयास एक नयी सुबह का क्योंकि आपका दिया ज्ञान किसी के काम आएगा। 

एक स्त्री

  स्त्री भले ही एक छोटा सा शब्द हो किन्तु इसके अंदर समाहित अनेक ऐसी चीजें हैं∣ जो एक स्त्री ही जान सकती है∣  आज भी खबरों में देख मालूम चलता है∣ कि वो कभी दहेज के नाम पर कभी बेटी होने के कारण मार दी है जाती∣  जिसे देखकर तो केवल दिल से यही है, अहां निकलती ' न आना इस देश मेरी लाडो ' जहाँ एक स्त्री की जान हमेशा सस्ती है होती∣  स्त्री करती है हर रोज अनगिनत परेशानी का सामना जिस पर सिर्फ और सिर्फ एक स्त्री की नजर होती है ∣  हर माह का दर्द कम होता क्या उसके लिए जब उसका शरीर दर्द से करा रहा होता, जो उसे हर माह एक स्त्री होने का बोध है देता∣  क्या एक स्त्री होना आसान होता है?    जहाँ अनगिनत दर्द उसे सहना है होता जहाँ कभी दहेज तो कभी रंग के कारण उसका अपमान है ह़ोता∣ क्या आज भी आसान होता देश में एक अश्वेत रंग की लड़की का होना जहाँ उसके केवल  उसकी बाहरी सुंदरता में क्यों उसका गौरा होना ही सबकुछ होता∣  एक स्त्री होने की परिणति तो है कि भले उसे कभी देवी माँ तो कभी लक्ष्मी मानकर पूजा जाता तो कभी ,  'तेरे मायके ने हमें अब तक दहेज में नहीं द...

जिंदगी और आकर्षण

हम सब का किसी न किसी चीज से बहुत आकर्षण होता है। जिसकी ओर हम खीचें चले जाते है और इस ओर जाते वक्त हम अनेक रिश्ते  भूल सा जाते हैं । जब हम इसे पाने की चाह में देते हैं ,इम्तिहान जिंदगी के तो हम केवल उसे पाने की चाहत में अपनी पसंद नापसंद जैसे सब भूल ही जाते हैं ।   किन्तु जब मिलती है वो चीज तो खत्म हो जाता है। उसके प्रति आकर्षण पर रहता है खुद पर थोड़ा अहम की चलो उसे पाया तो जिसके पीछे अक्सर अनजान रास्ते पर भागे है हम । यही तो है जिंदगी,जहाँ  सिर्फ और सिर्फ रह जाती है तो कुछ पाने की लालसा और तो उसे पाने का  जुनून कुछ पाकर ,कुछ खोकर मिल पाते हैं हम अपने सपने से बिना संघर्ष के तो कुछ भी नहीं है। सम्भव इसलिए तो कहते हैं, जिंदगी में होना चाहिए किसी न किसी चीज के प्रति आकर्षण जो ले जाए तुम्हें तुम्हारे सपने के पास और कर लो पूरे तुम अपने सपने   हर कठिन परिस्थितियों में भी  इसलिए तो कहते अपना दिमाग खुला और मन पक्का रखों  और जिंदगी में अपने सपनों को पाने के लिए उसके प्रति आकर्षण रखोंं ।

जीवन की सम्भावना को खोजना ही जीवन है कहता नाटक 'नदी प्यासी थी'

