Skip to main content

Posts

Showing posts from December 19, 2021

इस विषय पर चुप रहना क्या सही है

  कहने को तो हम आधुनिक समाज में रहने वाले लोग है जहां पर समाज से जुड़े हर विषय पर चर्चा होती हैं और जब इस तरह के विषय का विश्लेषण करने पर कोई परेशानी सामने आती है तो हम आगे आकर उस समस्या का निदान करने की कोशिश करते हैं ∣ किन्तु जब वही बात महिलाओं से जुड़ी परेशानी की आती है तो हम उनके उस विषय पर बात करने से दूर क्यों भागते है जो उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित हो ∣ इनमें से ही एक विषय मासिकधर्म है जिस पर भले ही पैडमैन मूवी आ गयी किन्तु आज भी लोग इस विषय पर कुछ बोलने से ये कहकर बचते है कि ये उनकी परेशानी है ∣  जबकि आज वर्तमान समय में जब सारी सूचना हमारे हाथ में तब ऐसे समय में हमें इस विषय पर और बातचीत करनी चाहिए जो लड़कियों और महिलाओं से जुड़ा हुआ हो जिस दौरान लड़कियों और महिलाओं को भयंकर दर्द झेलना पड़ता है कई बार तो वो दर्द इतना ज्यादा होता है∣ कि वो उनके लिए असहनीय हो जाता है ऐसे समय में उनको बेहतर आहार और आराम की जरूरत होती है∣ जो देना अक्सर हम भूल जाया करते हैं वो जो पूरे घर का ख्याल रखती है उनका ख्याल रखना तो जैसे हम भूल ही जाया करते हैं ∣