Skip to main content

प्रकृति की गोद में

 

प्रकृति से प्रेम भले किस को न होगा। जब रहे मन अशांत बैठ जाओं खुली हवा के नीचे हो जाता है मन शांत।

 ये प्रकृति हम से कुछ नहीं मांगती, केवल कर दो उसका संरक्षण ये केवल उतने में ही संतुष्ट हो जाया करती। 

प्रकृति का सौंदर्य जब देखता है ,शख्स बारिश के मौसम पर तो हर किसी का जी केवल उसे दीदार करने की ओर ही बढ़ता जाता है।

 और लगता है निहारते रहो, उस प्रकृति को जहाँ उसके अलावा किसी के होने की जरूरत नहीं होती है।

आखिर किसे नहीं पसंद आएगी, पेड़ के पत्तों की आवाज जब कोयल अपनी मधुर ध्वनि में शब्द गुन गुनाएगी ।



बड़ी ही तसल्ली होती है जब देखों हरे भरे पेड़ का झुंड और पर्वतों में चारों तरफ छाई हुई हरियाली ।जहाँ बैठे तो दोपहर से शाम हो जाएं पर लगे कि अभी तो किया है इसका दीदार 

और फिर चल दिया मुसाफिर अपने द्वार ।

प्रकृति के सौंदर्य पर करूँ हर मंहगी उन चीजों को न्यौछावर जिन्हें कुछ लोग द्वारा समझा जाता है बड़ा उपहार ।

पर अफ़सोस की बात है बरसात में जिस प्रकृति को निहारने जाते हम दूर दराज बरसात बीतते ही नहीं आती उसकी याद ।

  न सागौन का पेड़ 

न जंगलों की हरियाली, 

न नदियों की चारों तरफ छाई घास

और न हीं क्यारी ।

आज क्यों है सस्ती इन्हें काटने की कीमत? 

 भले ही ये तुम्हें दे ये धूप में छाया 

तो कभी ऑक्सीजन। 



 



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..