" अपना करो सुधार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार" सत्याग्रह मूवी जो मुख्य तौर पर सरकारी तंत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को बताती है. इसके निर्देशक प्रकाश झा है ये मूवी अंबिका पूर की है जहाँ पर अभिताभ बच्चन का बेटा अखिलेश इंद्रनील सेन गुप्ता है इसमें एक पत्रकार की भूमिका में करीना कपूर है तो वहीं अखिलेश के दोस्त के पात्र में अजय देवगन है जो एक बिजनेस टायकून है तो वही अखिलेश की पत्नी के भूमिका में अमृता राव है. इस मूवी की कहानी कुछ इस तरह से है जहाँ अभिताभ बच्चन के बेटे अखिलेश इंद्रनील की है जो एक इंजीनियर है जिस पुल का डिजाइन वो करता है व़ो टूट जाता है और एक दुघटना में उसकी मौत हो जाती है मंत्री बलराम अखिलेश के परिवार को मुआवजे के 25 लाख रूपये देते हैं किन्तु भ्रष्टाचार के चलते व़ो उन्हें नहीं मिल पाते और फिर भ्रष्टाचार के विरोध में पहली आवाज उठती है पर उनको न्याय नहीं मिलता और फिर इस परिवार का साथ अखिलेश का दोस्त अजय देवगन, अमृता राव, अर्जुन रामपाल, और एक पत्रकार के रूप में यास्मीन ( करीना कपूर) देती है और सत्याग्रह शुरू होता है. ...
वो बात जो जरूरी है