Skip to main content

Posts

Showing posts from November 22, 2020

संघर्ष हर चीज में होता है

अक्सर हमें लगता है कि संघर्ष केवल हम ही करते हैं जबकि ऐसा होता नहीं है हर चीज में एक अलग संघर्ष होता है किसी का संघर्ष दिखाई देता है तो किसी की सफलता देख हमारी नजरों से उसका संघर्ष ओझल हो जाता है  हम देखते हैं केवल उसकी जीत और उसके चेहरे पर दिखाई देने वाला जोश. आज हम सब के कोई न कोई ऐसे आदर्श व्यक्तित्व है जिनके जीवन से हम कुछ सीखना चाहते हैं हम उनकी तरह अपने जीवन को जीना चाहते हैं  कुछ लोग इसमें सफल होते हैं तो कुछ लोगों से उसका फासला जमीन आसमान की तरह होता है जिसकी दूरी नपना  लगभग नामुमकिन सा होता है.