  नदी प्यासी थी (नाटक) : धर्मवीर भारती 'नदी प्यासी थी' नाटक धर्म वीर भारती का अंधा युग  के बाद प्रमुख नाटक में आता  है  ∣जिसमें पृष्ठ भूमि 1949 की बरसात की है ∣  इस नाटक में पात्र राजेश  शर्मा, शंकर दत्त, डॉ.कृष्णस्वरूप  कक्कड़  , शीला शंकर की पत्नी और पद्मा शीला की छोटी बहन होती है ∣ राजेश जो की एक लेखक होता हैं, उसके जीवन को मुख्य केन्द्र में रखकर धर्म वीर भारती ने इस नाटक को गढ़ा है ∣  जिसमें राजेश अपने जीवन से बहुत निराश हो गया होता है ∣ और जिस कारण वो अपने जीवन की लीला को समाप्त कर लेना चाहता है किन्तु वो उसका साहस नहीं जुटा पाता और इसी  बीच में अपने मित्र शंकर के घर जाता है∣  जहाँ उसकी मुलाकात शंकर की साली पद्मा से होती है जिसकी शादी डाॅ.  कृष्णस्वरूप कक्कड़ से होने वाली होती है ∣ किन्तु जब राजेश आ जाता है ∣ तब पद्मा उनके ज्ञान पर इतना मोहित ह़ो जाती है ∣ कि वो राजेश से विवाह करने की ठान लेती है ∣ और  डाॅ. कृष्णस्वरूप से विवाह न करने फैसला लेती है ∣ किन्तु राजेश नाटक के अंतिम चरण में पद्मा क़ो इस चीज से अवगत कर...

हर दिखती सफेदी की चमक सफेद नहीं होती

क ई बार हम किसी भी चीज़ की चमक देखकर उसके प्रति इतने आकर्षित हो जाते हैं ∣ जैसे की हम में अच्छे बुरा में फर्क करने की समझ ही नहीं है ∣   जिंदगी में भी क ई बार हम किसी एक क्षेत्र को देखकर इतना आकर्षित हो जाते हैं ∣ कि हम ये सोचना ही भूल जाते हैं, कि इस चमकती दुनिया के पीछे भी एक ऐसा काला सच है ∣ जो अभी हमें दिखाई नहीं दे रहा है ∣किन्तु एक समय के बाद इसकी चमक जब फीकी दिखेगी तब हमें मालूम चल ही जाएगा कि ये चमक 'दो दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात के समान' है ∣  इसलिए तो अक्सर किसी इंसान को समझने के लिए केवल उसके प्रति बाहरी आकर्षण के अलावा भीतरी सफेदी को भी जान लेना चाहिए कहीं उसमें मैल तो नहीं जो कभी छूटने वाला नहीं ∣

वो फरिश्ता बनकर हमारे जीवन में आते हैं

हम सब की जिंदगी में कोई न कोई ऐसे शिक्षक जरूर रहे हैं ।जिनकी डांट सारी क्लास में हम से ज्यादा किसी ने न खायी होगी । किन्तु वो हमें अपने जीवन में कुछ बेहतर कर जाने की सीख दे जाते हैं। उस समय हमें लगता है, कि कितने बुरे हैं वो दिन भर सिर्फ हमें ही डांट लगाते हैं। किन्तु जब हम करते हैं दुनिया से वास्ता तब मालूम चलता है, कि वो गुरु तो हमारे लिए उस कुम्हार की भांति थे। जिन्होंने हमें बाहर से चोट पहुंचायी तो हमें अंदर से सहारा दिया। हमें जीवन जीने के लिए अपनी गलतियों को सुधारने का मौका दिया। उनकी डांट से हमने एक आकार का ग्रहण किया।   ऐसे ही नहीं लिखा हिन्दी साहित्य के भक्तिकाल में सगुण भक्ति धारा में ये वाक्यांश कि " कि गुरु का ज्ञान ही संसार की अज्ञानता से मुक्ति दिला सकता है" हमें नयी दृष्टि प्रदान कर सकता है ।  इसलिए कीजिये खुद में सुधार कुछ बेहतर करने के लिए क्यों कि आप जीवन में बेहतर बनकर दे सकते हैं उपहार   अपने गुरूजन को, क्योंकि इस दुनिया में गुरु ही वो फरिश्ता होता जो हमें क्या अच्छा लगता है, वो नहीं अपितु जो हमारे लिए अच्छा वो करने को कहता है ।

