Skip to main content

Posts

Showing posts from May 4, 2022

खुद की पहचान खोजते कुछ लोग

  पहचान महज एक शब्द नहीं अपितु किसी भी इंसान के लिए बहुत जरूरी चीज है ∣ जो ये तय करती है कि वो इंसान वास्तव में क्या है ? उसे किस नाम से जाना जाता है, वो क्या है और वो किन चीजो को पसंद और किन को नापसंद करता है ∣ हम सब लोगों की कोई न कोई पहचान है ∣ जिसके माध्यम से हम अपने घर, परिवार से लेकर समाज में जाने जाते हैं ∣ जिसके कारण हम दूसरे व्यक्ति से अलग हो पाते हैं ∣ इस दुनिया में किसी इंसान की पहचान करने में सबसे पहले ये बात आती है ∣ कि उसका लिंग क्या है ?  उसके बाद उसकी अन्य चीजे देखी जाती है ∣ इस दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं ∣ जिनको हर रोज अपनी पहचान बतानी पड़ती है ∣ तब भी लोगों के द्वारा कहां उनकी पहचान स्वीकारी जाती है ∣ जैसे पूछ रहे होते हैं वो लोग जो न एक स्त्री और न एक  पुरुष कि मेरी पहचान आखिर क्यों कोई पहचान नहीं मानी जाती है ? पुरुष और महिला के बाद एक अन्य काॅलम भी होता है ∣ वहां पर क्यों किसी की नजरे  नहीं जाती है ∣