Skip to main content

जिंदगी और आकर्षण


हम सब का किसी न किसी चीज से बहुत आकर्षण होता है। जिसकी ओर हम खीचें चले जाते है और इस ओर जाते वक्त हम अनेक रिश्ते  भूल सा जाते हैं ।

जब हम इसे पाने की चाह में देते हैं ,इम्तिहान जिंदगी के तो हम केवल उसे पाने की चाहत में अपनी पसंद
नापसंद जैसे सब भूल ही जाते हैं ।
  किन्तु जब मिलती है वो चीज तो खत्म हो जाता है। उसके प्रति आकर्षण पर रहता है खुद पर थोड़ा अहम की चलो उसे पाया तो जिसके पीछे अक्सर अनजान रास्ते पर भागे है हम

यही तो है जिंदगी,जहाँ  सिर्फ और सिर्फ रह जाती है तो कुछ पाने की लालसा और तो उसे पाने का  जुनून कुछ पाकर ,कुछ खोकर मिल पाते हैं हम अपने सपने से बिना संघर्ष के तो कुछ भी नहीं है। सम्भव इसलिए तो कहते हैं, जिंदगी में होना चाहिए किसी न किसी चीज के प्रति आकर्षण जो ले जाए तुम्हें
तुम्हारे सपने के पास और कर लो पूरे तुम अपने सपने   हर कठिन परिस्थितियों में भी  इसलिए तो कहते अपना दिमाग खुला और मन पक्का रखों  और जिंदगी में अपने सपनों को पाने के लिए उसके प्रति आकर्षण रखोंं ।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..