एक पिता की परेशानी कहती है कुरियन जवान बापू परेशान मूवी

'कुरियन जवान बापू परेशान 'एक पंजाबी मूवी है∣ जो कि मुख्य रूप से एक पिता की कहानी पर आधारित है ∣ जो अपनी बड़ी होती बेटियों के लिए सदैव चिंता में रहता है ∣ जिसकी कहानी कुछ इस तरह से है ∣ एक परिवार में एक एक करके बेटे की चाह में तीन बेटियां जन्म ले लेती है ∣ किन्तु अंतिम बेटी के जन्म देते ही उसकी माँ की मृत्यु हो जाती है ∣ फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है जहाँ एक बेटी बॉक्सिंग में माहिर तो दूसरी बेटी अपने राज्य में दूसरी टॉपर होती है ∣ तो तीसरी बेटी दहेज विरोधी होती है ∣ जैसे जैसे कहानी बढ़ती है ,एक आम भारतीय पिता की तरह उस पंजाबी पिता को अपनी बेटियों की चिंता सताने लगती है ∣ जिसको बढ़ाने में  उनका साथ काम करने वाले एक सहयोगी भी निभाता हैं ∣ और वो उनसे कहता हैं कि अपनी बेटियों को ज्यादा आजादी मत दे वरना वो   बेटियां हाथ से निकल जाएगी, इसलिए तु उनका समय रहते विवाह कर दे ∣  कहानी आगे बढ़ती है और उसमें एक नया मोड़ आता है, जहाँ पर    एक गलतफहमी के चलते वो पिता अपनी बेटी की शादी करने की ठान लेता है ∣ ये दृश्य सब को भावुक कर देता है ,सहयोगवश जिस दिन उसकी टॉपर ब...

ये प्रतियोगिता का समय है

किसी भी क्षेत्र में चले जाओं वहाँ तुम्हे हर समय एक नयी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा । अगर होगें तुम काबिल तो ही तुम्हारा वास्ता आगे किसी और बेहतर इंसान से होगा। इसलिए चाहते हो तुम खुद को इस प्रतियोगिता में रखना तो लगातार करों खुद को अपडेट जैसे फोन के ऐप्स को करते हो वरना हो जाओंगे एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा।  अगर करना चाहते खुद को बुलंद तो आ जाओ रेस में लड़ने जंग नही तो हो जाओंगे। तुम जिंदगी के क्रिकेट से बाहर बिना खेल ही मैदान से छुट जाएगा  न रहेगा बाँस न बजेगी बांसुरी ।      

अपने लिए नहीं तो उनके लिए कुछ कीजिए

हम सब की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा शख्स जरूर होता है ∣ जिसके लिए हमें कुछ बेहतर करने की दिली तमन्ना होती है ∣ जिसके लिए हम हर दफा यहीं विचार करते हैं, कि हमें इनके लिए कुछ करना है ∣ जिनमें हमारे माँ -बाप जो अक्सर हमें बेहतर जीवन देने के लिए लगातार मेहनत करते हैं ∣ भले ही वो हमारी तरह ज्यादा डिग्री न रखें किन्तु दुनिया में एक अच्छा जीवन व्यतीत करने की लालसा हम से ज्यादा उनकी होती है वो भी अपने लिए नहीं बल्कि हमारे लिए और उसके बदलें वो हम से केवल ये चाहते हैं कि हम अपने पैरों पर खड़े हो जाए किसी के आगे हमें दो पैसे मांगने की जरूरत न पड़े और हम आत्मनिर्भर हो जाए ∣ जिसके लिए कुछ माँ बाप अपने बच्चों को बचपन से ही इस तरह से तैयार करते हैं ∣   कि वो अपने जीवन में बेहतर इंसान बने किन्तु बचपन के समय हमें अपने माँ बाप की डांट अच्छी नहीं लगती हैं ∣ हमें लगता है, कि कितने बुरे हैं वो दिन भर हमें डांटते रहते हैं पैसे कम खर्च करने को कहते हैं ∣ और जब हम बड़े होते तो हमें मालूम चलती है , उनकी अहमियत जो खुद धूप में तपकर हमें शीतल छाया देते हैं ∣ अपने लिए कुछ नहीं खरीदें पर हर हाल में अपने...

