Skip to main content

भूल जाने पर जब याद दिलाती है कुछ स्मृतियां

 





जिंदगी में सुख के क्षण की हमेशा हमारे पास कमी होती है ∣ दुख के क्षणों की अधिकता होती है ∣ जिंदगी में सुख और दुख आना दोनों सामान्य चक्र से होता है ∣ पर ये इंसान अक्सर दुखी होने पर ही अपनी हैसियत जान पाता है ∣ संघर्ष हर कोई करता है अपने जीवन में किन्तु 

कुछ को उसका फल मिल पाता है ∣ गिरता इंसान समय- समय पर है, किन्तु उठने का दम हर किसी के पास नहीं होता है ∣ अतीत की असफलता भले इतिहास में चली जाए पर भौगोलिक वास्तविकता के पन्नों को पढ़ने का अवसर हर किसी को कहाँ मिलता है ? 

कुछ को मिल जाता है थोड़ी मेहनत से बहुत कुछ तो कुछ के लिए तो पूरा जीवन ही तपस्या बन जाता है ∣ क्या आसान होता है जिंदगी में तटस्थता रखना जब असफलताओं का शोर हमारे कानों में हर वक़्त सुनाई देता है ∣

 जिस सफलता के पीछे अक्सर  भागते क ई बार है हम अपनी जिंदगी में हासिल अक्सर हमें उसे कम ही हो पाता है ∣ जिंदगी में इसलिए जब मिल जाए खुशी तो थोड़ा दुनिया जहाँ को भूलकर उस खुशी में शरीक भी हो जाना अच्छा होता है ∣ ये जिंदगी है साहब या सुख- दुःख का आना तो जैसे लगा ही रहता है ∣ रह जाता है तो सफलता को पाने की लालसा तो दूसरी ओर कुछ न कर पाने की जिंदगी की कुंठा बहुत खुशनसीब वो लोग होते हैं जिनकी जिंदगी में खेद शब्द बहुत कम ही होता है ∣ 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..