Skip to main content

सफलता केवल मेडल जीतने में ही नहीं बल्कि

 

जिंदगी में हम सब को अनेक सफलता मिलती है ∣ जिसमें  जरूरी नहीं होता है मेडल जीतना बल्कि  कुछ तो आत्म संतुष्टि भी  होती है ∣

ये जरूरी नहीं की इंसान को हर क्षेत्र में मिले सफलता किन्तु जिसे तुम ने बचपन से देखा अपनी आंखों में और जब सफल हो जाओं तुम उस क्षेत्र में तो वो गोल्ड मेडल से भी बड़ी सफलता होती है ∣

जिसमें भले अखबार में न छापे हमारी फोटो किन्तु खुद के अस्तित्व की लड़ाई की एक बड़ी जीत होती है ∣

जिंदगी जीने के दो रास्ते होते हैं एक तो वो जो मिले उसमें खुश हो जाओं तो दूसरा वो जो नहीं मिला उसे पाने के लिए कठोर संघर्ष करो 

और पाओं जिंदगी में सफलता जहाँ तुम अपनी जीत का परचम लहराओं

जिंदगी में जीत के लिए आवश्यकता है तो केवल खुद पर विश्वास की और जुनून की धुन की क्यों कि हर काली रात के बाद सुबह जरूर होती है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..