जिंदगी का एक पहलू ये भी है

  हम अक्सर दूसरों को खुश देख ये भूल जाते हैं ∣ कि उसकी जिंदगी में कभी दुख रहा होगा ∣  हमें तो लगता है, कि उसकी जिंदगी हमेशा कितनी अच्छी है ∣थोड़ी ही मेहनत में उसे कितना कुछ मिल गया जबकि वास्तविकता इससे विपरीत होती है ∣ वास्तव में जिस इंसान को हम इतना खुश देख रहे होते हैं ∣ वो अपनी जिंदगी के क ई कठिन पड़ाव को पार कर चुका होता है किन्तु उसने हमारी तरह अपने दुख का गुण गान हर किसी से न करके कुछ खास लोगों से किया होता है ∣ जिस कारण हमें लगता है कि काश इसकी जैसी जिंदगी हर किसी की होती ∣ किंतु इसके विपरीत जब हम उसके जीवन को जान रहे होते हैं तब हमें मालूम चलता है कि इस को हम से ज्यादा परेशानी है किन्तु ये अपना दुख दर्द किसी से नहीं कह रहा है और जीवन को एक न ए नजरिये से जी रहा है ∣

भूल जाने पर जब याद दिलाती है कुछ स्मृतियां

  जिंदगी में सुख के क्षण की हमेशा हमारे पास कमी होती है ∣ दुख के क्षणों की अधिकता होती है ∣ जिंदगी में सुख और दुख आना दोनों सामान्य चक्र से होता है ∣ पर ये इंसान अक्सर दुखी होने पर ही अपनी हैसियत जान पाता है ∣ संघर्ष हर कोई करता है अपने जीवन में किन्तु  कुछ को उसका फल मिल पाता है ∣ गिरता इंसान समय- समय पर है, किन्तु उठने का दम हर किसी के पास नहीं होता है ∣ अतीत की असफलता भले इतिहास में चली जाए पर भौगोलिक वास्तविकता के पन्नों को पढ़ने का अवसर हर किसी को कहाँ मिलता है ?  कुछ को मिल जाता है थोड़ी मेहनत से बहुत कुछ तो कुछ के लिए तो पूरा जीवन ही तपस्या बन जाता है ∣ क्या आसान होता है जिंदगी में तटस्थता रखना जब असफलताओं का शोर हमारे कानों में हर वक़्त सुनाई देता है ∣  जिस सफलता के पीछे अक्सर  भागते क ई बार है हम अपनी जिंदगी में हासिल अक्सर हमें  उसे कम ही हो पाता है ∣ जिंदगी में इसलिए जब मिल जाए खुशी तो थोड़ा दुनिया जहाँ को भूलकर उस खुशी में शरीक भी हो जाना अच्छा होता है ∣ ये जिंदगी है साहब या सुख- दुःख का आना तो जैसे लगा ही रहता है ∣ रह जाता है तो सफलता को पान...

जुनून के साथ सब मुमकिन है

  अक्सर लोग अपने बारे में तब जान पाते हैं ∣ जब उनको हर जगह से सिर्फ चुनौती मिलती है ∣ और  जहाँ पर उन्हें दूसरों के सामने  खुद को बेहतर साबित करना होता है साथ ही  खुद को जिंदा रखने के लिए अपने लिए कुछ करना होता है ∣ सपने  देख तो लेता है इंसान किन्तु उसे पूरे कुछ ही कर पाते हैं ∣ जोखिम तो व्यापार करने में भी लेना ही पड़ता है ∣ फिर  ये तो जिंदगी  है ∣  No Risk No Gain, No pain No gain से हम रूबरू हैं ∣ इसलिए अगर भरना चाहते हो जिंदगी में उड़ना , तो करो कोशिश जिंदगी में बेहतर बनने की ∣  कचरा कोई नहीं चाहता है फूल किसी को नहीं चुभते है ∣ इस बात का तुम रखों ध्यान लो जोखिम जिंदगी में कुछ करने के लिए  क्योंकि जोखिम से ही जिंदगी है जीना इसी का नाम है   ∣  

वायु प्रदूषण का कहर अभी भी जारी है

वायु प्रदूषण फैलने में अगर कोई भूमिका निभाता है तो उसमें पेट्रोल का जलना, जैव रसायन का जलना औद्योगिक क्षेत्र में लगी गयी चिमनियां इसे बढ़ाने में अपना योगदान  देती है ∣ Down to earth magazine के मुताबिक केवल वायु प्रदूषण ने 2019 में 17 लाख भारतीयों को मौत के घाट उतारा है ∣ इस के अलावा पिछले दो दशकों में बाहरी वातावरण के वायु प्रदूषण के कारण मृत्यु दर में 115 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है जो सामान्य नहीं है ∣  वायु प्रदूषण की समस्याओं से केवल  दिल्ली के लोग नहीं  जूझ रहे हैं बल्कि अन्य राज्यों में भी वायु प्रदूषण से लोगों को बीमारी हो रही है जिसमें आंखों में जलन सामान्य रूप से उन लोगों में  देखी जाती है ∣ जो वायु प्रदूषण के शिकार होते हैं जिसमें   गांव में जहाँ पराली जलाने से वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है ∣ तो वही आग उगलती  औद्योगिक  कारखाने की चिमनियां , पुरानी गाडियों का सड़क पर चलना, बड़ी मात्रा में कचरे को जलना आदि शामिल हैं   ∣ आज हम सब को CNG compound Natural gas का उपयोग करना चाहिए  जिसका  शुभारंभ  ...

बरसात के दिनों में

  आमतौर हर मौसम में साफ सफाई रखने की बहुत जरूरत होती है ∣ किन्तु बरसात के मौसम में कुछ ज्यादा ही सफाई पर ध्यान देने की जरूरत होती है और अब तो इसकी आवश्यकता और भी ज्यादा बढ़ गयी है जब कोरोना वायरस अपने न ए न ए बदलाव के साथ देखा जा रहा है ∣ तो ऐसे में अपनी सुरक्षा के साथ अपनों की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है ∣  जिनमें  छोटे बच्चे पर ध्यान देना इस मौसम में बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है ∣ क्योंकि वो अपने से तो अपनी सुरक्षा के बारे में नहीं सोच सकते हैं इसलिए उनके खाने पीने से लेकर वो किस चीज को खेल रहे हैं , इसका भी ध्यान हमें देना चाहिए ∣ बरसात के दिनों में मच्छर होना आम बात होती है, इसलिए जहाँ पर मच्छर पनपने की सम्भावना हो वहाँ पर सरसों के तेल की एक दो बूंदे डाल देना चाहिए∣ इसी के साथ बरसात का पानी जमाव न हो घर के आस पास इसका भी विशेष ध्यान रखना चाहिए ∣ इन कुछ विशेष बिंदु पर ध्यान की अति आवश्यकता है- 1. खाना खाते और खाना बनने से पहले हाथ जरूर धोना चाहिए ∣ 2. इस कोरोना वायरस की महामारी अगर आप कही बाहर जा रहे हैं तो पानी की बोतल के साथ हैड सेनटाईजर ले जाना न भूले ∣ 3. ज...

सिर्फ यादें रह जाती है

समय हर पल बीतता है जिसके चलने की सबको खबर रहती है पर रोकने की मजाल आखिर किस की होती है ? एक समय के बाद जब हमें हमारे जीवन में कुछ अच्छा लगने लगे तो उससे हमारी नजदीकियां कब दूरी में बदल जाए इसकी खबर हमको बहुत बाद में होती है ∣ ये समय भी कितना खुदगरज होता है ∣ जब अच्छा लगने लगे हमें कोई शख्स तभी  वो हम से दूर होता हैं ∣ सबकी कितनी भी हो इस जिंदगी से शिकायतें किन्तु यारों  के साथ मस्ती आखिरा किसे बुरी लगती है∣  गजब लिखा है- किसी  शायर ने अपनी कलम से "कि दोस्ती फूलों से करेगें तो महक जाओंगे, बारिश से करोगें तो भीगा जाओंगे ,हमसे करोगें तो बिगड़ जाओंगे ,और नहीं करोगें तो किधर जाओगे" ये यारियां सच में जब छूटती है, तो दिल भले कितना भी ह़ंसता रहे किन्तु ये आंखे मन ही मन रोती है ∣ किसी से बिछुड़ना क्या आसान होता है? किसी से दूर जानें का गम तो केवल मुसकुराती नजरों में कही छिपा हुआ होता है ∣ नसीब  वाले है ,वो लोग जिनके यार उनको हमेशा देखने को मिल जाते हैं ∣   वरन अब तो सिर्फ whatsApp, Insta में अपने दोस्त का दीदार होता है ∣

जिंदाबाद ऐ मोहब्बत जिंदाबाद

मोहब्बत   में एक आशिक का सफर क्या है? इसे जानने के लिए जरूर जानना चाहिए हिन्दी सिनेमा की उस शख्सियत के बारे में  जिसने जिससे मोहब्बत की उसे अंत तक निभाया।   वो दिलीप कुमार जिसका दिल कभी धड़कता था, केवल मधुबाला के वास्ते पर अफ़सोस वो दोनों मिल न पाए किन्तु दोनों की मोहब्बत को देखने का अवसर हम सब को मुगले आजम से हुआ ।  जिसने कभी किसी से प्रेम  तो किया  किन्तु उसे उसकी मोहब्बत न मिल पायी  केवल उसने उस पल को जीया  । दिलीप कुमार की मूवी की बात ह़ो या इनके गीत की उसमें उन्हें मोहब्बत का इजहार इस तरह से किया की आज भी कोई उसकी बराबरी न कर सका और उन्हें हर प्रेम करने वाले को इस गीत से स्वर दिया ' जिंदाबाद जिंदाबाद मोहब्बत जिंदाबाद'। तो दूसरी ओर जिंदगी में अनिश्चितता कितनी है। उसे स्वर उनके गीत "सुहाना सफर और ये मौसम वही हमें डर है हम खो न जाए कही " दिया जिसका सफर आज सच में जिंदगी से हो गया खत्म जिसने हर प्रेमी को एक नया सफर दिया ।

महिला अपराधों में होती बढ़ोत्तरी चिंताजनक है

भारत विश्व जनसंख्या में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है जो क्षेत्र फल की दृष्टि से 7 वां बड़ा देश है ∣ जहाँ पर जनसंख्या करीब 1 अरब 35 करोड़ से ज्यादा हैं ∣ जिसमें आधा प्रतिशत महिला है ∣ किन्तु अफसोस उन महिलाओं की सुरक्षा आज भी न के बराबर है अब तो वो घर पर ही सुरक्षित नहीं है, बाहर की बात तो दूर की बात है ∣ अगर हम आकड़ों को देखें तो पाएगें ( एनसीआरबी ) 2019 का डेटा बताता है कि इस साल महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 7 % वृद्धि हुई है ∣ अगर हम इन्हें राज्यों के स्तर पर देखें तो पाएगें कि   यूपी में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध (59,853) दर्ज किए गए, जो पूरे देश में ऐसे मामलों का 14.7 प्रतिशत है।    वार्षिक राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की "क्राइम इन इंडिया" 2019 रिपोर्ट के अनुसार, 2018 से 2019 तक महिलाओं के खिलाफ अपराध में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और इसी अवधि में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराध भी 7.3 प्रतिशत बढ़े।  निरपेक्ष संख्या के मामले में, उत्तर प्रदेश ने इन दोनों श्रेणियों में सबसे अधिक मामले दर्ज किए। लेकिन असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की उच्च...

सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है

कई     बार हम जल्दी -जल्दी में दूसरे पर इतना विश्ववास कर लेते हैं ∣ कि हम अपने बहीखाते की जानकारी उसे ये समझकर बता देते हैं ,कि वो हमारी पहचान का है भला उसको इसे क्या काम लेना है? और हमारे इसी भरोसे का लाभ उठाकर सामने वाला हमारे बहीखाते के जिम्मेदारी का निर्वाहन बहुत लापरवाही के साथ करता है ∣ जिसका नतीजा ये होता है ,कि  कुछ समय के बाद हमारे उस बहीखाते में बहुत सी गलतियां नजर आती है ∣ जिसे सुधारने पर हमें मालूम चलता है ∣ कि हम ने कितनी बड़ी गलती की उस पर विश्वास करने की आप अगर इससे बचना चाहते हैं ∣ तो अगली बार थोड़ी सतर्कता से काम ले क्योंकि सर्तकता ही बचाव है ∣

अंधविश्वास पर तंज कसती प्रथा मूवी

अंधविश्वास जब लोग भगवान बनने का नाटक करके भोली भाली जनता को अपने चगुल में फसा लेते हैं तो उसे अंधविश्वास कहा जाता है  ∣ अफ़सोस 2021 के युग में भी आज भी क ई लोग इस  में फस जाते हैं, और इनके गलत इरादो के शिकार होते हैं ∣  ये मूवी  उस सच को उजागर करती है जिसे भले हम प्रत्यक्ष रूप से स्वीकार न करे किन्तु यहीं हमारे यहाँ की एक ऐसी बुराई  है ∣ जिसके कारण आज भी एक ऐसी आबादी जो अशिक्षित है वो इसका शिकार हो जाती है ∣    प्रथा मूवी इस सच  पर ही आधारित है ∣ जिसमें एक गाँव की भोली भाली लड़की को माता बना दिया जाता है जो कि एक विवाहित स्त्री है जिसका पति कॉलेज का एक छात्र है ∣ और फिर उसे सामाधि  लेने पर विवश कर दिया जाता है ∣ इस झूठ को सच समझकर सारे गाँव की जनता उसकी पूजा करती है ∣ और एक लोक तंत्र देश में शिक्षित युवा का प्रतिनिधित्व करने वाला   उसका पति  इस सच को जनता तक पहुंचता है कि वो जिसको देवी मान रहे हैं वो उसकी पत्नी माला है पर लोग उसकी बात को नहीं मानते हैं ∣  इस मूवी का अंत माता बनी उसी लड़की के द्वारा ही अपने प्राणों का बलिदा...

Thought

  जिंदगी में हर कोई एक चुनौती के साथ जी रहा है ∣ महज फर्क सिर्फ इस से पड़ रहा है ∣ कोई उस चुनौती के बारें में दूसरे से कह देता है जबकि क़ो ई शांत रह जाता है ∣ क ई बार हम किसी की बात का उत्तर उसके गलत होते हुए भी नहीं देते है ∣ उसका कारण उससे अपनी तारीफ करना नहीं बल्कि बेवजह की बातों से दूर रहना होता है ∣ हर किसी को देखकर ये मत सोचो की मुझे उस की तरह बनना है क्योंकि आप जितना अपने बारे में जानते हो उसके बारे में नहीं ∣ किसी का चुनाव उसके दिखने से न कीजिए क्योंकि अक्सर चुप रहने वाले लोग समय आने पर बहुत कुछ बोल जाते हैं ∣

ये कैसा समाज है

नारी तू नारायणी,नारी तुम शक्ति है ,नारी है तो ये जग सारा है जैसी महान बातें करने वाला ये समाज जब उसी नारी के साथ अन्याय करता है ∣ उसे अपने हाथ की कठपुतली बनाता है ∣ तब ये कहने में बिल्कुल भी झिझक नहीं होती है कि ये पूरा समाज केवल और केवल पुरूषों के लिए बना है, जहाँ महिलाओं के भागीदारी तो केवल दिखावटी तौर पर है ∣ अलीराजपुर में एक महिला के साथ की गयी मारपीट हम सब को एक बार फिर ये कहने को मजबूर कर रही है ∣ कि कितना भी ये कह दिया जाए कि नारीवाद के चलते महिला पुरूषों का शोषण कर रही है ∣ पर वास्तविकता में इस आधुनिक समाज में महिलाओं  के  पास अपने अधिकार तक नहीं है ∣ जो एक नागरिक के होने चाहिए महज कुछ अपवाद देखकर हम अक्सर भूल जाए करते हैं कि ये वही समाज है जहाँ निष्कलंक     सीता   के चरित्र पर   प्रश्न किया था  ∣  तो  फिर सामान्य स्त्री के चरित्र पर झूठा लांछन लगाना कौन सी बड़ी बात है ∣ अहा  मेरे गोपांलक  देश ∣

अरे कुछ न मिले सस्ता महगाई मार ग ई

  देश में पेट्रोल के दाम से लेकर रसोई गैस और प्याज के दाम आसमान छू रहें हैं जिसका भार आम जनता पर सीधे तौर पर पड़ रहा है ∣ जिनका वेतन तो नहीं बढ़ा किन्तु उनकी कमाई आधी हो गयी है ∣  आम जनता के लिए अब दो वक्त की रोटी के लिए सोने खरीदने जितना संघर्ष करना पड़ रहा है ∣ भले देश में टीवी में चल रही डिबेट और अखबार के पहले पन्ने की खबर में स्पष्ट रूप से महगाई को सरलीकरण करके न दिखाया हो किन्तु देश में बढ़ रहे कीमतों के दाम ने मध्यम वर्ग की कमर सी तोड़ दी है ∣

जिंदगी की सच्चाई है

कितनी अजीब है न ये जिंदगी, जहाँ किसी की भी कोई गारंटी नहीं है ∣ आज हम जिसे मिल रहे हैं  कल उसे फिर से देख पाएंगे की नहीं इसकी सूचना किसी को भी नहीं है ∣ और अगर मिल भी ग ए तो न जाने उसे  किस हालात में मिलेगें हम  इसकी खबर किसी को भी नहीं है∣ जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है ∣ आज है वो हमारे साथ कल रहेगी की नहीं ∣   इसलिए तो कहते हैं ,जब तक है इस  इंसान दुनिया में तो सबसे हंस कर बोल ले कल किसी ने   देखा , हम रहे या वो नहीं∣  जब मिले इंसान तो भले हमें वो बिल्कुल न पसंद हो तब भी हम उसे  खुशी से बात कर ले ∣ ये अंहकार  जब रावण को न बचा सका जिसकी सोने की लंका थी  तो इस तुच्छ मनुष्य की भला क्या औकात है  ∣ अमीर हो, तुम्हें सब कुछ आता, किन्तु तुम किसी की मदद करने को एहसान समझते हो तो अपनी इस भूल को सुधार लो ∣ क्योंकि कितना भी अमीर इंसान हो उसे भी एक दिन इस दुनिया को छोड़कर मिट्टी में ही मिल जाना है ∣ सिर्फ चार दिनों का सब का ठिकाना है ∣ इसलिए कद्र करें उनकी जो तुम्हे मिले है किस को खबर कब वो तुम से  छिन ले  ∣